sanskar.live: बागबाहरा#

Hot




बागबाहरा# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बागबाहरा# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जुलाई 31, 2026

तेंदुकोना में 121 गुरुजनों का अभिनंदन, गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान-संस्कार की परंपरा को मजबूत करने का आह्वान

जुलाई 31, 2026

 गुरु ही राष्ट्र निर्माण की नींव: तेंदुकोना में मनाया गया भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव




बागबाहरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर* । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला तेंदुकोना में पं. भागीरथी दुबे एवं शिष्य परिवार के सौजन्य से वृहद व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह ज्ञान, संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा का अनुपम उत्सव बन गया। इस दौरान महासमुंद जिले के 121 विद्वान शिक्षकों का श्रीफल एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन एवं वंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू थे। अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की। विशेष अतिथि के रूप में पर्यावरण प्रेमी डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, साहित्यकार रूपेश तिवारी, इतिहासकार डॉ. विजय शर्मा, कन्या गुरुकुल आश्रम की आचार्या हेमलता साहू, गुरुकुल आश्रम कोसरंगी के आचार्य मुकेश जी, कार्मल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर अर्पिता एवं ग्राम विकास प्रमुख दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

शिष्यों एवं अग्रवाल समाज की मातृशक्तियों द्वारा पं. भागीरथी दुबे का एवं गुरुमाता श्रीमती मंदाकिनी दुबे का पद प्रक्षालन एवं पूजन किया गया। संपूर्ण गुरु पूजन व हवन आचार्य अनिल शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।

पं. भागीरथी दुबे ने कहा कि गुरु केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि संस्कारों के संवाहक और समाज के पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने वर्तमान समय में गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने तथा नैतिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समाज को राष्ट्रीय हित और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की गुरु परंपरा ने भारत को विश्वगुरु बनाया है। उन्होंने तक्षशिला और नालंदा जैसी परंपरा का उल्लेख करते हुए संस्कारों के संरक्षण पर बल दिया।

डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा पं. भागीरथी दुबे एवं श्रीमती मंदाकिनी दुबे को शमी पौधा भेंट किया। साहित्यकार रूपेश तिवारी ने काव्य पाठ किया। सिस्टर अर्पिता ने संस्कृत श्लोकों के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन पं. राजेश्वर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरद्वारी लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, रामनारायण साहू, यशवंत साहू सहित अग्रवाल समाज का विशेष सहयोग रहा।

Read More

जुलाई 17, 2026

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पीलेश्वर पटेल के गृह ग्राम सम्हर में विधि-विधान से पूजा कर निकाली गई रथयात्रा

जुलाई 17, 2026





बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा। बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सम्हर के निजी घर से 17 जुलाई  को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल के गृह ग्राम सम्हर में रथ यात्रा को लेकर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ था।

विधि-विधान से हुई पूजा*

यात्रा से पूर्व ग्राम के मंदिर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद विधि-विधान से रथ को सजाया गया और आरती की गई।

*कीर्तन-भजन मंडली के साथ निकली रथ यात्रा*

पूजा संपन्न होने के बाद *कीर्तन भजन मंडली* के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ग्राम भ्रमण के लिए निकाली गई। ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि और "जय जगन्नाथ" के जयकारों के बीच रथ को श्रद्धालुओं ने रस्सियों से खींचा। 

रथ यात्रा पूरे गांव की गलियों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने भगवान का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने घरों के सामने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर रथ का स्वागत किया।

भक्तिभाव में डूबा पूरा गांव*

रथ यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और नृत्य का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भाजयुमो को नई धार: जसराज चंद्राकर 'बाला' बने जिला प्रभारी

जुलाई 17, 2026





*बागबाहरा संस्कार  न्यूज गौरव चंद्राकर*/ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में *महासमुंद के जुझारू युवा नेता जसराज चंद्राकर 'बाला  पर प्रदेश नेतृत्व ने पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

अनुभवी सिपाही को मिला नया दायित्व*

जसराज चंद्राकर 'बाला' वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश टीम में *'प्रदेश प्रमुख, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल'* के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में महासमुंद जिले के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयां दीं। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व कर अपनी सक्रियता सिद्ध की थी।

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक होने के कारण* यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक मानी जा रही है।

*नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरने का संकल्प*

नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए *जसराज चंद्राकर 'बाला'* ने कहा,  

_"संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मेरा लक्ष्य पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करते हुए भाजयुमो को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हम प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक अभेद्य बनाएंगे।"_

*मिशन सारंगढ़-बिलाईगढ़: युवाओं को भाजपा से जोड़ना लक्ष्य*

जसराज चंद्राकर ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जिले में उनकी मुख्य फोकस होंगे:

  *बूथ स्तर तक विस्तार* - युवा मोर्चा की टीम को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करना

2.  *वैचारिक जुड़ाव* - नए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना  

3.  *जनकल्याण का प्रचार* - केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हर युवा तक पहुंचाना

*कार्यकर्ताओं में उत्साह*

जसराज चंद्राकर 'बाला' की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। समर्थकों में इसे लेकर भारी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवा मोर्चा और अधिक आक्रामक व सक्रिय भूमिका* निभाएगा।


Read More

जुलाई 15, 2026

250 वर्ष प्राचीन मंदिर से 16 जुलाई गुरुवार को निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

जुलाई 15, 2026

 कोमाखान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा महोत्सव, विशाल मेले का भी आयोजन




*कोमाखान संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/* नगर के लगभग 250 वर्ष प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण, जगन्नाथ एवं हनुमान मंदिर से 16 जुलाई गुरुवार को भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर रथयात्रा महोत्सव के साथ विशाल मेले का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 3 बजे रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। रथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालु प्रभु का स्वागत करेंगे और आरती व पुष्पवर्षा की जाएगी।

*आस्था का प्रतीक है रथयात्रा*  

ट्रस्ट ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा सनातन संस्कृति एवं वैष्णव परंपरा का प्रमुख पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देने रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं। रथ के दर्शन, स्पर्श और रथ की रस्सी खींचने का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि रथयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों पर प्रभु की विशेष कृपा होती है।

कोमाखान की यह रथयात्रा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। हर वर्ष इस महोत्सव में नगर सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले में खान-पान, झूले और धार्मिक सामग्री की दुकानें सजेंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।

*ट्रस्ट ने की तैयारियां*  

मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

ट्रस्ट का संदेश है - “*आओ चलें प्रभु श्री जगन्नाथ के द्वार*”

Read More

जुलाई 08, 2026

राहुल गांधी के अभियान को आगे बढ़ाते हुए खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने छात्रों से किया संवाद

जुलाई 08, 2026

 बागबाहरा में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से की चर्चा


बागबाहरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/ नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं तथा विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक और आर्थिक दबाव जैसे मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना था। इसी कड़ी में आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बागबाहरा में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों एवं शिक्षकों से चर्चा की।


विधायक श्री यादव ने बताया कि कोटा में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा परीक्षा प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राय ली थी। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कोचिंग की बढ़ती फीस, शिक्षा ऋण के बोझ और प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा था। राहुल गांधी ने कहा था कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था छात्रों पर अत्यधिक मानसिक और आर्थिक दबाव डाल रही है तथा इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बागबाहरा में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की तैयारियों, परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, मानसिक दबाव तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी महंगी कोचिंग व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन प्रतिस्पर्धा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक श्री यादव ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित और मजबूत शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने कोटा में विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना है, उसी भावना के साथ कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी तथा उनके हितों की आवाज बनकर काम करेगी।



Read More

जुलाई 04, 2026

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, बागबाहरा में हुआ वृक्षारोपण के भव्य आयोजन

जुलाई 04, 2026






देखें विडियो




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, बागबाहरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रोदय शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राहुल चंद्राकर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष श्री केशव चंद्राकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हुलास एवं कमलेश चंद्राकर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर चंद्रोदय शिक्षण समिति के संचालकगण, सामाजिक पदाधिकारी, विद्यालय परिवार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन चंद्रोदय पब्लिक स्कूल बागबाहरा उपसमिति के सभापति श्री केशव चंद्राकर,दयालु,संगीता,तारिणी,सुरेखा,निधि, रोमनाथ, निरंजना,लोकेश,पुष्पेंद्र,हरिराम,रमेश,बालेश्वर,अवध, भीमसेन तथा अन्य संचालक गण एवं सामाजिक पदाधिकारी गण,शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ,हरित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Read More

जून 28, 2026

महिला मोर्चा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात', डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का भी दिया प्रशिक्षण

जून 28, 2026





बागबाहरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा खल्लारी अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र बागबाहरा के शक्ति केंद्र तेंदुलोथा, बूथ क्रमांक-97 में महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित लोगों के अनुभव, जल संरक्षण में जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता जैसे अनेक प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं पार्षद अनीता टांडी, सह-कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं पार्षद श्याम चंद्राकर, जिला कार्यकारी सदस्य लक्ष्मी दत्ता सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Read More

जून 27, 2026

मोदी जी के मन की बात क्विज में पूरे भारत में टॉप टेन में अलका ने बनाया स्थान

जून 27, 2026

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बधाई संदेश प्रेषित किए





*बागबाहरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11:00 बजे प्रसारित होता है उसके उपरांत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अलका चंद्राकर ने पूरे भारत में टॉप टेन में स्थान बनाया .प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त नरेंद्र मोदी जी के बधाई संदेश पत्र प्रेषित कर बधाई देते हुए कहा कि मन की बात  कार्यक्रम एवं क्विज दोनों में रुचि देखकर प्रसन्नता हुई आपका यह सहयोग समर्पण हमारे देशवासियों की सामूहिक अच्छाइयों प्रेरणादायक कार्यों को उजागर करने की इस प्रेरक यात्रा की मजबूत नींव है आपका यह उत्साह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की राष्ट्र की भावना को दर्शाता है आप जैसे लोग भारत को अधिक सशक्त समावेशी आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने की यात्रा में मशाल वाहक बनेंगे अलका ने इस अवसर पर बताएं कि मन की बात कार्यक्रम में समाज के सामान्य नागरिकों को जो जमीन स्तर पर बदलाव  लाने वाले नायकों महिला सशक्तिकरण युवाओं द्वारा किए जा रहे कार्य कृषि के नए प्रयोग आजीविका समूह खिलाड़ियों पर्यावरण प्रेमी जल संरक्षण स्वच्छता नवीनीकरण ऊर्जा प्रकृति की रक्षा के लिए काम करने वाले लोग स्टार्टअप स्वदेशी कला शिल्प को बढ़ावा देने वाले  खिलाडी लोगों को बारे में बताया जाता है प्रधानमंत्री उनके कार्यों के माध्यम से देश के विकास और सकारात्मक बदलाव को उजागर करते हैं यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक जिसका प्रमुख उद्देश्य देशवासियों के प्रेरणादायक प्रयासों को सबके सामने लाना एवं अन्य लोगों को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है ज्ञात हो कि अलका ने पूर्व में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई दिल्ली के ताज होटल में आयोजित उज्ज्वला योजना के बारे में व्याख्यान देने वालों में पूरे भारत से चार डिस्ट्रीब्यूटर में से एक रही है एवं राज्यपाल से पुरुस्कृत हुए हैँ प्रधानमंत्री सेल्फी अभियान में भी पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम रही है भाजपा के सदस्यता अभियान में 10000 से अधिक सदस्य बनाने हेतु सदस्यता रत्न से भी सम्मानित किया गया है अभी वर्तमान में स्वतंत्र निदेशक(एम एस टी सी) इस्पात मंत्रालय नई दिल्ली पर मनोनीत है।



Read More

जून 26, 2026

निजला एकादशी के दिन बिहाझर विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

जून 26, 2026





बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला बिहाझर में निजला एकादशी (भीम सनी) एकादशी के दिन शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया 

मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल टीका लगाया गया इस अवसर पहली से आठवीं तक छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही साथ गांव के सरपंच काजल साहू नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग,कम्पास, एवं भीमसेन चंद्राकर द्बारा काफी पेन, एवं सुन्दर लाल साहू द्बारा सभी बच्चों को मिठाई चाकलेट 

वितरण कर नवप्रवेशी बच्चों स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काजल साहू सरपंच, अध्यक्षता कर रहे थानूराम साहू, हरीराम साहू, संतराम साहू,विशेष अतिथि भीमसेन चंद्राकर, उपसरपंच  दीपक साहू , गजेन्द्र साहू नोती सिन्हा, सुन्दर लाल साहू, रहे, कार्यक्रम में प्रधान पाठिका रूखमणी साहू ,प्रदीप वर्मा, रेखा चंद्राकर, चन्द्रप्रभा साहू,राधेश्याम परमार, पंचराम ठाकुर, योगिता ठाकुर,सीमा दीवान, पूर्णिमा चंद्राकर,शाला समिति के समस्त सदस्य, महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे, अतिथियों ने उद्बोधन में शाला में बच्चों को नियमित भेजने,शाला में प्रवेश दिलाने,शाला त्यागी बच्चों को शाला में भेजने, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन, पर अपने अपने विचार रखे,शाला के प्रधान पाठिका रूखमणी साहू द्बारा नियमित शाला भेजने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने,शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया,रेखा चंद्राकर द्बारा शिक्षा की गुणवत्ता बच्चों के स्तर कैसे ऊपर उठाएं,पालक की भूमिका, जागरूकता,पर अपने विचार रखे, शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया

Read More

जून 22, 2026

खल्लारी विधानसभा के प्रबुद्ध जनों से भेंट कर शाल श्रीफल सम्मान किये अलका चंद्राकर

जून 22, 2026






बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान तहत खल्लारी विधानसभा के विभिन्न बुद्धिजीवियों प्रबुद्ध जनों सेवानिवृत शिक्षकों सामाजिक प्रमुख सेवानिवृत्ति सैनिकों महिला लखपति दीदी प्रमुख व्यवसायी से भेंट कर शाल श्रीफल सम्मान किये 

 इस अवसर पर अलका चंद्राकर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023 एवं स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय ने कहा कि देश विदेश में मोदी जी एक सर्वमान्य वैश्विक लीडर के रूप में पहचान बनाकर भारत माता का मस्तक ऊँचा किए हैं आज निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियंता तहत खलारी विधानसभा के प्रबुद्ध जनों महिला सशक्तिकरण कीजिए महिलाओं से मुलाकात की एवं क्षेत्र क्षेत्र प्रदेश देश से जुड़े विभिन्न सम सामायिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की केंद्र राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से चर्चा कर आम जनों की अपेक्षाओं पर विचार विमर्श किया उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा की आप लोगों के मार्गदर्शन सुझाव विचार ही भाजपा की ताकत है और राष्ट्र निर्माण हेतु उपयोगी सिद्ध होगा उन्होंने शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए श्री लालचंद जैन श्री सी पी तिवारी श्री रुपेश तिवारी प्रेमलता साहू गोविंद चंद्राकर गुप्ता सर ज्ञानचंद जैन अनुभा सिंह श्रीमती गिरिजा देवांगन पंडित बसंत दुबे जी ज्ञानी करतार जी सुरेश मोहंती जी किशोर डहरवाल जी रामखिलावन पटेल पूर्व सैनिक शेखर साहू नारायण निषाद प्रमोद साहू संतोष गुप्ता आदि से भेट मुलाक़ात मुलाकात की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश पैनोरिया जसराज वाला चंद्राकर संजय मालवे जिला उपाध्यक्ष जानवी साहू लेखमणि पटेल किरण यादव नरेंद्र बग्गा दीपक पटेल द्रोन पटेल खिलेश साहू आदि कार्यकर्ता साथ थे

Read More

जून 20, 2026

राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में तुपकबोरा के 4 छात्रों का चयन

जून 20, 2026



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुपकबोरा संकुल छुईहा विकास खंड बागबाहरा जिला महासमुंद के होनहार छात्र रानी चंद्राकर, नमन कुमार ध्रुव, ईशांत कुमार दीवान और गोपाल साहू ने राष्ट्रीय साधन-सह-प्राविण्य छात्रवृत्ति (NMMSE) परीक्षा 2025- 26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है। संस्था के प्रधान पाठक सरिता साहू ने कहा कि आपकी इस उपलब्धि ने न केवल आपके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। यह आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासित पढ़ाई और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

छात्रों की इस सफलता पर संकुल समन्वयक  विजय कुमार साहू ने बधाई देते हुए शिक्षकों के कार्यों की सराहना की है और कहा कि "ज्ञान में किया गया निवेश, हमेशा सबसे अच्छा ब्याज देता है।" संकुल प्राचार्य कार्तिक राम ठाकुर, विद्यालय के शिक्षक मोहन लाल साहू, केदार नाथ साहू,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिश दीवान, शाला प्रबंधन समिति सदस्य, संकुल के समस्त शिक्षक और ग्राम वासियों ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Read More

जून 17, 2026

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई बागबाहरा एसडीएम नमिता मारकोले

जून 17, 2026




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ दिनांक 16 जून को शासकीय प्राथमिक शाला मामा भांचा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की  छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।तत्पश्चात एसडीम मैडम नमिता मारकोले व विकासखंड शिक्षाअधिकारी बागबाहरा  के. के. वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता डे, संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र मामा भाँचा  देवेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं बागबाहरा जनपद सदस्य श्रीमती थनेश्वरी प्रहलाद साहू द्वारा नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा वळबुक प्रदान किया गया। एसडीएम मैडम  द्वारा उपस्थित सभी पालको को बच्चों के समग्र विकास हेतु नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया तथा जनपद सदस्य द्वारा कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान आने वाले छात्र को पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष कोमल कुमार महानंद,उपाध्यक्ष श्रीमती धनेखरी साहू ,प्रधान पाठक श्रीमती रोहित कुमारी ठाकुर ,शिक्षिका श्रीमती नेहा चन्द्राकर, श्रीमती अनिता जांगडे जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री पहलाद साहू, भूतपूर्व सरपंच श्रीमती अश्विनी दीवान प्रबंध समिति सदस्य व बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

Read More

मई 09, 2026

नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ लेखपाल से मारपीट पर कुर्मी समाज का आक्रोश

मई 09, 2026

 मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग को लेकर कुर्मी समाज जनों ने गृह मंत्री सहित थाने में दिया ज्ञापन


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/नगर पंचायत देवभोग तहसील देवभोग गरियाबंद में लेखपाल के पद पर पदस्थ संदीप चंद्राकर पिता स्वर्गीय द्रुपद चंद्राकर बागबाहरा को कार्यालय समय में दिनांक 7 को नगर पंचायत देवभोग पदस्थ उप अभियंता श्याम सुंदर पटनायक व उनके द्वारा बुलाए गए कुछ गुंडो के द्वारा नगर पंचायत देवभोग में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के केबिन में घुसकर वहां के सीसीटीवी फुटेज को जबरन बंद करके प्लानिंग के तहत लेखपाल संदीप चंद्राकर को केबिन में बुलाकर मारपीट प्रारंभ कर दिया गया । संदीप चंद्राकर को उप अभियंता वा उनके गुंडो ने जान से मारने कभी प्रयास किया जिसमें वहां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं भी बीच बचाव कर रहे थे । इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी उप अभियंता व उसके बुलाए गए गुंडो को थाना प्रभारी देवभोग द्वारा औपचारिक कार्यवाही करते हुए छोटी-मोटी धारा लगाकर उन्हें तत्काल मुचलका जमानत देकर छोड़ दिया गया । जो कि यह साबित करता है कि उप अभियंता का गुंडागर्दी चरम सीमा पर है तथा प्रशासन उसका कुछ बिगाड़ नहीं पा रही है । संदीप चंद्राकर के साथ हुए इस कृत्य से कुर्मी समाज जनों को बहुत ही ठेस पहुंची है जिससे वे आक्रोशित होकर आज महासमुंद तथा बागबाहरा में विजय शर्मा गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को  थाना प्रभारी पुलिस थाना महासमुंद/ बागबाहरा द्वारा ज्ञापन सौंप कर इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है और न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसमें मुख्य रूप से राम जानकी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर,कमलेश चंद्राकर,उप क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र दयालु,धरम,निखिल,कुणाल, हेमेंद्र,कुम्भज,खोमन,प्रांशु, नीतीश,सोहन,युगांत, डेविड,गौरव,मुकेश,प्रवीण, हर्ष आदि उपस्थित थे।



Read More

अप्रैल 13, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृशक्ति के भाग्य एवं भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम अलका चंद्राकर*

अप्रैल 13, 2026



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/खल्लारी विधानसभा की छाया विधायक अलका चंद्राकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है इस क्रांतिकारी कदम उठाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का खल्लारी विधानसभा के लाखों मातृशक्ति बहनों की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित  करते हैं इस विधेयक को पूर्व में अन्य दलों की सरकार भी द्वारा भी लाया गया लेकिन निहित स्वार्थ के चलते इसे पारित नहीं कराया गया महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के नजर से देखा गया लेकिन यह अधिकार  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिलाया खुशी की बात यह है इस विधेयक पर हमारी मातृशक्ति महिला बहन राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हस्ताक्षर किया गया मोदी जी ने लोकसभा विधानसभा में 33% आरक्षण देकर नारीत्व का सम्मान किया अलका ने महिला बहनों से आग्रह किया कि 966717333 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल कर मोदी जी द्वारा पारित अधिनियम को समर्थन देने का आव्हान किया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत भी  प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया था अब महिलाएं नीति के लाभार्थी नहीं है अब नीति निर्धारक बनेगी समग्र रूप से अधिनियम महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण का अधिनियम है 33% आरक्षण से एक नए युग की शुरुआत होने जा रहा है  भारत के लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है

Read More

विज्ञान आश्रम कसेकेरा में मनाई पंच महापुरुषों की जयंती

अप्रैल 13, 2026

 यूपीएससी में चयनित संजय डहरिया को किया गया सम्मानित

 कमिश्नर, पूर्व कमिश्नर,महानिदेशक प्रोफेसर सहित अध्येताओं ने की शिरकत





सम्राट अशोक, राहुल सांकृतयायन, जोतिबा फुले, नकुल देव ढीढी और डॉ बी आर अंबेडकर जयंती के साथ शिक्षा जागरूकता संगोष्ठी संपन्न


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/क्षेत्र में वैज्ञानिक चेतना और अनौपचारिक शिक्षा के लिए कार्यरत विज्ञान आश्रम कसेकेरा में देश के पांच महापुरुषों- सम्राट अशोक,  राहुल सांकृतयायन, जोतिबा फुले, नकुल देव ढीढी और डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर - की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर संभाग के कमिश्नर एम. डी. कावरे, पूर्व कमिश्नर दिलीप वासनिक, महासमुंद जिले से यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित संजय डहरिया, भिलाई स्टील प्लांट के  पूर्व सीजीएम एल उमाकांत, जीएम प्रभाकर खोबरागड़े, जीएम  एस पी निगम, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के वरिष्ट प्रोफेसर, डॉ शैलेश जाधव, आर्किटेक्ट अशोक ढवले, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अपर संचालक डॉ दयाशंकर जगत, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद डॉ विजय लहरे, सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन के कोफाउंडर  अनिल बनज, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के राज्य सचिव डॉ वाय के सोना, शासकीय महिला महाविद्यालय महासमुंद के प्रो. जगदीश खटकर, कृषि वैज्ञानिक आर के आर्या, पूर्व बी ई ओ फ्रैंक अगस्टिन नंद, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी के प्रिंसीपल डी एस टंडन, मिडिल स्कूल कुलिया की हेड मास्टर श्रीमती मीना चंद्राकर, मिडिल स्कूल हाथी बाहरा के हेड मास्टर खेमचंद चक्रधारी, कसेकेरा मिडिल स्कूल के हेड मास्टर एवं इतिहासविद डॉ विजय शर्मा, भाषा वैज्ञानिक डॉ राजकुमार टंडन, प्रमोद चंद्राकर दरबेकेरा, अमृता जितेंद्र तावरकर खल्लारी, प्राचार्य तुलेंद्र सागर, महासमुंद, दीनबंधु निराला महासमुंद, विज्ञान शिक्षक एवं एस्ट्रोनॉमी क्लब के सदस्य विजय जगत, डॉ विजय कुमार हाथीगढ़ , व्यसनारायण बंजारे सुखरी डबरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों एवं अध्येताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर  एम डी कावरे ने महापुरुषों के योगदानों को स्मरण करते हुए समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “जहां पुस्तकें होंगी, वहां ज्ञान होगा” और प्रत्येक विद्यालय में सशक्त पुस्तकालय निर्माण का आह्वान किया।कमिश्नर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी दिलीप वासनिकर ने विपरीत परिस्थितियों में महापुरुषों द्वारा किए गए शैक्षिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पहले शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने आत्मनिर्भर सोच विकसित करने पर जोर दिया।

भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व सीजीएम एल उमाकांत द्वारा विज्ञान आश्रम कसेकेरा के एक नॉलेज शेयरिंग सेंटर के रूप में विकसित होने पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को  यहां स्थित कबीर फुले बिरसा लाइब्रेरी में उपलब्ध विज्ञान, साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों का अध्ययन कर लाभ उठाने का आह्वान किया। बीएसपी भिलाई के जीएम प्रभाकर खोबरागड़े ने कहा कि पूर्वजों से मिली विरासत को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है और विद्यार्थियों को पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।आईएएस संजय डहरिया ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, पुस्तकालय उपयोग और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन 10-15 लोगों को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं।

रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर शैलेश जाधव ने संजय डहरिया जी के अथक परिश्रम एवं कुछ कर दिखाने की लगन की भूरी भूरी प्रशंसा की। कैंसर से प्रभावित होने के बाद उनकी रिकवरी और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को उन्होंने एक मिसाल माना। प्रोफेसर जाधव साहब ने एनईपी के विभिन्न प्रावधानों को बताते हुए किताबों से दोस्ती करने और अपने पढ़े हुए पाठों के हस्तलिखित नोट्स बनाने के लिए के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनने में आ रही दिक्कतों पर भी बातचीत की और कबीर फुले बिरसा लाइब्रेरी में आकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मैगजींस उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति दी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय लहरे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शिक्षा को सशक्त माध्यम बताते हुए एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स के विकास पर भी जोर दिया। अन्य वक्ताओं में पूर्व विकासखंड अधिकारी फ्रैंक अगस्टिन नंद, प्राचार्य डी. एस. टंडन, प्रधान पाठिका मीना चंद्राकर, डॉ. दयाशंकर जगत, हेमंत खूंटे एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सचिव वाय. के. सोना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समावेशी शिक्षा, स्थानीय भाषा, संप्रेषण क्षमता, सामाजिक जागरूकता और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सतर्क रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

भिलाई स्टील प्लांट के जीएम एस पी निगम ने श्रमिक बच्चों के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं क्राउड फंडिंग के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर आईएएस संजय डहरिया, डॉ. राजकुमार टंडन, डोमन सिंह टंडन एवं डॉ. विजय शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष एवं विज्ञान आश्रम के संचालक विश्वास मेश्राम ने किया। उन्होंने गांवों में रिटायर्ड लोगों, शिक्षकों और वालंटियर्स से पहली से कालेज तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए समयदान करने का आह्वान किया।  आभार प्रदर्शन  विज्ञान आश्रम की संचालिका श्रीमति उषा मेश्राम द्वारा किया।

Read More

अलका ने गिनाई सरकार की योजनाएं लाभ उठाने की अपील

अप्रैल 13, 2026

 गांव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन अनुसार गांव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत जनसंपर्क संपन्न हुआ खल्लारी विधानसभा की छाया विधायक अलका चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीणों के घर घर जाकर उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर सरकार की उपलब्धि योजनाओं से अवगत कराया एवं लाभ उठाने की अपील की अलका ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में जनता को अपने कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटना पड़ता था लेकिन भाजपा सरकार में प्रशासन शासन स्वयं जनता के द्वारा तक पहुंच कर उनकी समस्या का समाधान कर रही है अभियान की तहत केंद्र राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की इसमें प्रमुख प्रधानमंत्री आवास योजना महतारी वंदन  योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  विधवा निराश्रित पेंशन योजना जननी सुरक्षा योजना इत्यादि प्रमुख है हितग्राहियों से चर्चा का योजनाओं के लाभ मिला उनसे बहुत खुश है अब ग्रामीणजन को उनकी समस्याओं को मौके पर निराकरण किया गया वरिष्ठ जनों का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया एवं बड़े विकास कार्यों हेतु शासन प्रशासन से पत्राचार किया गया भारतीय जनता पार्टी का मूल्  मंत्र अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति का विकास है हम सबके साथ सबका विकास सबका प्रयास सबके विश्वास के मंत्र को साथ लेकर चल रहे हैं इस अवसर पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक प्रीतम दीवान मोनिका साहू स्मिता चंद्राकर  संजय मा लवे रूपेश साहू डिंपल ध्रुव जानवी साहू थान सिंह दीवान लोकेश पनोरिया नितिन जैन भवन साहू पीलेश्वर पटेल दुबेलाल साहू हेमंत सिन्हा हरमीत बग्गा आबिद खान चंद्रशेखर ध्रुव तुकाराम चंद्राकर धनी मरकाम विष्णु साहू  लालू वैष्णव ट्विंकल चौहान आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

अप्रैल 12, 2026

प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट सुखरीडबरी में 410 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए

अप्रैल 12, 2026

आयुक्त रायपुर सहित जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बच्चों से रूबरू हुए

महासमुंद जिले सहित अन्य जिले के विद्यार्थी भी शामिल हुए





बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आज दिनांक 12 अप्रै

ल दिन रविवार को शासकीय उच्च मा. विद्यालय सुखरीडबरी वि.खं. बागबाहरा जिला महासमुन्द में कक्षा 09 वीं में प्रवेश हेतु आगामी प्रयास परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिये प्रयास विद्यालय मॉक टेस्ट का आयोजन रखा गया। जिसमें सभी विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व अपनी तैयारियों का आंकलन कर सकें। इस टेस्ट परीक्षा में महासमुन्द जिला सहित विभिन्न दूरस्थ जिले रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं धमतरी से भी परीक्षार्थी मॉक टेस्ट में शामिल हुए। प्रयास मॉक टेस्ट का आयोजन बच्चों की पूर्व तैयारी का आंकलन करना एवं ओ. एम. आर. शीट भरना है जिससे की बच्चे परीक्षा की पूर्व होने वाली गलतियों को सुधार सके। प्रयास विद्यालय में विज्ञान के 20 प्रश्न गणित के 20 प्रश्न सा.विज्ञान के 20 प्रश्न हिन्दी के 10 प्रश्न अंग्रेजी के 10 प्रश्न मानसिक योग्यता के 10 प्रश्न छ.ग. सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न सहित कुल 100 प्रश्न आता है। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रहता। इसका चयन राज्य स्तर पर मैरिट सूची के आधार पर कैटेगिरी वाइस किया जाता है। प्रयास मॉक टेस्ट में 456 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 410 बच्चे उपस्थित रहें। प्रयास मॉक टेस्ट में महादेव कावरे आयुक्त रायपुर संभाग,दिलीप वासनेकर आयुक्त छ.ग.जांच आयोग,जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे द्वारा साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री के. के. वर्मा सहा.वि.खं. शि. अधि. श्री रामता मन्नाडे श्री तुलेन्द्र सागर प्राचार्य, श्री दिनबंधु निराला सहा.प्रा. ने निरीक्षण कर प्रयास मॉक टेस्ट के संबंध में बच्चों से रूबरू हुए एवं जिला स्तर पर प्रत्येक विखं. में प्रयास विद्यालय की तैयारी का उपस्थित सभी वि.खं. से आये शिक्षकों से चर्चा परीचर्चा किया गया एवं जिले में प्रयास विद्यालय के बेहतर परिणाम के लिये सभी शिक्षकों को शुभकामनायें प्रेषित किया गया। प्रयास मोंक टेस्ट के सफल आयोजन में प्राचार्य श्री के.एस. सबर सर संकुल समन्यक मनोज चंद्राकर आयोजक शिक्षक साथीगण जितेन्द्र दीवान बिशम्बर सिंह ठाकुर वीरेन्द्र कर, व्यास नारायण बंजार, रविशंकर पटेल, कामेश्वरी साहू देवेन्द्र साहनी, केदार साहू, धनेश्वर साहू, राजेन्द्र साहू, अश्वनी दीवान, देवेन्द्र दीवान, देव पटेल, गुरूदत्त पटेल, अनिल चक्रधारी, मोहिन्दर पांडे, किरण पटेल, सरिता पटेल, कमल साहू, अश्वन, भूषण साहू, लुकेश ध्रुव, थानेश्वर पटेल, दयाराम चकधारी, उमेश साहू, विनोद साहूराजू लाल कुर्रे, परसराम ठाकुर, संतोष चदाकर, झगेश लोकनाथ, दौलत राम दीवान, कृष्ण कुमार देवांगन, आत्मारा दीवान, दिनेश नायक, राजू साहू.सी.आर.निषाद एवं समस्त शिक्षकों का इस आयोजन में भरपुर सहयोग रहा है।

Read More

मार्च 26, 2026

धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता -मधुलिका चंद्राकर

मार्च 26, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र घुंचापाली में नौ कन्या पूजन कर मनाई गई राम नवमी


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/घुंचापाली आंगनबाड़ी केंद्र में पवित्र राम नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन प्रसाद कराया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण धोए, तिलक लगाया तथा उपहार भेंट किए।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति मधुलिका गणेश चंद्राकर जी, घुंचापाली सेक्टर की सुपरवाइजर सरोजनी आदित्य , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रिका यादव एव सहायिका भी उपस्थित रहीं।

सभापति मधुलिका गणेश चंद्राकर  ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Read More

मार्च 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा नए कानून में परीक्षा माफियाओं के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान : अल्का चंद्राकर

मार्च 21, 2026

परीक्षा में धांधली करने पर मिलेगी कड़ी सजा 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान 



*बागबाहरा ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर* /छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनो (नकल) की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनो की रोकथाम विधेयक 2026 और छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 को सर्व सम्मति से पारित किए जाने का स्वागत करते हुए, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती अल्का चंद्राकर (स्वतन्त्र निदेशक इस्पात मंत्रालय भारत सरकार) ने प्रदेश की सुशासन सरकार के प्रति आभार प्रकट किये हैं।

     श्रीमती अल्का चंद्राकर ने कहा कि इन विधेयकों के पारित होने से प्रदेश के युवाओं के भविष्य को संवारने एवं युवाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगी। राज्य में परीक्षा सम्बन्धी अनियमितताओं की रोकथाम सुनिश्चित होगी। जिससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। यह कानून छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, व्यापमं एवं विभागीय परीक्षाओं पर भी लागू रहेगी। 

    विधेयक की विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती चंद्राकर ने आगे बताया कि इस कानून के माध्यम से परीक्षा माफियाओं के विरुद्ध कठोर  दंड का प्रावधान किया गया है। जिसमें परीक्षा माफियाओं के ऊपर पेपर लीक, नकल एवं तकनीकी धोखाधड़ी करने पर 3 से 10 वर्ष तक का कारावास और 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान की गयी है। अगर किसी समुह या गिरोह द्वारा संगठित अपराध की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना का कड़ा प्रावधान भी रहेगी। और उस दोषी संस्था या गिरोह की संपत्ति कुर्क या ज़ब्त करने के भी प्रावधान किए गए हैं।

      इस नए कानून के माध्यम से प्रदेश मे छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी, जो तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाएगी।

        श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान पीएससी परीक्षाओं की भर्तियों में हुए घोटालों से प्रदेश के युवाओं के मन में एक भय का वातावरण बनी थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा नए  कानून बनाकर दूर करने का कार्य किए हैं। ताकि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में हमारे युवाओं का भी योगदान सुनिश्चित हो सके।

Read More

मार्च 20, 2026

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा "छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक" को विधानसभा में पारित किया जाना ऐतिहासिक कदम: अल्का चंद्राकर

मार्च 20, 2026

 


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती अल्का चंद्राकर (स्वतन्त्र निदेशक इस्पात मंत्रालय भारत सरकार) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा "छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक" को विधानसभा में पारित किया जाना ऐतिहासिक कदम है। जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभ्यता एवं संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

        श्रीमती अल्का चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सुशासन के संकल्प से धर्म संस्कृति के संरक्षण एवं सम्मान को ध्यान में रखकर ही धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून लायी गयी है। अब किसी भी व्यक्ति का छल,बल ,लालच या डिजिटल माध्यम से धर्म परिवर्तन कराना, गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आएगी। जिसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए 7 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान की गयी है। तथा 5 लाख से 30 लाख रुपये तक के अर्थदण्ड देने की दंडात्मक प्रावधान भी की गयी है। साथ ही त्वरित न्याय के लिए जिले में विशेष न्यायालय का गठन की जाएगी। पीड़ितों के लिए विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति किए जाएंगे और दोषी को पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक मुआवजा (प्रतिकर) देने की व्यवस्था किए गए हैं। इस नए कानून के अंतर्गत किसी व्यक्ति के द्वारा अपने मूल या पैतृक धर्म में पुनः वापसी करते हैं तो उसे धर्मांतरण नहीं मानी जाएगी।

     श्रीमती चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर हुई चर्चा का कांग्रेसी विधायकों द्वारा बहिष्कार किया जाना , बहुत ही निंदनीय है। कांग्रेस नहीं चाहती कि धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कोई भी कानूनी कार्रवाई हो। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्मांतरण के मामले अपने चरम पर थे तथा धर्मांतरण कराने वाले लोगों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त थी ।

   लेकिन अब भाजपा सरकार द्वारा नए कानून लाने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्मांतरण कराने वाले लोगों की खैर नहीं होगी। श्रीमती अल्का चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किये हैं।

___________________________________

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer