sanskar.live: अभनपुर#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
अभनपुर# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अभनपुर# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सितंबर 05, 2026

अभनपुर में राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान: नवाचार के लिए शिक्षक हेमन्त साहू को विधायक ने किया सम्मानित

सितंबर 05, 2026



*अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* शिक्षक दिवस के अवसर पर अभनपुर में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को सम्मानित किया गया। विधायक इन्द्र कुमार साहू ने शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

हेमन्त साहू को यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार, प्रतिभा और भविष्य को गढ़ने वाला सच्चा राष्ट्र निर्माता होता है।

सम्मानित शिक्षक ने कहा - विद्यार्थियों की सफलता ही सबसे बड़ा सम्मान -*

सम्मान प्राप्त करने के बाद हेमन्त कुमार साहू ने कहा कि एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके विद्यार्थियों की सफलता और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक भूमिका है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक बेहतर कार्य करने तथा बच्चों को नई सोच व नवाचार के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी देता है।

विधायक इन्द्र कुमार साहू ने बधाई देते हुए कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। वर्तमान समय में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिसे हेमन्त साहू बखूबी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. तारा त्रिपाठी, एस.आर. साहू, लोकेश्वर साहू, हरिकृष्ण भोगल सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सितंबर 03, 2026

आरआईई भोपाल में आवासीय प्रशिक्षण के लिए पीएमश्री अभनपुर की व्याख्याता मनीषा देबनाथ चयनित*

सितंबर 03, 2026



*अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पीएमश्री स्कूल योजना के तहत छत्तीसगढ़ से व्याख्याताओं का चयन मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। इसमें *पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, अभनपुर की वाणिज्य व्याख्याता मनीषा देबनाथ* का चयन आवासीय प्रशिक्षण हेतु हुआ है।

यह प्रतिष्ठित आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम *7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक* भोपाल स्थित केंद्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता एवं शिक्षण कौशल को विकसित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाना है। साथ ही पाठ्यक्रम निर्माण में सहभागिता एवं नवाचार को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है।

इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगा, जिससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी।

मनीषा देबनाथ के चयन पर विद्यालय की प्राचार्य *डॉ. तारा त्रिपाठी*, शाला विकास समिति के अध्यक्ष *गोयल भट्ट*, समिति के सदस्यों एवं समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जून 25, 2026

शिक्षक हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में इंस्पायर अवार्ड मानक में पीएमश्री विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

जून 25, 2026

अभनपुर संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /पीएमश्री सेजेस हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नवाचारी (Innovative) आइडिया का चयन किया गया है।

विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अभिनव विचार प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

इस उपलब्धि में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन  हेमन्त कुमार साहू द्वारा किया गया। उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है शिक्षक के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में विद्यार्थियों ने इन्स्पायर अवार्ड ,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी ,युवा संसद जैसे अनेक आयोजनों राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित हुए है । विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं पालकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक जैसी योजनाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।इस वर्ष विद्यालय से कु.गीतांजलि तारक,रेणुका साहू एवं दीक्षा साहू का चयन हुआ है ।

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर धरमचंद जैन ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश साहू ,डॉ.तारा त्रिपाठी प्राचार्य ,बीआरसीसी राकेश साहू ने चयनित विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

फ़रवरी 09, 2026

पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “रंग ए संस्कृति” थीम पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ

फ़रवरी 09, 2026





अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “रंग ए संस्कृति” थीम पर भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मंच के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकनृत्यों, लोकगीतों तथा देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई, जिससे एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना सशक्त रूप में उभरकर सामने आई। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्था प्रमुख डॉ. तारा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अभनपुर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, उपाध्यक्ष बलविन्दर गांधी, पार्षद बीरेन्द्र प्रताप सिन्हा, मीना साहू, चंपा लेदेकर, रूपनारायण साहू, सांसद प्रतिनिधि किशन शर्मा, धनेश्वरी साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर, राकेश साहू (बीआरसी), राजेश साहू (सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी) सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जनवरी 16, 2026

वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती पर पीएमश्री सेजेस उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में भव्य सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन

जनवरी 16, 2026




अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर अभनपुर के प्रतिष्ठित पीएमश्री उत्कृष्ट  विद्यालय अभनपुर में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना एवं ऐतिहासिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना  एवं वन्दे-मातरम् के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी के द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के मिडिल एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति सामूहिक नृत्य ,गीत एवं स्पीच प्रस्तुत किया गया साथ ही कक्षा 1से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अनुशासनबद्ध ढंग से एक स्वर में “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रप्रेम की चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम रहा है तथा आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अभनपुर के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने विद्यार्थियों को वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगाँठ की बधाई प्रेषित किया वही एसएमडीसी के अध्यक्ष गोयल भट्ट ने विद्यार्थियों को भारत माता की सेवा के लिए भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित किए इस अवसर पर सागर साहू एसएमडीसी सदस्य,सागर पांडेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने देश के प्रति निष्ठा, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दोहराया।

जनवरी 10, 2026

पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार शिक्षा शिल्पी समाज गौरव सम्मान से सम्मानित हुए

जनवरी 10, 2026



अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/अभनपुर के ग्राम विद्या मंदिर परसदा में शिक्षा शिल्पी समाज गौरव सम्मान  समारोह का आयोजन हुआ इस आयोजन में लगभग 300 अलग-अलग क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगो का सम्मान हुआ वही विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर चुके एवं शिक्षक के रूप में अपने मेहनत के बल पर अनेकों विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षक श्री बिष्णु राम साहू के सेवा निवृत्ति पर उनके द्वारा पढ़ाये गए एवं वर्तमान में बड़े-बड़े पदों में सुशोभित हो रहे युवाओं ने मिलकर इस आयोजन में उन्हें सम्मानित किया ।

शिक्षा शिल्पी समाज गौरव सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कवि मीर अली मीर ने छत्तीसगढ़ महतारी का गुणगान करते हुए हमारे पुरखौती ,परंपरा को याद दिलाया  इसके साथ ही मीर अली मीर जी ने प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लेख ‘’नंदा जा का जी कमरा और खुमरी आरी तातारी आरा-रारा तता हूँ ‘’ का कविता वाचन कर समा बांध दिया इस अवसर पर 

पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का शिक्षा शिल्पी समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ज्ञात होकि कि विद्यार्थियों को हमेशा मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को उनके मार्गदर्शन में चयनित नेशनल लेवल के साइंस एक्सहिबिशन राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी जैसे अनेक राष्ट्रीय स्तर के मंच में शामिल होने का अवसर अभंपुर के विद्यार्थियों को मिला है । गत सत्र में शिक्षक का चयन इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल गुवाहाटी आसाम के लिए भी हुआ था इसी प्रकार अब तक इनके मार्गदर्शन में कई बार नेशनल और अनेकों बार राज्यस्तरीय विज्ञान मॉडल ,प्रोजेक्ट में विद्यालय के बच्चें शामिल हुए है एवं विद्यालय समेत जिले का नाम रौशन किए है । प्रतिवर्ष इन्स्पायर अवार्ड मानक में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का चयन होते आ रहा है इसके अलावा शिक्षक विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में भी जिले के साइंस टीम में शामिल होकर सक्रिय रूप से काम कर रहे है । आज विज्ञान के क्षेत्र में इनके स्कूल के बच्चे लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय  स्तर में ,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी,विज्ञान संगोष्ठी ,नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस ,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,इंस्पायर अवार्ड में चयनित होकर शाला ही  नहीं अपितु जिला एवं राज्य का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर कर रहें है शिक्षक सम्मान के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप बी.आर.साहू ,डॉ नारायण साहू वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तैलीय समाज , विधान मिश्रा ,डॉ हर्षित मिश्रा न्यूरो सर्जन ,डॉ डी के बोदले एससीईआरटी,ललिता जेपी अग्रवाल शिक्षाविद,राकेश चंद्रवंशी शिक्षाविद,यशवंत साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज अधिकारी कर्मचारी संघ ,पूनम मिश्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ,शुभ्रा मिश्रा सहायक प्राध्यापक भौतिकी ,जगत राम साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक ,दीपक कुमार ध्रुवंशी एवं अनेक राष्ट्रीय खिलाड़ी ,डॉक्टर्स,प्राचार्य ,शिक्षक ,समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही ।

नवंबर 20, 2025

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के लिए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का चयन

नवंबर 20, 2025

 इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़  में  05 दिसम्बर से 09 दिसंबर तक होना है  


Abhanpur Sanskar news Gaurav Chandrakar



संस्कार न्यूज़ /भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक अभिनव पहल एवं विज्ञान भारती के सहयोग से आईआईएसएफ का आयोजन किया जाता है। विज्ञान भारती स्वदेशी भावना से प्रेरित एक विज्ञान आंदोलन है, जिसका नेतृत्व देश के प्रख्यात वैज्ञानिक कर रहे हैं। IISF का मुख्य उद्देश्य सभी के द्वारा विज्ञान का उत्सव मनाना है। आम लोगों का विज्ञान से आनंदमय और मनोरंजक तरीके से जुड़ना स्वस्थ, समृद्ध और सार्थक जीवन के लिए आवश्यक है। अपने रचनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से, IISF देश और विदेश में लोगों और वैज्ञानिक बिरादरी को एक साथ आने, एक साथ काम करने और भारत और मानवता की भलाई के लिए विज्ञान करने के आनंद का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।चूँकि शिक्षक युवा पीढ़ी के नैतिक मूल्यों, सोच प्रक्रियाओं और अनुशासन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वे राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनते हैं। वे प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करते हैं और व्यक्तिगत छात्रों और समग्र रूप से राष्ट्र दोनों के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 21वीं सदी में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तीव्र प्रगति के साथ, विज्ञान शिक्षा स्कूली शिक्षा प्रणाली में एक केंद्र बिंदु बन गई है, जो समाज की बदलती जरूरतों और एनईपी 2020 में उल्लिखित समग्र विकास के लक्ष्य के अनुरूप है।

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला विज्ञान सफारी ' का उद्देश्य अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रमुख अवधारणाओं पर जोर देने और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर से नवोन्वेषी, समर्पित शिक्षकों को इकट्ठा करना है। प्रतिभागी गतिविधि-आधारित शिक्षा में शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों को साझा करेंगे। पैनल चर्चाओं में विज्ञान शिक्षा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें व्यापक शिक्षण के लिए प्रभावी उपकरण भी शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साधन के रूप में विज्ञान शिक्षा का लाभ उठाना है, जिसका समापन चर्चाओं और शोध प्रबंधों पर आधारित एक रिपोर्ट में होगा । छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले से अभनपुर विकासखंड के पीएमश्री उत्कृष्ट स्कूल अभनपुर अभनपुर में सेवा प्रदान कर रहे नवाचारी विज्ञान शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का चयन इस आईआईएसएफ़ 2025 के लिए हुआ है शिक्षक हेमन्त साहू  ने अनेक वर्षों से विज्ञान विषय के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए है अपने स्कूल के बच्चों को ज़िले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के प्रतियोगिता जैसे इन्स्पायर अवार्ड,नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,राष्ट्रीय गणित विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी ,राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफ़ार्म में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए है शिक्षक कि इस उपलब्धि पर हिमांशु भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ,धनेश्वरी साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर,डीएमसी अरुण शर्मा ,निशा शर्मा नोडल अधिकारी इन्स्पायर अवार्ड ,डॉ.कामिनी बावनकर जिला नोडल अधिकारी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,राकेश साहू बीआरसीसी अभनपुर,नाज़िमा  ऐज़ाज़ प्राचार्य सेजेस अभनपुर भोला राम साहू सीएसी कन्या अभनपुर ,महेंद्र कुमार पटेल राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक समेत ज़िले के समस्त शिक्षकों ने बधाई प्रेषित किए है ।

नवंबर 03, 2025

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए पीएमश्री अभनपुर के तीन विज्ञान मॉडल का हुआ चयन

नवंबर 03, 2025

 राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए पीएमश्री अभनपुर के तीन विज्ञान मॉडल का हुआ चयन  


 अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 पश्चिम भारत विज्ञान मेला, राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2025  का जोन स्तरीय (संभाग) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर  में आयोजित हुई  जिसमें रायपुर ज़ोन अंतर्गत ज़िला रायपुर ,गरियाबंद, बलौदा बाजार एवं महासमुंद ज़िले के  प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा अनेक नवाचारी मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में बना मॉडल जोकि हितैषी ध्रुवंशी ने जल संरक्षण एवं प्रबन्धन पर कार्यशील मॉडल जिसके माध्यम से आने वाले भविष्य के लिए जल का रीयूज,रीसायकल और जीएल रिचार्ज आधारित शानदार मॉडल बनाकर जल समस्या पर सभी का ध्यान आकर्षित किए एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है । वही राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में दिव्यांग मॉडल में भावना मार्कण्डेय एवं यमुना साहू का मॉडल जो एक स्मार्ट हेलमेट के द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले को रोकने ,सड़क दुर्घटन को कम करने एवं दुर्घटन होने पर घायल की पहचान करने के के लिए स्मार्ट हेलमेट बनाए है जोकि संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल के लिए चयनित हुए है  जबकि पश्चिम भारत विज्ञान मेला के व्यक्तिगत  प्रोजेक्ट में डिम्पल ठाकुर ने हमारे करेंसी नोट से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचने लिए सर्वे आधारित प्रोजेक्ट बनाया था जो संभाग स्तरीय में तृतीय स्थान हासिल कर राज्य के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रौशन किए है । राष्ट्र्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यालय से मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में हेमन्त कुमार साहू एवं रेणु सिन्हा एवं मॉडल निर्माण में विशेष सहयोग मार्गदर्शन हितैषी के शिक्षक पिता दीपक ध्रुवंशी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किए है उक्त आयोजन में आलोक कुमार शर्मा प्राचार्य शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय एवं के.के.शुक्ला ,कार्यक्रम प्रभारी मंजूषा तिवारी ,सोमा बनिक समेत अनेक अधिकारियों की उपस्थिति रही ।बच्चों के राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ,जिला मिशन समन्वयक अरुण शर्मा , डॉ.कामिनी बावनकर ज़िला नोडल अधिकारी साक्षर भारत ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ,बीआरसीसी राकेश साहू  ,प्राचार्य सेजेस अभनपुर नाज़िमा ऐज़ाज़ समेत ब्लॉक के सभी अधिकारियों सहित समस्त शिक्षक संगठन ने बधाई प्रेषित किए है ।

सितंबर 03, 2025

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा विषय आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अभनपुर में हुआ

सितंबर 03, 2025

 




अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /प्रदेश में लगातार बढ़ रही  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन एवं आमजनों में जागरूकता लाने उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद स्पर्धा आयोजित की गई। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने विशेषकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने में उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के निर्वहन कर पीड़ित व्यक्ति की समय सीमा अर्थात तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने के लिए आगे आने को प्रतिपादित-प्रदर्शित करने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण समुदाय व पालकों में जागृति लाना है।

इसके तहत प्रदेश में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, तेज रफ्तार, मोबाइल में बात करते हुए गाड़ी न चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने और यातायात के नियमों का पालन इत्यादि विषयों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अभनपुर के दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल भेलवाडीह अभनपुर में आयोजित हुई जिसमे 

यातायात शिक्षा पर जोर देते हुए प्रतिभागियों में अपने -अपने पक्ष और तर्क प्रस्तुत किए शासन के निर्देशानुसार  इस वर्ष शाला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम होंगे विकासखंड धरसीवा में यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिन्होंने अपने उद्बोधन में  कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही बहुत हद तक अनावश्यक हो रहे आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। 

निर्णायक के रूप 

में पुलिस थाना अभनपुर से पुलिस अधिकारी भीम कुमार सोम,विकासखंड स्रोत समन्वयक अभनपुर राकेश कुमार साहू , रेखराज साहू प्राचार्य दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल अभनपुर  एवं अजीम प्रेम फाउंडेशन अभनपुर हेड मयंक मिश्रा ने महती भूमिका का निर्वहन करते हुए सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा हेतु आवश्यक सुझाव दिए एवं जिला स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम का सफल संचालन हेमन्त कुमार साहू   नोडल अधिकारी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अभनपुर ने किया ।

अगस्त 16, 2025

पीएम श्री सेजेस अभनपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अगस्त 16, 2025





अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी /अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर  में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभनपूर के विधायक इन्द्र कुमार साहू  की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला एवं स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने,  राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि का स्वागत स्काउट गाइड  के बच्चों द्वारा ध्वज सलामी देकर किया गया साथ ही मुख्य अतिथि ने कबूतर उड़ाकर आजादी के महत्त्व को बताया इस अवसर पर शाला के छात्र- छात्राओं के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत-कविता का वाचन भी किया प्राथमिक विभाग ने नन्हे-नन्हे ने देश के क्रांतिकारियों एवं वीरांगनाओं की वेशभूषा लिए फैंसी ड्रेस प्रस्तुत किए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि किशन शर्मा नगर पालिका परिषद अभनपुर  के उपाध्यक्ष बलविंदर गाँधी,शाला विकास समिति के अध्यक्ष गोयल भट्ट, पार्षद मीना साहू,रूपनारायण साहू पार्षद ,चंपा लेदेकर ,राजा राय ,सेवाराम सिन्हा शिक्षाविद्  समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमन्त कुमार साहू के द्वारा किया गया शाला के प्राचार्य नाजिमा एजाज ने स्वतंत्रता दिवस के बधाई संदेश प्रेषित किए आभार प्रदर्शन सुजाता शर्मा ने किया एवं समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगस्त 10, 2025

पीएम श्री उत्कृष्ट स्कूल अभनपुर के छात्राओं ने बनाया प्राकृतिक राखी

अगस्त 10, 2025

 


अभनपुर संस्कार न्यूज़  गौरव चंद्राकर
/रक्षाबंधन के पवन अवसर पर पीएम श्री सेजेस की छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक अनोखी राखी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे बच्चों को राखी बनाना था प्राकृतिक प्रदार्थों से जैसे फूल ,पत्तियाँ ,बीज ,अनाज ,धान इत्यादि बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए बहुत सुंदर-सुंदर राखियां बनाई जिसे देखकर एक बार में बिल्कुल ये नहीं लग रहा है इसे स्कूल के बच्चों में बनाया है बिल्कुल प्रोफेशनल राखी मेकर की तरह बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अनेक प्राकृतिक राखी बनाकर शिक्षकों के बीच प्रस्तुत किए है विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि उनके द्वारा अनेक अवसरों पर ऐसे ही नवाचारी एवं सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है क्योकि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों में सीखने की या अवधारणाओं को साझा विकसित करने के लिए उन्हें स्वय करके सीखना ,अनुभव को क्रियात्मक के आधार पर नई चीजों की खोज करना ,खोजी प्रवृत्ति का विकास करना प्रमुख उद्देश्य है ।ज्ञात हो विगत दिनों इन्ही बेटियों के द्वारा देश की सेवा में तैनात सैनिक भाइयों के लिए भी लगभग 500 से अधिक राखियां पोस्ट किया  गया था ।

इस प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नाज़िमा एज़ाज़ , सुमेख पटेल ,रेणु सिन्हा ,रमा साहू ,सुमन सिंह ,हरिकृष्ण भोगल,हेमन्त कुमार  साहू ,लोकेश्वर साहू ,मालती सिन्हा ,पूनम साहू,पोखन साहू समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।

जून 01, 2025

अयोध्या वाली रामलीला में मंचसंचालन के लिए विधायक ने किया शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का सम्मान ।

जून 01, 2025

 


अभनपुर संस्कार न्यज़ गौरव चंद्राकर
/ रायपुर जिले के अभनपुर में दिनांक 25/06/25 से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन हुआ जिसमे अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या में मुख्य मंच पर प्रदर्शित रामलीला ग्रीष्मा आर्ट एंड कल्चर रायपुर के द्वारा प्रदर्शित किया गया उक्त तीन दिनों तक बड़ी संख्या में अभनपुर के साथ -साथ आपसास के लोग रामलीला का आनंद उठाये है ।प्रथम दिवस इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह द्वितीय दिवस रामसेवक पैकरा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विकास निगम एवं अंतिम दिवस किरण सिंह देव  छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति प्रदान किए यह भव्य आयोजन अभनपुर के विधायक इंद्रकुमार साहू के मार्गदर्शन में नागरिक मंच अभनपुर के द्वारा किया गया जिसमे तीनो दिन कार्यक्रम में सफल मंच संचालन करने के लिए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को नागरिक मंच सम्मान से सम्मानित किया गया । रामलीला का मंचन इस प्रकार हुआ ।

प्रथम दिवस - दिनांक 25 मई 2025 दिन - रविवार, देवासुर संग्राम, विष्णुवरदान, राम जन्म, विद्या अभ्यास, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका लीला, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण - परशुराम संवाद ।

द्वितीय दिवस - दिनांक 26 मई 2025 दिन - सोमवार, सीता विदाई, राम बनवास, केवट प्रसंग, भरत मिलाप, अनुसूया आश्रम, पंचवटी, सीता हरण, शबरी भक्ति, हनुमान मिलन, बाली वध, अशोक वाटिका, लंका दहन ।

तृतीय दिवस - दिनांक 27 मई 2025 दिन - मंगलवार, विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, लक्ष्मण मेघनाथ वंवाद, लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाथ वध, राम-रावण युद्ध, माता सीता की अग्नि परीक्षा श्री राम राज्याभिषेक ।

समापन के अवसर पर नागरिक मंच के द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना किया गया एवं विधायक इंद्रकुमार साहू का नागरिक मंच सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल अध्यक्ष ,प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष ,हरीश पांडेय एवं दिलीप अग्रवाल सचिव ,दिनेश गिरेपूँजे कोषाध्यक्ष ,उत्रसेन गहिरवारे संयोजक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अभनपुर , महेंद्र पांडेय,नारायण सोनी ,कुलदीप अग्रवाल ,किशन शर्मा ,वरुण राठी ,भरत बैस समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।

मई 20, 2025

राष्ट्रीय सह साधन प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में अभनपुर विकास खंड से 66 बच्चों का हुआ चयन

मई 20, 2025

 

अभनपुर संस्कार न्यज़ गौरव चंद्राकर / राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2024–25 में 66 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इन विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा आगामी 4 वर्षों तक अर्थात कक्षा 12वीं तक प्रति माह ₹1000 कुल 48000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षक बसंत दीवान ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

 पंजीयन एवं परिणाम संख्या में वृद्धि हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू एवं बीआरसीसी राकेश साहू के मार्गदर्शन में शिक्षक बसंत दीवान, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेरिया, हेमंत साहू सेजेस अभनपुर, नागेंद्र कंसारी मिडिल स्कूल पोड़ , मनीष साहू तेंदुवा, दीपक सिन्हा कुर्रू, एक्टिव पीएलसी अभनपुर द्वारा प्रचार–प्रसार एवं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से तैयारी करवाया गया। जिसमे अन्य जिले के विद्यार्थी भी लाभान्वित हुए। पिछले वर्ष विकासखंड अभनपुर  से 37 विद्यार्थी का छात्रवृत्ति हेतु चयन हुआ था। रायपुर जिले से कुल 179 विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित हुए हैं जिसमे से निरंतर प्रयास के फलस्वरूप उसमे से अभनपुर विकासखंड से ही 66 विद्यार्थी का चयन हुआ है। इसमें से सर्वाधिक 29 विद्यार्थी का चयन संकुल केंद्र कुर्रू एवं उपरवारा से हुआ है।  मिडिल स्कूल तेंदूवा से 8 विद्यार्थी, चेरिया से 7, खंडवा से 7, कुर्रूं, बकतरा,हसदा नंबर दो से चार–चार विद्यार्थी, जौंदी से 3, केंद्री से 3, उपरवारा,पीएम सेजेस अभनपुर, पिपरौद, सोनेसिल्ली, मंदलौर से दो–दो विद्यार्थी, पौता, गर्ल्स नवापारा, चंपाझर, छछानपैरी, उगेतरा, कुर्रा, डोमा, गोबरा नवापारा, परसदा, कोलियारी , तमासिवनी, भोथीडीह, पोंड, सकरी, भेलवाडीह , गोतीयारडीह से एक–एक विद्यार्थी का चयन हुआ है।

इस वर्ष परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में कुल चयन 2246 सीट के लिए 32825 बच्चों ने नामांकन जमा किया था , जिसमें से 31016 विद्यार्थियों ने चयन परीक्षा दिलाया। 13443 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें मेरिट के आधार पर 2246 विद्यार्थी पात्रता सूची में शामिल हुए।

बच्चों की उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार साहू , बीआरसीसी राकेश साहू, नोडल प्राचार्य एलेग्जेंडर तिग्गा, प्राचार्य किरण ठाकुर, संकुल समन्वयक यशवंत साहू,  सरपंच दीप्ति बल्ला तिवारी, बालकृष्ण शर्मा, प्रधान पाठक सावित्री शुक्ला, हायर सेकंडरी स्कूल कुर्रू के समस्त स्टॉफ , शिक्षक लक्ष्मीनारायण शुक्ला, लक्ष्मी ठाकुर, राधिका साहू, इंद्राणी चंद्राकर , प्रधान पाठक नारद ध्रुव, सुनीता दीवान, रवि चंद्राकर, झनेंद्र निर्मलकर, तेजराम वर्मा, द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

दिसंबर 30, 2024

राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ सायक्लिंग विथ वेल मॉडल

दिसंबर 30, 2024




अभनपुर संस्कार न्यज़ गौरव चंद्राकर
/राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित नेशनल स्तर के 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 का आयोजन 26 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक सोनीपत हरियाणा में आयोजित हो रही है जिसमे देशभर के सभी राज्यों से चयनित विज्ञान के कार्यशील मॉडल के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और उनके मार्गदर्शक शिक्षक भाग ले रहे है 

जिसका मुख्य विषय साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसायटी के अंतर्गत अनेक उपविषय आधारित प्रादर्श की प्रदर्शनी की जा रहा है सभी मॉडल

लोगो की जीवन को आसान बनाने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने ऐवम दैनिक कार्यों को आसान बनाने में साइंस और टेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे कर सकते है देश के किसानो को उन्नत कृषि के लिए नई तकनीकी का उपयोग करना सिखाना मुख्य रूप से शामिल है ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर पर देशभर से 185 विज्ञान मॉडल का चयन किया गया है इस प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों एवम शिक्षकों के लिए प्रतिदिवस साइंस टॉक अंतर्गत देश ने नामी आईआईटीयन्स और साइंस फील्ड के विशेषज्ञोंके द्वारा मोटिवेशनल स्पीच भी दिया जा रहा है जिसमे से पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर (सेजेस अभनपुर) की दिव्यांग छात्रा गौरी सेन ऐवम भावना मार्कण्डे का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी  में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है इस प्रादर्श के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि साइकिलिंग विथ वेल मॉडल जोकि विशेषरूप से ग्रामीण क्षेत्रों में के लिए बनाया गया है जहाँ आज भी महिलाएं कुएँ से पानी निकालते है उनके पास निस्तारी के लिए कुआँ ही एक मात्र साधन है जिसके कारण महिलाओं को कुएँ  से बाल्टी से पानी खिचने में बहुत तकलीफ़ो का सामना करना पड़ता है कई ऐसी भी घटनाएँ हो चुकी है जिसमे कुएँ से पानी निकलते समय महिलाएँ कुए में गिर जाने से मृत्यु भी हो चुकी है अत: ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए एक सरल सा मॉडल बनाये है जिसमे पानी निकालने के लिए हाथ से रस्सी खीचना नहीं पड़ेगा मॉडल के रूप में सायकिलिंग करके पानी आसानी से निकाल सकते है क्योकि साइकिल को मॉडिफाई करके एक उपकरण बनाया गया है जिसमे जैसे-जैसे साइकिल का पहिया चलाया जाता है पानी ऊपर आने लगता है इस उपकरण का उपयोग करके कम बल लगाकर अधिक पानी निकाल सकते है इससे हाथ से दिव्यांगजन भी आसानी से पानी निकाल सकते है । उक्त प्रदर्शनी में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में सुमेख पटेल ऐवम हेमन्त कुमार साहू अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है ।

दिसंबर 23, 2024

राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 के लिए पीएमश्री अभनपुर के छात्राओं का मॉडल हुआ चयनित ।

दिसंबर 23, 2024

 


अभनपुर संस्कार न्यज़ गौरव चंद्राकर /राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित नेशनल स्तर के 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 का आयोजन 26 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक सोनीपत हरियाणा में आयोजित हो रही है जिसमे देशभर से चयनित विज्ञान मॉडल के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और उनके मार्गदर्शक शिक्षक भाग लेंगे ज्ञात हो कि विगत अगस्त 2024 में राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता जगदलपुर में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर बस्तर में किया गया  था जिसमे छत्तीसगढ़ से कुल 9 ज़ोन स्तर पर राज्य के लिए चयनित लगभग 250  बाल वैज्ञानिक एवं लगभग 150 शिक्षकों ने भाग लिया था जिसमे से पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर (सेजेस अभनपुर) की दिव्यांग छात्रा गौरी सेन ऐवम भावना मार्कण्डे का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के लिए हुआ है इस प्रादर्श के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में बनाया गया साइकिलिंग विथ वेल मॉडल जोकि विशेषरूप से ग्रामीण क्षेत्रों में के लिए बनाया गया है जहाँ आज भी महिलाएं कुएँ से पानी निकालते है उनके पास निस्तारी के लिए कुआँ ही एक मात्र साधन है जिसके कारण महिलाओं को कुएँ  से बाल्टी से पानी खिचने में बहुत तकलीफ़ो का सामना करना पड़ता है कई ऐसी भी घटनाएँ हो चुकी है जिसमे कुएँ से पानी निकलते समय महिलाएँ कुए में गिर जाने से मृत्यु भी हो चुकी है अत: ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए एक सरल सा मॉडल बनाये है जिसमे पानी निकालने के लिए हाथ से रस्सी खीचना नहीं पड़ेगा मॉडल के रूप में सायकिलिंग करके पानी आसानी से निकाल सकते है क्योकि साइकिल को मॉडिफाई करके एक उपकरण बनाया गया है जिसमे जैसे-जैसे साइकिल का पहिया चलाया जाता है पानी ऊपर आने लगता है इस उपकरण का उपयोग करके कम बल लगाकर अधिक पानी निकाल सकते है इससे हाथ से दिव्यांगजन भी आसानी से पानी निकाल सकते है । उक्त नवाचारी मॉडल का प्रस्तुतीकरण हरियाणा के सोनीपत में खेल विश्वविद्यालय में किया जाना है जिसमें स्वास्थ्य, संचार एवं परिवहन, दैनिक जीवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विषयों को लेकर अनेक नवाचारी प्रादर्श की प्रस्तुतीकरण होनी है ।बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में दिव्यांग मॉडल में गौरी सेन एवं भावना मार्कण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए चयनित हुए है  नेशनल स्तर पर चयनित होने पर डॉ.विजय खंडेलवाल जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ,सीईओ अभनपुर राजेंद्र पांडे निशा शर्मा जिला नोडल अधिकारी इन्स्पायर अवार्ड ,के.के.शुक्ला जी एससीईआरटी, अरुण शर्मा एपीसी रायपुर, डॉ.कामिनी बावनकर ज़िला नोडल अधिकारी साक्षर भारत ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ,बीआरसीसी राकेश साहू  ,प्राचार्य पीएमश्री अभनपुर नाज़िमा ऐज़ाज़ ,जिला टीम एनसीएससी रायपुर समेत ब्लॉक के सभी अधिकारियों सहित समस्त शिक्षक संगठन ने बधाई प्रेषित किए है ।

दिसंबर 14, 2024

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे अभनपुर के शिक्षक हेमन्त कुमार

दिसंबर 14, 2024

 


अभनपुर  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/अंतराष्ट्रीय स्तर की इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2024 का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक पहल है, जिसका सहयोग विज्ञान भारती के सहयोग से किया जाता है।(NIF) ऐवम राज्य सरकार आसाम के द्वारा आईआईटी गुवाहाटी में IISF 2024 का आयोजन 30 नवंबर से 03 दिसंबर तक हुई जिसमे छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का चयन आईआईएसएफ के लिए हुआ जिसमे शिक्षक ने साइंस सफारी कार्यक्रम में भाग लिया एवम अपनी प्रस्तुति दिया ज्ञात हो कि शिक्षक हेमन्त कुमार साहू विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नए-नए प्रयोग ऐवम नवाचारी गतिविधियाँ अपने स्कूल में करवाते है जिसके कारण उनके विद्यालय की छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर के अनेक  आयोजन में भाग ले चुके है शिक्षक बताते है कि उनके मार्गदर्शन में अभी तक तीन  बार राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी भोपाल,छत्तीसगढ़ ऐवम हरियाणा , एक बार नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस अहमदाबाद गुजरात , एक बार किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन बैंगलोर ,एक बार पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,दो बार इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल फरीदाबाद ,गुवाहाटी, एक बार आईरिस नेशनल फेयर  इस प्रकार 8 बार नेशनल स्तर के लिए ऐवम अनेक बार राज्य स्तर के विज्ञान वर्किंग मॉडल ,प्रोजेक्ट ,विज्ञान सेमिनार के लिए चयन हुआ है साथ इन्स्पायर अवार्ड मानक अंतर्गत प्रतिवर्ष कई आईडिया का चयन होते आ रहा है जोकि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने में सहायक हो रही है शिक्षक के द्वारा अपने अध्यापन में सरल टीएलएम के द्वारा ऐवम आधुनिक तकनीकी प्रोजेक्ट के माध्यम से भी अध्यापन कार्य करवाया जाता है एवम कक्षा में विज्ञान के रोचक गतिविधियाँ से विद्यार्थियों को समझाते है । इंडिया इंटरनेशन ऐसे नवाचारी शिक्षक जोकि युवा पीढ़ी के नैतिक मूल्यों, सोच प्रक्रियाओं और अनुशासन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वे राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनते हैं। वे प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करते हैं और व्यक्तिगत छात्रों और समग्र रूप से राष्ट्र दोनों के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 21वीं सदी में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तीव्र प्रगति के साथ, विज्ञान शिक्षा स्कूली शिक्षा प्रणाली में एक केंद्र बिंदु बन गई है, जो समाज की बदलती जरूरतों और एनईपी 2020 में उल्लिखित समग्र विकास के लक्ष्य के अनुरूप है। राष्ट्रीय साइंस  सफारी कार्यशाला' का उद्देश्य अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रमुख अवधारणाओं पर जोर देने और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर से नवोन्वेषी, समर्पित शिक्षकों को इकट्ठा करना है। प्रतिभागी गतिविधि-आधारित शिक्षा में शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों को साझा करना था  कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साधन के रूप में विज्ञान शिक्षा का लाभ उठाना है, इस आयोजन में देश के नामी आईआईटीयन्स ने विज्ञान के अनेक अवधारणाओ को रोचक तरीके से प्रस्तुत किए जिसका उपयोग शिक्षकों को उनके विद्यालय में किया जाना चाहिए जैसे ऑटोमेंटा,एरोमेटिक्स,गेम्स एंड टॉयज़ बनान था  शिक्षक हेमन्त कुमार के इस उपलब्धि पर एपीसी समग्र शिक्षा रायपुर अरुण शर्मा , राजेंद्र पांडेय सीईओ अभनपुर ,निशा शर्मा इन्स्पायर अवार्ड ज़िला नोडल ,धनेश्वरी साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर,राकेश कुमार साहू बीआरसीसी अभनपुर,नाज़िमा ऐज़ाज़ प्राचार्य सेजेस अभनपुर ,भोला राम साहू सीएसी कन्या अभनपुर ,पीपला फ़ाउंडेशन से महेंद्र पटेल ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित किए है ।

नवंबर 21, 2024

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2024 के लिए शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का चयन

नवंबर 21, 2024

 



Abhanpur Sanskar news Gaurav Chandrakar/भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक पहल है, जिसका सहयोग विज्ञान भारती के सहयोग से किया जाता है। विज्ञान भारती स्वदेशी भावना से प्रेरित एक विज्ञान आंदोलन है, जिसका नेतृत्व देश के प्रख्यात वैज्ञानिक कर रहे हैं। IISF का मुख्य उद्देश्य सभी के द्वारा विज्ञान का उत्सव मनाना है। आम लोगों का विज्ञान से आनंदमय और मनोरंजक तरीके से जुड़ना स्वस्थ, समृद्ध और सार्थक जीवन के लिए आवश्यक है। अपने रचनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से, IISF देश और विदेश में लोगों और वैज्ञानिक बिरादरी को एक साथ आने, एक साथ काम करने और भारत और मानवता की भलाई के लिए विज्ञान करने के आनंद का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2024 का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी में 30 नवंबर से 03 दिसंबर तक होना है  चूँकि शिक्षक युवा पीढ़ी के नैतिक मूल्यों, सोच प्रक्रियाओं और अनुशासन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वे राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनते हैं। वे प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करते हैं और व्यक्तिगत छात्रों और समग्र रूप से राष्ट्र दोनों के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 21वीं सदी में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तीव्र प्रगति के साथ, विज्ञान शिक्षा स्कूली शिक्षा प्रणाली में एक केंद्र बिंदु बन गई है, जो समाज की बदलती जरूरतों और एनईपी 2020 में उल्लिखित समग्र विकास के लक्ष्य के अनुरूप है।

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला विज्ञान सफारी ' का उद्देश्य अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रमुख अवधारणाओं पर जोर देने और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर से नवोन्वेषी, समर्पित शिक्षकों को इकट्ठा करना है। प्रतिभागी गतिविधि-आधारित शिक्षा में शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों को साझा करेंगे। पैनल चर्चाओं में विज्ञान शिक्षा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें व्यापक शिक्षण के लिए प्रभावी उपकरण भी शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साधन के रूप में विज्ञान शिक्षा का लाभ उठाना है, जिसका समापन चर्चाओं और शोध प्रबंधों पर आधारित एक रिपोर्ट में होगा।छत्तीसगढ़ से रायपुर ज़िले के अभनपुर विकासखंड के सेजेस अभनपुर शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अभनपुर में सेवा प्रदान कर रहे नवाचारी विज्ञान शिक्षक हेमन्त कुमार साहू का चयन इस आईआईएसएफ़ के लिए हुआ है शिक्षक हेमन्त ने अनेक वर्षों से विज्ञान विषय के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए है अपने स्कूल के बच्चों को ज़िले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के प्रतियोगिता जैसे इन्स्पायर अवार्ड,नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस,पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,राष्ट्रीय गणित विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी ,राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफ़ार्म में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए है शिक्षक कि इस उपलब्धि पर धनेश्वरी साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर,एपीसी अरुण शर्मा ,निशा शर्मा नोडल अधिकारी इन्स्पायर अवार्ड ,राकेश साहू बीआरसीसी अभनपुर,नाज़िमा  ऐज़ाज़ प्राचार्य सेजेस अभनपुर भोला राम साहू सीएसी कन्या अभनपुर समेत ज़िले के स्मस्त शिक्षकों ने बधाई प्रेषित किए है ।

अक्टूबर 07, 2024

साईं नगर वेलफेयर सोसायटी में धूमधाम से गरबा उत्सव आयोजन

अक्टूबर 07, 2024

 


अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/श्री साईं नगर वेलफेयर सोसायटी अभनपुर में गरबा उत्सव 2024 का आयोजन पूरे धूमधाम के साथ किया  जा रहा है साईं नगर वेलफेयर सोसायटी के सचिव हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि विगत अनेक वर्षों से कालोनी में गरबा उत्सव का आयोजन पूरे उल्लास के साथ होते आ रहा है जिसमे सैंकड़ो परिवार भाग लेते है एवम पूरे परिवार के साथ गरबा करते है गरबा में अलग-अलग दिन देश के अलग-अलग संस्कृति परंपरा के परिधान में सुसज्जित होकर गरबा किया जाता  है इस बार पहले दिन छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में तो द्वितीय दिवस पंजाबी परिधान में तो वही तृतीय दिवस गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिला , चतुर्थी को राजस्थानी ड्रेस में गरबा हुई और पंचमी को पूर्णतः गरबा वेशभूषा में किया गया साईं नगर सोसायटी  की गरबा बहुत ही उत्साहवर्धक रहती है जिसमे पूरे कालोनी के सैकड़ों परिवारों के सदस्य भाग लेते है । प्रतिदिन संध्या आरती के पश्चात माता को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण ऐवम रात्रि में सभी परिवारजनों के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया है आयोजन समस्त कालोनीवासियों के साथ -साथ आयोजन के सफल संचालन में राकेश कुमार सिन्हा अध्यक्ष ,हेमन्त साहू सचिव शशांक दीवान उपाध्यक्ष ,दीपक सुपल भगत कोषाध्यक्ष ,नीरज साहू सहसचिव ,अजय साहू ,कृष्णा साहू,मिथलेश साहू ,पंकज सेलार,नागेंद्र सिन्हा,परमेश्वर श्रेय,चंद्रशेखर सिन्हा,तुषार मुड़े,नारायण साहू , कैलाश साहू ,कुलदीप अग्रवाल,कमल सोनी,शिवेंद्र साहू ,ईश्वर साहू,सोहन लाल मैथिल,ललित जैन ,के.पी.शर्मा ,कमल चंद्राकर,तेजप्रकाश साहू ,राजू राजस्थानी,दिलीप पांडेय का विशेष योगदान रहा है ।

सितंबर 29, 2024

अभनपुर के स्वयंसेवी शिक्षक हुए उल्लास साक्षरता कार्यक्रम कें लिए प्रशिक्षित

सितंबर 29, 2024



अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर/भारत सरकार शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिसका उद्देश्य देशभर में 15 वर्ष  से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो औपचारिक शिक्षा का अवसर खो चुके है एवं औपचारिक शिक्षा का उम्र पार कर चुके है और अब सीखने की आवश्यकता महसूस करते है इनको साक्षर कर भारत को शतप्रतिशत साक्षर बनाकर देश को विकसित भारत बनाना है नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत ऐसे शिक्षार्थियों  में पाँच महत्त्वपूर्ण घटक को पूरा करने पूरा कार्यक्रम बनाया गया है जिसमें प्रथम घटक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान दूसरा घटक है महत्त्वपूर्ण जीवा कौशल जैसे - वित्तीय साक्षरता ,डिजिटल साक्षरता,क़ानूनी,पर्यावरण आदि ,तीसरा घटक व्यावसायिक कौशल ,चौथा घटक बुनियादी शिक्षा एवं पाँचवा घटक सतत शिक्षा प्रदान करना है । ज़िला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन ऐव विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण अभनपुर के द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण अभनपुर में तीन स्थानों पर बीआरसी अभनपुर ,शासकीय कन्या उ.मा.वि.नवपारा राजिम ऐवम सेजेस खोरपा में आयोजित हुई जिसमे प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उल्लास का विस्तारित रूप "understanding life long learning for all in society" के बारे में बताया। विकासखंड नोडल अधिकारी हेमन्त  कुमार साहू ने उल्लास कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण की कार्योजना विवरण प्रस्तुत किया और कैसे फील्ड में   जाकर   काम करना है लोगो को। जागरूक करना है प्लानिंग क्या होगी समझाया वही सहायक नोडल  अधिकारी दीपक ध्रुवंशी ने खोरपा में स्वयं सेवी शिक्षिकों को अनेक गतिविधियों के माध्यम से असाक्षरों को पढ़ाने के तरीके पर प्रकाश डाला वही मास्टर महेश तिवारी के द्वारा अनेक शिक्षाप्रद गीतों एवम उदाहरणों से स्वयं के अनुभव को सभी के बीच साझा किए प्रशिक्षार्थियों को एक सूत्र में पिरोते हुए उल्लास कार्यक्रम में वातावरण निर्माण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया कि साक्षरता क्या है साक्षरता क्यों जरूरी है? पश्चात प्रशिक्षक योगेश्वरी साहू  द्वारा स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका ,कक्षा का संचालन कैसे उल्लासमयी कक्षा-कक्ष बनाया जाये एवं उल्लास मोबाइल ऐप में शिक्षार्थियों की एंट्री कैसे किया जाना है विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से ट्रेनिंग दिया गया प्रशिक्षक अश्वनी कोसले ,दुर्योधन ध्रुव ऐवम रुपेश कुमार बंजारे के द्वारा भाषा एवं गणित विषय पर विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन कर सीखने की प्रक्रिया को सहज बनाना बताया गया।मास्टर ट्रेनर अर्चना श्रीवास्तव ,सीमा ढोमने, राम खिलावन ,इंदुनेताम ,हरिराम यादव ,विनीता साहू  ने अनेक ग्रुप एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षार्थियों को सरल तरीक़े से सिखाने के लिए गतिविधियां करवाये है । साथ में उल्लास प्रवेशिका और स्वयंसेवी शिक्षकों के मार्गदर्शिका के उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया ।यह प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ,बीआरसीसी राकेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ऐवम सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए समस्त प्रशिक्षण केंद्रों में  उल्लास सपथ भी दिलाये गए ।प्रशिक्षण का सफल क्रियान्वन्यन में डॉ कामिनी बावनकर ज़िला नोडल अधिकारी रायपुर ,राजेंद्र कुमार पांडे सीईओ जनपद पंचायत अभनपुर की महती भूमिका रही । विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवी शिक्षकों ने भाग लिया ।

अगस्त 25, 2024

ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्विज में 6025 ने लिया भाग

अगस्त 25, 2024

 


रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /पूरे भारतवर्ष में 23 अगस्त को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया इस दिन मिशन चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग हुई थी। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर उतरने वाला चौथा देश और चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर को सफलतापूर्वक तैनात किया गया। लैंडिंग साइट का नाम 'शिव शक्ति' पॉइंट (स्टेशन शिव शक्ति) रखा गया और 23 अगस्त को "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" घोषित किया गया। भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में मनाया गया 

इस दिन विशेष को पूरे देश में पर्व के रूप मनाया गया एवं सभी स्कूलों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी कड़ी में ऐक्टिव पीएलसी  अभनपुर जिला रायपुर  की ओर  से ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ.विजय खंडेलवाल ,ज़िला मिशन समन्वयक के.एस.पटले एवं अरुण शर्मा एपीसी स्मग्र शिक्षा रायपुर के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस ऑनलाइन  क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों बढ़ चढ़कर भाग  लिया है जिनमें से उत्कृष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन करने टॉप 23 प्रतिभागियों का चयन किया गया ऐक्टिव पीएलसी हेड हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि इस क्विज का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ना अंतरिक्ष ज्ञान में रुचि पैदा करते हुए देशप्रेम से जोड़ना है इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ,कार्यक्रम में संयोजक के रूप में बसंत दीवान ऐक्टिव पीएलसी की महती भूमिका रही साथ ही ऐक्टिव पीएलसी टीम ने विशेष योगदान दिये है ।