डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, डिजिटल सशक्तीकरण पर दिया जोर
*रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में श्रीमती *उषा साहू* को प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर श्रीमती उषा साहू ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू एवं जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगी।
श्रीमती उषा साहू ने आगे कहा कि आईटी सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़ने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने और डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाऊंगी। साथ ही संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी।













































.jpeg)