देखें वीडियो
बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद जिले के बसना विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में 26 नवम्बर 2023 को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान शपथ एवं प्रस्तावना का वाचन कक्षा तीसरी की छात्रा कुमारी जयंती नेताम के द्वारा किया गया। विशेषताएं यह कि जयंती नेताम ने बिना किसी लिखित कागज या मोबाइल के सहारा लिए मौखिक वाचन किया जिसे देख उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने हत्तप्रभ रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मां भारती मां सरस्वती जी पूजन के साथ किया गया। भारत माता के रूप में कु.सपना पटेल, दीक्षा पटेल,ओमीशा साहू, डिम्पल साहू, सोनाली साहू, कोमल पटेल तथा छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में कु.छवि साहू तथा जयंती नेताम ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी ने संविधान दिवस के महत्व को बताया उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने इसे तैयार करने में दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन का समय लिया और 26नवंबर1949 तैयार हुआ।इसे 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में लागू किया गया और प्रति वर्ष हम इस दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। और अंत में 26 नवंबर को मुंबई में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर
सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए सभी ने मौन श्रद्धांजलि दी।
वहीं उपस्थित द्वय शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर एवं दूधनाथ साहू जी ने भी अपनी संक्षिप्त उद्बोधन दिया जिसमें वीरेंद्र कुमार कर जी ने बताया कि संविधान में इसकी मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य वास्तुकार माना जाता है जो देश की अद्वितीय सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को ध्यान में रखते हुए देश को मार्गदर्शन और शासन करने के लिए व्यापक और गतिशील ढांचा प्रदान करता है।
इसके अलावा विद्यालय में कब बुलबुल (स्काउट गाइड) की एक्टिविटी के साथ-साथ कराटे का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें ए एल टी के रूप में पूनम सिंह साहू (स्काउट गाइड) ने भी विषम परिस्थितियों में हैंड स्ट्रेचर उपयोग के बारे में बताया वहीं उपस्थित डिजेंद्र कुर्रे (कराटा प्रशिक्षक) ने भी आत्म रक्षा के कई गुण बच्चों को सिखाए गए।इस विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में खीरसागर पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत करनापाली), ओमप्रकाश पटेल (अध्यक्ष शाला विकास समिति) ग्रामीणों में महेश पटेल, गजानंद सिदार, सुलोचना पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला नेताम सहायिका कार्तिकमति नेताम संजना नेताम सुरित नेताम गंगाबाई सिदार हेमचरण सिदार स्वीपर कमल पटेल संत लाल यादव, पंचराम दीवान आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कुमार कर जी ने दी।
