sanskar.live: बनारस#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
बनारस# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बनारस# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मई 22, 2022

23 मई को बनारस में बहेगी 'साहित्य के सारथी' की रसगंगा

मई 22, 2022



  बनारस उत्तर प्रदेश संस्कार न्यूज़ /राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था "साहित्य के सारथी" की प्रान्तीय इकाई काशी प्रान्त द्वारा विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।जहाँ साहित्य के साधकों द्वारा काव्यरस की  निर्मल एवं पावन गंगा प्रवाहित होगी।जहाँ मुख्य आकर्षण होंगे राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य के सारथी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार आदरणीय रमाकान्त त्रिपाठी' रमन' जी ,जिनकी अध्यक्षता एव मुख्य आतिथ्य में  लोकप्रिय एवं लोकचर्चित कवि श्री मनोज पाण्डेय जी कानपुर, श्री राहुल त्रिपाठी जी कानपुर, श्री प्रभात गौर जी प्रयागराज, श्री अक्षर प्रियतोष जी कानपुर, श्री मृत्युंजय मिश्र जी चंदौली की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंच संचालक श्री सत्यम मिश्रा जी तथा श्री गुलाली यादव जी प्रबंधक जी डी मेमोरियल के संयोजन में एक भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन जी डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गणपत नगर कालोनी वाराणसी में दिनाँक 23 मई 2022 सायं पाँच बजे से आयोजित किया जा रहा हैं।

इस उम्दा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिद्दार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कार्यरत अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ हृदयकान्त पाण्डेय जी हैं।

 आप सभी श्रोताओं से निवेदन है कि आप सभी सुधी श्रोतागण समय से उपस्थित होकर काव्य की रसगंगा में डुबकी लगाने का आनंद अवश्य प्राप्त करे,आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।