sanskar.live: बसना

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
बसना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बसना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जुलाई 21, 2026

नवोदय, प्रयास, एकलव्य में चयन के लिए गांव के बच्चों को मिलेगा स्कूल में ही विशेष कोचिंग

जुलाई 21, 2026

 जोन गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न




बसना गढ़फुलझर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/  जिला प्रशासन महासमुंद, शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित महत्वाकांक्षी लक्ष्य महासमुंद’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जोन गढ़फुलझर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं एवं 8वीं* के विद्यार्थियों को विद्यालय समय में ही जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं तैयारी उपलब्ध कराना है।

प्राचार्य सुरेश कुमार पटेल कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार पटेल ने कहा,  

_"‘लक्ष्य महासमुंद’ अभियान विद्यार्थियों की प्रतिभा को सही दिशा देने वाला अभिनव प्रयास है। अब तक आर्थिक कारणों से ग्रामीण व शहरी अंचल के बच्चों कोचिंग नहीं मिल पाती थी। इस अभियान से उन्हें भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता के समान अवसर प्राप्त होंगे। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष गढ़फुलझर जोन से अधिक से अधिक बच्चों का चयन हो।"_

संकुल समन्वयक आरिफ बेग

 अंकोरी के संकुल समन्वयक आरिफ बेग ने अभियान की रूपरेखा, प्रशिक्षण की कार्ययोजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा,  

_"इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को नियमित अभ्यास कराना होगा, सतत मूल्यांकन करना होगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना होगा। हर माह टेस्ट लेकर परिणाम का विश्लेषण करें और कमजोर बच्चों पर विशेष मेहनत करें। तभी हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।"_

संकुल समन्वयक अरुण कुमार प्रधान 

गढ़फुलझर के संकुल समन्वयक अरुण कुमार प्रधान ने विद्यार्थियों की अधिगम आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पर जोर देते हुए कहा,  

_"हमें बच्चों को रटाने के बजाय समझाकर पढ़ाना है। मासिक मूल्यांकन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा आधारित तैयारी की रणनीतियां अपनानी होंगी। प्रश्न-पत्र का पैटर्न समझाकर, समय प्रबंधन सिखाकर हम बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार कर सकते हैं।"_

डीआरजी प्रेमचंद साव*  

 ने गणित एवं विज्ञान विषय के प्रभावी अध्यापन पर मार्गदर्शन देते हुए कहा,  

_"गणित और विज्ञान में गतिविधि आधारित शिक्षण, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान कौशल सबसे जरूरी है। नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों से पढ़ाने पर बच्चों की समझ बेहतर होगी। यदि हम विद्यालय समय में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराएंगे तो विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और चयन की संभावनाएँ मजबूत होंगी।"_

बीआरजी मुकेश कुमार साहू   

ने कहा, शिक्षक ही इस अभियान के असली योद्धा हैं। आपको कक्षा में सीखने-सिखाने की नई पद्धतियां अपनानी होंगी। बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करें ताकि वे खुद आगे बढ़कर तैयारी करें।"_

बीआरजी सूरत हाथी*  

 ने कहा, नियमित अभ्यास और मासिक परीक्षा के बिना सफलता संभव नहीं है। हर शिक्षक अपने विषय की जिम्मेदारी ले और बच्चों को टारगेट देकर तैयारी कराए।"_

बीआरजी जौशिक सामल  

 ने कहा,प्रश्न-पत्र विश्लेषण बहुत जरूरी है। पिछले वर्षों के पेपर देखकर बच्चों को पैटर्न समझाएं। स्टडी मटेरियल का सही उपयोग करें और हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दें।"_

एफएलएन नोडल शरण कुमार दास* 

 ने कहा, "बुनियाद मजबूत होगी तभी बिल्डिंग ऊंची जाएगी। कक्षा 5वीं-8वीं की बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर कराएंगे तो नवोदय-प्रयास की तैयारी आसान हो जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।"_

*शिक्षकों ने लिया संकल्प*

कार्यशाला में जोन गढ़फुलझर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विषयवार शिक्षण रणनीतियों, प्रवेश परीक्षा के स्वरूप, प्रश्न-पत्र विश्लेषण, अध्ययन सामग्री तथा मासिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि _‘लक्ष्य महासमुंद’_ अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों का चयन नवोदय, प्रयास, एकलव्य एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

फ़रवरी 16, 2026

टेक्सटाइल और कपास उद्योग पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर चिंता — मोक्ष कुमार प्रधान

फ़रवरी 16, 2026



 बसना  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सटाइल और कपास उद्योग को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि यह मुद्दा देश के करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे किसान, कपास उत्पादक, बुनकर और छोटे व्यापारी जुड़े हुए हैं। यदि इस क्षेत्र में असंतुलित व्यापार नीति लागू होती है तो इसका सीधा प्रभाव रोजगार और उत्पादन पर पड़ सकता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में यदि बांग्लादेश के उत्पादों पर शून्य प्रतिशत कर और भारत के उत्पादों पर अधिक कर लगाया जाता है, तो इससे भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इस विषय पर केंद्र सरकार से स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सरकार के निर्णयों की जानकारी होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए देश के उद्योगों और श्रमिकों के हित में निर्णय लेना चाहिए।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि टेक्सटाइल और कपास उद्योग से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है, ताकि देश के करोड़ों लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

अक्टूबर 29, 2022

आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश सचिव एवम ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मोहन बंजारा को पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मे सदस्य नियुक्ति होने पर बंजारा समाज में हर्ष

अक्टूबर 29, 2022



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश सचिव एवं ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मोहन बंजारा को पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मे सदस्य बनाए जाने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार ब्यक्त किया है।

फुलझर अँचल के सक्रिय कांग्रेसी नेता मोहन बंजारा को पिछडा़ वर्ग प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त किये जाने पर गौतम बंजारा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद एवं सचिव फुलझर परिक्षेत्र बसना, दिलीप नायक, दिनेश बंजारा, संतराम बंजारा, भागीरथी नायक, सागर नायक, भोपाल नायक, ललित नायक, सदाशिव नायक, ज्ञान सिंह नायक, गोकुल नायक, भागवत नायक, गुहाराम नायक, परस नायक, ऊदल नायक, हेमलाल राठौड़, परमा नायक, ओखी नायक , हेमसिंह नायक, निर्मला नायक, प्रेम नायक, शंकर नायक, जागता नायक, मुरली नायक, कन्हाई नायक, महाराज सिंह, भोला नायक, कामेश बंजारा, तारा बंजारा, हीरेश नायक, टी आर नायक, हीरा सिंह, पंचराम बंजारा, सुरेंद्र बंजारा, अखिलेश बंजारा, चंद्रभान बंजारा, मंगल सिंह परमार, काशी नायक, मोहन बंजारा, अमर सिंह नायक के साथ ही आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के समस्त पधाधिकारी गण एवं बंजारा समाज फुलझर परिक्षेत्र बसना ने स्वागत कर बधाई प्रेषित किए हैं



फ़रवरी 17, 2022

मिडिल स्कूल अरेकेल में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ बसना

फ़रवरी 17, 2022

मिडिल स्कूल अरेकेल में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ बसना




बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है-प्रेमचंद साव




गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट


बसना संस्कार न्यूज़/शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में वार्षिक खेलकूद का ईनाम वितरण ग्राम पंचायत अरेकेल के सरपंच प्रतिनिधि थानसिंह जगत,अशोक सागर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मिडिल स्कूल अरेकेल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया 



जिसमें दौड़ 100मी.,400मीटर,जलेबी दौड़,चम्मच दौड़,सुली कुर्सी,कबड्डी,गोला फेंक ,ऊँची कूद,लंबी कूद,बोरा दौड़, त्रिटंगी दौड़,रिले रेस,सुई धागा,फुगड़ी, रस्सी दौड़ सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया था।इस सभी खेलों के विजेताओं एवं उपविजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इन खेलों में भावेश,परमेश्वर,चंद्रिका,सुहानी जगत,अनुराग,गुलशन देवांगन,तेजश्वरी नेताम,किरण,गायत्री, योगेश साव,नित्यानंद,शिवा,भावेश साव,पायल,वर्षा भोई,प्रतिमा,सौरभ सिदार,शुभम,सुमनसाव,सोनल,सुशीला,डिग्री,परसराम,नितेश,उर्वशी,गितिका दास,समा परविन आदि बच्चों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया



।वितरित समस्त ईनाम व मेडल ग्राम पंचायत अरेकेल के सरपंच श्रीमती चित्ररेखा जगत व पंचगणों के सहयोग से प्रदान किया गया।इस अवसर पर शिक्षक हीराधर साव ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक होता है,अतः हमें शिक्षा,अध्यापन के साथ ही साथ खेलकूद में भी सहभागिता निभाना चाहिए।शिक्षक प्रेमचन्द साव ने कहा कि छात्रों को विद्यालयों में पढ़ाई के साथ ही साथ खेल भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि खेल से बच्चों के मानसिक,शारीरिक विकास के साथ साथ चरित्र निर्माण,मित्रता का भावना उत्पन्न करने में,मानसिक,शारीरिक दृढ़ता विकसित करने में मदद मिलता है।प्रधान पाठक पी.एल.कैवर्त ने बच्चों को पढ़ाई हेतु कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।ईनाम व पुरस्कार प्राप्त होने पर छात्र-छात्राएँ काफी खुश नजर आए।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अरेकेल के अध्यक्ष साहेब दास,सरपंच प्रतिनिधि थानसिंह जगत,नंदराम साव,पंच गिरधारी साव,कृपासिंधु निषाद,विपीन साव,अशोक सागर,गणेशराम,शिक्षक राजकुमार निषाद,हीराधर साव,प्रेमचन्द साव,प्रेमलाल कैवर्त,ज्योत्सना साहू, सरिता सिदार,आसमा परविन आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन गणित शिक्षक हीराधर साव द्वारा एवं अंत में सफल कार्यक्रम हेतु आभार प्रकट विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव द्वारा किया गया



फ़रवरी 06, 2022

बसना में आज लव जिहाद के विरोध में हिन्दू समाज का एकत्रीकरण, कार्यवाही नही होने से नाराज हिन्दू करेंगे आन्दोलन

फ़रवरी 06, 2022

 बसना में आज लव जिहाद के विरोध में हिन्दू समाज का एकत्रीकरण, कार्यवाही नही होने से नाराज हिन्दू करेंगे आन्दोलन




रामकुमार अग्रवाल बसना संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट



 बसना संस्कार न्यूज़


/ बसना थाना के ग्राम सराईपतेरा में दोपहर 2 बजे आज हिन्दू समाज एक जुट हुए, क्षेत्र में एक लड़की के साथ लव जिहाद करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद बसना थाना क्षेत्र के अलावा पुरे प्रदेश में भी इसके ख़िलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यवाही नहीं होने से हिन्दू समाज आज उग्र आन्दोलन करेगा और बसना थाना का घेराव भी किया जायेगा.


बताया जा रहा है कि रायपुर का एक मुश्लिम व्यक्ति जो पूर्व से शादीशुदा है जिसके 2 बच्चे हैं, वह रायपुर पढ़ने गई एक नाबालिग लड़की का ब्रेन वाश करके उसे अपने प्यार के जाल में फंसाता है और फिर उसके बालिग होने के ठीक 2 माह बाद उसे शादी करूँगा कहकर अपने घर ले जाता है.


वहीं इस मामले में एक विडियो भी आज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे मुश्लिम युवक की पूर्व पत्नी अपने लिए इंसाफ मांगती हुई नजर आ रही है, और कहती है कि उसने पूर्व में ही प्रताड़ित किये जाने की शिकायत थाने में की है जिसमे धारा 498 के तहत मामला चल रहा है.


महिला बता रही है कि इस मामले में महिला को भी पेशी में भी नहीं जाने की धमकी दी जा रही है. महिला बता रही है कि बसना में 30 लाख रुपये लेकर तलाक लेने की बात जो चल रही है वह अफवाह है, उसने ने ना ही रुपये लिए हैं और ना ही अब तक तलाक दिया है. महिला ने मुश्लिम समाज से भी उसके साथ हेतु आगे आने की बात कहती हुई नजर आ रही है. महिला कह रही है कि उस लड़की को भी बचाएं और मेरे साथ भी इन्साफ हो.


वहीं महिला यह भी कह रही है कि हिन्दू लड़की पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन का उससे लिखित में लिया गया है. महिला कह रही है कि मुश्लिम समाज की लड़कियां पहले से प्रताड़ित हो रही हैं, साथ में उनके दो बच्चे की भी जींदगी और अब उस लड़की की भी जिंदगी बर्बाद हो रही है.


वहीं मामले में एक वकील कहती हुई नजर आ रही है कि, बसना क्षेत्र की लड़की को एक मुश्लिम व्यक्ति जो पहले से ही शादीशुदा है अपने जाल फसाकर ले गया है. इसके पूर्व भी व्यक्ति अन्य हिन्दू लड़कियों के साथ सम्बन्ध में रह चूका है. उसने बताया कि लड़की को अवैधानिक रूप से रखा गया है, जबकि उसकी पूर्व पत्नी को घर से दो बच्चों सहित निकाल दिया गया है.


वकील कहती है कि यह एक सद्यंत्र चल रहा है कि अधिक से अधिक हिन्दू लड़कियों को फंसाकर मुश्लिम बनाया जाये और अपनी जनसँख्या बढ़ाया जाए. वकील कहती है कि यदि वह मुश्लिम युवक कानूनी तौर पर भी उस लड़की के साथ रह रहा है तो भी यह अवैधानिक है, लड़का वकील से कहता है कि मैं चार पत्नी रख सकता हूँ, जबकि वकील का कहना है कि चार पत्नी रखने का कोई भी रिवाज नहीं है. चार पत्नी वह तभी रख सकता है जब उसकी पहली पत्नी उसे इजाजद दे. जबकि उसकी पहली पत्नी का इस बात पर विरोध है.


वकील बता रही है कि पूर्व में जब लड़की नाबालिग थे तब भी उसके घर वालों ने लड़के के खिलाफ शिकायत की थी कि उससे छेडछाड की जाती है परेशान किया जाता है, लेकिन पुलिस ने केवल 151 शांति भंग का ही प्रकरण बनाया और कोई कार्यवाही नहीं की जिससे लड़के के हौसले बुलंद हो गए. और इसके बाद लड़की का ब्रेनवाश कर उसे अपने घर में रख लिया गया है. जहाँ अब लड़की के परिजनों को उनकी लड़की से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है.