sanskar.live: राजिम#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
राजिम# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजिम# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मई 22, 2023

बरोंडा में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव युवा मितान ने अर्पित की श्रद्धांजलि,किया राजीव को नमन

मई 22, 2023



भुनेश्वर सिन्हा संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

राजिम संस्कार न्यूज़/गरियाबंद - पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में राजीव युवा मितान क्लब बरोंडा के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्हें याद किया गया. इस दौरान उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर राजीव युवा मितान कल्ब के अध्यक्ष कामेश निर्मलकर ने कहा की ने बताया कि राजीव गांधी नये भारत के निर्माता थे, जिन्होंने देश में सूचना क्रांति लाकर देश को तकनीकि क्षेत्र में विश्व स्तर पर खड़ा किया है. वहीं युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें जिम्मेदारी का अहसास कराया. साथ ही पंचायती राज्य एक्ट लाकर देश के ग्रामीण क्षेत्र को सत्ता में भागीदारी का मार्ग दिखाया कार्यक्रम कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा,राजीव युवा मितान कल्ब के अध्यक्ष कामेश निर्मलकर ,योगेश यादव,गगन साहू,छत्रपाल साहू,आशीष यादव ,रवि साहू ,लीलाराम निषाद,भावेश सिन्हा, मोंटू साहू, जय साहू,राजाराम चक्रधारी,मोहन निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य मौजूद रहे.


फ़रवरी 15, 2022

राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवं स्थानीय लोक कलाकारों की होगी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

फ़रवरी 15, 2022

राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवं स्थानीय लोक कलाकारों की होगी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

राजीव लोचन मंदिर


पंथी, पंडवानी, भरथरी सहित पद्मश्री डॉ. ममता चन्द्राकर की प्रस्तुति होंगे मुख्य आकर्षण




राजिम मेला 16 फरवरी से 1 मार्च तक रहेगा


गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


महासमुंद संस्कार न्यूज़/ राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों द्वारा राज्य के पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक और छत्तीसगढ़ वासियों के मन में रचे-बसे कार्यक्रमों की प्रतिदिन प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के पहले दिन 16 फरवरी को शाम 6 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक पंडवानी गायिका उषा बारले तथा रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक दिलीप षंढ़गी द्वारा प्रस्तुति से मेला की रंगारंग शुरूआत होगी। इसी तरह 01 मार्च महाशिवरात्रि तक प्रत्येक दिन तीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 17 फरवरी को लोक प्रयाग राजिम तथा दिनेश जांगड़े द्वारा पंथी और महेश वर्मा द्वारा लोकमंच की प्रस्तुति दी जायेगी। तीसरे दिन 18 फरवरी को प्रसिद्ध भरथरी गायिका रजनी रजक,पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा और भिलाई के रिखी क्षत्रीय द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। 19 फरवरी को लोक मंच, लोक सृजन तथा सुप्रसिद्ध गायिका छाया चन्द्राकर प्रस्तुति देंगे।20 फरवरी को पंडवानी गायिका प्रभा यादव और गोपी चंदा तथा गोरेलाल बर्मन की प्रस्तुति होगी। 21 फरवरी को टिकेन्द्र वर्मा के लोकमंच तथा पूनम विराट प्रस्तुति देंगे। 22 फरवरी पंडवानी गायक चेतन देवांगन,भरथरी गायिका रेखा जलक्षत्री तथा खरोरा के चन्द्रभूषण वर्मा, 23 फरवरी को पद्मश्री आर.एस. बारले द्वारा पंथी नृत्य तथा दुर्ग के राग अनुराग,24 फरवरी को पप्पु चन्द्राकर के लोकमंच एवं अनुराग धारा के माध्यम से कविता वासनिक प्रस्तुति देंगे। 25 फरवरी को लोक सरगम हिम्मत सिन्हा,अमृता बारले के भरथरी तथा दीपक चन्द्राकर के लोकरंग अर्जुन्दा की प्रस्तुति होगी। 26 फरवरी को लोकमंच कचरा-बोदरा एवं कोरिया के सुनील मानिकपुरी मुख्य आकर्षण होंगे। 27 फरवरी को शिवा जांगड़े के लोकमंच और चंदैनी गोंदा,28 फरवरी को मीना साहू द्वारा पंडवानी, यशवंत डहरिया द्वारा पंथी एवं रायपुर के अनुराग शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के समापन दिवस पर पद्मश्री डॉ. ममता चन्द्राकर द्वारा तथा तरूण निषाद के लोकमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया है।