sanskar.live: पिथौरा#।

Hot




पिथौरा#। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पिथौरा#। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सितंबर 02, 2025

नेत्र दान सबसे बड़ा दान परिशिष्ठ का लोकार्पण सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक कदम - देवेश निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष

सितंबर 02, 2025


 

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवसिंह देवेश निषाद ने अपने जन्म दिवस के शुभअवसर पर नगर के सक्रिय स्वयं सेवी सामाजिक संस्था दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा द्वारा नेत्रदान महादान पखवाड़ा पर आधिरित विशिष्ट परिशिष्ठ अंक नेत्र दान सबसे बड़ा दान का लोकार्पण अपने निवास स्थल रावणभाटा पारा में किया।

 इस मौके पर लेखक बीजू पटनायक, पत्रकार जाकिर कुरैशी और दिव्यांग मित्र मंडल के योजना प्रबंधन प्रभारी हेमंत खुटे मौजूद थे। 

दिव्यांग मित्र मंडल के योजना प्रबंधन प्रभारी हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा द्वारा प्रतिवर्ष नेत्र दान महादान के अवसर पर विशिष्ट परिशिष्ठ अंक प्रकाशन का कार्य नेत्रदान के लिए जागरूकता उत्पन्न करने और नेत्रदान के लिए लोगों को अभिप्रेरित करने के उ‌द्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते है इस वर्ष के इस अंक में नेत्रदान पिथौरा की एक अलग पहचान शीर्षक से अंचल के महान विभूतियों का सचित्र जीवन परिचय देकर उनके अमूल्य योगदानों को स्मरण किया गया है। नेत्रदान पिथौरा की एक अलग पहचान से पिथौरा का नाम रोशन हुआ है।

पत्रकार जाकिर कुरैशी ने कहा कि नेत्रदान महादान जनजागरण अभियान के तहत् यह परिशिष्ठ ज्ञानवर्धक अंक है। इसमें छत्तीसगण अंचल के आई बैंकों का उल्लेख टेलीफोन नंबरों सहित किया गया है। जिससे नेत्रदान दाता परिवारों को सहूलियत मिलेगी इसके अलावा नेत्रदान कौन कर सकता है और कौन नहीं कर सकता है। इसका संपूर्ण विवरण समाहित किया गया है। नेत्रदान महादान प्रचार की दृष्टि से यह परिशिष्ठ महत्वपूर्ण है। 

नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवसिंह निषाद ने परिशिष्ठ का अवालोकन करते हुए कहा कि यह परिशिष्ठ नेत्रदान महादान के विशेष संदर्भ में एक मार्गदर्शिका के रूप में लोगों को राह दिखायेगी। एक सामाजिक उत्तरदायित्व और पीडित मानवता के परिपेक्ष्य में इस विषय पर चिंतन मनन करने की जरूरत है। सबके सहभागिता से ही कोई पुण्य कार्य फलीभूत होता है। सामाजिक परिर्वतन की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं संपादनकर्ता बीजू पटनायक ने परिशिष्ठ के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिथौरा के विविध पृष्ठ भूमि को रेखांकित करना मेरा प्रथम कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है। आज के सामाजिक परिवेश में समय की मांग के अनुरूप हमारी सोंच और विचारधारा में परिर्वतन आवश्यक है। समदृष्टि, समभाव, मानवतापूर्ण कार्य इस परिशिष्ठ का मूल मंत्र है।

Read More

अगस्त 07, 2024

संकुल केन्द्र सांकरा समन्वयक के द्वारा किया गया शिक्षक पालक मेगा बैठक का अयोजन

अगस्त 07, 2024

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राज्य परियोजना कार्यालय छत्तीसगढ़ एवम् स्कूल शिक्षा विभाग कार्यालय छत्तीसगढ़ के आदेश निर्देश अनुसार शिक्षक पालक मेगा बैठक का अयोजन आज 6 जुलाई 2024 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय के  प्राचार्य (संकुल प्राचार्य)की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी श्री के के ठाकुर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पिथोरा के  मार्गदर्शन तथा   मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा सदस्य एवम् एसएमडीसी अध्यक्ष सांकरा , विशिष्ट अतिथि श्री सतपाल सिंह छाबड़ा पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्री कवलजीत छाबड़ा जनपद सदस्य प्रतिनिधि , निज सहायक विधायक बसना श्री नरेंद्र बोरे जी काउंसलर के रूप में, श्री पी एन नाग शिक्षाविद के रुप में, मनोचिकित्षक श्री देवेन्द्र प्रधान, चिकित्सक भोई जी उपस्वास्थ्य केंद्र सांकरा शिक्षक पालक मेगा बैठक में शामिल हुए।  बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना व स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य किया गया  । बैठक में शासन द्वारा सुझाए गए चर्चा के 12 बिंदु के अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पालको से चर्चा किया गया । 12 बिंदुओ का प्रत्येक शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन जैसे जादुई पिटारा , मुस्कान पुस्तकालय, बैग लेस डे, अंगना मां शिक्षा का विस्तार से किया गया।उपस्थित पालकों के द्वारा स्कूल एवं शिक्षक, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुझाव भी रखा गया साथ ही साथ कुछ आवश्यक शैक्षिक मुद्दे व स्कूल में कुछ होने वाले समस्याओं का भी पालकों के द्वारा चर्चा किया गया।। सभी पालक और शिक्षक उत्साह से इस मेगा बैठक में अपनी सहभागिता निभाए।।साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा शाला पालक तथा शिक्षकों के बीच में आपसी समन्वय और मिल बैठकर किसी समस्या का समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री  के  के ठाकुर द्वारा सभी शिक्षकों एवं पालकों को बच्चों की शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के पर विशेष जोर देते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने की बात कही । इसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण होता है।। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य  ने भी पालको एवं शिक्षकों को अपनी ओर से आवश्यक सुझाव और महत्वपूर्ण बिंदु पर विचार रखें । कार्यक्रम में संकुल सांकरा (जोंक) के अंतर्गत की 15  शाला नव नियुक्त शाला प्रबंधन समिती के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, शिक्षा विद, स्मार्ट माता,पालक, प्रधान पाठक व शिक्षक जिनका पूरे कार्यक्रम सभी का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती खेमलता प्रधान संकुल समन्वयक सांकरा  के द्वारा बताया गया शिक्षा जीवन की महत्व पूर्ण कड़ी है, जरूरत है सही शिक्षा प्रदान करने का एवम् शिक्षा ग्रहण करने का। जिसके लिए पालक और शिक्षक को मिल कर गुणवत्ता सुधार करनी होगी तभी भारत पूर्ण रूप बुनियादी साक्षरता प्राप्त करेगा और जीवन कौशल का विकाश होगा।कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश प्रधान के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक खेमलता प्रधान के द्वारा किया गया। मेगा बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए श्रीमती विलासिनी दीप, श्रीमती नलिनी बारीक, श्रीमती चंपकलता हीयाल, श्री नीलांबर बेहरा ,श्री विश्वामित्र बेहरा, श्री राकेश प्रधान, श्री सुबरन नेतान, श्री भरत पटेल, श्री ओमप्रकाश प्रधान, श्री देवानंद नायक ,जगत मांझी ,श्रीमती पदमा सिदार ,श्री कामिनी बरीहा , श्रीमती संतोष कौर होरा ,श्रीमती सुलोचना सोना आदि शामिल हुए।



Read More

अप्रैल 01, 2024

शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के 18 छात्र नवोदय विद्यालय छिंदपाली हेतु चयनित

अप्रैल 01, 2024

 


पिथौरा ट्रैक सीजी गौरव चद्राकर/जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 हेतु विकास खण्ड पिथौरा, जिला महासमुन्द के शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के 18 छात्रों का चयन हुआ है, जिससे पूरे अंचल में हर्ष का माहौल है । एक ही विद्यालय से लगभग 23 प्रतिशत बच्चों का चयन होना बहुत बड़ी सफलता है । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवोदय चयन परीक्षा में भोजराज प्रधान सर के स्कूल के बच्चों का दबदबा रहा । प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष कु. योगिता नायक, कु. सोनी नायक, विराट प्रधान, ओजस प्रधान, अनुनय प्रधान,  शुभम नागवंशी,  गुलाब नायक, आदित्य चौधरी, चित्रांग कुलदीप, कु. शिखा ठाकुर, कु. पूनम प्रधान,  कु. परी पटेल,  हिमांशु कुमर्रा, राकेश साहू, कु. सोनाक्षी नाग, कु. डिम्पल प्रधान, रीतेश नायक,  वेदान्त बसन्त का चयन हुआ है। भोजराज प्रधान इसके पूर्व शासकीय प्राथमिक शाला भैरोपुर में पदस्थ थे। भैरोपुर स्कूल से हर वर्ष बहुत सारे बच्चों का चयन होता था । इनके मार्गदर्शन में अब तक 84 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय  हेतु चयन हो चुका है । प्रधान सर अपने विद्यालय में और ऑनलाईन क्लास के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल चयन परीक्षा की तैयारी कराते हैं । कमजोर वर्ग के बच्चों को नवोदय परीक्षा गाइड, कॉपी, कलम निःशुल्क देते हैं । शिक्षा के प्रति इनका समर्पण लोगों को प्रेरित करता है । एक साथ 18 बच्चों के चयन होने से विकास खण्ड पिथौरा के बी. ई. ओ. श्री के. के. ठाकुर, बी. आर. सी. गौतम प्रसाद कन्हेर ने बच्चों व विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, और कहा कि प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के विद्यालय से हर वर्ष इस प्रकार के परिणाम से पिथौरा विकास खण्ड गौरवान्वित हो रहा है । ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच श्रीमती चंद्रमा टिकेलाल भोई, शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष विजय बारीक, सदस्य रोहित प्रधान, प्रणव प्रधान ने शिक्षक प्रधान को गांव का गौरव कहा है, और बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं । विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर पण्डा, श्रीमती कविता बढ़ाई, रविलाल प्रधान, हेमन्त कर, एस. आर. बंजारे, जे. कुमार हाई स्कूल  प्राचार्य, ए. के. बरिहा, बी. एस. भोई, ईश्वरी पटेल, लालसिंह कुर्रे सहित समस्त पालकों, ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित बच्चों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, तथा इनके मार्गदर्शक शिक्षक भोजराज प्रधान जी को कुशल मार्गदर्शन के लिए बधाई दी है । प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने कहा कि इस सफलता के वास्तविक हकदार सभी चयनित बच्चे हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम करके नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।

Read More

मार्च 01, 2024

राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण

मार्च 01, 2024


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन और कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देश से  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ पी.कुदेशिया के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. बी कोसरिया,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जयकांत विश्वकर्मा, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विपिन प्रधान के समन्वय से विकासखंड पिथौरा में   चिरायु टीम के  द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं का सिकलिंग  जॉच किया जा रहा है जिसके तहत सिकलिंग पॉजिटिव  20 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर उसे विधायक प्रतिनिधि  स्वास्थ्य विभाग रविंदर आजमानी, अनूप अग्रवाल  जनप्रतिनिधि राजेश गोयल व खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा वितरित किया गया  जिसमें चिरायु के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रजापति, डॉ ब्रजेश नायक, फार्मासिस्ट लेखरंजन पटेल व ए. एन. एम राजकुमारी बंजारे  का विशेष योगदान रहा।



Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer