sanskar.live: बसना#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
बसना# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बसना# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सितंबर 18, 2026

बसना में भव्य दीपोत्सव: विशालकाय ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगा उठा शहीद चौक, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

सितंबर 18, 2026

 सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया विशाल दीया प्रज्वलित, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की अध्यक्षता, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा चौक*



*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बसना के शहीद वीर नारायण सिंह मेन चौक में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी रहीं, जबकि अध्यक्षता बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महासमुंद के महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया गया, इसके पश्चात ‘राम-राम जय राजा राम’ सहित भजनों एवं भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियों के बीच विशालकाय दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बाहर से आए संगीत मंच के कलाकारों ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं गुंजनमय बना दिया। दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत से शहीद वीर नारायण सिंह चौक का वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से भर उठा।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने विशालकाय ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की, इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है, उनके जन्मदिवस पर बसना में प्रज्ज्वलित किया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता और देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है, यह दीपोत्सव सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ एवं ‘जय भारत’ के उद्घोष से पूरा चौक गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत महासमुंद अध्यक्ष मोगरा पटेल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, अनुसूचित जाति बोर्ड अध्यक्ष रामलाल चौहान, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल, पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, जिला पंचायत सभापति देवकी दीवान, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति सीमा नायक, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, नगर पालिका सरायपाली अध्यक्ष सरस्वती पटेल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

सितंबर 14, 2026

शहीदों को नमन, पूर्वजों को सम्मान: शहीद ग्राम खेमड़ा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

सितंबर 14, 2026

 एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा पूरा गांव, शाला परिसर में लगाए सैकड़ों पौधे और गमले





*बसना संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/शहीद ग्राम खेमड़ा में रविवार को देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा" की भावना को चरितार्थ करते हुए ग्रामवासियों ने वीर शहीद सत्यनारायण बगर्ती की जन्मभूमि में शहीदों एवं अपने पूर्वजों की स्मृति में सैकड़ों पौधे रोपे।

यह आयोजन 'एक पेड़ माता के नाम' अभियान के तहत किया गया। आयोजन में ग्राम पंचायत खेमड़ा की सरपंच श्रीमती उषा दुर्योधन पटेल, समस्त पंचगण, शाला विकास समिति खेमड़ा के सभी सदस्य, पालकगण, स्कूली बच्चे, समस्त ग्रामवासी तथा शुभा नर्सिंग होम एवं शुभा सेवा समिति सरायपाली के डायरेक्टर डॉ. भागेश्वर पटेल एवं डॉ. सुजाता पटेल की विशेष सहभागिता रही।

*भारत माता की आरती से हुआ शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात ग्राम की सरपंच उषा दुर्योधन पटेल, डॉ. भागेश्वर पटेल एवं डॉ. सुजाता पटेल द्वारा वीर शहीद सत्यनारायण बगर्ती के परिवार का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान पूरे गांव के नागरिकों, गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि से शहीद परिवार का अभिनंदन किया।

शहीद और पूर्वजों की स्मृति में रोपे पौधे*

सम्मान समारोह के बाद सर्वप्रथम वीर बलिदानी सत्यनारायण बगर्ती की स्मृति में शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के प्रांगण में पौधा रोपित किया गया। इसके बाद ग्राम के लोगों ने अपने-अपने पूर्वजों की याद में पौधे लगाए।

ग्राम के गजानन बेहरा ने स्वर्गीय शौकीलाल बेहरा एवं इंदुमती बेहरा, डॉ. भागेश्वर पटेल एवं डॉ. सुजाता पटेल ने स्व. थबीर मोहन पटेल एवं स्व. चक्रधर सिंह पटेल, दुर्योधन पटेल ने स्व. नंदलाल पटेल, अश्वनी बगर्ती ने स्व. सौदागर बगर्ती, उपेंद्र बांक ने स्व. करुणाकर बांक, चंद्रपाल पटेल ने स्व. प्यारीलाल पटेल, थान कुमारी वैष्णव ने स्व. बाबा विष्णुशरण, दयामणि सिदार ने स्व. रामेश्वर सिदार सहित 40 से अधिक परिवारों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

*आदर्श ग्राम बनाने का लिया संकल्प*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। शहीद ग्राम खेमड़ा के नागरिकों द्वारा अपने शहीद और पूर्वजों को इस प्रकार सम्मान देना पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।

सभी ने संकल्प लिया कि हम शहीदों के आशीर्वाद से देश के लिए जिएंगे, देश के लोगों की सेवा करेंगे और राष्ट्र की उन्नति में अपनी सर्वोच्च भूमिका निभाएंगे। साथ ही शहीद ग्राम खेमड़ा को हर दृष्टि से आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला खेमड़ा के शिक्षक वीरेंद्र कर ने किया। अंत में सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

सितंबर 12, 2026

बजरंग दल व गौ रक्षा दल की सूचना पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 भैंस वंश से भरा ट्रक और पायलेटिंग बलेनो कार जब्त*

सितंबर 12, 2026



विडियो देखें 


*महासमुंद संस्कार न्यूज़।* छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के थाना बसना में बजरंग दल एवं छत्तीसगढ़ गौ रक्षा दल की सक्रियता से गोवंश तस्करी का बड़ा मामला पकड़ाया है। थाना बसना में अपराध क्रमांक 494/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले के प्रार्थी गो सेवा आयोग विकास खंड महासमुंद के सदस्य नितिन अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल उम्र 26 साल निवासी झलप ने बताया कि दिनांक 12/09/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लवन जिला बलौदा बाजार क्षेत्र से अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG10BN2718 में भारी संख्या में भैंस वंश भरकर पदमपुर ओडिशा कत्लखाने ले जाया जा रहा है, जिसके आगे पायलेटिंग के तौर पर नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक CG04MU1710 चल रही है।

सूचना के आधार पर बजरंग दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की सहायता से ग्राम गढ़फुलझर चौक थाना बसना के पास दक्षिण 07 किमी में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पहले बलेनो कार CG04MU1710 को रोकने का प्रयास किया तो चालक अबरार खान व मुख्तार अहमद कार छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद ट्रक CG10BN2718 आया, उसे रोकने पर चालक लम्बू उर्फ गोलू व उसका अज्ञात परिचालक भी वाहन छोड़कर भाग गए।

ट्रक की तलाशी में 20 नग भैंस वंश क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के ठूंसकर भरे मिले। पुलिस ने कुल 15 लाख 50 हजार का मशरूका जब्त किया है, जिसमें 20 भैंस वंश कीमत 1.50 लाख, ट्रक कीमत 10 लाख और बलेनो कार कीमत 4 लाख शामिल है।

बजरंग दल व गौ सेवा आयोग के सदस्य नितिन अग्रवाल उर्फ राजा की रिपोर्ट पर प्रआर 683 डोलामणी भोई, थाना बसना जिला महासमुंद द्वारा मामला कायम कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सितंबर 01, 2026

राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में बसना ब्लॉक के विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, पलक पटेल ने मारी बाजी

सितंबर 01, 2026

 भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 विषय पर रखा विचार, तीन विजेता जाएंगे जिला स्तर पर





*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी (एनएसएस) 2026 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बसना में गरिमामय वातावरण में किया गया।

संगोष्ठी का मुख्य विषय "भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ" रहा। इसका उद्देश्य कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक चिंतन विकसित करना था। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने ऊर्जा के वर्तमान परिदृश्य, भविष्य की आवश्यकताओं, वैकल्पिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से रखे।

*ये रहे विजेता -*

निर्णायक मंडल में शास. पूर्व माध्यमिक अरेकेल के शिक्षक प्रेमचंद साव, सेजेस बसना के व्याख्याता योगेश प्रधान एवं रोहित साहू शामिल रहे। निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें प्रथम स्थान कु. पलक पटेल सेजेस भंवरपुर, द्वितीय स्थान एकांत साहू शास. हायर सेकेंडरी दुलारपाली और तृतीय स्थान डिमेश देवांगन शास. पूर्व माध्यमिक अरेकेल ने प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*वक्ताओं ने बढ़ाया उत्साह -*

कार्यक्रम को प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू, व्याख्याता संजय कुमार कर, नोडल अधिकारी अजय कुमार भोई, योगेश प्रधान एवं प्रेमचंद साव ने संबोधित किया। प्राचार्य गिरिजा साहू ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में ऊर्जा की अहम भूमिका होगी। विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूकता जरूरी है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे ब्लॉक के लिए गौरव की बात है।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई थी।

बम्हनीडीह में विकासखंड स्तरीय तुलसी जयंती की धूम, मानस गान से भक्तिमय हुआ माहौल*

अगस्त 25, 2026

नरसिंहनाथ से बसना तक आस्था का जनसैलाब, 60 किमी की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल, विधायक डॉ. संपत ने किया महाप्रसाद वितरण*

अगस्त 25, 2026







*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पवित्र सावन मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को बसना क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में नरसिंहनाथ धाम से बसना तक भव्य एवं ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

लगभग 55 से 60 किलोमीटर की यह कठिन यात्रा सुबह तड़के ओडिशा के बरगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नरसिंहनाथ धाम से प्रारंभ हुई। यहां गंधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्तों ने पवित्र जलधारा से कावड़ में जल भरा। यात्रा को बरगढ़ सांसद प्रदीप पुरोहित ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य यजमान एवं प्रथम सेवक के रूप में स्वयं अपने कंधे पर कावड़ उठाकर जन-सामान्य के साथ पूरी यात्रा में पैदल चले। यात्रा शुरू करने से पूर्व मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार शिव आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। भगवान भोलेनाथ मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

बसना राइस मिल से शिव मंदिर तक का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। एक समान परिधान में हजारों शिवभक्त, भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में सजे कलाकारों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे, धुमाल, डमरू और ढोल की भक्तिमय धुनों पर शिवभक्त झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। मार्ग में लौरिदरहा, चिराल नाला, बंसुला सहित विभिन्न चौराहों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का आत्मीय स्वागत किया।

रात्रि 8-9 बजे यात्रा बसना स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंची, जहां लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं अपने हाथों से हजारों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित कर सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा से जो आत्मिक शांति मिलती है, वह अतुलनीय है।

इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारी, नीलांचल सेवा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अगस्त 21, 2026

बसना का डंका: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के हेमंत और जीविका ने शतरंज में मारी बाजी, अब खेलेंगे राज्य स्तर पर"

अगस्त 21, 2026



*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल बसना के दो होनहारों ने शतरंज की बिसात पर अपना जलवा दिखाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। क्षेत्र स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बसना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*आरंग में दिखाया दम*  

गुरुवार 20 अगस्त को आरंग में आयोजित छत्तीसगढ़ क्षेत्र स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना के कक्षा 11वीं गणित संकाय के छात्र *हेमंत साव* पिता रूपानंद साव निवासी बंसुला-डीपा ने 17 वर्ष बालक वर्ग में दबदबा बनाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा *जीविका प्रधान* ने 14 वर्ष बालिका वर्ग में बेहतरीन चालों से सबको चौंकाते हुए राज्य स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया।

*गुरुजनों ने दी बधाई, कहा- खेल से बनता है व्यक्तित्व*  

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना में खेल शिक्षकों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिए जाने का ही नतीजा है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी नाम कर रहे हैं।

बौद्धिक खेल में मिली बड़ी सफलता*  

शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में सफलता आसान नहीं होती। इसके लिए धैर्य, रणनीति, एकाग्रता और त्वरित निर्णय क्षमता चाहिए। हेमंत और जीविका ने ये सभी गुण दिखाकर साबित कर दिया कि बसना के विद्यार्थी किसी से कम नहीं।

अब नजरें मुंगेली पर*  

विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को आगामी मुंगेली में होने वाली राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद है कि हेमंत और जीविका वहां भी शानदार प्रदर्शन कर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना और पूरे बसना क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

अगस्त 19, 2026

सांकरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

अगस्त 19, 2026

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया पौधारोपण, बोले- मां और धरती दोनों का सम्मान जरूरी


वन महोत्सव पर छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बोले- पौधे की देखरेख भी करें*









*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में वन महोत्सव के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक *डॉ. संपत अग्रवाल* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और हरियाली की कामना के साथ किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा रोपकर अभियान का संदेश दिया।

*"पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं"*  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है। पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार हैं जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान हमें जन्मदात्री मां और धरती मां दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। जिस प्रकार मां हमारा पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी पूरी सृष्टि का पोषण करते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

*छात्रों से किया आह्वान*  

विधायक ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप देश और प्रदेश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनें। आज लगाया गया पौधा मां के प्रति प्रेम और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की।

जनपद अध्यक्ष ने कही ये बात*  

जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा *ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे* ने कहा कि यह अभियान प्रकृति और मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनूठा माध्यम है। ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण संतुलन के लिए ऐसे अभियान जरूरी हैं। जब पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं और छात्र मिलकर पौधों का संरक्षण करेंगे तभी धरा हरी-भरी बनेगी।

उपस्थित रहे*  

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता *ओमप्रकाश चौधरी*, जनपद उपाध्यक्ष *ब्रह्मानंद पटेल*, जिला पंचायत सदस्य *रामदुलारी सिन्हा*, SDM *बजरंग सिंह वर्मा*, SDO वन *डिम्पी बैस*, रेंजर *अंतरग पांडे*, प्राचार्य *डॉ. दीपक देवांगन*, सरपंच *सतपाल सिंह छाबड़ा*, जिला भाजपा पदाधिकारी स्वप्निल तिवारी, हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन *रूपेश तिवारी* ने किया।

अगस्त 13, 2026

बसना में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की मासिक बैठक संपन्न

अगस्त 13, 2026

नए सदस्य नवीन कुमार साव का फूलमाला पहनाकर किया गया आत्मीय स्वागत, पत्रकार भवन के लिए आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प_*



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े सक्रिय पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की बसना ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक संगठन के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम  के निर्देशानुसार, महासमुंद तेजतर्रार जिलाध्यक्ष श्री बलराज नायडू  के मार्गदर्शन तथा जिला पदाधिकारियों की अनुशंसा पर सक्रिय बसना ब्लॉक अध्यक्ष श्री मोहन साव  के नेतृत्व में संपन्न हुई। 

बसना नगर पंचायत सभागार में आयोजित इस वृहद बैठक कार्यक्रम में पत्रकारिता की उपयोगिता, जनहित एवं समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी, पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान छ ग जनर्लिंस्ट वेलफेयर पत्रकार संघ में नए सदस्य के रूप में जुड़े नवीन कुमार साव का उपस्थित पत्रकार साथियों ने फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। साथियों ने आशा व्यक्त की कि नवीन कुमार साव संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को एवं पत्रकार भवन की जरूरत को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस बृहद बैठक के मुख्य अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षद्वय  शीत गुप्ता, मुजम्मिल कादरी, जिला महासचिव शुकदेव वैष्णव रहे। उन्होंने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं आरती कर बैठक का शुभारंभ किया।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीत गुप्ता पत्रकार भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि  पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। पत्रकार केवल समाचार लिखने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाता है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यापारी तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सामने लाकर संबंधित जिम्मेदारों तक पहुंचाना पत्रकार का महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। पत्रकार को किसी दबाव, भय अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सत्य को सामने लाने का प्रयास करना चाहिए। कई बार एक छोटी-सी खबर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की बड़ी समस्या का समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति और उपयोगिता है।

पत्रकारिता आसान नहीं, जोखिम और संघर्ष से भरा है सफर*

बैठक में जिला महासचिव शुकदेव वैष्णव ने कहा कि आज पत्रकारिता का कार्य बाहर से जितना सहज दिखाई देता है, वास्तव में उतना ही चुनौतीपूर्ण है। समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को कई बार विपरीत परिस्थितियों, सामाजिक दबाव, असुविधा, आर्थिक कठिनाइयों और जोखिम भरे हालात का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना स्थल, प्राकृतिक आपदा, अपराध स्थल, देर रात की घटनाएं अथवा संवेदनशील मामलों में पत्रकार अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की चिंता किए बिना समाज तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है।

जिला उपाध्यक्ष मुज्जिमल कादरी ने कहा कि पत्रकार के हाथ में कलम और कैमरा केवल समाचार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। इस कलम का उपयोग किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि वास्तविकता को सामने लाने, पीड़ित की आवाज बनने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए। पत्रकारिता में संयम, मर्यादा, सत्यापन और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है।

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर

बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संकल्प व्यक्त किया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, कृषि, रोजगार, महिला एवं बाल सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही किसी भी खबर को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने और सभी पक्षों को उचित स्थान देने पर भी जोर दिया गया।

महासमुंद जिला एवं  बसना ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, पत्रकारिता के स्तर को मजबूत करना तथा पत्रकारों के हितों और सम्मान के लिए सकारात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना है।

बसना में पत्रकार भवन की जरूरत, कलम की ताकत से उठेगी आवाज*

बैठक में बसना में पत्रकार भवन नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकार साथियों ने कहा कि बसना क्षेत्र में लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अनेक नामचीन एवं छतीसगढ़ राज्य स्तरीय पदों के सक्रिय पत्रकारों का निवास हैं, लेकिन उनके लिए ऐसा कोई सार्वजनिक एवं व्यवस्थित स्थान आज तक पपूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है, जहां बसना क्षेत्र के पत्रकार साथी बैठक कर सकें, जनहित के समाचारों पर चर्चा कर सकें,पीड़ितों के प्रेस वार्ता आयोजित कर सकें तथा पत्रकारिता से संबंधित गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार भवन किसी एक व्यक्ति या एक संगठन की निजी आवश्यकता नहीं, बल्कि फूलझर अंचल बसना क्षेत्र की पत्रकारिता को मजबूत करने की सामूहिक आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक तरीके से मांग रखी जाएगी.

आवश्यकता पड़ने पर बसना के पत्रकार साथी अपनी कलम की ताकत के माध्यम से इस महत्वपूर्ण जनहित एवं पत्रकार हित के विषय को लगातार प्रमुखता से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए, लेकिन साथ ही पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

जिला पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों की रही उपस्थिति*

इस अवसर पर बसना ब्लॉक संरक्षक केशव साव ,बसना ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पटेल, रूपानंद साव, विजय चौहान, रामकुमार नायक एवं केशव साव, बसना ब्लॉक महासचिव सुकिशन कश्यप, बसना ब्लॉक संगठन सचिव कुलदीप दुबे, हरजू सिंह, नरेंद्र सिंह तलूजा, दुर्गा अग्रवाल, अमर नाग,बसना ब्लाक प्रवक्ता छोटेलाल टंडन, कार्यकारिणी के सक्रिय पत्रकार साथी छतरसिंह नायक, रामेश्वर चौहान, सदानंद साव, बसना ब्लॉक मीडिया प्रभारी परशुराम केवर्त तथा बसना ब्लॉक प्रचार-प्रसार प्रभारी सूरज साव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में छ ग जनर्लिंस्ट वेलफेयर पत्रकार संगठनमें जुड़े  बसना ब्लॉक के सबसे अधिक पत्रकार साथियों का बड़ा संघठन है उन्हें और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पत्रकार हित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनहित की निष्पक्ष पत्रकारिता को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

अगस्त 10, 2026

प्रथम महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन बसना में संपन्न, 360 खिलाड़ियों ने लिया भाग*

अगस्त 10, 2026






महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिले में प्रथम महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 8 से 9 अगस्त 2026 तक उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक बसना में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजा कौशल, अध्यक्ष कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। उनके साथ मनीष साहू सचिव, भूपत साहू कोषाध्यक्ष, जितेंद्र राजपूत एवं परमेश्वर कौशिश द्रविड़ ऑफिशियल विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से प्रतियोगिता को यादगार बनाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि शीत गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ने विजेताओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर महासमुंद जिले का नाम रोशन करें।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में कूडो खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

360 प्रतिभागियों की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में कूडो एसोसिएशन महासमुंद, प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


अगस्त 01, 2026

विज्ञान शिक्षकों व प्रभारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं इंस्पायर अवार्ड–मानक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला संपन्न

अगस्त 01, 2026






*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना श्री बद्री विशाल जोल्हे के आदेशानुसार शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरीमें इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 विषय पर जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विकासखंड बसना के पूर्व माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पढ़ाने वाले विज्ञान शिक्षक, विज्ञान प्रभारी एवं व्याख्याताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल अजय कुमार भोई* तथा *प्रेमचन्द साव* ने प्रशिक्षण प्रदान किया।  

*ब्लॉक नोडल प्रेमचन्द साव* ने इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया, पात्रता, नवाचार चयन, आवश्यक दस्तावेज, समय-सीमा तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में योजना से जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय गुणवत्तापूर्ण नवाचारों का चयन कर समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर *व्याख्याता व ब्लॉक नोडल अजय कुमार भोई* ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 की थीम *"सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार"* तथा उसके विभिन्न उप-विषयों, परियोजना निर्माण, ऑनलाइन पंजीयन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी के प्राचार्य हरिकृष्ण बेहेरा ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यशाला के सफल संचालन एवं आयोजन में व्याख्याता पुरुषोत्तम साहू तथा कन्हैयालाल साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा समयबद्ध पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं के निर्माण पर विशेष बल दिया गया।

अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में अधिकाधिक विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जोड़ने का संकल्प लिया।

जुलाई 28, 2026

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अध्यक्षता में बसना में मैराथन समीक्षा बैठक: राज्यपाल स्वागत, तिरंगा अभियान, दिव्यांग शिविर और कांवड़ यात्रा की बनी भव्य कार्ययोजना

जुलाई 28, 2026

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विपक्षी दुष्प्रचार पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित, 2500 तिरंगा वितरण का लक्ष्य





*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी अध्यक्षता एवं उपस्थिति में शनिवार को विधायक कार्यालय बसना में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आगामी आयोजनों को लेकर एक अति-महत्वपूर्ण समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसना विधानसभा के सभी मंडलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

*राज्यपाल का होगा भव्य स्वागत*

बैठक में विधायक डॉ. अग्रवाल ने घोषणा की कि *03 अगस्त 2026* को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का सपरिवार ओडिशा के पुरी धाम से वापसी के दौरान बसना आगमन हो रहा है। यह उनका क्षेत्र में प्रथम आगमन होगा। इसे स्मरणीय बनाने के लिए नीलांचल भवन बसना में भव्य स्वागत, आत्मीय सत्कार और नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

10 से 15 अगस्त तक 'घर-घर तिरंगा' अभियान*

स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति के पर्व के रूप में मनाने के उद्देश्य से *10 अगस्त से 15 अगस्त 2026* तक पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र में 'तिरंगा यात्रा' और 'घर-घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस दौरान कार्यकर्ता स्व-प्रेरणा से लगभग 2500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेंगे। प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र, वार्ड और गांव में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, बाइक रैली और युवा सम्मेलन आयोजित होंगे। *15 अगस्त* को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प भी लिया गया।

दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण*

मानवीय संवेदना और सेवा को प्राथमिकता देते हुए *16 अगस्त से 19 अगस्त 2026* तक मंगल भवन बसना में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय विशाल दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य आधुनिक सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। उद्देश्य इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

24 अगस्त को निकलेगी बोल बम कांवड़ यात्रा*

धार्मिक आस्था के प्रतीक सावन मास के अंतिम सोमवार *24 अगस्त 2026* को नरसिंहनाथ धाम से बसना तक ऐतिहासिक 'बोल बम कांवड़ यात्रा' का आयोजन होगा। विधायक डॉ. अग्रवाल ने यात्रा मार्ग में पेयजल, भोजन, विश्राम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

*विपक्षी दुष्प्रचार पर निंदा प्रस्ताव*

बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिल्ली में घटित घटनाक्रम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अनुचित मांग को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा चलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे जनविरोधी और देशविरोधी कृत्य बताया। बैठक में सर्वसम्मति से विपक्ष के रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

अंत में विधायक डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

बैठक में उपस्थित रहे*  

जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, जिला पूर्व उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक एन के अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत बसना खुशबू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, अध्यक्ष जनपद पंचायत डिलेश्वरी मिलाप निराला, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनपद मोहित पटेल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, पिरदा अभिमन्यु प्रधान, गढ़फुलझर नरहरी पोर्ते, सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, महामंत्री जतिन ठक्कर, झाडूराम परमार, दीपक शर्मा सहित समस्त मंडल, मोर्चा एवं विधायक प्रतिनिधिगण।

जुलाई 26, 2026

कारगिल विजय दिवस पर बसना में बना शहीदों का पवित्र तीर्थ:

जुलाई 26, 2026

 सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत ने किया शहीद स्मारक का लोकार्पण







बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*। प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज 27वें कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर बसना के दशहरा मैदान में शहीद स्मारक अनावरण एवं लोकार्पण समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम भारत माता, क्षेत्र के अमर शहीद योगेश्वर दास एवं शहीद डॉ. मेजर गगनदीप सिंह भाटिया के तैलचित्र/चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने पूर्व सैनिकों एवं वीर शहीदों के पूजनीय परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आज का यह अवसर केवल एक शहीद स्मारक के लोकार्पण का नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के चरणों में अपनी श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान अर्पित करने का पावन अवसर है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में गर्व से जीवन जी रहे हैं। मैं अमर शहीद योगेश्वर दास जी, डॉ. मेजर गगनदीप सिंह भाटिया जी तथा भारत माता के उन सभी अमर वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की शान को सदैव ऊँचा रखा।

उन्होंने आगे कहा कि यह शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, त्याग और वीरता का पवित्र तीर्थ बने रहेगा। यहाँ आने वाला प्रत्येक नागरिक अपने वीरों के प्रति सम्मान और देश सेवा का संकल्प लेकर जाएगा।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूर्व सैनिक संघ फुलझर अंचल, शहीद स्मारक निर्माण समिति, दानदाताओं, श्रमदान करने वाले साथियों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से बसना की धरती पर यह प्रेरणा-स्थल आकार ले सका।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दिलाया तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

इस अवसर पर भारतीय नौसेना एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, ऑफसेटिंग डायरेक्टर राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र कुमार देवांगन, शहीद गगनदीप जी की धर्मपत्नी डॉ महेंद्र कौर,बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,पूर्व सैनिक फुलझर अंचल अध्यक्ष महेंद्र नाथ कैवर्त,शहीद गगनदीप भाटिया परिजन नरेंद्र सिंह, कमांडेंट ITBP खरोरा पुनीत भगत,पिता गगनदीप सिंह भाटिया नगेंद्र सिंह,अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पूर्व अध्यक्ष मेडिकल एसोशिएशन हरदीप सिंह,पूर्व सैनिक वेणुधर साहू , विशिष्ट अतिथि वेदप्रकाश साहू, कर्नल राजकुमार, नासीर अली, हरदेव पाल,रविंदर सिंह,मंच संचालक लेफ्टिनेंट एस के शुक्ला सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

योगेश्वर दास और डॉ. मेजर गगनदीप भाटिया की स्मृति में बना स्मारक, शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

जुलाई 17, 2026

पुरी रथयात्रा में सपरिवार शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

जुलाई 17, 2026

 बसना क्षेत्र के श्रद्धालुओं संग नीलाचल धाम पहुंचे विधायक डॉ संपत अग्रवाल,बोले- भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं

गजपति महाराज की 'छेरा पहंरा' रस्म का जिक्र कर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दिया समरसता का संदेश, क्षेत्र के श्रद्धालुओं संग साझा किया अलौकिक अनुभव

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सपरिवार किए महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन, रथ खींचकर प्राप्त किया पुण्य





*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* । अषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर, पुरुषोत्तम क्षेत्र श्री जगन्नाथपुरी धाम में आस्था का एक ऐसा ज्वार उमड़ा, जिसमें देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु महाप्रभु की एक झलक पाने के लिए लीन हो गए। इस दिव्य बेला में, छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भी अपने परिवार और क्षेत्र क श्रद्धालुओं के साथ महाप्रभु के दर पर हाजिरी लगाने पहुंचे।

नीलाचल धाम की अलौकिक भूमि पर कदम रखते ही संपूर्ण वातावरण 'जय जगन्नाथ' और 'हरि बोल' के शंखनाद से गुंजायमान हो उठा। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सपरिवार गर्भगृह में विराजमान जगद्गुरु भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलभद्र और शक्ति स्वरूपा माता सुभद्रा के विग्रहों के दर्शन किए। उन्होंने भाव-विह्वल होकर महाप्रभु के चरणों में शीश नवाया और छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरोगी जीवन की मंगल कामना की।

दर्शन के उपरांत, डॉ. संपत अग्रवाल उस परम सौभाग्य के साक्षी बने जिसका स्वप्न हर सनातनी देखता है। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ के विशाल रथ 'नंदीघोष' की पवित्र रस्सी (शंखचूड़) को अपने हाथों में थामा और श्रद्धापूर्वक रथ खींचा। मान्यता है कि रथयात्रा के इस महापर्व में रथ खींचने मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

महाप्रभु का रथ खींचने के बाद विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि साक्षात ब्रह्म का धरा पर अवतरण है। महाप्रभु जगन्नाथ 'पतितपावन' हैं, जो स्वयं गर्भगृह से बाहर निकलकर अपने उन भक्तों को दर्शन देने आते हैं जो मंदिर तक नहीं पहुंच पाते। आज सपरिवार और बसना क्षेत्र के प्यारे श्रद्धालुओं के साथ इस महामेला का हिस्सा बनना मेरे जीवन का सबसे अलौकिक और सौभाग्यशाली क्षण है। जब मैंने उस दिव्य रथ की रस्सी को स्पर्श किया, तो ऐसा लगा मानो संपूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा और शांति मेरे भीतर समा गई हो। मैंने महाप्रभु से यही प्रार्थना की है कि हमारे छत्तीसगढ़ की धरा सदैव अन्न-धन से भरपूर रहे और हर घर में सुख-शांति का वास हो।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि जगन्नाथ संस्कृति हमें समरसता और समानता का संदेश देती है। इस पावन रथयात्रा में न कोई राजा है, न कोई रंक, न कोई ऊंच है, न कोई नीच। यहाँ सब महाप्रभु के सेवक हैं। जिस प्रकार स्वयं पुरी के गजपति महाराज 'छेरा पहंरा' की रस्म निभाकर सोने की झाड़ू से रथ के आगे बुहारी लगाते हैं, वह हमें सिखाता है कि भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। बसना क्षेत्र से जो श्रद्धालु मेरे साथ इस दिव्य यात्रा पर आए हैं, मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ कि मुझे उनके साथ इस पुण्य पथ पर चलने का अवसर मिला। महाप्रभु की कृपा हमारे पूरे क्षेत्र और प्रदेश पर सदैव बनी रहे।

रथ यात्रा कार्यक्रम में ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कैबिनेट मंत्री, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे ।