sanskar.live: महासमुंद

Hot




महासमुंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महासमुंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अगस्त 04, 2026

शांत्रीबाई कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न,एनईपी-2020 की दी गई जानकारी

अगस्त 04, 2026




देखें विडियो


*महासमुन्द संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/ उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय महासमुन्द में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय, पाठ्यक्रम एवं नई शिक्षा नीति से अवगत कराना था।  

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति के संचालक सदस्य एवं महाविद्यालयीन उपसमिति सभापति तारिणी चंद्राकर, संचालक सदस्य निखिल चंद्राकर एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रगान व राज्यगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों का मुख्य अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास का आधार है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार का अभिन्न सदस्य बताते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयपालन तथा महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।  

छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहूं शिक्षण समिति के संचालक सदस्य एवं महाविद्यालयीन उपसमिति सभापति तारिणी चंद्राकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई।  

संचालक सदस्य निखिल चंद्राकर ने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विशेष बल देता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  

कार्यक्रम में एनईपी संयोजक नारायण चक्रधारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 04 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, डीएससी, एईसी, जीई-जेनेरिक इलेक्टिव, वीएसी-मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम, एसईसी, ग्रेड सिस्टम एवं क्रेडिट सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एनईपी संयोजक आकांक्षा सिंह ने मंच संचालन करते हुए सतत आंतरिक मूल्यांकन, टेस्ट, असाइनमेंट एवं परीक्षा परिणाम प्रक्रिया के बारे में बताया।  

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक गायत्री चंद्राकर ने मुख्य अतिथियों, पालकों, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ हीना चंद्राकर, शत्रुघन पटेल, अर्शिन श्लोमन, नेहा साहू, दामिनी साहू, हंसराज चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, घनश्याम साहू, बलराम चंद्राकर, मानिक लाल तारक, प्रमिला चंद्राकर, मानिक पटेल सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  



Read More

जुलाई 22, 2026

सोनिया सुमित अग्रवाल को महासमुंद महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

जुलाई 22, 2026



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला महासमुंद के संगठन का विस्तार करते हुए सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति एवं भाजपा महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू की अनुशंसा पर की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने सोनिया अग्रवाल के सक्रिय योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक कार्यों में उनकी तत्परता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा महासमुंद जिले में और अधिक मजबूत होगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनिया सुमित अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।सोनिया अग्रवाल का ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला महासमुंद में मुझे जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष एवं प्रांतीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

सोनिया अग्रवाल ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष येतराम साहू तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया।

सोनिया सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाऊँगी। महासमुंद जिले में महिला सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगी। सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ता साथियों का सहयोग ही मेरी वास्तविक शक्ति है।

सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महासमुंद जिले के भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Read More

जून 29, 2025

मिट्टी के कलाकार नवाचारी सेजेस महासमुंद के हेमलाल चक्रधारी शिक्षक मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए

जून 29, 2025




महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /मिट्टी से नवाचार करने वाले हेमलाल चक्रधारी शिक्षक स्कूल सेजेस नयापारा महासमुन्द को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कलेक्टर  श्री विनय कुमार लंगेह , जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरें, डी एम सी श्री रेखराज शर्मा , बी आर सी सी श्री जागेश्वर सिंहा , द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मान प्राप्त हुआ । इन्होंने मिट्टी से अनेक आकृतियों का निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए हैं निरंतर इसके द्वारा मिट्टी से नवाचार देखने को मिलता है । इसका कहना है कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है बस गाइडलाइन नहीं मिल पाता । बच्चों में नवाचार व सृजन करने की क्षमता बहुत होती है । लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते । शिक्षक ही वहीं नींव है जो बच्चों को मार्गदर्शन कर उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करता है। इससे बच्चों में सृजन कौशल का विकास होता है । व बच्चे आत्मनिर्भर व सक्षम बनते हैं ।

मैंने अपने पारंपरिक कार्य मिट्टी को ही शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार से जोड़ा। बच्चों में कौशल विकास को बढ़ाने और करके सीखने की सोच को लेकर मिट्टी से जो कि शून्य निवेश भी है । इससे अनेक टी एल am सहायक शिक्षक सामग्री का निर्माण कर बच्चों के समक्ष प्रेषित किया । बच्चों में मिट्टी को लेकर आकषर्कता हमेशा बनी रहती है । बच्चों को मिट्टी द्वारा निर्मित टी एल एम  बहुत ही आकर्षक और सरल लगता हैं।बच्चे आसानी से इस मिट्टी के  टी एल एम के माध्यम से अथवा ग्रुप बनाकर गतिविधियां करते हैं ।बच्चे स्वयं करके व निर्माण करके गतिविधि करते हैं । मैंने अब तक लगभग सभी विषयों पर अनेक सहायक सामग्री का निर्माण कर लिया हूं । निरंतरता नवाचार के आधार पर बच्चों को शिक्षक प्रदान करते रहता हूं।  बच्चे स्वयं करके सीखते हैं । इस  टी एल एम के माध्यम से बच्चे बहुत ही आसानी से  अवधारणा को समझ जाते हैं।  साथ ही अनेक कार्य ड्राइग, कबाड़ से जुगाड़,थर्मोकोल, लकड़ी जैसे वस्तुओं से बहुत ही आकर्षक  टी एल एम  बनाकर बच्चों को सिखाता हूं । मेरे द्वारा निर्मित  टी एल एम   को आप फेसबुक, यूट्यूब सोशल मीडिया के माध्यम से आप देख व सीख सकते हैं । नवाचार के क्षेत्र में अब तक अनेको बार पुरस्कृत किया जा चुका हैं । जिसमें नवाचार गतिविधि समूह भारत, राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर, FNL आधारित शिक्षण, उत्कृष्ट शिक्षक, कलेक्टर सांसद ,विधायक गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस  पर उत्कृष्ट शिक्षक संस्कार भारती महासमुंद ,पढ़ाई तुहर  द्वार हमारे नायक कबाड़ से  जुगाड़ उत्कृष्ट कार्य ,राष्ट्रीय साक्षरता, निर्वाचन, शिक्षक टैलेंट, कोरोना योद्धा शिक्षक सम्मान 2020 आदि । विगत वर्ष माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी मेरे TLM का अवलोकन किया जा चुका है।

सामाजिक क्षेत्र व कार्य पारंपरिक कार्य मिट्टी की कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु अन्य कार्य किए हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, हिंदी दिवस, विश्व पर्यटन दिवस ,राष्ट्रीय एकता ,निर्वाचन, मातृ दिवस ,छत्तीसगढ़ महतारी, महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि, सभी प्रकार के पर्व व त्योहार पर मिट्टी द्वारा अनेक कलाकृतियों का निर्माण कर लोगों को हमेशा जागरूक करने का प्रयास किया है। कोरोना काल पर भी अनेक कलाकृतियों का निर्माण कर लोगों को जागरूक किया है। वीडियो ,फोटो मिट्टी की कलाकृतियों से  प्रदर्शित कर सोशल मीडिया यूट्यूब व फेसबुक के माध्यम से लोगों के बीच  प्रेषित किया। जिसको देखकर लोग अत्यधिक जागरूक हुए साथ ही  इस कलाकृति को एक नई पहचान मिली।  तथा मैंने कुछ विशेष प्रकार के कार्य जैसे विलुप्त होते हुए कार्य जाता, सुपा, सील लोडहा जैसे अनेक वस्तुओं को मिट्टी के कलाकृति द्वारा बनाकर संक्षिप्त विवरण लिखकर लोगों को जानकारी प्रदान किया।  आने वाले समय में और अनेक प्रकार के नवाचार मेरे द्वारा निर्मित किए जाएंगे जो लोगों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहेगा मैंने अपनी कलाकृति के माध्यम से लोगों को सांस्कृतिक व सभ्यता से हमेशा जोड़कर रखने का प्रयास किया हैं।

मॉडल निर्माण  शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए बच्चों के साथ अनेक मॉडलों का निर्माण कर बच्चों को संकुल , विकासखण्ड ,जिला स्तर पर पहुंचा है। जिसमें विज्ञान व गणित मॉडल महत्वपूर्ण रहा है। मैंने इस पर बहुत ही अच्छे-अच्छे मॉडल बनाए हैं ।और मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि मैं निरंतर कुछ नवाचार और कुछ हटके कुछ कार्य करु। जो लोगों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहे।

Read More

फ़रवरी 08, 2023

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में रश्मि बालिका मानस मंडली बिरकोनी की टीम प्रथम

फ़रवरी 08, 2023

रश्मि बालिका मानस मंडली बिरकोनी की टीम 16 से 18 फरवरी को राजिम में राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में पहले चरण में ग्राम पंचायतों के रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक-एक विजेता रामायण मंडली को चुना गया। दूसरे चरण में ग्राम पंचायत से चुने गए रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 06 फरवरी को सिरपुर महोत्सव के दौरान किया गया।

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के विजेता रामायण मंडली रश्मि बालिका मानस मंडली बिरकोनी, महासमुन्द, ज्ञान भक्ति मानस परिवार मोंगरापाली रे बागबाहरा, अंशिका साहू मानस मंडली पतेरापाली, मया के दुलार मानस मण्डली भंवरपुर बसना, मारुति नंदन मानस मंडली पैकिंन सरायपाली को जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इनमें जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में रश्मि बालिका मानस मंडली बिरकोनी महासमुन्द प्रथम स्थान ज्ञान भक्ति मानस परिवार मोंगरापाली रे बागबाहरा द्वितीय स्थान और मया के दुलार मानस मण्डली भंवरपुर बसना तृतीय स्थान प्राप्त किए। रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली 16 से 18 फरवरी को राजिम में राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अनुभवी मानस विशेषज्ञ श्री भेखलाल चन्द्राकर, व्याख्याता श्री सुरेन्द्र मानिकपुरी, गंधेश्वर महादेव ट्रस्ट सिरपुर के अध्यक्ष श्री दाऊलाल चन्द्राकर, रामायण मंडली प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा, सहायक नोडल अधिकारी श्री रेखराज शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजू चंद्राकर ने किया।



Read More

अक्टूबर 26, 2022

पूरे उत्साह से की गोवर्धन पूजा’ मनाया गौठान दिवस गौ माता को खिचड़ी खिलाकर की पूजा

अक्टूबर 26, 2022



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में आज गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया गया है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार ’गोवर्धन पूजा’ को गौठानों  में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी । घोषणा के अनुरूप ज़िला महासमुंद  के विभिन्न गोठानो में आज गोवर्धन पूजा के दिन ग्रामीण अंचलों में गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया निभाया  जा रहा है । 


गोवर्धन पूजा-गौठान दिवस महासमुंद सहित ज़िले के सभी विकासखंडों सरायपाली, बसना, पिथौरा,बागबाहरा के  नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों  आयोजित हुआ  । आज बिरकोनी,कौंदकेरा, सिंघनपुर, खेमड़ा, बाराडोली,सकरी व टेमरी सहित गौठान में सरपंच पशुधन विकास, कृषि विभाग,जनपद कार्यालय,गौठान समिति अध्यक्ष एवं सरपंच,पंचो के मौजूदगी  में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्जना के साथ शुरू हुआ। गौ माता को महिला स्व-सहायता समूह,  गौठान समितियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों  और अधिकारी-कर्मचारियों ने खिचड़ी खिलाकर पूजा अर्चना की।ग्रामीण बच्चें भी परिजन के गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। प्रदेश सरकार गौ-वंश के संरक्षण के लिए गौठान योजना संचालित कर रही है। जिले में  इस बार भी गत वर्ष की भाँति  गोवर्धन पूजा खास रही।



Read More

मार्च 06, 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसःमहिला बाल विकास मंत्री श्रीमती भेड़िया ने किया सह जिला जागृति शिविर का शुभारंभ।

मार्च 06, 2022


45 महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत प्रदाय किए 9 लाख रुपए के चेक

तीन दिव्यांग महिलाओं को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी किया गया सम्मान

महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आगे बढ़ रही है - मंत्री श्रीमती भेड़िया

महासमुंद 6 मार्च 2022/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला जागृति शिविर के अवसर पर आज यहां शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन दिव्यांग महिलाओं सुश्री सरोज यादव, लता यादव और पद्मावती सोनमणी को मोटराईज्ड ट्रायसायकल (बैटरी चलित) प्रदाय की। मंत्री के हाथों  मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खुश हुई और उनका आभार जताया। यह  मोटराइज्ड ट्राई साइकिल  समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की गई है। कार्यक्रम महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा के नेत्रहीन बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी गायन के साथ शुरू हुआ। 
समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 20 महिलाओं को 20-20 हजार रुपए के कुल 4 लाख रुपए के चेक सौंपे गए। वहीं 25 महिला समूहों को महिला कोष ऋण में 20-20 हजार की कुल 5 लाख की राशि के चेक दिए गए। मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा इस प्रकार दोनों योजना के तहत कुल 9 लाख रुपए की राशि के चेक वितरण किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह सहित 5 विभागीय महिला कर्मचारियों को दिव्यांगजनों कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अंतर्राट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, संगठन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि चंद्राकर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है और आगे भी बढ़ रही है। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में (हवाई जहाज) उड़ाकर देश की सेवा कर रही है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी  सशक्तिकरण  योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं की अच्छे भविष्य के लिए व उनके माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाने की व्यवस्था है। 
मंत्री श्रीमती भेड़िया ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप संेटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे है। इन संेटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को निःशुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर क्षेत्र की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा काम किया है, ये सब बधाई के पात्र है। श्रीमती भेड़िया ने प्रदेश के महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामर्थ्य है। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि राजधानी रायपुर के बीटी आई ग्राउण्ड शंकर नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। जहां राज्य की स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादांे की प्रदर्शनी लगाई गई है और वे अपने सामग्रियों की बिक्री भी कर रहे है। आप भी इस महिला मड़ई में आकर आनंद उठाएं। 
कार्यक्रम को संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरूवा अउ बाड़ी से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे गौठानों में जैविक खाद सहित अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने संबोधन करते हुए कहा कि नारी वर्तमान दौर नारी सशक्तिकरण का है। महिलाएं देश के निर्माण और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पांडेय ने जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

सबसे तेज़ संस्कार न्यूज:
Read More

मार्च 02, 2022

आयुष्मान अभियानःजिले में अब तक 7 लाख 12 हजार से ज्यादा हितग्राहियों ने कराया पंजीयन योजना में अब तक 47 हजार से अधिक मरीजों ने कराया अपना इलाज।

मार्च 02, 2022
 संस्कार न्यूज़/ महासमुंद जिले में ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान का आयोजन 01 मार्च 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक किया गया था। राज्य शासन के निर्देशानुसार लोक सुविधा केन्द्र (च्वॉइस सेंटरों) में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों का लोक सुविधा केन्द्रों में निः शुल्क पंजीयन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत जिले के कुल 10,95,141 हितग्राहियों में से अब तक 7,12,451 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया हैै। इस योजना २ाुभारम्भ से अब तक जिले के पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में 19,447 एवं गैर सरकारी चिकित्सालयों में 27772 इस प्रकार कुल 47,219 विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों ने अपना इलाज करवाया। 
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने लोगों से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुए लोग अपना पंजीयन कराकर लाभ उठाएं। जिले के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी लोगों ने भी जिले की जनता से अपील की है लोक सेवा केन्द्रों में जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस योजना में अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को रू. 5 लाख तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को रू. 50 हजार तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। कलेक्टर ने कहा कि इस योजना के तहत इलाज कराए जाने पर यदि कोई सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल अतिरिक्त राशि मांग करता है तो इसकी सूचना सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 104 या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में दे सकते है। 
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जिस लोक सेवा केन्द्र में अपना पंजीयन कराया है, वहीं से पुनः बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन उपरांत प्लास्टिक आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेगें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 की चयनित श्रेणियों में सूचीबद्ध परिवारों को प्रति वर्ष 05 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाने का प्रावधान है। साथ ही राज्य शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का संचालन राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड के आधार पर किया जा रहा है।

सबसे तेज़ संस्कार न्यूज:
Read More

कल वन चेतना केंद्र कोडार “मोर चिरैया” कार्यक्रम विद्यार्थियों को चिड़ियो की सुरक्षा और घोंसला बनाने की जानकारी दी जाएगी।

मार्च 02, 2022
 संस्कार न्यूज़/- पक्षियों की अपनी अलग और अजीब सी दुनिया है। इनके रहने के अलग-अलग तरीके हैं। इनका घोसला एक तरह का नहीं बल्कि कई तरह का होता है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार इनके घोसलों के प्रकार दर्जन भर से ज्यादा हैं। अब इन सभी प्रकार के पक्षियों के घोसलों को बचाने के लिए वनमंडलअधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित 
पक्षी विशेषज्ञ, संरक्षक और शिक्षक कोशिशों में हुटे हुए हैं। 
   इसके लिए कल गुरुवार 3 मार्च को वन चेतना केंद्र कोडार महासमुंद में प्रातः 7 बजे “मोर चिरैया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीर सागर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला,मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आलोक,सहित स्कूली बच्चें और शिक्षक शामिल होंगे । 
   इस दौरान बच्चों को विशेष रूप से विद्यार्थियों को चिड़ियो की सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी ,साथ ही चिड़ियो के लिए घोसला बनाने के बारे सिखाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को चिड़ियों की सुरक्षा व उनकी बचाव के लिये प्रोत्साहित करना। महासमुंद क्षेत्र में पक्षियों के घोंसले बनाने की अलग-अलग विधि है। कौन पक्षी कहां और किस प्रकार से घोंसले बनाता है, एक अलग ही विधा है। 
   कहा जाता है कि चिड़िया का घर में घोंसला बनाना शुभ है. अक्सर गर्मियों में चिड़िया घरों में घोंसला बनाती हैं. इनका घोंसला बनाना आपके लिए शुभ और सौभाग्य का संकेत ले कर आते हैं. कभी भी अपने सौभाग्य को न उजाड़ें बल्कि उनका स्वागत करें. वास्तुशास्त्र के अनुसार गौरैया के घर में घोंसला बनाने से दस तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं
Read More

फ़रवरी 27, 2022

पल्स पोलियो अभियान:ज़िले में 98500 नौनिहालों को पिलायी गई पोलियो की दवा महासमुंद

फ़रवरी 27, 2022

पल्स पोलियो अभियान:ज़िले में  98500 नौनिहालों को पिलायी गई पोलियो की दवा महासमुंद



कलेक्टर बोले कोई बच्चा पोलियो खुराक से न छूटे


महासमुंद संस्कार न्यूज़/- कलेक्टर श्री  निलेश कुमार क्षीरसागर ने  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में बच्ची को पोलियो की खुराक पिला कर जिला स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत की । जिले में आज रविवार 27 फ़रवरी से 1 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक की आयु के  114099 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायी जाने का लक्ष्य है। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 16732 और ग्रामीण क्षेत्र में 97367 लक्ष्य था।  आज 98545 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। जिसमें आज शहरी क्षेत्र के 13189 और ग्रामीण क्षेत्र के 85356 पात्र बच्चें है। जिन्हें पोलियो की खुराक दी गयी । 

    जिले में कितने  1270 पोलियो बूथ और 2880  सेंटर पीलियों   की खुराक देने स्थापित किए गए। इसके अलावा  ट्रांजिट टीम तथा मोबाइल टीम गठित की गई। पल्स पोलियो अभियान पर निगरानी के लिए 391 सुपरवाईजर तैनात किए गए। पल्स पोलियो बूथ पर दवा पिलाने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

   शुभारंभ के इस मौक़े पर  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आलोक,मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता, कार्यक्रम प्रबंधक श्री रोहित कुमार वर्मा, डॉ. मुकुन्द राव घोड़ेसवार, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष श्री दाऊलाल चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती  माधुरी सिक्का  द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो दवा की दो बुंद पिलाई गई । आर.एम.एन.सी.एच.ए. सलाहकार, डॉ. भूपेन्द्र सिन्हा, डॉ. अल्विया दास, श्री राकेश देवांगन, श्री के.के. पटेल, स् वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। 

   ज़िले के आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप-स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, मातृ शिशु अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई गई। कलेक्टर निलेश कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलायें। अभियान आज 27 फ़रवरी को पोलियो बूथ पर दवा पिलाने के बाद सोमवार 28 फ़रवरी एवं मंगलवार 1 मार्च   को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दस्तक देकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायेंगे। कलेक्टर ने इस बात की सख्त हिदायत दी है कि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूटने न पाए। पल्स पोलियो अभियान के लिए सभी खंड मुख्यालयों सहित बूथों में पोलियो वैक्सीन के पहुंचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी बीएमओ अपने-अपने इलाके में निरंतर दौरा कर पल्स पोलियो अभियान पर निगरानी रख रहे थे ज़िले में अभियान के सफल संचालन की स्वास्थ्य विभाग व्यापक तैयारियां की गई । कोई भी बच्चा दवा पीने से ना छूटे इसका विशेष ख्याल रखकर ट्रांजिट व मोबाइल टीमें गठित की गई है। बाजार स्थल, कारखानों एवं खदानों में कार्यरत श्रमिक महिलाओं के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के विशेष इंतजाम किए गए है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में सफर के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने विशेष रूप से कर्मचारी तैनात करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

Read More

फ़रवरी 17, 2022

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रैली निकालकर वैक्सीन लगवाने जन जागरण एवम मास्क वितरण

फ़रवरी 17, 2022



रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रैली निकालकर वैक्सीन लगवाने जन जागरण एवम मास्क वितरण



रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रैली निकालकर वैक्सीन लगवाने जन जागरण एवम मास्क वितरण


गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट




महासमुंद संस्कार न्यूज़/इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुन्द द्वारा माघी पुन्नी मेला के पूर्व वेलेटियर्स को अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक द्वारा रेडक्रॉस जैकेट वितरण किया गया।रेडकॉस के वेलेटियर्स  रेडक्रॉस जैकेट पहनकर बारोंडा बाजार से बम्हनी तक रैली निकालकर वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया, एवम बम्हनी मेला में मास्क ,एवम सिनेटाइजर वितरित किया , तथा लोगो को सचेत करते हुए, दो गज की दूरी, बार बार साबुन से हाथ धोना, और सिनेटायजर्स के उपयोग से कोरोना 19 से बचाव के लिए प्रेरित करते भीड़ भाड़ वाले स्थान में जाने से बचने हेतु प्रेरित किया।




इस अवसर पर प्राथमिक शाला बारोंडा बाजार के प्रधान पाठक सनद कुमार यादव, शिक्षक गण  महेन्द्र देशमुख, रामेश्वरी साहू , अजय पटेल,  केसरी चंद्राकार, घनश्याम जांगड़े, वालेटियर्स चांदनी भारती, रामेश्वरी बघेल, फुलेश्वरी ध्रुव, दुर्गा डहरिया,  दामनी यादव,  धनेश्वरी, कविता, प्रभा चक्रधारी, उपस्थित रहे।

Read More

फ़रवरी 09, 2022

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुन्द द्वारा जिलाधीश से मुलाकात कर किया स्वागत

फ़रवरी 09, 2022

 इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुन्द द्वारा जिलाधीश से मुलाकात कर  किया स्वागत 

संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट

महासमुंद संस्कार न्यूज़/ इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुन्द के संभापति अनिता रावटे, उप सभापति दाऊ लाल चंद्राकार,  वरिष्ठ  सदस्य , धरमचंद श्री श्री मॉल, अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक  इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुन्द, ने  निलेश खिरसागर रेडक्रॉस सोसायटी के पदेन अध्यक्ष एवम कलेक्टर  महासमुंद से मुलाकात कर महासमुंद  में पदस्थापना के लिए गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया, अशोक गिरि गोस्वामी  जिला संगठक  द्वारा महासमुंद जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों के संबंध मे जानकारी दिया,  दाऊ लाल चंद्राकार उप सभापति द्वारा  आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दिया गया , साथ रेडक्रॉस सोसायटी के लिए कार्यालय नही होने से गतिविधियों के संचालन  में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया गया,  इस पर कलेक्टर महोदय द्वारा अविलंब कार्यालय की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।अनिता जी रावते सभापति ने रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक बुलाने तथा रेडक्रॉस के संबंध  अन्य जानकारी दी गई।

कलेक्टर महोदय ने महासमुंद जिले में रेडक्रॉस सोसायटी  की गतिविधियों  पर खुशी जाहिर किया। अंत में धरमचंद श्री श्री  मॉल ने आभार प्रदर्शन किया

Read More

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य एवं पेय पदार्थों की जा रही निगरानी महासमुंद

फ़रवरी 09, 2022

 खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य एवं पेय पदार्थों की जा रही निगरानी महासमुंद




गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


महासमुंद संस्कार न्यूज़/- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा जिले में  खाद्य एवं पेय पदार्थों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। समय-समय पर संबंधित होटल रेस्टोरेंट और किराना दुकानों का निरीक्षण जांच के साथ सैंपलिंग की कार्रवाई भी की जा रही है। आज महासमुंद नगर में  सुंदर चाप सेंटर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दही बड़ा, दही और सेव का सैंपल लिया गया है। जिसे जांच के लिए स्टेट लैबोरेट्री भेजा गया है। बता दें कि सोशल मीडिया में आज बुधवार की दोपहर शहर के सुंदर चाप सेंटर में दही बड़े संबंधी शिकायत वायरल हुई थी। 

 


वाय रल शिकायत को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गंभीरता से लिया ।  खाद्य सुरक्षा श्रीमती नीलम ठाकुर ने तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी एसडीएम श्री भागवत जायसवाल के मार्गदर्शन में उक्त फर्म पर दबिश दी। और विधिवत कार्रवाई करते हुए सुंदर चाप सेंटर में ग्राहकों को दिए जाने वाले दही बड़े, दही और सेव का सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ठाकुर ने तीनों सैंपल को जांच के लिए रायपुर कालीबाड़ी स्थित स्टेट लैबोरेट्री में भेज दिया है। यदि सैंपल फेल होता है तो संबंधित दुकानदार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम ठाकुर ने सुंदर चाप सेंटर के संचालक को दुकान में साफ सफाई रखने और ग्राहकों को स्वच्छ और हेल्दी नाश्ता देने की सख्त हिदायत दी है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग महासमुंद के द्वारा जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले संबंधित दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाती है। समय समय पर उक्त दुकानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों का सैंपल भी लिया जाता है। इस वर्ष साल 2022 में जनवरी से अब तक जिले के 55 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है, तो वही संबंधित दुकानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों के 22 नमूने भी एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए है।

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer