sanskar.live: सरायपाली#

Hot




सरायपाली# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सरायपाली# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अगस्त 04, 2026

गिधली स्कूल में लिया गया नशामुक्त युवा भारत का संकल्प, छात्रों को कलम देकर किया गया प्रोत्साहित

अगस्त 04, 2026




बसना संस्कार न्यूज़  गौरव चंद्राकर।*/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधली में "नशामुक्त युवा भारत" कार्यक्रम का आयोजन *किया गया*। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को नशामुक्त रहने का संकल्प *दिलाया गया*। उक्त कार्यक्रम में आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संयोजक/संचालक दुखनाशन प्रधान एवं विनोद गढ़तिया विशेष रूप से उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। नशामुक्ति अभियान से विगत लंबे समय से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता दुखनाशन प्रधान ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा हमारे समाज और परिवार के लिए अत्यंत घातक है। नशे के कारण घर में शांति नहीं रहती और शराबी की समाज में कोई मान-मर्यादा नहीं रहती। आजकल हो रहे अधिकांश जघन्य अपराधों की जड़ में कहीं न कहीं नशा ही कारण बन रहा है। यदि हमें अपने समाज और देश को स्वस्थ रखना है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवा पीढ़ी को नशामुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.डी. चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आज के छात्र ही कल के जिम्मेदार भारतीय नागरिक बनेंगे। इसलिए नशा मुक्त, स्वस्थ, परिश्रमी एवं ईमानदार नागरिकों का निर्माण करना जरूरी है। आज की युवा पीढ़ी को इस खतरनाक बुरी लत से दूर रखना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्याख्याता अजय कुमार प्रधान ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को सही दिशा में आगे ले जाने की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को गंभीरता से लेते हुए अपने भविष्य निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त युवा भारत संकल्प लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संयोजक/संचालक दुखनाशन प्रधान द्वारा एक-एक कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Read More

जुलाई 31, 2026

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल की पदस्थापना से महिलाओं को मिल रहा बेहतर उपचार

जुलाई 31, 2026

 संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर महासमुंद रिपोर्ट



महासमुंद जिले के सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. संजय अग्रवाल की पदस्थापना के बाद क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसका परिणाम यह है कि उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, सरायपाली सहित आसपास के लगभग 200 गांवों की महिलाएं अब स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रही हैं। पहले अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण महिलाओं को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था।

डॉ. संजय अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद अब महिलाओं को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है। अस्पताल में नियमित जांच, परामर्श और उपचार के साथ-साथ सोनोग्राफी एवं सीजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित हुई है। इससे महिलाओं को समय पर उपचार मिलने के साथ अनावश्यक आर्थिक बोझ और दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर से भी राहत मिली है।

Read More

जुलाई 22, 2026

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सरायपाली में "एकता वृक्षारोपण", स्कूली बच्चों ने दिया पर्यावरण का संदेश

जुलाई 22, 2026

 _SDOP ललिता मेहर के नेतृत्व में थाना परिसर में रोपे गए फलदार और छायादार पौधे_



*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय एवं थाना परिसर सरायपाली में *'एकता वृक्षारोपण'* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व *अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्रीमती ललिता मेहर* ने किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के *फलदार एवं छायादार पौधे* रोपे गए।

कार्यक्रम में *ईवास् स्कूल सरायपाली* के विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ता *श्री टिकेश्वर मिश्रा* तथा थाना सरायपाली के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पौधे लगाकर *पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता* का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्रीमती ललिता मेहर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि _"भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनकी 150वीं जयंती पर लगाए गए 'एकता वृक्ष' आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ भविष्य के लिए भी आवश्यक हैं।"_

कार्यक्रम में प्रत्येक पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया गया। पुलिस विभाग ने *स्वच्छ पर्यावरण, जैव विविधता और हरित भविष्य* के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर पुलिस स्टाफ ने आम, नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।



Read More

जुलाई 17, 2026

माधोपाली का गौरव: सहर्ष नायक ने NEET में मारी बाजी, AIR 4558 के साथ MBBS में चयन

जुलाई 17, 2026

 कोटा में स्कूल टॉपर, लक्ष्य - रेडियोलॉजिस्ट बनकर गांव की सेवा करना




सरायपाली संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /मेहनत, लगन और हौसले की मिसाल। सरायपाली विकासखंड के ग्राम माधोपाली के सहर्ष नायक* ने अपनी काबिलियत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। *नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET UG 2025 परीक्षा में सहर्ष ने 720 में से 623 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 4558 हासिल की* है। इसी शानदार प्रदर्शन के साथ उनका *MBBS में चयन* भी पक्का हो गया है।

सबसे खास बात यह है कि सहर्ष ने यह मुकाम *12वीं कक्षा के साथ ही* हासिल किया है। वे वर्तमान में *राजस्थान के कोटा स्थित अकलंक डे बोर्डिंग कम रेजिडेंशियल स्कूल* में अध्ययनरत थे।

*शुरू से मेधावी रहा सहर्ष*


सहर्ष की सफलता की कहानी बचपन से ही प्रेरणादायक है। उन्होंने *जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से कक्षा 10वीं में 94.2% अंक* प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में *CBSE 12वीं विज्ञान संकाय में 93.4% अंक* लाकर कोटा के अपने स्कूल में भी टॉप किया।

"ये सफलता सबके आशीर्वाद का फल" - सहर्ष नायक*


अपनी सफलता पर सहर्ष ने कहा, _"NEET क्रैक करना आसान नहीं था। इसके लिए रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई, नियमित टेस्ट और लगातार आत्मविश्वास जरूरी था। मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों और माधोपाली के सभी ग्रामीणों को देता हूं। मेरा सपना है कि मैं *रेडियोलॉजिस्ट* बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाऊं। मैं चाहता हूं कि मेरे गांव के बच्चे भी मुझसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य हासिल करें।"_

*"हमें अपने बेटे पर नाज है" - पिता डॉ. गजानंद नायक*



सहर्ष के पिता *डॉ. गजानंद नायक*, सहायक प्राध्यापक, डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा ने कहा, _"सहर्ष बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर था। हमने उसे कभी पढ़ाई के लिए मजबूर नहीं किया, बस सही मार्गदर्शन दिया। आज उसका चयन पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हमारी कामना है कि वह एक अच्छा डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे।"_

"मेहनत रंग लाई" - माता श्रीमती लक्ष्मी नायक*



सहर्ष की माता *श्रीमती लक्ष्मी नायक*, शिक्षिका, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह ने भावुक होते हुए कहा, _"एक मां और शिक्षिका होने के नाते मैंने हमेशा उसे अनुशासन और मेहनत का पाठ पढ़ाया। वह देर रात तक पढ़ता था। आज जब रिजल्ट आया तो लगा कि हमारी सारी मेहनत सफल हो गई।"_

गांव में जश्न, बच्चों के लिए प्रेरणा*


सहर्ष की सफलता की खबर मिलते ही *माधोपाली गांव में खुशी की लहर* दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई बांटी और बधाई दी।

ग्राम के वरिष्ठ नागरिक *श्री रामलाल साहू* ने कहा, _"छोटे से गांव का लड़का NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में इतना अच्छा रैंक लाए, ये हमारे लिए गर्व की बात है। सहर्ष ने साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी कुछ भी कर सकते हैं।"_ 

भविष्य की राह*


सहर्ष का लक्ष्य MBBS के बाद *रेडियोलॉजी में विशेषज्ञता* हासिल करना है। वे ग्रामीण इलाकों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना चाहते हैं।

Read More

मई 14, 2026

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान हासिल किया है।

मई 14, 2026



सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष कुल 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय की टॉपर सूची में

निशा सोनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया,

जबकि प्रिंसी मित्तल 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।

वहीं, आस्था अग्रवाल और कुमकुम तिवारी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान हासिल किया है।

आर्यन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य नरहरि पटनायक, उप प्राचार्य नासिर खान, समिति अध्यक्ष नरेश अग्रवाल तथा संचालक डॉक्टर आभास अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Read More

मई 05, 2026

प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा के तैयारी हेतु अभ्यास परीक्षा का निशुल्क आयोजन बलौदा विद्यालय में संपन्न हुई

मई 05, 2026

 परीक्षा में 421 विद्यार्थी शामिल हुए


सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के उज्जवल भविष्य का  दीपक जलाता शिशुपाल पर्वत के तलहटी पर बसा वनांचल ग्राम बलौदा





विडियो देखें





सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/महाभारत कालीन संस्कृति को अपने आंचल में समेटे शिशुपाल पर्वत के तलहटी पर बसे वनांचल ग्राम बलौदा ने शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु प्रयास अभ्यास परीक्षा जिसमें 421बच्चे शामिल हो रहे हैं का आयोजन किया गया।वर्तमान समय प्रतियोगी परीक्षाओं का समय है इस बात को ध्यान में रखते हुए बलौदा ग्राम के शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने 10 मई कोआयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा के तैयारी हेतु अभ्यास परीक्षा का निशुल्क आयोजन दिनांक 5 मई को किया गया इस आयोजन का उद्देश्य महासमुंद जिले के अलावा समीपस्थित जिले सारंगढ़ रायगढ़ रायपुर के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए ओ एम आर शीट  भरने, समय का सही नियोजन कर पेपर को हल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के महत्व को समझ कर आगे भविष्य हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। 

इस आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य प्रवीण कुमार प्रधान जी ने बताया कि हमारे दूरस्त इस वनांचल ग्राम बलौदा में आयोजित प्रयास अभ्यास परीक्षा  में सम्मिलित सभी बच्चों एवं पालक बंधुओ शिक्षक मीडिया से आए भैया बहनों के लिए पुलिस थाना बलौदा द्वारा भोजन का व्यवस्था किया गया साथ ही साथ संकुल केंद्र बलौदा के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए पेपर ओएमआर सीट नाश्ता शरबत शीतल जल आदि का व्यवस्था किया गया। पूरे आयोजन में बच्चों पालक बंधुओं की संख्या 1000 रही सभी लोगों का भोजन पुलिस थाना बलौदा के अधिकारियों के माध्यम से हुआ निश्चित रूप से उनका इस प्रकार का त्याग समाज एवं पूरे महासमुंद जिले के लिए आदर्श रहा बलौदा के सरपंच सरस्वती सरोज सेठ ने    ग्राम बलौदा की ओर से शिक्षा के क्रांति का यह कार्यक्रम देने के लिए जिले के समस्त प्रयास टीम महासमुंद को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही साथ जनपद सदस्य पद्मिनी भोई ने भी प्रयास अभ्यास परीक्षा के आयोजन पर अपने सभी शिक्षक परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार का शिक्षा के उत्थान के लिए कोई भी प्रयास होता है उसमें हमारे समाज का यदि सहयोग लिया जाता है तो हमें गर्व महसूस होगा एवं हम सभी सदैव समाज के उत्थान के कार्य में आगे रहेंगे आगे हायर सेकंडरी विद्यालय बलौदा के शाला समिति अध्यक्ष शारदा तिवारी दीदी ने भी सभी बच्चों से इस आयोजन के विषय में बातचीत की एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल बी आर सी सरायपाली देवानंद नायक संकुल केंद्र बलौदा समन्वयक हारुन गाडिया शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बलौदा के प्राचार्य ए के सतपथी अभिमन्यु सड़ंगी सूर्यकांत बारिक नृपति लाल पटेल  मनोज कुमार साहू मनोज कुमार भोई अनुताप विशाल जोगेन्द्र वर्गे रश्मी मिश्रा सुभाष सोनीशासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलौदा के प्रधान पाठक रूपलाल मांझी शिक्षक हेमसागर प्रधान शिक्षक प्रवीण प्रधान फकीर चरण चौधरी अनिल कुमार खुटे सुधीर सोना सुरेश विशाल श्याम गाडिया वेद प्रकाश मांझी माधव पण्डा  एवं समस्त ग्रामवासी बलौदा महालक्ष्मी सेवा समिति के सदस्य बंधु इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना तन मन धन से अपना योगदान दिये। किशोर कुमार रथ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक सरायपाली का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

प्रयास के इस अभ्यास परीक्षा को सफल बनाने में जिला प्रयास टीम की ओर से सेवा शंकर साहू वीरेंद्र चौधरी ज्योति कुमार ठेठवार शैलेंद्र नायक राजू साहू वीरेंद्र कुमार कर हेमसागर प्रधान प्रवीण कुमार प्रधान एवं देवेश कुमार भोई समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी बच्चों पालकों एवं शिक्षक बंधुओं के लिए शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक प्रकाश पाढी एवं पेय जल की व्यवस्था सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा अंकित भोई द्वारा किया गया। 

शिक्षा के उत्थान हेतु बलौदा संकुल के प्रत्येक शिक्षक ने तन मन धन से सहयोग किया एवं प्रत्येक शिक्षकों ने 500 से 1000 रुपए का अपना योगदान भी दिया साथ ही साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी सरायपाली ने भी₹2100 प्रत्येक ने देकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रश्न पत्र निर्माण में सेवा शंकर साहू एवं विवेक प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस आयोजन में शासकीय विद्यालय के अतिरिक्त सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा न्यू लाइफ स्कूल बलौदा विशप प्रसन्ना स्कूल बलौदा तथा लक्ष्य पब्लिक स्कूल बलौदा ने अपने सभी कर्मचारियों का सहयोग दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन में आराध्या स्पोर्ट्स सरायपाली द्वारा प्रथम 10बच्चों को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोलामणी भोई एवं कमलेश पटेल ने आकर बच्चों की सेवा की एवं दवाई आदि का मुफ़्त वितरण किया।अंत में शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बलौदा के प्राचार्य अरुण कुमार सतपति जी ने अपने तन मन धन से सेवा करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया एवं भविष्य में इस प्रकार के सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों को अधिक से अधिक हमारे विद्यालय एवं ग्राम को देने हेतु आग्रह किया।





Read More

अप्रैल 26, 2026

संकुल तोरेसिंहा में जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का आयोजन तोषगांव ग्रामीण विद्यालय में संपन्न हुआ

अप्रैल 26, 2026

 इस परीक्षा में महासमुंद जिले सहित अन्य जिले के 410 विद्यार्थी शामिल हुए





सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /दिनांक 26 अप्रैल 2026 को फुलझर अंचल के ऐतिहासिक गांव तोषगांव में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया । सभी परीक्षार्थी पालक एवं अधिकारी कर्मचारी फुलझर सेवा समिति के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जयदेव सतपथी की मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित कर परीक्षा संचालन प्रारंभ किया गया । इस परीक्षा में महासमुंद, सारंगढ़ और बलौदाबाजार जिले के 410 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अभ्यास परीक्षा का मुख्य उद्देश्य 2 मई को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा एवं 10 मई को प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का परीक्षण करना है इस अभ्यास परीक्षा में सभी बच्चों को ओएमआर शीट भरना प्रश्नों को गहनता से अध्ययन कर समय प्रबंधन के साथ हल करना एवं बच्चों के अध्ययन अध्यापन को प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। 

उक्त परीक्षा के आयोजन में संकुल तोरेसिंहा के शिक्षको तोषगांव के नागरिक बंधुओं एवं स्थानीय शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने पूरे जिले के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु निशुल्क रूप से अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया है एवं विद्यार्थी पालको के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है ।

यह परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे सर ,डी एम सी श्री आर शर्मा सर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टी सी पटेल विकास खण्ड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक ,संकुल प्रभारी श्री आर के भोई के संयुक्त मार्गदर्शन में एवं संयोजक संकुल समन्वयक संजीत कुमार पात्रो केन्द्राध्यक्ष प्राचार्य बी आर भोई HSS तोषगांव

इस परीक्षा के प्रभारी व नियंत्रक प्रधानपाठक श्री सेवाशंकर साहू, लिपिकीय प्रभारी सक्रिय शिक्षक विवेक प्रधान व संकुल के समस्त प्रधान पाठकों के संयुक्त नेतृत्व में तृतीय संस्करण का आयोजन संकुल केंद्र तोरेसिंहा( परीक्षा केन्द्र शासकीय ग्रामीण हायर सेकण्डरी स्कूल तोषगांव ग्राम तोषगांव ) में किया गया । इस टेस्ट परीक्षा में सरायपाली बसना पिथौरा बागबाहरा बरमकेला विकासखण्ड से 410 प्रतिभागियो ने भाग लेते हुए अपने तैयारी को परखा व जांचा परीक्षा के बाद छात्रो को परिणाम से अवगत कराते हुए प्रयास परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रमाकांत पात्र श्री कमलासन आचार्य ओमप्रकाश छत्रपति श्री अजय पात्र श्री भूपेश प्रधान श्री अरुण प्रधान ( वरिष्ट शिक्षक),श्री विशिकेशन साहू श्रीमती अनिता प्रधान श्रीमती मंदाकिनी प्रधान श्रीमती मंजू पात्रो श्रीमती मोहिता प्रधान श्री बालकृष्ण प्रधान श्री गिरधारी निषाद श्री देवेन्द्र छत्रपति श्री मनोहर प्रधान श्री राजेन्द्र सिदार अन्य संकुल से ग्राम तोषगांव के सक्रिय शिक्षक श्री शांतिभूषण भोई श्री हेमसागर प्रधान श्री हृषिकेष प्रधान श्री सनथ प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धरणीधर साहू शिक्षको ग्राम तोषगांव के गणमान्य नागरिक श्री बंसत प्रधान ( ग्राम सक्रिय सदस्य ) स्वरूपा भोई बाल विकास अधि० कुलेन्द्र नेताम विजय गोपाल प्रधान (इलेक्ट्रानिक्स तोषगांव ) हितेश साहू तहसीलदार घनश्याम पाणिग्राही श्रम अधिकारी हरे राम भोई किरण डनसना हेमसागर प्रधान कल्पना प्रधान एवं संकुल तोरेसिंहा के सभी शिक्षक तोषगांव के सभी शिक्षक तन मन धन से विशेष सहयोग किया । साथ ही श्री अजय प्रधान श्री अक्षय साहू श्री किरण डनसना श्री हरेराम भोई श्री अमित भोई श्री प्रकाश प्रधान श्री लक्ष्मीकांत पात्र श्री महेन्द्र विशाल मुकुन्द विशाल क्षेमन्द्र कोसरिया श्री आशीष भोई श्री सी एच पात्र सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एवं ग्राम तोषगांव के गणमान्य नागरिको ने परीक्षा संपादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया । पर्यवेक्षक कार्य परिणिता प्रधान देवेश प्रधान चूड़ामणी साव केदारनाथ प्रधान अनिता साहू सौरभ साहू आशीष भोई लक्ष्मीकांत पात्र मंजू पात्रो मंदाकिनी प्रधान अनिता प्रधान अजीत भोई धारित्री भोई स्वरूपा भोई ललित साव शिवकुमार बालकृष्ण प्रधान कल्पना प्रधान सरिता प्रधान जयंत भोई श्री बंशीधर सिदार व्याख्याता नें किया । जिला शिक्षा अधिकारी श्री लहरे सर एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टीसी पटेल सर बी आर सी सी श्री देवानंद नायक संकुल प्राचार्य श्री आर के भोई ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव दिया एवं परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जिला प्रयास कोर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही श्री किशोर रथ अध्यक्ष शिक्षक संघ भी नें आवश्यक निर्देश दिया । भोजन व्यवस्था कार्य देखरेख स्वयंप्रभा भोई( स्वास्थ्य विभाग ) हृषिकेष राणा कमल राणा कैलाश नें किया ।परीक्षा प्रश्नपत्र ओएमआर सेटिंग कार्य संकुल से सक्रिय शिक्षक श्री विवेक प्रधान द्वारा किया गया ।

निशुल्क टेस्ट परीक्षा निशुल्क भोजन व्यवस्था की पालको नें सराहना की एवं आगामी समय में भी इस तरह की टेस्ट आयोजित करने का आग्रह किया ।समाजसेवी एवं शिक्षाविद श्री विद्याभूषण सतपथी एवं ग्राम तोषगांव के गणमान्य नागरिको नें प्रसन्नता व्यक्त किया ।प्रधानपाठक श्री सेवाशंकर साहू संकुल समन्वयक संजीत पात्रो नें सभी का आभार व्यक्त किया ।

Read More

अप्रैल 13, 2026

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सरायपाली में 105 नन्हे रोज़ेदारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

अप्रैल 13, 2026




सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/समाज में धार्मिक सौहार्द और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन' (छत्तीसगढ़) एवं 'मुस्लिम जमात सरायपाली' के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मदरसा निजामिया में आयोजित इस कार्यक्रम में 105 नन्हे रोज़ेदार बच्चों को उनके धैर्य और अकीदे (आस्था) के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भारी संख्या में शिरकत की।

फाउंडेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुस्तफीज आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था के संरक्षक जनाब फैसल रिज़वी और प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज के विशेष दिशा-निर्देशों पर संपन्न हुआ। संभाग अध्यक्ष असलम अशरफी तथा फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर एवं रायपुर संभाग प्रभारी शाज़ी रशीद के कुशल मार्गदर्शन में इस पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। मुस्लिम जमात सरायपाली के कार्यवाहक मुतवल्ली हाजी शाहिद खान के हाथों सभी नन्हे रोज़ेदारों का इस्तकबाल करते हुए उन्हें मोमेंटो, स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में रायपुर संभाग सह सचिव अब्दुल्ला खान और रायपुर जिला सदस्य इमाम अजैन की भी सक्रिय और महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान अपने सारगर्भित उद्बोधन में शाज़ी रशीद ने नन्हे रोज़ेदारों के हौसले की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित जनों को फाउंडेशन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए दीनी (धार्मिक) तालीम के साथ-साथ दुनियावी (आधुनिक) तालीम हासिल करना नितांत आवश्यक है।

समारोह में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के लिए शर्बत और स्वल्पाहार की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर हाजी नईम लखानी, फारूख हुसैन, रफीक उल्लाह खान, असफाक खान, तबारक हुसैन, ईमरान मेमन, मज़हर खान, अजहर खान, अमन, मिर्जा शहेबान बेग, तैय्युब तुल्ला, जमील हुसैन, गुलाम दस्तगीर, सोनू हुसैन, अरबाज हुसैन, टिंकू खान, रहमत और अल्फ़ाज़ सहित समाज के कई प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज में उत्कृष्ट शिक्षा और निस्वार्थ सेवा का एक बेहद सकारात्मक संदेश दिया है।

Read More

फ़रवरी 18, 2026

राष्ट्रीय स्तर कैरम प्रतियोगिता में अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन

फ़रवरी 18, 2026




सरायपाली  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता हेतु शास प्राथ शाला अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन हुआ है। आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता दिनांक 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित है। वे विकास खंड के पहले शिक्षक हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर कैरम प्रतियोगिता में छ ग़ का प्रतिनिधित्व करेंगे यह विकास खंड सरायपाली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली कार्यालय से अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता हेतु उनको कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर बी ई ओ टीकमचंद पटेल, बी आर सी देवानंद नायक, संकुल समन्वयक अरुण विशाल, विकासखण्ड के शिक्षकों के साथ साथ महाराज कैरम क्लब, फ्रेंड्स कैरम क्लब, कृष्णा कैरम क्लब सरायपाली द्वारा अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

Read More

फ़रवरी 02, 2026

शिक्षिका लक्ष्मी नायक सम्मिलित हुई राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रशिक्षण में पुणे महाराष्ट्र में

फ़रवरी 02, 2026

 


सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आई आई एस ई आर पुणे तथा समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के प्रारंभिक स्तर पर स्कूल मेंटरिंग बॉय हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के तीन दिवसीय कार्यशाला में महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड से विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल के मार्गदर्शन तथा बी आर सी सी देवानंद नायक के दिशानिर्देश में श्रीमती लक्ष्मी नायक शिक्षिका शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला खपरीडीह पुणे महाराष्ट्र में आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित हुई। प्रशिक्षण में पिंपरी चिंचवाड़ साइंस पार्क का भ्रमण कराया गया जहां तारामण्डल,विविध कंपनी इंजन,टेलीस्कोप द्वारा चंद्रमा तथा बृहस्पति तथा शनि ग्रह को दिखाया गया।कागज की टोपी के माध्यम से विविध ज्यामिति आकृति,प्रकाश के विविध गुण, विविध प्रयोगशाला का अवलोकन कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विज्ञान को कैसे सुगमता से समाज से जोड़ना है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर लक्ष्मी नायक को संकुल प्राचार्य आर के भोई,समन्वयक रविशंकर आचार्य,प्रधान पाठक सुरेंद्र भोई तथा साथी शिक्षकों निर्मल पुरोहित, बिंदु सोना,अनिल चौधरी,चरण साहू द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।



Read More

जनवरी 28, 2026

विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता अंतर्गत माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

जनवरी 28, 2026

 आयोजन शासकीय हाई स्कूल बाराडोली में किया गया। 







सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत पालक ,शिक्षक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन शासकीय हाई स्कूल बाराडोली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, अध्यक्षता कैलाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत बाराडोली, विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल सभापति महिला एवं बाल विकास जनपद पंचायत सरायपाली, डॉ प्रकाश पटेल भाजपा मण्डल महामंत्री सरायपाली, दण्डधर साव मंडल अध्यक्ष केदुवां, श्री ब्रजबंधु मिश्र वरिष्ठ नागरिक बारडोली (भारत माता मूर्ति दाता) श्री प्रेमलाल साहू उप सरपंच प्रतिनिधि बाराडोली, श्री एनपी मांझी सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली, श्री साधुराम साहू वरिष्ठ नागरिक, डॉ सुभाष साव शिक्षाविद योग शिक्षक के द्वारा भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, पूजा अर्चना किया गया।तत्पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती की तिलक, चंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत गीत श्रीमती तेज कुमारी भोई व्याख्याता बाराडोली द्वारा प्रस्तुत किया गया, प्रतिवेदन सह उद्बोधन बीआरसी श्री देवानंद नायक द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में स्वागत नृत्य,अरपा पैरी के धार, हम भारत के हैं (देशभक्ति) मां सरस्वती वंदना संबलपुरी नृत्य शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के बच्चों ने सबका मोहन मोह लिया मानो पुरस्कारों की वर्षा होने लगी। कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।एनईपी 2020 पर श्रीमती वर्षा नंद सहायक शिक्षक बानीगिरोला,नवाजतन पर श्रीमती योगिता प्रधान सहायक शिक्षक पंडापारा, अंगना म शिक्षा पर श्रीमती निरुपमा देवता सहायक शिक्षक कन्या आश्रम चट्टीगिरोला,जादुई पिटारा पर श्रीमती शीला विश्वास प्रधान पाठक मुधा,सामुदायिक सहभागिता पर श्री सुंदर लाल डडसेना सहायक शिक्षक डूडूमचुवां, बालवाड़ी पर श्रीमती अंजू पटेल प्रधान पाठक कसडोल,एफएलएन पर श्रीमती ज्योति प्रधान प्रधान पाठक पैकिन, गतिविधि आधारित शिक्षा पर श्री योगेश साहू सहायक शिक्षक कसडोल, नवोदय,प्रयास एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा पर श्री ओम प्रकाश साव शिक्षक रिमजी, इको क्लब पर श्री दुर्वादल दीप प्रधान पाठक सिरशोभा,महिला सशक्तिकरण विषय पर श्रीमती बनमोती भोई प्रधान पाठक बोडेसरा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को विद्यालयीन शिक्षा में उनकी सहभागिता, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न गतिविधियों में नाम रोशन करने वाले मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जिसमें श्री रमाकांत पात्र प्रधान पाठक तोरेसिंहा, श्री ओम प्रकाश साव शिक्षक रिमजी, श्री प्रदीप कुमार पटेल सहायक शिक्षक कोडा़डीपा,श्रीमती प्रमिला पटेल सहायक शिक्षक अंतर्ला, श्रीमती वर्षा नंद सहायक शिक्षक बानीगिरोला, श्री दयासागर नायक प्रधान पाठक दर्राभाठा, श्री ऋषि कुमार प्रधान संकुल समन्वयक बाराडोली,श्री शैलेंद्र कुमार नायक व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना (राज्यपाल पुरस्कृत) को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था जिसका अवलोकन अतिथियों, पालकों एवं माताओं ने किया। कार्यक्रम को मनोरंजक और रोचक बनाने के लिए। माता के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें माताओं ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान डोलेश्वरी बेहेरा बाराडोली, सुई धागा दौड़ में प्रथम स्थान रुक्मणी पटेल बेलमुंडी, बिंदी लगाओ चेहरा सजाओ में प्रथम स्थान चंद्रकांति दास आंगनबाड़ी केंद्र बाराडोली(बी) ने स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को मोमेंटो,स्मार्ट पट्टी और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आई माताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण, नैतिक मूल्यों, बालिकाओं की शिक्षा, तथा घर एवं विद्यालय के बीच समन्वय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने में माताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विद्यालय एवं समुदाय के बीच मजबूत संबंध स्थापित किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। माताओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा, संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान, रविशंकर आचार्य, खिरोद्र सोनी,सुशील चौधरी, घनश्याम दास, संजीत पात्र, दुष्यंत पटेल, विद्याधर साहू, प्रदीप सिंह, नेमीचंद भोई, गिरधारी पटेल, गिरधारी लाल पटेल,भोलानाथ नायक, नरेश नायक,अरुण विशाल,श्रवण प्रधान,छबिलाल पटेल, पालसिंह बंजारे, सच्चिदानंद भोई, जय नारायण पटेल, नवीन मिश्रा, भिखारी चरण साहू,मुकेश बारीक, तेजराम पटेल, हेमचंद पटेल, तुलसीदास बर्गे, कैलाश चंद्र पटेल, लाल भूषण पाढ़ी, कृष्ण चंद्र पटेल, राजेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, बिंदु प्रकाश चौधरी, प्रधान पाठक यशवंत चौधरी,शिक्षक ऋषि कुमार साहू, चंद्रभानु पटेल, हेमंत चौधरी, प्रधान पाठक दयासागर नायक, नांनदाऊ पटेल, सहायक शिक्षक अनसूया पटेल, निर्मल मेहेर, किशन लाल चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र नायक व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना ने किया।

 आभार प्रदर्शन बीआरसी देवानंद नायक ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Read More

जनवरी 19, 2026

प्राचार्य भोगसिंग भोई द्वारा ऐतिहासिक स्थल शिशुपाल पर्वत की तलहटी में स्नेह भोज का भव्य आयोजन किया*

जनवरी 19, 2026




सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला में नवपदस्थ प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री भोग सिंह भोई जी द्वारा सरायपाली क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर शिशुपाल पर्वत की तलहटी में एक भव्य एवं आत्मीय स्नेह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और शिक्षा जगत की एकजुटता का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. सी. पटेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लोकनाथ भोई, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री शौकीलाल भोई, प्राचार्य श्री जितेंद्र बुडेक, श्री गांड़ा राय साहू, श्री रतन बंजारे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद पटेल, श्री शिवचरण पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि,सरपंच प्रतिनिधि श्री भुवनेश्वर दास मानिकपुरी, पूर्व सरपंच श्री महेश भोई, प्रसन्न प्रधान सहायक प्राध्यापक श्री उपेंद्र बरिहा, श्री केशव चौधरी, श्री आलेख भोई मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ। साल श्रीफल,पुष्प गुच्छ से श्री भोई सर का सम्मान किया गया।इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में नवपदस्थ प्राचार्य को शुभकामनाएँ दीं।

पूर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लोकनाथ भोई ने अपने संबोधन में कहा कि

“शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, अनुशासन और समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। श्री भोग सिंह भोई जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक हैं, उनके नेतृत्व में विद्यालय निश्चित ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।”

प्राचार्य श्री जितेंद्र बुडेक ने कहा कि

“शिक्षक का दायित्व केवल कक्षा तक नहीं होता, बल्कि समाज के भविष्य को दिशा देना भी उसका प्रमुख कर्तव्य है। श्री भोग सिंह भोई जी का यह आत्मीय आयोजन उनकी सकारात्मक सोच और सहयोगी भावना को दर्शाता है।”

श्री रतन बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“इस प्रकार के स्नेह भोज कार्यक्रम आपसी समन्वय, सहयोग और पारस्परिक सम्मान को बढ़ाते हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाते हैं।”

मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. सी. पटेल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि

“श्री भोग सिंह भोई जी जैसे अनुभवी अधिकारी का प्राचार्य पद पर आसीन होना विद्यालय एवं संपूर्ण संकुल के लिए सौभाग्य की बात है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं नवाचार को नई दिशा मिलेगी।”

अंत में श्री बी. एस. भोई ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन से ही मैं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर पाऊँगा।”

इस अवसर पर बैदपाली संकुल के समस्त शिक्षकगण, जम्हारी, भूतिया, मोहदा ,सहित विभिन्न हाई स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जयंत बारीक  तथा आभार प्रदर्शन  संकुल समन्वयक श्री पालसिंह बंजारे द्वारा किया गया।

Read More

जनवरी 17, 2026

विकासखंड सरायपाली में जोन स्तरीय पाँच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण का गरिमामय समापन

जनवरी 17, 2026









सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/विकासखंड सरायपाली के तीन जोन झिलमिला, पैकिन,तोरेसिंहा स्थित प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोन स्तरीय पाँच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित FLN प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 12 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवीन पाठ्य-पुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन, गतिविधि आधारित शिक्षण, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक गुणात्मक बनाना रहा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक के दिशा निर्देशन एवं प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल झिलमिला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पैकिन एवं शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रशिक्षण स्थल झिलमिला में मास्टर ट्रेनर श्री श्रवण कुमार प्रधान संकुल समन्वयक कन्या सरायपाली,श्रीमती निरुपमा देवता सहायक शिक्षक आश्रम शाला चट्टीगिरोला,श्रीमती वर्षा नंद सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बानीगिरोला, प्रशिक्षण स्थल पैकिन में मास्टर ट्रेनर श्री ऋषि प्रधान संकुल समन्वयक बाराडोली ,श्रीमती ज्योति प्रधान प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पैकिन,श्री दुर्वादल दीप प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा एवं प्रशिक्षण स्थल तोरेसिंहा में मास्टर ट्रेनर श्री हेमंत भोई सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जटाकन्हार, श्री कामता पटेल संकुल समन्वयक बालसी, श्रीमती योगिता प्रधान सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला पंडापारा द्वारा शिक्षकों को नवाचारी (गतिविधि) आधारित शिक्षण पद्धतियों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण स्थल झिलमिला में कुल 15 संकुल,पैकिन में कुल 12 संकुल तथा तोरेसिंहा में कुल 11 संकुलों से चयनित शिक्षकों ने सहभागिता की।

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नवीन पाठ्य-पुस्तकों की संरचना, अधिगम परिणाम, चार-ब्लॉक मॉडल, खेल-खेल में सीखना, बाल-केन्द्रित शिक्षण, सतत एवं समग्र मूल्यांकन तथा कक्षा-कक्ष प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु समूह कार्य, प्रस्तुतीकरण, अनुभव-साझा करना एवं मॉडल शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे शिक्षकों को कक्षा-स्तर पर नवाचार करने की दिशा में स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारु संचालन में जोन झिलमिला में प्रशिक्षण प्रभारी श्री घनश्याम दास संकुल समन्वयक  केदुवां,व्यवस्था प्रभारी श्री भोलानाथ नायक संकुल समन्वयक केजुवां ,पैकिन जोन प्रशिक्षण प्रभारी श्री भिखारी चरण साहू संकुल समन्वयक पैकिन, व्यवस्था प्रभारी श्री राजेश पटेल संकुल समन्वयक चारभाठा एवं तोरेसिंहा जोन प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजीत पात्र, समन्वयक संकुल केंद्र तोरेसिंहा, व्यवस्था प्रभारी श्री रविशंकर आचार्य, समन्वयक संकुल केंद्र किसड़ी द्वारा उल्लेखनीय योगदान एवं समन्वय प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के चौथे दिवस आनंद मेला का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक, रचनात्मक एवं कौशल-आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बीआरसी महोदय द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए आनंद मेले में सम्मिलित शिक्षकों से सामग्री क्रय कर ऑनलाइन भुगतान किया गया, जिससे डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन मिला।

आनंद मेले के अवसर पर विभिन्न संकुल केंद्रों के गणमान्य प्रतिनिधियों का आगमन हुआ, जिनमें संकुल केंद्र सिरबोड़ा के समन्वयक श्री अरुण विशाल,संकुल केंद्र चारभाटा के समन्वयक श्री राजेश पटेल,संकुल केंद्र बांझापाली के समन्वयक श्री लाल भूषण पाढ़ी तथा सेमलिया संकुल केंद्र समन्वयक श्री कौशल प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए शैक्षणिक सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए तथा विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाने हेतु प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया।

समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, उद्देश्यपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Read More

दिसंबर 13, 2025

आईटीआई कॉलेज दर्राभाटा में नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

दिसंबर 13, 2025




*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/आईटीआई कॉलेज दर्राभाटा में नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवक युवती शामिल हुए इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड संयोजिका श्रीमती नमिता साहू द्वारा किया गया, नमिता साहू ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीओपी श्रीमती ललिता मेहर रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए। ओर इस कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की ओर बधाई शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर जिला संयोजिका श्रीमती अनिता चौधरी एवं दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका श्रीमती ललिता सिदार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नशा मुक्त समाज निर्माण में महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में प्रगति कॉलेज की निदेशक मैडम श्रीमती टिलेश्वरी पटेल, कौशल विकास प्रशिक्षक श्रीमती सुजाता साहू, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य श्री हिमांशु साहू तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और संस्कारों के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।



Read More

दिसंबर 10, 2025

पैकिंग विद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

दिसंबर 10, 2025

 यह दिवस मानव सम्मान की सबसे बड़ी नींव है :न्यायाधीश वंदना





*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /शासकीय हाई स्कूल पैकिंग में विधिक जागरूकता शिविर के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली श्रीमती वंदना दीपक देवांगन ने कहा कि यह दिवस मानव सम्मान की सबसे बड़ी नींव है। उन्होंने बताया कि हर साल 10 दिसंबर को यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, स्वतंत्रता और समानता के साथ जीवन जीने के अधिकार की याद दिलाना है। न्यायाधीश वंदना ने जानकारी दी कि मानवाधिकार दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1948 में पारित सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा की वर्षगांठ का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवाधिकार किसी सरकार का उपहार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। इस मौके पर विशेष रूप से चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से सुशील कुमार पटेल प्राचार्य विद्यालय शिक्षक गण , अधिकार मित्र राकेश मिश्रा थाना सरायपाली, जितेंद्र पटेल थाना पिथौरा, राजकुमार पटेल थाना साकरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Read More

नवंबर 07, 2025

राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर में फुलझर अंचल के सपूत डॉ. चित्तरंजन कर राज्य अलंकरण से हुए सम्मानित

नवंबर 07, 2025




देखें विडियो


सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 5 नवंबर राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर में डॉ. चित्तरंजन कर को हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित किया। इस समारोह में मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे।भारत के प्रख्यात भाषाविद, साहित्यकार, संस्कृतिविद, शिक्षाविद व संगीतकार डॉ. चित्तरंजन कर का जन्म महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील में स्थित ग्राम पैकिन में हुआ था। उनके पिता स्व. दिवाकर कर शासकीय शिक्षक थे। डॉ. कर ने अपनी संपूर्ण स्कूली शिक्षा ग्राम पैकिन से ही प्राप्त की।  वे सरायपाली तहसील के विभिन्न शासकीय प्राथमिक शालाओं में 6 वर्ष तक  शिक्षक थे। तीन विषयों में एम.ए., पी.एच.डी.,  डि.लीट्. डॉ. कर ने राजीवलोचन महाविद्यालय, राजिम में रहते हुए पं. सुंदरलाल शर्मा के साहित्य पर कार्य किया। बाद में वे पं. सुंदरलाल शर्मा  शोधपीठ, रायपुर के अध्यक्ष रहे। इस दौरान अनेक गोष्ठियों का उन्होंने आयोजन किया और पं. सुंदरलाल शर्मा पर केंद्रित एक पुस्तक का संपादन भी उन्होंने किया। कुछ वर्षों पूर्व ही छत्तीसगढ़ी दानलीला का हिंदी अनुरचना करके उन्होंने पं. सुंदरलाल शर्मा साहित्य को राष्ट्रीय ख्याति दिलाई। भारत में आजादी के बाद हुए पहले भाषा सर्वेक्षण का छत्तीसगढ़ी और आदिवासी भाषाओं वाला खंड डॉ. कर ने ही तैयार किया, जिसका विमोचन नई दिल्ली में राष्ट्रपति जी ने किया था। छत्तीसगढ़ी भाषा पर यह महत्वपूर्ण कार्य है। इसके पहले भी छत्तीसगढ़ी की व्याकरणिक कोटियाॅं, बोलचाल की छत्तीसगढ़ी, और छत्तीसगढ़ी व्याकरण पर उनकी महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं। 

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, कला संकायाध्यक्ष रहते हुए डॉ. कर ने भाषाविज्ञान, संस्कृत, हिंदी, छत्तीसगढ़ी, तथा अंग्रेजी में कुल 28 पीएचडी, 1 डि.लिट्  (हिंदी) शोध निर्देशन किया। उन्होंने कुल 37 पुस्तकों व 250 शोध पत्रों का लेखन किया। 2023 में महाकवि गंगाधर मेहेर विरचित उड़िया महाकाव्य की हिंदी अनुरचना प्रणय वल्लरी का प्रकाशन भारतीय भाषा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा किया गया। रायपुर आकाशवाणी व दूरदर्शन से सैकड़ो वार्ताएं, परिचर्चाऐं, साक्षात्कार, चिंतन का प्रसारण हो चुका है। डॉ. कर ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2009 व 2020 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा सम्मान प्राप्त किया। 2022 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारतीय गौरव सम्मान उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया। 2023 में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मान से डॉ. कर को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राजभाषा विधेयक -28 नवंबर 2007 हेतु डॉ. कर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विशेषज्ञ सलाहकार थे। वर्तमान में डॉ. कर को केंद्रीय गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा रेल मंत्रालय (रेल बोर्ड) की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि एक ही जीवन में तीन विषयों के प्रोफेसर होने का रिकॉर्ड भी डॉ. कर के नाम से दर्ज है। वे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में साहित्य भाषा अध्ययनशाला में हिंदी, अंग्रेजी, व भाषाविज्ञान विषयों के प्रोफेसर, अध्यक्ष,  तथा अधिष्ठाता कला संकाय के पद से निवृत हुए। फिर आप गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के मानद् प्रोफेसर रहे और उसके बाद उड़ीसा केंद्रीय विश्वविद्यालय कोरापुट में अंग्रेजी विभाग के कंसल्टेंट प्रोफेसर तथा कला संकाय के अधिष्ठाता रह चुके हैं। डॉ. कर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा एवं भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलगीतों के रचनाकार भी हैं। हिंदी, संस्कृत, छत्तीसगढ़ी, अंग्रेजी, और उड़िया भाषा पर उनकी समान पकड़ है। ऐसे विद्वान से सम्मान भी स्वयं सम्मानित हो जाता है।

डॉ. कर को वर्ष 2025 का राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्त होने पर सरायपाली क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ शिक्षाविद् , शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार, सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. पितांबर साहू, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी तिलक प्रसाद साहू, शेषाचार्य जी महाराज,  प्रखर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, रोमी सलूजा, डॉ. अमिताभ पॉल, राजेश मित्तल, जन्मजय नायक, फौजी धर्मेंद्र चौधरी, सेवा शंकर अग्रवाल, एवं डॉ. कर के पुराने साथियों ने प्रसन्नता व गर्व व्यक्त किया है।

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer