sanskar.live: बासना#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
बासना# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बासना# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मई 15, 2023

बसना की होनहार बिटिया का समाज जनो ने किया सम्मान, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि यह कलार समाज नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान और गौरव की बात है।

मई 15, 2023

  

बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /नई दिल्ली के संसद भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे स्पीकर ओम बिडला द्वारा बिटिया डिम्पल के ओजमयी कविता ” छ ग के धान के बाली” और विचार गोष्ठी मे छ ग राज्य के प्रतिनिधित्व करने सम्मानित किया गया। डिम्पल के ग्राम वापसी के बाद कलार समाज के वरिष्ठ जनो एवं समाजसेवी लोगो द्वारा स्वागत करते हुए पुनः समाज गौरव् बढ़ाने बिटिया रानी डिम्पल ड़ड़सेना का पुष्पगुच्छ और शील्ड ,मोमेंटो से स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष, महासमुंद रमेश सरीता ड़ड़सेना जी ,पूर्व मंडलेश्वर कौड़िया पिथौरा श्री सालिक राम ड़ड़सेना जी,पूर्व सचिव फुलझर बसना श्री सुशील सिन्हा, डिम्पल के शिक्षक गण श्री दिनेश ड़ड़सेना,श्री कुशल गजेंद्र,बसना नगर इकाई सचिव श्री गोपेश ड़ड़सेना एवं पुर्व् शिशु मन्दिर् प्राचार्य व मार्गदर्शक श्री कर जी के साथ तो श्री लालता प्रसाद ड़ड़सेना व शहर के अन्य अभिभावकों और कन्या के माता पिता ,समाज के बच्चे महिलाये भी उपस्थित रहे।सभी समाज जनो ने आशीर्वाद दिया। बिटिया ने समाजगंगा को नमन करते हुए अपनी दिल्ली मे सुनाई गई रचनाओ की प्रस्तुति दी।श्री रमेश ड़ड़सेना ने श्री सालिक् राम ड़ड़सेना के साथ समाज की बेटियों के लिए ऐसे प्रेरणाप्रद आयोजन के लिए समाजगंगा को निवेदन संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन गोपेश ड़ड़सेना ने किया आभार प्रदर्शन सुशील सिन्हा ने किया।

भारत सरकार के पार्लियामेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसीज ( प्राइड ) द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान के राजधानी दिल्ली मे पूरे देश भर के नेहरू युवा केंद्र द्वारा संसद भवन में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिये महासमुंद जिले की बसना फुलझर अंचल की डिम्पल डड़सेना का चयन हुआ।नीलांचल सेवा समिति के मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि यह कलार समाज नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान और गौरव की बात है। आपको और पूरे परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई

अगस्त 26, 2022

सिक्ख समाज बसना 28 अगस्त को संगत का एक जत्था ऐतिहासिक गुरु धाम के दर्शनार्थ यात्रा के लिए निकल रहा है

अगस्त 26, 2022

परमजीत माटा बसना


बसना संस्कार न्यूज़ /मानवता की चादर धर्म एवम मानवता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले धन-धन श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 401 साला पावन प्रकाश पूरब शताब्दी वर्ष की खुशी में  सिक्ख समाज बसना द्वारा कल 28 अगस्त को  संगत का एक जत्था ऐतिहासिक गुरु धाम के दर्शनार्थ यात्रा के लिए निकल रहा है।

जो की 5 सितंबर को वापस आएगा।

सिक्ख समाज बसना के संरक्षक स लाल सिंघ छाबड़ा एवम प्रधान स मनजीत सिंघ सलूजा के मार्ग दर्शन में , स त्रिलोचन सिंघ तलुजा एवम स मनजीत सिंघ छाबड़ा के नेतृत्व में यह जत्था दिल्ली के ऐतिहासिक गुरु धाम श्री शीश गंज साहिब,श्री बंगला साहिब,श्री मोती बाघ साहिब,श्री बाबा बंदा सिंघ बहादर गुरुद्वारा,श्री दमदमा साहिब,श्री रकाब गंज साहिब,माता सुंदरी गुरुद्वारा साहिब,मजनू का टीला ,नानक प्याऊ साहिब, बाला साहिब,श्री पाऊंटा साहिब के श्री तीर गढ़ी साहिब,श्री भगाड़ी साहिब,श्री शेर गाह साहिब,श्री कृपाल शीला साहिब, कुरुछेत्र के छठवी पातशाही का ऐतिहासिक स्थान, श्री मंजी साहिब,श्री पंजोखरा साहिब,श्री दमदमा साहिब भटिंडा, श्री दरबार साहिब अमृतसर,श्री अकाल तख्त साहिब के साथ साथ अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन इस यात्रा में किए जाएंगे।



सके पूर्व भी 5 बार संगत को लेकर सिक्ख समाज बसना द्वारा धार्मिक यात्रा निकली है।

यात्रा में बसना के अलावा गढ़फुलझर, सांकरा,पिथोरा, झलप,बागबाहरा,भिलाई,बिलासपुर,कुंडा,कंटाबंजी,रायगढ़,कवर्धा,बेमेतरा से सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज से भी इस यात्रा में जा रहे है।उपरोक्त जानकारी सिक्ख समाज बसना के सिक्ख समाज के मीत प्रधान स गुरबक्श सिंघ तलूजा ने दी।