sanskar.live: दुर्ग#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
दुर्ग# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुर्ग# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

फ़रवरी 08, 2024

अंतर्राष्ट्रीय युवा साहसिक शिविर के लिए दुर्ग जिले के दो स्वयंसेवको का चयन

फ़रवरी 08, 2024

दुर्ग संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /इंदिरा गांधी शास.स्नात महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई से एन.एस.एस स्वयंसेवक योगेश कुमार साहू तथा भिलाई महिला महाविद्यालय से एन.एस.एस स्वयंसेविका श्वेता बंजारे का चयन नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की संगठन प्रोजेक्ट पॉइंट और प्रेरणा, खोरधा, ओडिशा सरकार के द्वारा आयोजित "तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय युवा साहसिक कार्यक्रम-2024" के लिए हुआ है। यह अंतर्राष्ट्रीय शिविर 10 से 12 फरवरी 2024 को बरुनेई, खोरधा में संपन्न होगा। इस शिविर के लिए छत्तीसगढ़ के 13 स्वयंस्वकों समेत 2 दल प्रभारी का चयन हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों और देश के बाहर से कुल 250 की संख्या में युवा स्वयंसेवक और आयोजक इस शिविर मे होंगे सम्मिलित। जिसके अंतर्गत पैरा सेलिंग- ट्रैकिंग प्रोग्राम, और एक्शन जैसे गतिविधियों में स्वयंसेवक लेंगे हिस्सा। यह दोनो स्वयंसेवक यूनिसेफ छ.ग और जिला प्रशासन दुर्ग के द्वारा संचालित युवोदय "दुर्ग के दूत" बनकर जिले के विकास के लिए लगातार जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन में कार्य कर रहें है। 

स्वयंसेवकों के इस चयन पर जिला प्रशासन दुर्ग, यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री शशांक शर्मा, एन.एस.एस जिला समन्वयक श्री विनय शर्मा, एन.वाय.पी जिला समन्वयक चूड़ामणि यादव, छ.ग एन.वाय.पी अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता एवं वैशाली नगर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.श्रीमती अलका मेश्राम और भिलाई महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.संध्या मदन मोहन समेत सभी प्रध्यापकों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दिये हैं।

जून 29, 2023

प्राथमिक ,पूर्व विद्यालय दुर्गा मंदिर खुर्सीपार भिलाई में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

जून 29, 2023


दुर्ग संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं  प्राथमिक विद्यालय ,दुर्गा मंदिर,खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग मे संयुक्त तत्वावधान मे  "शाला प्रवेश उत्सव 2023-24 " का आयोजन के मुख्य अतिथि  श्री के. जगदीश राव, पार्षद,वार्ड न 46, नगर निगम भिलाई, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती किरण चंदवानी, यू आर सी, शहर विकासखण्ड दुर्ग, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जानकी साहू, अध्यक्ष शाला विकास समिति,उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन कुर्रे, संकुल समन्वयक श्री रोशन जगत की आतिथ्य में हुआ।

इस कार्यक्रम मे प्राथमिक एव पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पालकगण एवं विद्यार्थियो के उपस्थिति में बच्चो का गुलाल लगाकर, पुस्तक,कापी एवं मिठाई दे कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ मे माँ सरस्वती के तैल् चित्र पर दीपक जलाकर, फुल गुलाल लगाकर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथिगण का शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम मे प्रभारी  श्रीमती गायत्री  निर्मलकर, श्रीमती वाशु गेन्ड्रे प्रधान पाठक,शासकीय प्राथमिक विद्यालय, श्री खेमराज साहू(राज्यपाल अवार्डी शिक्षक), श्रीमती ईशू देवी साहू(शिक्षक), श्री जितेन्द्र कुमार(शिक्षक) ,श्रीमती सीमा सिंह (शिक्षक) ,श्रीमती सुनीता देवी (अध्यक्ष, शाला विकास समिति,प्राथमिक विभाग), जितेश्वरी,कविता, लक्ष्मी कौशिक,अनवर अली,दुलारी देवी,सुनीता देवी,निर्मला, अनार कली, उत्तरा निर्मलकर, मनीषा,देवेश्वरी,मीना, बुधयारीन, मिसबा , रविशंकर, विनोद कुमार निर्मलकर, प्रतिमा, लालमणि शर्मा, ललिता आदि पालकगण उपस्थित थे



जनवरी 16, 2023

इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 व 19 जनवरी को दुर्ग में आयोजित

जनवरी 16, 2023



दुर्ग संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /इंस्पायर आवर्ड मानक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सत्र 2021-22 का आयोजन छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में 18 से 19 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सुनील कुमार जैन एवं राज्य नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय आशुतोष चावरे के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में किया जा रहा है।

मॉडल का होगा प्रदर्शन

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित कुल 3552 प्रतिभागियों में से कुल 241 चयनित प्रतिभागियों द्वारा तैयार मॉडल/प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा संभागों समेत अति संवेदनशील क्षेत्र बस्तर संभाग के जिला दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर से भी प्रतिभागियों हिस्सा ले रहे हैं ।



जुलाई 20, 2022

नरेंद्राचार्य जी महाराज 22 जुलाई दुर्ग का कार्यक्रम स्थगित

जुलाई 20, 2022

 


दुर्ग संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /जगदगुरु रामान्दाचार्य स्वामी श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज दक्षिण पीठ के पीठाधीश्वर का शुक्रवार 22 जुलाई का दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम रद्द किया गया है। यह कार्यक्रम कोलिहापूरी दुर्ग के 36 फोर्ट भवन में  होना प्रस्तावित था। स्थानीय प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण मात्र 200 लोगों के लिए अनुमति प्रदान की थी जबकि कार्यक्रम में 3 से 4 हजार भक्तों के शामिल होने की संभावना थी। ऐसी स्थिति में कार्यक्रम करना सम्भव नही था। जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज का आगमन छत्तीसगढ़ में कई बार हो चुका है और उनको राज्य शासन द्वारा हमेशा राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया जाता रहा है।

जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज एक सदगुरु भी है। इनके कार्यक्रम की विशेषता यह है कि जहाँ पर कार्यक्रम किया जाता है वहाँ पर वे 1000 लोगों की समस्या सुनकर उस पर उन लोगों को रास्ता बताते है। बाकी भक्त एवं शिष्य उनके दर्शन करते है। पूरे छत्तीसगढ़  में कम से कम 5000 भक्त वर्ग है। पूरे भारत एवं विदेश में 8 लाख से अधिक रजिस्टर्ड भक्त है।

जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज कहते है कि आपकी दृष्टि विज्ञान वादी और मन अध्यात्मवादी होना चाहिए। संस्थान के 17 प्रकार के ऐप चलाये जा रहे है, जिसमें भक्तों के कल्याण की विभिन्न जानकारीयों का लाभ  मिल रहा है। जगदगुरु की आधुनिकता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि संस्थान के सभी  विभाग पेपर लेस है।

जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज रोज सुबह 6 से 7 बजे तक ऐप के जरिये विगत 2 वर्षों से अपने शिष्यों के लिए लाइव अध्यात्म ज्ञान की गंगा बरसा रहे है। इसके अलावा जगदगुरु की मासिक ऑडियो बुक आती है। ऐप के जरिये भारत में होने वाले संस्थान के कार्यक्रमों की झलक तुरंत दी जाती है। सभी सोशल मीडिया में संस्थान द्वारा जगदगुरु की जानकारी दी जा रही है।

जगदगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज संस्थान विभिन्न लोक कल्याण के कार्य कर रहा है। मुख्य पीठ नानीज धाम जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र में कालेज तक की शिक्षा, वेद पाठशाला में पुरोहितों को निःशुल्क पढ़ाया जा रहा है। निःशुल्क अस्पताल चल रहा है। विभिन्न लोक उपयोगी उपक्रम चलाये जा रहे है। पिछले वर्ष महाराष्ट्र में आई बाढ़ में भक्तों ने बहुत सेवा दी थी।

पूरे भारत में 40 उपपीठ की स्थापना होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ में भी उपपीठ की स्थापना होने वाली है। 





जून 23, 2022

रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करने वाले कर्मचारी ने दसियों को लगाया चूना, लखों रूपया लेकर हुआ फरार

जून 23, 2022

 




दुर्ग संस्कार न्यूज़ /घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र की है। रियल स्टेट में काम करने वाले एक कमीशन एजेंट ने अनेकों लोगों के साथ-साथ 2 कंपनियों को लगाया लाखों का चूना। 

घटना इस प्रकार है गैलेक्सी रियल स्टेट में काम करने वाले कृष्ण चंद्र नायक जो रमाको डेवलपर्स में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करता था उसने दोनों कंपनियों को लाखों का चूना लगा दिया है। घटना के विषय में बताया जाता है कि कृष्णचंद नायक जो गैलेक्सी रियल स्टेट में नौकरी करता था वहां से कैश का ताला तोड़कर ₹225000 और रमाको डेवलपर्स के एक क्लाइंट के द्वारा जमा किया हुआ ₹160000 लेकर फरार हो गया है। घटना के बाबत जामुल थाना में अभियुक्त के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना प्रकाश में आने के बाद बहुत सारे लोग खड़े हो गए जिन लोगों को कृष्णचंद्र नायक ने हजारों हजार का चूना लगाया है। अगर सही तरीके से देखा जाए तो प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद्र नायक ने जिन जिन लोगों को चूना लगाया है उनमें दीपेश को 120000 का, रवि को 45000 का ,योगेश कुमार जंघेल को 19000 का ,राधे को 7000 का, हिमाचल को 3000 का ,सनोज चौधरी को 25000 का, श्रीवास्तव को 16000 का ,सनोज चौधरी को 10000 का, और होनू प्रसाद को 5000 का चुना लगाया गया है ।इन सबों की राशि लेकर अभियुक्त अपने घर उड़ीसा फरार हो गया है। रमाको डेवलपर्स के मालिक हशमत आलम द्वारा जामुल थाने में कमीशन एजेंट के विरुद्ध जो लिखित शिक़ायत दी गई है उसमें अभियुक्त के घर का पूरा पता बताया गया है,जिस पर जामुल थाना प्रभारी ने एफ आई आर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त उपर्युक्त समस्त लोगों का पैसा लेकर अपने गांव बुंदिया कॉलोनी,गांव गितारी, पोस्ट बोरीबोली,थाना पारगंज, ज़िला ढेंनकनाल फरार हो गया है।  हशमत आलम के द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद विभिन्न लोगों द्वारा  लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जामुल थाना के प्रभारी याकूब मेनन ने और दुर्ग जिले के एसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तमाम पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को धरपकड़ करने का काम शुरू करेंगे। पुलिस की मानें तो अभियुक्त अतिशीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा। इस तरह अभियुक्त ने न केवल अपने मालिकों का भरोसा तोड़ा है बल्कि बहुत सारे लोगों के साथ विश्वासघात किया है इसकी सजा उसे निश्चित रूप से मिलनी ही चाहिए

अप्रैल 23, 2022

खैरागढ़ कोचर परिवार के सदस्यों की दुर्घटना में असामयिक निधन पर कंबोडिया से भेजा शोक संदेश

अप्रैल 23, 2022

 

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने की संवेदना व्यक्त


दुर्ग संस्कार न्यूज सतीश पारख /खैरागढ़ के जैन परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में देहांत की खबर ने ना सिर्फ खैरागढ़ अपितु सम्पूर्ण प्रदेश जैन समाज व छत्तीसगढ़ जनमानस को झकझोर कर रख दिया है । परिचित रिश्तेदार हो,अनजान सामाजिक जन हो कोई और सभी इस घटना से दुखी हुवे है ।

सुनकर सभी का मन विचलित हुआ है--आखिर कोचर परिवार की पांच जिंदगीया इस घटना से आसमायिक काल के गाल में समा गई ।

भारतीय संसद प्रतिनिधि मंडल के साथ कंबोडिया प्रवास पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुवे ,ईश्वर से परिवार को संबल प्रदान करने व मृतकों की आत्माओं को सद्गति प्राप्त हो ऐसी कामना की है।

राज्यसभा सदस्य भारत सरकार के संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कंबोडिया में है ।जहां दोनो देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने भारत सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल के साथ सुश्री सरोज पांडे भी शामिल है।

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुवे सुश्री सरोज पांडे ने कहा की जैन समाज ने हमेशा ही मानवीय मूल्यों का सम्मान किया है , तथा जनसेवा हेतु सदैव ही आगे रहता है ।सभी के दुख सुख में सहभागी बनता है । ऐसे समाज के कोचर परिवार पर इतनी बड़ी विपत्ति ने झकझोर कर रख दिया है।दुख की इस घड़ी में हम सभी की संवेदना परिवार व समाज के साथ है।उन्होंने कंबोडिया से वापसी उपरांत खैरागढ़ कोचर परिवार में पहुंचने की बात कही है ।

अप्रैल 22, 2022

आप तो स्टील बेचते हैं हम तो गोबर भी बेच देते हैं उद्योगपतियों से अपने खास अंदाज में कहा मुख्यमंत्री ने

अप्रैल 22, 2022

 

 *उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की स्थानीय लोगों का स्किल डेवलपमेंट करें, उनके लिए रोजगार की संभावना होगी तो वे उद्योगों को स्वीकार करेंगे*



दुर्ग *(संस्कार न्यूज/सतीश पारख)* मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र का लोकार्पण करते हुए अपने समाधान में कहा कि दुर्ग जिला औद्योगिक जिला है लेकिन देश मे ओद्योगिक केंद्र की पहचान भिलाई से है। बीएसपी की स्थापना के बाद यहां उद्योगों की शुरुआत हुई। दुर्ग के निर्माण में यहां के उद्योगों की बड़ी भूमिका है। बीच के दौर में निजीकरण का दौर चला और श्रमिकों की मांग घटी। तकनीक का असर पड़ा है।  बीएसपी प्रदेश के उद्योगों के लिए रीढ़ की तरह है। सब्जी और फल का भी दुर्ग जिला हब रहा है। यहां के किसान ऐसे क्रॉप भी उगा रहे हैं जिनकी मांग विदेशों में भी है। 

उद्योगपतियों के साथ बैठकों के बाद हमने उद्योग नीति बनाई। सभी राज्यों की अच्छी नीतियों का समावेश रहा। कोरोना काल मे लगातार मै उद्योग संगठनों से मिलता रहा, उनकी समस्याएं जानी और इसका निराकरण किया। हमने प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी उद्योग प्रसार की नीति अपनाई जहां पर उद्योग कम थे।मैंने फाइनल ड्राफ्ट बनने के बाद भी उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस नीति में एनपीए नहीं होगा। जब उद्योग की बात आती है तो रोजगार के उद्देश्य से इसकी मांग होती है लेकिन कई बार स्थानीय स्तर पर विरोध होता है।हमने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार हो तो आपको पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान ऐसे स्थल के लोगों से बात हुई जहाँ काफी संख्या में श्रमिकों को गोवा से वापस लाया गया था। हमने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उद्योग के कार्य हो सकें। हमने ऑरेंज एरिया चिन्हांकित किये। चैम्बर के अधिकारियों से बस्तर में बैठक ली। उन्हें बताया कि जब आप उद्योग लगाएं तो स्थानीय स्तर पर सर्वे कर लोगों का कौशल उन्नयन करें, फिर लोग उद्योग प्रोत्साहित करेंगे क्योंकि अब उनके लिए आपके पास रोजगार की संभावना है।मिलर्स के लिए किए गए कार्यों को भी उन्होंने चिन्हांकित किया। मिलिंग के चार्ज को बढ़ा दिया गया। संग्रहण केंद्रों में नाम मात्र का धान रह गया है।

हमने ग्रामीण क्षेत्रों में गौठान को भी ग्रामीण उद्योग के रूप में बदला है और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में इसे विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।आप अपने कम्पोनेन्ट यहाँ बनवा सकते हैं। आपके उद्योगों के लिए इन रूरल पार्क से काफी मदद मिल सकती है। 

आप लोग विजनरी हैं सरकार की पूरी सहायता आपके साथ हैं। आप आगे बढ़े, प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य शानदार रूप से उन्नत होगा।श्री नितिन गडकरी से हुई अपनी चर्चा का भी उल्लेख उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा परिदृश्य में काफी संभावना है।हमने कहा कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलने पर इस उद्योग के लिए बड़ा काम हो सकता है।

किसान उन्मुख नीतियों का लाभ बाजार को मिला है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे लाभान्वित हुई है। कोर सेक्टर और इससे बाहर हम सबको अवसर देंगे। हमारे उद्योगपति ही हमारे उद्योग के ब्रांड एम्बेसडर हैं।प्रमुख बिंदु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रहा।




अप्रैल 21, 2022

सफ़ाई को लेकर आक्रोशित भाजपा पार्षद बीच सड़क धरने पर बैठे

अप्रैल 21, 2022

 


रिसाली *(संस्कार न्यूज/सतीश पारख)* रिसाली निगम के भाजपा पार्षदों द्वारा लगातार अपने वार्डों की सफाई को लेकर निगम प्रशासन द्वारा भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुवे  निगम के अधिकारियों द्वारा सफाई और अन्य समस्या के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुवे भाजपा पार्षद विधि यादव धर्मेंद्र भगत मनीष यादव बीच सड़क गंदगी के बीच धरने पर बैठ गए और बिना भेदभाव एgam क्षेत्र में काम करने की मांग रखी। , अधिकारियों ने निराकरण की बात कही है ।पार्षदों ने जल्द समाधान नही होने पर वृहत रूप में आंदोलन की चेतावनी दी है । धरने पर विधि यादव संग पार्षद धर्मेंद्र भगत और मनीष यादव साथ रहे साथ ही पूनमचंद सपहा, सितारा देवी, मनोज साहू ,विजेंद्र सेन, जीतू गौतम, राकेश निर्मलकर, श्याम यादव, कन्हैया यादव, संभु पटेल, गिल्लू, जीतू सेन, देवेन्द्र यादव ,गज्जू साहू, सुमित, संगीत कोसले, उमेन्द्र निर्मलकर,सहित वार्डवासी व शुभचिंतक साथी उपस्थित थे।

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज के निकाले गए कर्मचारी विरोध स्वरूप तपती धूप गर्मी में सड़क पर लेटे

अप्रैल 21, 2022

 सरकार ने अधिग्रहण कर धनाढ्य संचालकों को तो कर्ज से उबार दिया/किंतु कर्मचारियों को निकालकर गरीबों के पेट में लात मार अपना असली चेहरा दिखा दिया...भाजपा




दुर्ग संस्कार न्यूज़ सतीश पारख/ अस्पताल कर्मचारियों की विरोध प्रदर्शन की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज से नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी विरोध करते हुए भीषण गर्मी में तपती सड़क में लेट गए।


मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का है। जहां चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण राज्य सरकार ने 2 फरवरी 2020 को किया था। इसके बाद 3 सितंबर 2020 को राजपत्र में इसका प्रकाशन भी हो गया। जिसके बाद अस्पताल में काम कर रहे 101 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अलग-अलग पदों पर काम करने वाले लोग शामिल थे।


अस्पताल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज सुबह बाइक रैली निकालने वाले थे। जिसके लिए उन्होंने थाने से सूचना भी ली थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते हुए तपती धूप में सड़क पर लेट गए। और नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया।

भाजपा नेताओं ने अधिग्रहण के बाद वर्षों से कार्यक्रम कर्मचारियों को काल से  निकाल देने के सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा की सरकार ने कालेज का अधिग्रहण कर अमीर संचालकों को तो कर्ज से उबारने के साथ साथ करोड़पति बना दिया?? किंतु गरीब कर्मचारियों को काम से निकालकर सरकार ने गरीबों की विरोधी होने का अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है??

कर्मचारियों का कहना है कि वो 2013 से यहां काम कर रहे थे। लेकिन उन्हें निकाल दिया गया। जिसके बाद मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। जहां कुछ दिन बाद इसकी सुनवाई की जाएगी।


फ़िलहाल अस्पताल कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के सामने पंडाल लगाकर प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

आर्थिक रूप से स्वतंत्र एव बाजार उपलब्ध हो तो महिलाएं बड़ी भूमिका निभा सकती है--हर्षा चन्द्राकर

अप्रैल 21, 2022

 देउरझाल में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन


  


 दुर्ग पाटन/ (संस्कार न्यूज/सतीश पारख) दुर्ग जिला के पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देऊरझाल में नाबार्ड द्वारा स्वीकृत परिपक्व महिला स्वयं सहायता समूह के लिए दुर्ग जिला में चयनित सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत पाटन छत्तीसगढ़ी ग्रामीण जन विकास सेवा संस्थान ग्राम ढौर को यह कार्यक्रम ग्राम गब्दी एवं देऊरझाल के महिला स्वयं सहायता समूह को मशरूम प्रशिक्षण दिया गया । इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है ।इसमें इन दोनों ग्राम के महिला स्वयं सहायता समूह मशरूम प्रशिक्षण में 13 दिन तक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यातिथि श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग थी, साथ मे राणा डिडिएम नाबार्ड, श्रीमती चंद्रावती कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य पाटन थी। इस अवसर पर महिला बहनों को संबोधित करते हुए श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है। आज मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है। प्रत्येक महिला में उद्यमिता के गुण और मूल्य होते हैं। यदि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र एव बाजार उपलब्ध हों तो महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। नाबार्ड के डीजीएम ने कहा कि उद्यम लगाने नाबार्ड कई प्रकार से सहयोग करती है खासकर महिलाएं किसी उद्द्योग के लिए कर्ज लेती है तो उन्हें कर्ज में सामान्य से अधिक छूट शासन की ओर से दिया जाता है। श्रीमती चंद्रावती कुर्रे ने कहा कि महिलाएं अगर ठान ले तो हर कार्य को संभव कर सकती है 13 दिनों के इस प्रशिक्षण को जाया मत जाने देना सभी को लगातार इसका लाभ लेना है और मसरूम उत्पादन करना है। 

           इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम गब्दी के संतो बाई ठाकुर , गायत्री ठाकुर , सविता देशलहरे , रेणुका नेताम , दुलेश्वरी मंडावी , चंद्रिका नेताम , पांचों पटेल , छामेशवरी , पूजा सारथी , ओमिन निर्मलकर , नितेश्वरी साहू , प्रेमिन यादव , यामिनी यादव , सीमा मंडावी , लक्ष्मी मंडावी , रमतूल्ला , मीराबाई यादव , डिलेश्चरी चेलक , कीर्ति चेलक ,बसंती दोहरे ,कविता चेलक , हेमिन निर्मलकर , रत्ना नेताम , आशा ठाकुर , सुरमैती नेताम ,चम्पा मारकण्डे,सत्या ,उमा देशलहरे एवं देऊरझाल से उज्जवला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष रानू साहू , सचिव अनीता कुर्रे , कोषाध्यक्ष कौशल्या साहू , बालक दास स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष अहेलमति बारले , सचिव ओमबाई बारले , जय बाबा देवता स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष हिरदेशवरि यादव , सचिव सरोजिनी साहू , गुरु घासी दास स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष भूमिका टंडन , सचिव दिलेश्वरी देशलहरे , सफूरा माता स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष हेमंत जांगड़े , सचिव पवन मनहरे , ज्ञान गंगा स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष चंद्रवती कुर्रे , सचिव अमरौतिन बाई , सदस्य आशा कुर्रे , मधु कुर्रे , छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जामगांव R के ब्रांच मैनेजर अनूप जंघेल एवं सेलूद बैंक मैनेजर रवि कुमार , मण्डल अध्यछ उत्तर पाटन लोकमनी चन्द्राकर , पूर्व जनपद सदस्य चन्द्रवती कुर्रे , नवभारत के पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा , अमरस्तम्भ पाटन तहसील सवांददाता दिलीप कुर्रे , मशरूम परीक्षक कृषि विज्ञान केंद्र पहंदा शैलेश कुमार साहू , ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच अजिंता साहू , पंच गोपेश साहू , गब्दी के सरपंच श्रीमती कुलेश्वरी नेताम एवं संस्था के प्रमुख हरप्रसाद आडिल उपस्थित थे

राजीव गांधी न्याय योजना में किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाते उतई भाजयुमो द्वारा आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अप्रैल 21, 2022


 दुर्ग उतई  संस्कार न्यूज़ सतीश पारख/ भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया की छत्तीसगढ़ के बड़बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ धोखा किया है ।राजीव गांधी न्याय योजना के बहाने भूपेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है ।प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से अंतराल की राशि ₹685 प्रति क्विंटल के हिसाब से 10275 रुपए प्रति एकड़ चार किस्तों में देना था जिसे भूपेश सरकार राजीव गांधी न्याय योजना कह कर किसानों को प्रति एकड़ ₹9000 चार किस्तों में भुगतान किया गया है ।प्रति एकड़ में 1275 रुपए कम देने का आरोप भाजयुमो नेताओं ने लगाया है ।उन्होंने कहा की भूपेश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ की बात कही गई थी । लेकिन बिजली बिल में 10 से 15 प्रतिशत और बढ़ौत्तरी कर दिया गया हैं ।

    विरोध स्वरूप आज 21 अप्रैल  दिन गुरुवार  को भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल  द्वारा  बाजार चौक, उतई  में संध्या 5 बजे मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी दी गई है ।

 जिसमे पार्टी के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकारीणी सदस्य,जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी,मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षद,पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डरमैन, मीडिया प्रभारी,बूथ पालक,बूथ सचिव,बूथ अध्यक्ष,सहित समस्त कार्यकर्त्ताओं से उपस्थिति की अनिवार्य अपील की गई है।विशेष रूप से  युवा मोर्चा के साथीयों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ।उक्त जानकारी भाजयुमों उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु कार्यक्रम प्रभारी आशीष साहू महामंत्री संतोष सपहा व किशन यादव ने संयुक्त रूप से दी।

अप्रैल 18, 2022

फिनक्लेव - क्लासप्लस ने मुंबई में भारत का सबसे बड़ा वित्तीय सम्मेलन आयोजित किया

अप्रैल 18, 2022



  दुर्ग संस्कार न्यूज़/ मुंबई सपनों का शहर है। यह शहर भारत की आर्थिक राजधानी भी है। क्लासप्लस ने मुंबई वर्ली में सबसे बड़े वित्तीय सम्मेलन की मेजबानी करने का फैसला किया जिसे फिनक्लेव कहा जाता है। फिनक्लेव कई लोकप्रिय वित्तीय प्रभावितों को एक छत के नीचे लाया जैसे सीए रचना रानाडे, राज शामानी, अभि और नीयू, प्रांजल कामरा, विवेक बजाज, और कई अन्य भी मौजूद थे। इस आयोजन में सामग्री निर्माण और मुद्रीकरण, भारत में वित्तीय जागरूकता, और क्रिप्टोकुरेंसी जैसे विषयों पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करने वाले फिनफ्लुएंसर शामिल हैं। सत्र सुपर सूचनात्मक और मनोरंजक था। सीए रचना रानाडे ने अपनी खूबसूरत आवाज से कार्यक्रम में शिरकत की और धनी लोगों के लिए एक गीत भी गाया।


भारत का सबसे बड़ा वित्तीय सम्मेलन - फिनक्लेव 2022 17 अप्रैल, 2022 को फोर सीजन्स, वर्ली, मुंबई में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम अनंत लड्ढा, संस्थापक, इन्वेस्ट आज फॉर कल के सहयोग से आयोजित किया गया था, जो पूरे भारत में 30k से अधिक निवेशकों के साथ एक 25 वर्षीय निवेश फर्म है। अनंत लड्ढा के 9 लाख से अधिक YouTube सब्सक्राइबर हैं और उन्हें प्लेटफॉर्म द्वारा "क्रिएटर ऑन द राइज - इंडिया" का नाम दिया गया है। प्रसिद्ध प्रभावशाली और वाणिज्यिक पायलट, गौरव तनेजा उर्फ ​​​​फ्लाइंग बीस्ट, फिनक्लेव के मुख्य अतिथि के रूप में भी उपस्थित थे।

 

इसके साथ निवेश की जरूरत भी आई। लोगों ने महसूस किया कि उन्हें पैसे बचाने और निवेश करने की जरूरत है और इससे वित्तीय प्रभावितों को बढ़ावा मिला। आज अधिकांश आबादी वित्तीय शिक्षा के लिए फिनफ्लुएंसर पर निर्भर है। इसलिए, वित्त सामग्री निर्माताओं को भारत को आर्थिक रूप से साक्षर बनाने और सतत विकास में एक दूसरे का समर्थन करने के सामान्य उद्देश्य के लिए एकजुट होने और काम करने की आवश्यकता है। वित्त क्षेत्र में उनके योगदान का जश्न मनाते हुए फिनक्लेव का यह आदर्श वाक्य है, ”कल के लिए इन्वेस्ट आज के संस्थापक अनंत लधा कहते हैं।

 क्लासप्लस और अनंत लधा फिनक्लेव का यह कार्यक्रम बहुत ही अभिनव और सफल रहा। कार्यक्रम का समापन कुछ प्रदर्शनों के साथ हुआ, जिनकी झलकियां ऑनलाइन पोस्ट की गईं।




सत्य,अहिंसा एवं नशामुक्ति के संदेश को लेकर दुर्ग पहुंची-जैन साध्वी डॉ.बिन्दुप्रभा

अप्रैल 18, 2022

छत्तीसगढ़ का धमतरी शहर है जैन साध्वी डॉ.बिन्दुप्रभा श्री म.सा.की जन्मस्थली


जैन साध्वी डॉ.बिन्दुप्रभा दीक्षा  लेने के पश्चात 20 वर्ष के लंबे अंतराल में दूसरी बार पहुंची छत्तीसगढ़ 



दुर्ग संस्कार न्यूज़/ व्याख्यानवाचस्पति,उग्र विहारी,आगम विवेचक,संयम शिरोमणि,वचन सिद्ध साधक, जयगच्छाधिपति बारहवें पट्टधर *आचार्य प्रवर श्री पार्श्वचंद्रजी म.सा.* की आज्ञानुवर्तिनी मधुर व्याख्यात्री,नंदशिष्या परम विदुषी महासतीजी *डाॅ.श्री बिन्दुप्रभाजी श्री म.सा* सेवाभावी महासती श्री *हेमप्रभाजी म.सा* आदि ठाणा 2 का राजस्थान से उग्र विहार करते हुए धमतरी चातुर्मास के लक्ष्य को लेकर राजनांदगांव के रास्ते छत्तीसगढ़ प्रवेश करते हुए खैरागढ़,बेमेतरा,अतरिया एवं विभिन्न नगरों से पैदल विहार करते हुए 16 अप्रैल को जैन समुदाय के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में दुर्ग नगर में मंगलमय पदार्पण हुआ।जैन साध्वी डॉ बिन्दुप्रभा श्री जी का जन्म छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के बैद परिवार में ही हुआ था, जन्म से ही धार्मिक संस्कार मिलने के कारण जैन गुरुओं के संपर्क में आने के बाद दीक्षा के भाव जागृत हुए और परिवार की आज्ञा मिलने के पश्चात उन्होंने जैन भगवती दीक्षा अंगीकार की, उनकी दीक्षा आचार्य प्रवर जीतमल जी एवं लालचंद जी म.सा.के सानिध्य में नानना नगर(ब्यावर के समीप)राजस्थान में सम्पन्न हुई थी,दीक्षा के पश्चात वो आत्म-साधना करते हुए जैन धर्म के सत्य अहिंसा एवं नशा मुक्ति के प्रचार में निकल पड़े।छत्तीसगढ़ प्रवास के क्रम में दुर्ग शहर के खंडेलवाल कॉलोनी,मनोहर भवन में कल दिनाँक 19 अप्रैल प्रातः8.30 जैन धर्म के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में प्रवचन एवं मांगलिक के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।साध्वी जी के दुर्ग प्रवास के पश्चात रायपुर,राजिम,फिंगेश्वर,महासमुंदकोमाखान होते हुए खरियार रोड की ओर विहार की संभावना है,फिंगेश्वर शहर में 3 मई को अक्षय तृतीया,जय संघ स्थापना दिवस,आचार्य लाल स्मृति दिवस एवं खरियार रोड(ओड़िसा) में गुरुणी संतोष स्मृति दिवस एवं साध्वी बिन्दुप्रभा जी के 41वाँ दीक्षा प्रवेश आनंद उत्साह के साथ संपन्न होगा। साध्वी जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दायित्व को संभालने वाले समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से आगामी विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म की प्रभावना हेतु अपील की है