sanskar.live: #

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अगस्त 21, 2026

किसडी सरपंच के साथ जातिगत अपमान, सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग*

अगस्त 21, 2026

 *सर्व अजा समाज ने कलेक्टर-एसपी से मिलकर सचिव को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत *किसडी* के सरपंच के साथ हुई जातिगत अपमान की घटना को लेकर *सर्व अनुसूचित जाति समाज* ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषी सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

सरपंच के आवेदन पर सर्व अजा समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया कि *सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किसडी* के निर्वाचित सरपंच *नीलमणि रात्रे* पर *15 अगस्त 2026* को ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण के पूर्व सार्वजनिक रूप से ग्राम पंचायत *सचिव पृथ्वी राज भोई* व कुछ अन्य ग्रामीणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ तुलसी जल छिड़ककर शुद्धिकरण पश्चात ध्वजारोहण कराया गया।

एक अनुसूचित जाति के निर्वाचित सरपंच के साथ जानबूझकर अपमानित करने की इस घटना से सरपंच नीलमणि और पूरा अनुसूचित जाति समाज आहत है। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है। ग्राम पंचायत सचिव पृथ्वीराज भोई एक शासकीय सेवक होते हुए संवैधानिक पद के सरपंच को अपमानित करने का कृत्य बेहद शर्मनाक और जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय पर्व पर सार्वजनिक रूप से शासकीय सेवक द्वारा अपमान करना कानूनी अपराध है। सरपंच के अनुसार आज तक कभी इस तरह का शुद्धिकरण नहीं किया गया। यह पहली बार और सरपंच को अपमानित करने का सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता है।

सर्व अनुसूचित जाति समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उल्लेखनीय है कि *नीलमणि रात्रे* सामान्य सीट से सरपंच निर्वाचित हुए हैं।

कलेक्टर और एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल:* किसडी सरपंच *नीलमणि रात्रे*, सर्व अनुसूचित जाति समाज के सलाहकार *दिनेश बंजारे*, जिलाध्यक्ष *रेखराम बघेल*, रविदास समाज के जिलाध्यक्ष *देवेन्द्र रौतिया*, सारथी समाज के जिलाध्यक्ष *तुलेंद्र सागर*, सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष *विजय बंजारे*, *प्रकाश टंडन*, *पवन लहरें*, *संजीत बर्मन*, गाड़ा समाज के *टोमन सिंह कागजी*, *हीरा नेताम*, *नरेंद्र रौतिया*, *रामकृष्ण मिरी*, सरायपाली के पार्षद *खीरचंद बारी*, ब्लॉक अध्यक्ष *युगांत मिरी*, उपाध्यक्ष *तरुण बारी*, *खुश डहरिया* सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग शामिल रहे।

फ़रवरी 16, 2026

टेक्सटाइल और कपास उद्योग पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर चिंता — मोक्ष कुमार प्रधान

फ़रवरी 16, 2026



 बसना  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सटाइल और कपास उद्योग को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि यह मुद्दा देश के करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे किसान, कपास उत्पादक, बुनकर और छोटे व्यापारी जुड़े हुए हैं। यदि इस क्षेत्र में असंतुलित व्यापार नीति लागू होती है तो इसका सीधा प्रभाव रोजगार और उत्पादन पर पड़ सकता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में यदि बांग्लादेश के उत्पादों पर शून्य प्रतिशत कर और भारत के उत्पादों पर अधिक कर लगाया जाता है, तो इससे भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इस विषय पर केंद्र सरकार से स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सरकार के निर्णयों की जानकारी होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए देश के उद्योगों और श्रमिकों के हित में निर्णय लेना चाहिए।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि टेक्सटाइल और कपास उद्योग से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है, ताकि देश के करोड़ों लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

दिसंबर 08, 2025

किसान के पत्नी से मिलकर संबल प्रदान की : अलका चंद्राकर

दिसंबर 08, 2025

 




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/खल्लारी विधानसभा के ग्राम सेन भाटा में किसान मंन बोध के परिजनों से मिलकर अलका ने उन्हें ढाढस बंधाया मनबोध की धर्मपत्नी को अलका ने कहा कि धान का टोकन आप लोग जब चाहे कट जाएगा इसके लिए कहीं चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है मनबोध का रायपुर में अच्छे से अच्छा चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है और शीघ्र ही वह स्वस्थ होकर घर वापस आएंगे उन्होंने ₹5000 का आर्थिक सहायता भी तत्काल प्रदांवकिया गया भविष्य में आर्थिक सहयोग का आश्वासन न देते हुए कहा कि किसान का₹20000 का कर्ज भी सहकारी समिति में है जिसे इस वर्ष धान के राशि से नहीं काटा जाएगा उसकी धर्मपत्नी ने बताया कि इस वर्ष बेटी की शादी की चिंता भी उनके पति को थी शादी उपरांत हम सब काम के सिलसिले में बाहर जाने वाले थे उन्हें शासन की सभी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जल जीवन मिशन के तहत घर में दो नाली महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है अलका ने उनकी पत्नी को संबल प्रदान करते  कहा कि भाजपा गांव गरीब किसान महिला युवा की पार्टी है उनके प्रति संवेदनशील है भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी होने पर मुझसे संपर्क करने की बात कही हैएवं विरोधी दलों के भ्रामक प्रचार में ना आने की भी सलाह दी इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश साहू मनबोध के छोटे भाई के पुत्र पार्षद थानू पांडे नरेश चंद्राकर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे.



जून 29, 2025

मिट्टी के कलाकार नवाचारी सेजेस महासमुंद के हेमलाल चक्रधारी शिक्षक मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए

जून 29, 2025




महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /मिट्टी से नवाचार करने वाले हेमलाल चक्रधारी शिक्षक स्कूल सेजेस नयापारा महासमुन्द को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कलेक्टर  श्री विनय कुमार लंगेह , जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरें, डी एम सी श्री रेखराज शर्मा , बी आर सी सी श्री जागेश्वर सिंहा , द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मान प्राप्त हुआ । इन्होंने मिट्टी से अनेक आकृतियों का निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए हैं निरंतर इसके द्वारा मिट्टी से नवाचार देखने को मिलता है । इसका कहना है कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है बस गाइडलाइन नहीं मिल पाता । बच्चों में नवाचार व सृजन करने की क्षमता बहुत होती है । लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते । शिक्षक ही वहीं नींव है जो बच्चों को मार्गदर्शन कर उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करता है। इससे बच्चों में सृजन कौशल का विकास होता है । व बच्चे आत्मनिर्भर व सक्षम बनते हैं ।

मैंने अपने पारंपरिक कार्य मिट्टी को ही शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार से जोड़ा। बच्चों में कौशल विकास को बढ़ाने और करके सीखने की सोच को लेकर मिट्टी से जो कि शून्य निवेश भी है । इससे अनेक टी एल am सहायक शिक्षक सामग्री का निर्माण कर बच्चों के समक्ष प्रेषित किया । बच्चों में मिट्टी को लेकर आकषर्कता हमेशा बनी रहती है । बच्चों को मिट्टी द्वारा निर्मित टी एल एम  बहुत ही आकर्षक और सरल लगता हैं।बच्चे आसानी से इस मिट्टी के  टी एल एम के माध्यम से अथवा ग्रुप बनाकर गतिविधियां करते हैं ।बच्चे स्वयं करके व निर्माण करके गतिविधि करते हैं । मैंने अब तक लगभग सभी विषयों पर अनेक सहायक सामग्री का निर्माण कर लिया हूं । निरंतरता नवाचार के आधार पर बच्चों को शिक्षक प्रदान करते रहता हूं।  बच्चे स्वयं करके सीखते हैं । इस  टी एल एम के माध्यम से बच्चे बहुत ही आसानी से  अवधारणा को समझ जाते हैं।  साथ ही अनेक कार्य ड्राइग, कबाड़ से जुगाड़,थर्मोकोल, लकड़ी जैसे वस्तुओं से बहुत ही आकर्षक  टी एल एम  बनाकर बच्चों को सिखाता हूं । मेरे द्वारा निर्मित  टी एल एम   को आप फेसबुक, यूट्यूब सोशल मीडिया के माध्यम से आप देख व सीख सकते हैं । नवाचार के क्षेत्र में अब तक अनेको बार पुरस्कृत किया जा चुका हैं । जिसमें नवाचार गतिविधि समूह भारत, राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर, FNL आधारित शिक्षण, उत्कृष्ट शिक्षक, कलेक्टर सांसद ,विधायक गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस  पर उत्कृष्ट शिक्षक संस्कार भारती महासमुंद ,पढ़ाई तुहर  द्वार हमारे नायक कबाड़ से  जुगाड़ उत्कृष्ट कार्य ,राष्ट्रीय साक्षरता, निर्वाचन, शिक्षक टैलेंट, कोरोना योद्धा शिक्षक सम्मान 2020 आदि । विगत वर्ष माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी मेरे TLM का अवलोकन किया जा चुका है।

सामाजिक क्षेत्र व कार्य पारंपरिक कार्य मिट्टी की कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु अन्य कार्य किए हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, हिंदी दिवस, विश्व पर्यटन दिवस ,राष्ट्रीय एकता ,निर्वाचन, मातृ दिवस ,छत्तीसगढ़ महतारी, महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि, सभी प्रकार के पर्व व त्योहार पर मिट्टी द्वारा अनेक कलाकृतियों का निर्माण कर लोगों को हमेशा जागरूक करने का प्रयास किया है। कोरोना काल पर भी अनेक कलाकृतियों का निर्माण कर लोगों को जागरूक किया है। वीडियो ,फोटो मिट्टी की कलाकृतियों से  प्रदर्शित कर सोशल मीडिया यूट्यूब व फेसबुक के माध्यम से लोगों के बीच  प्रेषित किया। जिसको देखकर लोग अत्यधिक जागरूक हुए साथ ही  इस कलाकृति को एक नई पहचान मिली।  तथा मैंने कुछ विशेष प्रकार के कार्य जैसे विलुप्त होते हुए कार्य जाता, सुपा, सील लोडहा जैसे अनेक वस्तुओं को मिट्टी के कलाकृति द्वारा बनाकर संक्षिप्त विवरण लिखकर लोगों को जानकारी प्रदान किया।  आने वाले समय में और अनेक प्रकार के नवाचार मेरे द्वारा निर्मित किए जाएंगे जो लोगों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहेगा मैंने अपनी कलाकृति के माध्यम से लोगों को सांस्कृतिक व सभ्यता से हमेशा जोड़कर रखने का प्रयास किया हैं।

मॉडल निर्माण  शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए बच्चों के साथ अनेक मॉडलों का निर्माण कर बच्चों को संकुल , विकासखण्ड ,जिला स्तर पर पहुंचा है। जिसमें विज्ञान व गणित मॉडल महत्वपूर्ण रहा है। मैंने इस पर बहुत ही अच्छे-अच्छे मॉडल बनाए हैं ।और मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि मैं निरंतर कुछ नवाचार और कुछ हटके कुछ कार्य करु। जो लोगों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहे।

अप्रैल 16, 2023

सामायिक आराधना के साथ सकल समाज की उपस्थिति में नव्वाणु आराधकों का जिनशासन ग्रुप दुर्ग ने किया अभिनंदन

अप्रैल 16, 2023


दुर्ग संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ दुर्ग नगर जैन समाज के नव्वाणु आराधकों के साथ सामायिक करने एवं उनके अभिनंदन हेतु नवगठित सेवाभावी संस्था जिनशासन ग्रुप दुर्ग के द्वारा 16 अप्रैल रविवार प्रातः 6:30 बजे सामयिक स्वाध्याय प्रेमी परम पूज्य श्री शीतल मुनि जी म.सा.के पावन सानिध्य में श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी,मालवीय नगर दुर्ग में धर्म के क्षेत्र में एक अनूठी पहल करते हुए सकल जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक सामायिक आराधना एवं नव्वाणु आराधकों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया की जैन धर्म के महान एवं शाश्वत तीर्थ गिरनार की पावन भूमि पर साधु साध्वी भगवंतों की निश्रा में आयोजित नव्वाणु आराधना में दुर्ग नगर जैन समाज के युवक-युवतियों एवं आराधकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,दुर्ग नगर जैन समाज के नव्वाणु आराधक मंजू टाटिया,सरोज गोगड़,साक्षी दुग्गड़,सौम्या बरडिया,हर्षा बरडिया,साक्षी बैद,प्रज्ञा बैद,नुपुर गोलछा,रूपाली बाफना,सरला बरडिया ने अपनी यह ऐतिहासिक,महान एवं अनुपम यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न की।

सेवाभावी संस्था जिनशासन ग्रुप के द्वारा पूज्य साधु भगवंत के सानिध्य में इन आराधकों के साथ सामायिक करने हेतु सकल जैन समाज से अपील की गई,उनके इस अपील एवं निवेदन पर सैकड़ों की संख्या में सकल जैन समाज के लोगों ने उपस्थित होकर नव्वाणु आराधकों के साथ सामायिक की आराधना की एवं उनका स्मृति चिन्ह के माध्यम से अभिनंदन किया,कार्यक्रम के पश्चात सैकड़ों की संख्या में पधारे समाजजनों हेतु उक्त संस्था के द्वारा नवकारसी की व्यवस्था की गई थी जिसका भी सभी ने लाभ लिया।

इस अनूठे आयोजन में समाज के गौरवशाली सदस्य महेंद्र दुग्गड़, निर्मल बाफना,कानमल बाफना, कमलेश बैद,टीकम छाजेड़,एवंता छाजेड़,बबला चोपड़ा,विनीत चोपड़ा,अमृत लोढ़ा,महावीर लोढ़ा आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

जिनशासन ग्रुप के सदस्य महेन्द्र लोढ़ा,अशोक लोढ़ा,संजय लोढ़ा, आकाश डाकलिया,गौरव पारख, सुशील पारख,मनीष चोपड़ा, हेमंत बाफना,रिशेन गोलछा,राजू पारख,भावेश बागमार,उज्ज्वल पींचा,अमित पींचा,मोनिका बाफना,पूनम लोढ़ा,नेहा डाकलिया,मोनिका चोपड़ा,मनीषा पारख,प्रियंका पारख,रीनल बागमार आदि की  कार्यक्रम के सफल आयोजन  विशेष भूमिका रही,संस्था के अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त महानुभावों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और भविष्य में आयोजित होने कार्यक्रमों में भी सभी को सदैव सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने हेतु आह्वान किया।



फ़रवरी 07, 2023

रोमी सलूजा का राजनीतिक कद बढ़ा जिले में हुए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

फ़रवरी 07, 2023



सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक किस्मतलाल नंद के अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास महासमुंद के सदस्य नियुक्त किए गए है साथ ही सरायपाली विधानसभा से भी विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में विधायक नंद ने सभी नव नियुक्त प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करवाने के लिए पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। इसी तारत्मय में सरायपाली कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष कमल किशोर सलूजा(रोमी सलूजा) विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समस्त मित्रों, राजनीतिक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सलूजा को बधाई दी है।

जनवरी 21, 2023

शिक्षा विभाग ने डेमोंस्ट्रेशन स्कूल के रूप में चुना गया नर्रा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को,जिले के एक मात्र विद्यालय।

जनवरी 21, 2023

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए पूरे राज्य की अगुवाई करने का मौका मिला नर्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को।



 बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सुबोध कुमार तिवारी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व दिल्ली में किया था। उसके बाद राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने सुबोध कुमार तिवारी के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला  नर्रा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए डेमोंस्ट्रेशन स्कूल के रूप में चुना है।


 राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक जिले के एक स्कूल को अलग अलग विधाओं में डेमोंस्ट्रेशन स्कूल के लिए चयन किया गया है,किन्तु राज्य कार्यालय द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा में प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी के नेतृत्व मे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को जिले के अन्य स्कूलों के साथ राज्य के स्कूलों में प्रसारित करने के लिए एआई बेसिक लैब नर्रा  स्थापित किया जाएगा।

      प्रारंभ में जिले के दस स्कूलों के चयनित छात्रों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्हें एआई आधारित प्रोजेक्ट बनाने के तकनीक सिखाए जाएंगे। उसके बाद अगले चरण में इसे नर्रा स्कूल के माध्यम से जिले के अन्य स्कूलों में लेे जाया जाएगा, तथा अगले चरण में राज्य के लिए लागू किया जाएगा।

    इस वर्ष इस प्रोजेक्ट के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा के माध्यम से जिन दस स्कूलों में एआई तकनीक सिखाई जानी है, उनमें शासकीय मिडिल स्कूलों में नर्रा, बिंद्रवन, परसूली, कसेकेरा,  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं में कोमाखान, परसूली, कोमाखान, टेमरी, देवारी एवं शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कसेकेरा को राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा चुना गया है।  इन स्कूलों मे एआई आधारित तकनीक सीखने में नर्रा के सुबोध तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।

*ए आई में नर्रा का सफर*

जून 2021 में नर्रा के 50 छात्रों को इंटेल के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की ट्रेनिंग दी, विद्यालय के सात छात्र राष्ट्रीय स्तर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में टॉप 100 में रहे। नवंबर 2022 में  दो छात्र का  एआई आधारित कृषि प्रोजेक्ट  ने टॉप 20 में दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

*स्कूली शिक्षा में कितना जरूरी है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस*

नई शिक्षा नीति में शामिल पाठ्यक्रम का अहम घटक है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों मे इसकी पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है, परन्तु राज्य के पाठ्यक्रम में नहीं है शामिल। ऐसे में इस नई तकनीक के लिए नर्रा में बेसिक लैब बनने तथा दस अन्य स्कूलों तक इसे विस्तार करने की कार्ययोजना से राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी इस नई तकनीक को सीखने का अवसर मिलेगा। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 12 हजार करोड़ का मार्केट भारत में है ऐसे में इसे भविष्य की तकनीक भी कहा जाने लगा है।

जनवरी 18, 2023

भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नया कीर्तिमान रच रहा - उषा पटेल

जनवरी 18, 2023

धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होने पर महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने खुशी जाहिर की




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान मे आज छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य मे 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर नया कीर्तिमान रचा महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह प्रदेश के भूपेश सरकार ने किसानों के हित के फैसले लेते हुए धान खरीदी की शुरुआत की थी तब से अब तक लगातार नये किसान पंजीयन कर रहे किसान खेती की तरफ जागरूक हो रहे हैं इसी का नतीजा है कि आज छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य मे 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य को पूरा किया किसानों को सशक्त मजबूत बनाने इसे बड़ी देशभर मे कोई दूसरा राज्य नहीं।

महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कहा की पूर्व में भाजपा की सरकार ने किसानों को शोषण किया किसानों से वादाखिलाफी किसकी इसी के कारण है कि छत्तीसगढ़ में किसानों की आत्महत्या का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार आई है तब से लगातार किसान खुशहाल हो रहे मजबूत बन रहे 2022-23 मे 24.97 लाख किसानों मे पंजीयन कराया जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि हे जहां भाजपा की सरकार में लगभग 58 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होती थी आज वही भूपेश सरकार मे 100लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है जबकि अभी 14 दिन शेष है।

महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कहां की है 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी से किसानों का मनोबल बढ़ा है आज छत्तीसगढ़ के किसानो की आय बढ़ रही जिससे छत्तीसगढ़ के व्यापार मे इसका फायदा नजर आ रहा छत्तीसगढ़ सशक्त और मजबूत बन रहा भूपेश सरकार की किसान हितेषी फैसलो के बदौलत आज छत्तीसगढ़ नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार के लगातार किसान विरोधी फैसलों के बाद भी भूपेश सरकार ने किसानों को न्याय दिलाने वचन बद्ध थी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहर कर हर बार किसी न किसी तरह से अडचन डालने की काम किया लेकिन छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने किसानों का भरोसा कायम रखा यही कारण है कि किसान न्याय योजना के तहत किसानों को न्याय देने का काम किया गया कभी छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता था जिसे भाजपा की सरकार रहते पूरी तरह खाली करने का काम किया था लेकिन जब से किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमान सभाला किसानों साथ खड़े रहकर उन्होंने आज छत्तीसगढ़ की काया बदल दी छत्तीसगढ़ के किसानों के अच्छे दिन लेकर लाएं हे मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं देता हूं कि वह लगातार किसान हितेषी फैसले लेकर किसानों को मजबूत और सशक्त बनाने का काम युही करते रहें।

अक्टूबर 30, 2022

कोमाखान क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत मे

अक्टूबर 30, 2022

बोइरगांव में ही कई चोर दे चुके है चोरी की घटना को अंजाम


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / कोमाखान थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है,दीन ब दिन चोरी की घटना बढ़ने से ग्रामीणों में दहसत का माहौल व्याप्त होते जा रहा है,रा त के अंधेरे हो या दिन दहाड़े चोर सुने मकानों और सरकारी भवनों का ताला तोड़कर कर चोरी को अंजाम दे जाते है और रखे रोजमर्रा उपयोग की चीजें हो या कीमती सामान सभी पर अपना हाथ साफ कर लेते है।

गांव के कई किसान के बोरवेल्स को मोटर, केबल,ट्रेक्टर की कीमती सामान चोरी हो चुकी है।

1 माह पूर्व गांव के मिनी आंगनवाड़ी केंद्र चिखली बोइरगांव के ताला तोड़कर वहां रखे सिलेंडर गोदरेज व अन्य सरकारी संपत्ति पर चोरों ने हांथ साफ कर क्षति पहुंचा चुके है।

कृषि कार्य का समय है लोग घर मे ताला बंद कर खेती कार्य करने चले जाते है,ऐसे समय मे सुने मकानों पर ताला तोड़कर चोर अपने चोरी के कारनामे कर जाते है ,और रखे समान थाली बर्तन,राशन समान,नगदी रकम,पार कर जाते है।

घटना छोटी होने के कारण ग्रामवासी भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नही करवाते इसलिए भी चोर दिन रात चोरी की घटना को अंजाम देते रहते है।

बीते दींन ग्राम पंचायत बोइरगांव के उचित मूल्य की दुकान पर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है और रखे राशन समान को बड़ी मात्रा में ले उड़े है,

उचित मूल्य दुकान की सेल्समेन पूरन सिंह ठाकुर ने बताया की चोरी की घटना होने के बाद सुबह ग्रामीणों ने मुझे फोन पर सूचित किया कि राशन दुकान में किसी ने ताला तोड़ दिया है और रखे राशन समान भी अस्त व्यस्त बिखरे पड़े है,जब मैंने जाकर देखा तो चोर लोग ताला तोड़कर 30 पैकेट चावल बोरी ले गए है चावल बोरी वजनी 50 किलो 15 क्विंटल और 1 बोरी शक्कर की पकेट गायब है,घटना होने पर पूरन ठाकुर द्वारा गांव के सरपँच को घटना स्थल को दिखाने के बाद कोमाखान थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाया गया है।

जिसपर कोमाखान थाना प्रभारी हर्ष धुरन्धर ने जल्द से जल्द पतासाजी कर अज्ञात चोर को हिरासत में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।


अक्टूबर 29, 2022

आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश सचिव एवम ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मोहन बंजारा को पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मे सदस्य नियुक्ति होने पर बंजारा समाज में हर्ष

अक्टूबर 29, 2022



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश सचिव एवं ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मोहन बंजारा को पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मे सदस्य बनाए जाने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार ब्यक्त किया है।

फुलझर अँचल के सक्रिय कांग्रेसी नेता मोहन बंजारा को पिछडा़ वर्ग प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त किये जाने पर गौतम बंजारा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद एवं सचिव फुलझर परिक्षेत्र बसना, दिलीप नायक, दिनेश बंजारा, संतराम बंजारा, भागीरथी नायक, सागर नायक, भोपाल नायक, ललित नायक, सदाशिव नायक, ज्ञान सिंह नायक, गोकुल नायक, भागवत नायक, गुहाराम नायक, परस नायक, ऊदल नायक, हेमलाल राठौड़, परमा नायक, ओखी नायक , हेमसिंह नायक, निर्मला नायक, प्रेम नायक, शंकर नायक, जागता नायक, मुरली नायक, कन्हाई नायक, महाराज सिंह, भोला नायक, कामेश बंजारा, तारा बंजारा, हीरेश नायक, टी आर नायक, हीरा सिंह, पंचराम बंजारा, सुरेंद्र बंजारा, अखिलेश बंजारा, चंद्रभान बंजारा, मंगल सिंह परमार, काशी नायक, मोहन बंजारा, अमर सिंह नायक के साथ ही आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के समस्त पधाधिकारी गण एवं बंजारा समाज फुलझर परिक्षेत्र बसना ने स्वागत कर बधाई प्रेषित किए हैं



अक्टूबर 01, 2022

दिव्यांग बच्चों से सम्बंधित शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अक्टूबर 01, 2022


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में दिव्यांग बच्चों से सम्बंधित ब्लॉक स्तरीय दस दिवसीय प्रशिक्षण वातावरण निर्माण कार्यशाला,ब्रेल लिपि एवं सांकेतिक भाषा सम्बन्धी प्रशिक्षण 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में  प्राथमिक शाला के 10 शिक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के 10 शिक्षक उपस्थित रहे। जिसे  सांकेतिक भाषा सम्बन्धी प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरअनिल पटनायक, सावित्री यादव एवं ब्रेल लिपि का प्रशिक्षण छबिराम बघेल एवं हेमंत साहू के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में दिव्यांगता का कारण व रोकथाम के उपाय,दिव्यांग बच्चों से सम्बंधित कक्षा-कक्ष में किये जाने वाले प्रायोगिक कार्य,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगों हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजनायें एवं समावेशी शिक्षा को सफल बनाने हेतु किये जाने वाले सकारात्मक उपाय जैसे कई विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया


 दसवें दिवस के प्रथम सत्र में बीएआरसीसी अतुल प्रधान ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के विकास के लिए हम सबको मिलजुलकर प्रयास करना होगा। स्कूली बच्चों को साक्षर बनाने के साथ -साथ योग्य नागरिक बनाना भी जरूरी है। द्वितीय सत्र में समापन के अवसर पर अतिथि के रूप में प्राचार्य ए आर बरिहा, एससीईआरटी की विद्यावती चंद्रकार,साक्षरता विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारी अरुण देवता ,सौ दिन सौ कहानियां कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी छबिराम पटेल एवं भाषाई व गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी अंतर्यामी प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम को छबिराम पटेल,विद्यावती चंद्रकार,अरुण देवता एवं अंतर्यामी प्रधान ने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया। छबिराम पटेल ने कहा कि सीखना शतत् चलने वाली प्रक्रिया है। कुछ न कुछ जीवन भर सीखते रहें। विद्यावती चंद्रकार ने कहा कि कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें तो उससे कहीं ज्यादा खुशी मिलती है। साक्षरता विभाग के ब्लॉक नोडल अधिकारी अरुण देवता ने कहा कि शिक्षा दान करना पुण्य काम है। समाज में साक्षरता दर बढ़े,इसके लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। प्रधानपाठक अंतर्यामी प्रधान ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अपने ज्ञान को सीमित न रखें।क्योंकि ज्ञान बाँटने से वह बढ़ता है। समापन अवसर पर दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रतिवेदन का वाचन फूलचंद भोई ने किया। प्रशिक्षण गतिविधियों में सुंदर प्रधान,हिरदे दीवान,सोमनाथ जगत,चंद्रिका साहू,सुलोचना पटेल,शकुंतला साहू,जयकुमारी निषाद,उदय कुमार,नित्यानंद पटेल,पुकराम कुर्रे,जयप्रकाश ध्रुव,भूषण पारेश्वर सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

सितंबर 21, 2022

बच्चों के बहुआयामी विकास हेतु रामदर्शन पब्लिक स्कूल का एक और महत्वपूर्ण कदम

सितंबर 21, 2022

बच्चों को थाना में होने वाली कार्यविधि, साइबर क्राइम,शारीरिक सुरक्षा संबंधित छात्रों को किया गया जागरूक



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ बच्चों के बहुआयामी विकास हेतु रामदर्शन पब्लिक स्कूल  का एक और महत्वपूर्ण कदम जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।जिसमें स्कूल के बच्चे स्टाफ व राम दर्शन पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं संचालक समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।


 शैक्षणिक भ्रमण के लिए राम दर्शन पब्लिक स्कूल के बच्चों को थाना पिथौरा ले जाया गया जिसमें थाना प्रभारी  राकेश खुटेश्वर एवं उनके सहयोगीयों ने बच्चों का उत्सुकता पूर्वक स्वागत किया तथा सभी बच्चों को थाना में होने वाली कार्यविधि, साइबर क्राइम,शारीरिक सुरक्षा, अपराध के प्रकार व कारणों तथा उनके परिणाम की पूरी जानकारी प्रदान की एवं पुलिस वर्दी के प्रकार तथा कार्य प्रभार को समझाया बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समाधान किया गया। अंततः बच्चों ने पुलिस थाना से जुड़ी बहुत सी बातों का ज्ञान अर्जन किया तथा थाना प्रभारी को सैल्यूट करके उनका आभार प्रकट किया इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समाज के प्रति जागरूकता एवं कानून व्यवस्था से अवगत कराना है ताकि वे आगे भविष्य में आने वाली समस्याओं एवं कठिनाइयों का निडरता पूर्वक सामना कर सके। शैक्षणिक भ्रमण का यह कार्यक्रम अत्यधिक प्रभावशाली रूप से सफल रहा

देखें वीडियो





सितंबर 20, 2022

छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के अधूरे मकान को पूरा करने राशि जारी करें: मोनिका साहू

सितंबर 20, 2022

बागबाहरा विकासखण्ड के 633 हितग्राहियों के मकान अधूरा राशि जारी करें राज्य सरकार: मोनिका साहू



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अधूरे मकान को पूरा एवम राशि जारी करने के सम्बंध में जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू ने हितग्राहियों के साथ जिला कलेक्टर महासमुंद में विज्ञप्ति दी है।जिसमें बताया गया है कि बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा किया गया एवम अधूरे प्रधनमंत्री आवास का निरक्षण भी किया गया। विकासखण्ड के 633 हितग्राहियों के मकान अधूरा है।जिसमें किसी को एक किश्त तो किसी को दूसरी किश्त के बाद अधूरा है।अधिकारों कर्मचारियों का कहना है कि ये राज्य सरकार के ऊपर है, अगर चाहे तो राशि जारी कर सकते है सरकार अगर ना चाहे तो राशि जारी नहीं कर सकते है।जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सरकार 2018 में बना है।केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत की गई है। ओ सभी मकान अभी अधूरा है।हितग्राहियों के प्रत्यक्ष बातचीत भी हुई। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के द्वारा पहल नहीं हुआ ।


प्रधानमंत्री आवास योजना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है,इसमें भी राज्य सरकार द्वारा गरीबों के हित में उदासीनता दिख रही है जो कि मानवता की दृष्टि से गलत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का अधूरा मकान पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर व राज्य सरकार के नाम विज्ञप्ति दिया गया।बताया गया कि अगर राज्य सरकार गरीबों के हित को ध्यान नहीं देती है तो ऐसी स्थिति में आप जिला खनिज न्यास मद (D.M.F) की राशि को गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने राशि आंबटित करने माँग की है। हितग्राहियों के अधूरे मकान व योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर हितग्राहियों के हित के लिए उग्र आंदोलन की जायेगी।

सितंबर 19, 2022

बंद स्कूल को खुलवाने ग्राम छिदौली के ग्रामीण विकासखंड कार्यालय घेरा

सितंबर 19, 2022

प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी ना ही पढ़ना  ना ही लिखना जानते है।


साक्षरता अभियान की भी खुली पोल 


संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


पिथौरा संस्कार न्यूज़/ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदौली के आश्रित ग्राम टिकरापारा में बंद स्कूल को खुलवाने आज ग्रामीणों ने विद्यार्थियों सहित विकासखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव कर दिया करीब घंटों भर अपनी मांग को लेकर विद्यार्थी अपने माता , पिता, भाई ,बहनों के साथ भूखे प्यासे   संतुष्टिपूर्ण जवाब के लिये कार्यालय में डटे रहे ।


आज दोपहर में विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंदौली के ग्रामीण विकासखंड शिक्षा  कार्यालय पहुंचे कर लगभग 7 वर्षों से बंद पड़े स्कूल को खुलवाने की मांग रखी जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके । अपने स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर प्राथमिक शाला के नन्हे मुन्हे विद्यार्थी  भूमिका विश्वकर्मा , माहेश्वरी बरिहा , जया पटेल  आदि ने बताया कि वे पढना चाहते है जिससे उनका भविष्य सुधर सके पर लगातार 7 वर्षों से बंद पड़े प्राथमिक स्कूल से उनकी पढ़ाई प्रभावित है हमारे प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने जब उनसे नाम लिखने और लिखे शब्दों को पढ़ने कहा तो ना तो वे पढ़ सके ना ही नाम लिख सके इससे वर्षों से लागू साक्षरता मिशन पर भी सवाल खड़ा है कि वे अध्ययनरत विद्यार्थियों को लिखने पढने लायक नहीं बना पाये । स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा का स्तर कितना गिर चुका है और ये 
नौकर शाही अधिकारी , कर्मचारी , शिक्षक ,पढ़ाई होने करवाने का डंका बजाते दिखते है । समय रहते शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देगी तो विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कल्पना भी नहीं कर सकते । बहरहाल इन मासूम विद्यार्थियों और अपने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य के लिये चिंतित पालकों की शासन सुध लेती है या नहीं समय के गर्त में है । इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर से जानकारी जानना चाहे तो कार्यालय में नहीं थे ।

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लछमी डड़सेना से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा ।



सितंबर 17, 2022

बलौदा महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया

सितंबर 17, 2022



*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में हिंदी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री अंकित भोई सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा उपस्थित रहे। अंकित भोई ने हिंदी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रखते हुए वर्तमान में हिंदी की दुर्दशा एवं छात्रों को भाषायी दुराग्रह त्यागने का संदेश दिए । हिंदी प्राध्यापक श्रीमती कमला दीवान ने छात्रों को बताये कि अंग्रेजी आज की जरूरत है लेकिन जरूरत के लिए हमें नींव अर्थात हिंदी छोड़ दें यह उचित नहीं, हिन्दी देश का गौरव है। श्रीमती अनिता पटेल प्राचार्य ने छात्रों को बताया कि हिन्दी सांस्कृतिक एकता स्थापित करने का मुख्य साधन है। गजानंद नायक ने कहा कि हिन्दी हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ,साथ ही किरण कुमारी चंद्राकर ने छात्रों को बताया की हिन्दी अपने मिठास ,सरलता एवं वैज्ञानिकता के कारण अपना स्थान बनायी हुई है । इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अंजेला लकड़ा ,सपना प्रधान, मकरध्वज राणा ,माधुरी प्रधान ,रितेश देवता, ऋतु राज भोई ,वासुदेव राणा के अलावा  छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  आभार प्रदर्शन रमेश पटेल ने किया जबकि कार्यक्रम  का संचालन हिन्दी के  सहायक प्राध्यापक श्रीमती कमला दीवान द्वारा किया गया।






सितंबर 14, 2022

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में साक्षरता पखवाडा मनाया गया

सितंबर 14, 2022

 

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पिथौरा मे साक्षरता पखवाडा के तहत रैली निकाल कर जन जागृति का अगाज किया गया ।शाला के प्राचार्य एम डी प्रधान के नेतृत्व मे एवं शाला विकास समिति के अधयक्ष मधु महांती ने साक्षरता पखवाडा के संबंध मे बच्चो को बताया की साक्षर होना क्यो आवश्यक है ।साक्षर समाज घर परिवार गांव सबके लिए लाभकारी होता है ।माना की शिक्षा सबका अधिकार है यह शासन द्वारा संविधान मे दिये कानून की बात है   स्कूल के बच्चो की रैली की अगुवाई शाला की अर्पिता  महांती मुस्कान साहू  कृति साहू मुस्कान भवानी सौम्या भावना पटेल पायल रोशनी आदि ने किया 


रैली मे व्यवस्था हेतु शाला परिवार के रेखराज पटेल चंद्रहास साहू अमरजीत नायक सुमन साहू द्ररिका प्रसाद प्रकाश सिह नूतन साहू आदि शिक्षक शिक्षिका का योगदान रहा ।।



अगस्त 30, 2022

पिथौरा थाना में गणेशोत्सव के मद्देनजर किया गया शांति समिति का बैठक

अगस्त 30, 2022

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/  पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा  जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी थाना/चौकी परिसर  में  *शांति समिति की बैठक*  के तहत  कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरपुंजे एसडीओपी पिथौरा विनोद कुमार मिंज एवं थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक राकेश खूटेश्वर के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 30.08.22 को थाना पिथौरा परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई


गणेश उत्सव  को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं उत्सव में किसी भी प्रकार का अशांति पैदा ना होने दें एवं कहीं भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल थाना में सूचना देने के लिए कहा गया, जिससे सभी समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सहमति जताई, बैठक पिथौरा के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक , गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता , पत्रकार बंधु एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।



अगस्त 27, 2022

कमल किशोर (रोमी) बने खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के जिला प्रभारी

अगस्त 27, 2022

 



सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ महासमुंद विधायक, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर एवं कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने कमल किशोर (रोमी) सलूजा सरायपाली को कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए महासमुंद जिला प्रभारी घोषित किया है। उक्त जानकारी ख्वाजा अहमद महामंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्पोर्ट्स ने दी है।