sanskar.live: महासुन्द

Hot




महासुन्द लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महासुन्द लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

फ़रवरी 26, 2022

हमर पुलिस हमर संग समुदायिक पुलिसिंग चौकी टुहलू थाना कोमाखान जिला महासमुन्द

फ़रवरी 26, 2022

हमर पुलिस हमर संग समुदायिक पुलिसिंग चौकी टुहलू थाना कोमाखान जिला महासमुन्द



ग्राम पलसीपानी चौकी टुहलू थाना कोमाखान जिला महासमुंद


रामकुमार अग्रवाल की रिपोर्ट




संस्कार न्यूज़ महासमुंद/ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री  विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर  व  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा श्री कपिल चंद्रा के मार्ग दर्शन में , थाना प्रभारी कोमाखान श्री सिद्धेश्वर प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी टुहलू उप निरीक्षक श्री लक्ष्मी नारायण साव के द्वारा हमर पुलिस हमर संग के बैनर तले चौकी टुहलू क्षेत्र के ग्राम पलसीपानी में समुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें चौकी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से ग्रामीण, बच्चे, बड़े बुजुर्ग व  महिलाये उपस्थित आये जिन्हें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा बैंक फ्रॉड ,ATM ठगी, सोना चांदी चमकाने,  संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पुलिस को बताने व यातायात नियमों का पालन करने  के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूकता फैलाया गया | बाद ग्रामीणों  के मध्य क्रिकेट, फुटबॉल , बैडमिंटन एवं महिलाओं के मध्य  रस्साकशी , कुर्सी दौड़ और अन्य खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 




 जिसमें सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़  कर हिस्सा लिये । सभी खिलाड़ियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री  विवेक शुक्ला के हाथों पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। ग्रामीण अंचल के बुजुर्ग दिव्यांग जन व्यक्तियों को समुदायिक पुलिसिंग के तहत समान वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चौकी टुहलू थाना कोमाखान के सफल आयोजन में चौकी टुहलू थाना कोमाखान के पुलिस स्टाफ एवं ग्राम पलसीपानी के ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।



Read More

फ़रवरी 11, 2022

संपूर्ण जिले मे पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगाया गया एम.सी.पी. पाईन्ट मोबाईल चेक पोस्ट महासमुंद

फ़रवरी 11, 2022

संपूर्ण जिले मे पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगाया गया एम.सी.पी. पाईन्ट मोबाईल चेक पोस्ट महासमुंद



गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


एम.सी.पी.पाईन्ट की जाॅच करने पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबडा स्वयं थाना पटेवा पहुचें।

दिन भर संपूर्ण जिले में 648 वाहनों सहित वाहन में उपस्थित लोगों की गई जाॅंच।

सिंघोडा के रेहटीखोल के एम.सी.पी.पाईन्ट में पकडा गया 100 पैकेट डी.ए.पी. खाद्य।




महासमुंद संस्कार न्यूज़/ विगत दिवस श्रीमान पुलिस महानिदेशक, महोदय एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले में एम0सी0बी0 पाईंट लगाकर अवैध रूप से आने वाले मादक पदार्थो, नशीली दवाईयों, अवैध शराब एवं अन्य सामग्रीयों की रोकथाम के लिये समस्त जिले में थाना क्षेत्र में एम.सी.पी.पाईन्ट लगाकर औचक चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये। महासमुन्द पुलिस अधीक्षक, श्री विवेक शुक्ला द्वारा महासमुन्द जिले के समस्त थाना प्रभारियों को एम.सी.पी.पाईन्ट लगाकर औचक चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । आज दिनांक को जिले के समस्त 12 थानों एवं चैकियों मेंएम.सी.पी.पाईन्ट लगाकर आज दिनांक 11.02.2022 को संदिग्ध वाहनों की औचक जाॅच कि गई। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री विवेक शुक्ला द्वारा इन थानों में की जा रही कार्यवाही का स्वयं निरीक्षण किया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) सरायपाली, पिथौरा, बागबाहरा, महासमुन्द के साथ औचक जाॅच करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। महासमुन्द जिले में की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर श्रीमान आनंद छाबडा (भा.पु.से.) स्वयं थाना पटेवा के एम0सी0बी0 पाईंट पर औचक रूप से पहुचें और थाना पटेवा द्वारा की जा रही कार्यवाही का का निरीक्षण किया। मौके उपस्थित पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द श्री विवेक शुक्ला को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ थाने के अधिकारी/कर्मचारी को कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। समस्त महासमुन्द जिले के थाना/चैकियों में लगभग 648 छोटे-बडे वाहनों की जाॅच की गई। थाना सिंघोडा जो कि ओडिशा बाॅडर से लगा हुआ है। रेहटीखोल में एम.सी.पी.पाईन्ट लगा कर चेकिंग की जा रही थी शाम लगभग 05ः00 बजे ओडिशा से आने वाली स्वराज माजदा क्रमांक CG 13 UE 6715 को रोक कर उक्त एम.सी.पी.पाईन्ट पर चेक किया गया। चालक तीरथ उर्फ तिर्थो पिता चैतराम बाघ सा. सहजपानी थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द से वाहन में भरे हुये सामग्री के संबंध में पूछताछ की गई। चालक तिरथ उर्फ तिर्थो बाघ उक्त वाहन में भरे हुये 100 पैकेट डी.ए.पी. खाद्य के संबंध में कोई वैध दस्तावेज एवं जानकारी नहीं दे पाया जिस पर पुलिस के द्वारा धारा 102 जा.फौ. की कार्यवाही करते हुये मौके पर उक्त वाहन चालक से वाहन एवं उसमें भरे हुये 100 पैकेट डी.ए.पी. खाद्य कीमति 1,20,000/- रूपये को जप्त किया गया। खबर लिखे जाने तक संपूर्ण जिले में एम.सी.पी.पाईन्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की जाॅच रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा चन्द्रकान्त साहू एवं थाना स्टाफ के द्वारा की गई।






Read More

फ़रवरी 09, 2022

महासमुंद मे दिनांक 10 फरवरी को दीक्षा ले रहे मुमुक्षुओ का स्वागत जिलाध्यक्ष डाॅ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व मे कांग्रेसजनो ने किया।

फ़रवरी 09, 2022

 महासमुंद मे दिनांक 10 फरवरी को दीक्षा ले रहे मुमुक्षुओ का स्वागत जिलाध्यक्ष डाॅ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व मे कांग्रेसजनो ने किया।




गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

महासमुंद संस्कार न्यूज़ / महासमुंद की धरा पर  दिनांक 10 फरवरी गुरूवार को सरस्वती शिशु मंदिर, महासमुंद के प्रांगण मे जैन आचार्य श्री पीयूष सागर जी म.सा. के समक्ष 4 लोग संसारिक जीवन को त्याग कर दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु श्री विजय जी कोठारी निवासी महासमुंद, मुमुक्षु श्रीमती सुषमा विजय कोठारी निवासी महासमुंद, मुमुक्षु श्री रजत जी चोपडा निवासी महासमुंद तथा मुमुक्षु श्री संयम जी पारख निवासी मुंगेली का स्वागत अभिनन्दन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर द्वारा किया गया। 




डा रश्मि चन्द्राकर ने कहि की महासमुंद की पावन भूमि मे सम्पन्न होने जा रहे इस दीक्षा महोत्सव को ऐतिहासिक दीक्षा बतलाते हुए कहा ये महासमुंद के लिए सौभाग्य व गौरव का पल है जहा एक साथ 4 लोग दीक्षित होने जा रहे है जो संसार के सभी भौतिक सुख व वैभव को त्याग कर पांच महाव्रत धारी साधु बनने जा रहे है। इसी क्रम मे दिनांक 9 फरवरी बुधवार को जैन समाज के द्वारा भव्य वर्षीदान बरघोडा (शोभायात्रा) आयोजित किया गया। बरघोडा मे पंहुचे समस्त लोगो का स्वागत अभिनन्दन जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व मे संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,नेताप्रतिपक्ष राशि महिलांग,वरिष्ठ कांग्रेसी पारस चोपड़ा,लता कैलाश चन्द्राकर, लक्ष्मी सोनी,अजय थवाईत,मेहुल सूचक,मनोहर ठाकुर,गिरजाशंकर चन्द्राकर, निर्मल जैन,ममता चन्द्राकर,आरिफ बेग इत्यादि कांग्रेस पदाधिकारीयो ने नेहरू चौक मे मोतियों की माला पहना कर श्रीफल से स्वागत किया गया।

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer