sanskar.live: छत्तीसगढ़#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
छत्तीसगढ़# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छत्तीसगढ़# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नवंबर 14, 2022

आज होंगे बाल श्री उपाधि से सम्मानित सैकड़ों विद्यार्थी

नवंबर 14, 2022


छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने की कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी 

आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा


पिथौरा / विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित आज 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा बाल श्री पुरस्कार से विभिन्न विधाओं में पारंगत विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।  इस हेतु संगठन द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। गुरु तेज बहादुर धर्मशाला में आयोजित उक्त आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।


कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।  विभिन्न विद्यालयों से पंजीकृत लगभग 250  विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। जो विभिन्न विधाओं में पारंगत हैं। ऐसे विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बाल श्री पुरस्कार की उपाधि से सम्मानित करते आ रही है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू  एवं ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकर ने बताया कि बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृहत स्तर पर बाल दिवस का आयोजन यूनियन द्वारा किया जा रहा है।


 इस हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिले के अनेक प्रतिभावान विद्यार्थी अपनी विभिन्न विधा जैसे शिक्षा, स्काउड - गाइड, रंगोली, गायन, गीत - संगीत, नृत्य, विज्ञान, चित्रकला, नृत्य का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लेंगे, जिले के अनेक विद्यालयों से विद्यार्थियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि उक्त आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। 

जुलाई 02, 2022

छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खो-खो कोचिंग कैंप में होंगें शामिल

जुलाई 02, 2022


छत्तीसगढ़ (राजनांदगांव) देव पटेल की रिपोर्ट। भारतीय खो-खो संघ द्वारा दिनांक 05 जुलाई से 19 जुलाई 2022 तक श्री छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में 4थीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे भारतवर्ष के बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ से 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के राजकुमार कुरेटी, भुनेश्वर साहू, गजेंद्र साहू एवं विनायक पोकार्डे शामिल है। गौरतलब है, की 54वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जबलपुर-2021 में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उपरोक्त खिलाड़ियों का चयन किया गया है, यह चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में भाग लेने हेतु दिनांक 02 से 19 जुलाई को पुणे के लिए रवाना होंगे चयनित चारों खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री कमलजीत अरोरा, महासचिव श्री गोविंद मुदलियार, कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष माथुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष- श्री उमेश सिंह, डॉ ललित वर्मा, कुशाब राज्य लांबा, श्री तरुण शुक्ला- रेफ़री बोर्ड के कन्वीनर श्री फिरोज रहमान, लायंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल श्री पुरुषोत्तम टावरी उपरोक्त जानकारी श्री सचिन डोंगरे संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो संघ ने दी।

फ़रवरी 25, 2022

"निषाद समाज का आमसभा"

फ़रवरी 25, 2022



संस्कार न्यूज डेस्क :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश संगठन मुख्यालय छात्रावास भवन श्री राम जानकी मंदिर केंद्रीय कार्यालय को का भिलाई जिला दुर्ग (छ. ग. )में प्रदेश संगठन द्वारा समस्त आजीवन सदस्य जिला पदाधिकारी गण क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारी गण व प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में आम सभा का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2022 दिन रविवार प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया गया है।

जिसमें सामाजिक संगठन की मजबूती सामाजिक जनगणना व आगामी प्रदेश संगठन निर्वाचन परीचर्चा किया जाएगा ।

उपरोक्त बैठक की जानकारी छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप निषाद ने जानकारी देते हुए समाज के सभी आजीवन सदस्य, जिला पदाधिकारी गण , क्षेत्रीय अध्यक्ष गण व पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों तथा प्रबुद्ध जनों से उक्त दिनांक को बैठक में शामिल होने की अपील किया गया है।