प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बधाई संदेश प्रेषित किए
*बागबाहरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11:00 बजे प्रसारित होता है उसके उपरांत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अलका चंद्राकर ने पूरे भारत में टॉप टेन में स्थान बनाया .प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त नरेंद्र मोदी जी के बधाई संदेश पत्र प्रेषित कर बधाई देते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम एवं क्विज दोनों में रुचि देखकर प्रसन्नता हुई आपका यह सहयोग समर्पण हमारे देशवासियों की सामूहिक अच्छाइयों प्रेरणादायक कार्यों को उजागर करने की इस प्रेरक यात्रा की मजबूत नींव है आपका यह उत्साह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की राष्ट्र की भावना को दर्शाता है आप जैसे लोग भारत को अधिक सशक्त समावेशी आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने की यात्रा में मशाल वाहक बनेंगे अलका ने इस अवसर पर बताएं कि मन की बात कार्यक्रम में समाज के सामान्य नागरिकों को जो जमीन स्तर पर बदलाव लाने वाले नायकों महिला सशक्तिकरण युवाओं द्वारा किए जा रहे कार्य कृषि के नए प्रयोग आजीविका समूह खिलाड़ियों पर्यावरण प्रेमी जल संरक्षण स्वच्छता नवीनीकरण ऊर्जा प्रकृति की रक्षा के लिए काम करने वाले लोग स्टार्टअप स्वदेशी कला शिल्प को बढ़ावा देने वाले खिलाडी लोगों को बारे में बताया जाता है प्रधानमंत्री उनके कार्यों के माध्यम से देश के विकास और सकारात्मक बदलाव को उजागर करते हैं यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक जिसका प्रमुख उद्देश्य देशवासियों के प्रेरणादायक प्रयासों को सबके सामने लाना एवं अन्य लोगों को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है ज्ञात हो कि अलका ने पूर्व में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई दिल्ली के ताज होटल में आयोजित उज्ज्वला योजना के बारे में व्याख्यान देने वालों में पूरे भारत से चार डिस्ट्रीब्यूटर में से एक रही है एवं राज्यपाल से पुरुस्कृत हुए हैँ प्रधानमंत्री सेल्फी अभियान में भी पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम रही है भाजपा के सदस्यता अभियान में 10000 से अधिक सदस्य बनाने हेतु सदस्यता रत्न से भी सम्मानित किया गया है अभी वर्तमान में स्वतंत्र निदेशक(एम एस टी सी) इस्पात मंत्रालय नई दिल्ली पर मनोनीत है।



.jpeg)