sanskar.live: महासमुन्द#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
महासमुन्द# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महासमुन्द# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जून 10, 2023

महासमुंद जिले के मेरिट में आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान,कराया गया हेलीकाप्टर राइड

जून 10, 2023

कामयाबी की उड़ान शुरू, टॉपर स्टूडेंट्स को कराया जा रहा हैं हेलीकॉप्टर राइड, 15 राउंड में 78 स्टूडेंट्स कर रहे सवारी


महासमुंद जिले अंर्तगत सरायपाली वि.खं. के मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले पांच मेधावी हुए सम्मानित     


जिला कलेक्टर प्रभात मलिक एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई       



 महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2023 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी "स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना" अंतर्गत 10 जून 2023 को पुलिस  परेड ग्राउंड रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप  शिक्षा मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम  ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को "हेलीकाप्टर जॉय राइड" कराया इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक रामपुकार सिंह, सुनील कुमार जैन, संचालक,लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, प्रोफेसर व्ही.के. गोयल, सचिव, छ.ग.मा.शि.मण्डल रायपुर,अशोक नारायण बंजारे (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) सहित समेत आला अधिकारियों की मौजूदगी में अंकों से आसमां छूने वाले होनहार बच्चों ने हेलीकाप्टर से उड़ान भरने का आनंद लिया।   मेरिट में आए इन मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित "प्रतिभा सम्मान समारोह 2023" में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ,संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,विधायक रामपुकार सिंह,विधायक धनेन्द्र साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदि की उपस्थिति में प्रोत्साहन राशि (डेढ़ -डेढ़ लाख रू.) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें प्रभात मलिक,जिला कलेक्टर महासमुंद के कुशल निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी एवं सहायक संचालक (शिक्षा) हिमांशु भारतीय के संयुक्त मार्गदर्शन में सतीश स्वरुप पटेल बीआरसीसी सरायपाली के नेतृत्व में सरायपाली विकासखण्ड के पाँच मेधावी मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड और प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्साह के साथ भाग लिया 


जिसमें एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंडा की छात्रा द्वय स्मृति साहू (97.33%) एवं अमीषा पटेल (97.17%), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी की छात्रा बिंदिया प्रधान (97.17%), एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंडा का छात्र त्रिभुवन जायसवाल (97.17%), के.जी. कॉन्वेंट स्कूल सरायपाली की छात्रा रश्मि प्रधान (96.84%) को इस कार्यक्रम में शामिल होने एवं "आज हम ऊपर- आसमां है नीचे" को सच होते देखने का अवसर मिला। इन प्रतिभाशाली बच्चों ने डर को मात देकर खुशी के साथ "हेलीकाप्टर जॉय राइड" किया और रायपुर सिटी को आसमान से देखकर अचंभित हुए। इन्होंने अपने सपने को सच होते हुए देखा, जो हर किसी के बस की बात नहीं होता इसके लिए कड़ी मेहनत और सार्थक परिणाम की आवश्यकता होती है।बच्चों ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड हेतु मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री  को धन्यवाद ज्ञापित किया। 


इन मेधावी विद्यार्थियों ने प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर अपने संस्था प्रमुख,टीचर्स और विद्यालय प्रबंधन,परिवारजनों, रिश्तेदारों के साथ प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले लोगों/सहपाठी मित्रों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।विद्यार्थियों के जीवन में यह दिन सदैव अविस्मरणीय स्वर्णिम रहेगा। सभी सम्मानित मेधावी बच्चों को अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा,एसडीएम सरायपाली हेमन्त रमेश नंदनवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी,अध्ययनरत संस्था के प्राचार्यगण एवं शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जून 09, 2023

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक संपन्न

जून 09, 2023

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले-सांसदयो,जनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता हो

महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर// जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति, दिशा की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना सुनिश्चित हो ।साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा करने से कार्यों में कसावट आती है और समस्याओं का समाधान होता है। योजना की सही अर्थ तब होता है जब पात्र लोगों को लाभ मिले। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, जनप्रतिनिधि एवं सम्बंधित विभाग के जिला अधिकारी मौजूद थे।सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना  की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि अभी जिले में 16 लाख  मानव दिवस सृजित किये गए हैं । लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित किये जायेंगे।अमृत सरोवर अंतर्गत 126 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 101 पूर्ण हुए हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस आलोक ने बताया कि जिले में प्रति दिवस 20 से 25 आवास पूर्ण हो रहे हैं ।अभी तक 56987 आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा की आवास योजना का कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में बेहतर कार्य हो रहे हैं इसमें कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बेहतर कार्य हुए हैं 0 से 6 वर्ष के बच्चों के 73 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया है । साथ ही बीते 1 वर्ष में 18067  संस्थागत प्रसव सफलतापूर्वक किए गए हैं ।जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत 12458 हितग्राहियों को लाभ मिला है ।विद्युत विभाग की समीक्षा में सांसद ने कहा कि बरसात के पूर्व जहां-जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है उसे बदलने के साथ ही आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफार्मर की डिमांड भी कर ले। सांसद ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में कहा कि जिन जिन पंचायतों में टंकी और पाइप बिछाने का कार्य जारी है वहां खोदे गए गड्ढे को बरसात के पूर्व भर ले ताकि किसी तरह की सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके । कृषि विभाग की समीक्षा में बताया गया कि इस वर्ष लघु धान्य कोदो ,कुटकी और रागी की फसलों का विस्तार किया गया । जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला है। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिवासी विकास विभाग व अन्य विभागों की समीक्षा की गयी।

मई 29, 2023

दो दिवसीय यूआईडीएआई आधार कार्ड से जुड़ी समस्या निराकरण शिविर 1 व 2 जून को रायपुर में

मई 29, 2023


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/  आधार कार्ड को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में  आधार समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 जून से किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले शिविर में लोगों की आधार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाया जाएगा। जिसके लिए यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से अफसर यहां मौजूद रहेंगे। इस शिविर में  भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण  (यूआईडीएआई)  की टीम द्वारा प्रातः 10  बजे से 05 बजे तक लोगों की आधार से जुड़ी समस्याओं का निराकरण यूआईडीएआई के अफसर द्वारा किया जायेगा।   इसके साथ ये भी देखा जाएगा कि आधार में अपडेशन या अन्य जानकारियों को बदलने में क्या दिक्कतें आ रही हैं। जिसे सुधारने की कोशिश भी की जाएगी। जिससे लोगों को फायदा मिलेगा।

    ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  महासमुंद श्री भूपेन्द्र  ने बताया कि शहीद स्मारक रायपुर में लगने वाले शिविर में आधार से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाएगा। इसमें ऐसे लोग जिनके आधार नहीं बन पाए हैं। जिनके आधार गुम हो गए, बायोमेट्रिक्स व डेमोग्राफिक्स (पता) अपडेटए जन्मतिथि, नामए लिंग अपडेटए ई-आधार डाउनलोड करने में परेशानी,मोबाइल अपडेट होने के बावजूद ओटीपी नहीं आने सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए लोगों से परिचय पत्र जिसमें वोटर कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र,अंकसूची, पुराना कार्ड शिविर में लाने कहा गया है।महासमुंद ज़िले के लोग शिविर में जाकर आधार संबंधी समस्या दूर कर सकते है।

मई 15, 2023

बीमार को सलाख ,अगरबत्ती से दागना इलाज नहीं.अंधविश्वास है -डॉ.दिनेश मिश्र,ग्रामीण अंधविश्वास में न पड़ें

मई 15, 2023



संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा  ग्रामीण अंचल से इलाज के नाम पर बच्चों को गर्म सलाख और अगरबत्ती से दागना  के मामले सामने आए है जबकि यह अंधविश्वास है ऐसे बैगाओं पर कार्यवाही होना चाहिए.

डॉ दिनेश मिश्र ने बताया कुछ दिनों पूर्व महासमुंद जिले के मोहगांव और  बड़ेदाभा गांव के दो 15 व 20 दिन के नवजात शिशुओं को   बीमारी की झाड़फूंक करने के नाम पर गर्म सलाख और जलती अगरबत्ती से दागे जाने की घटना हुई है जिसमे एक बच्चे को 12 बार गर्म सलाख से दागा गया है ,वहीं दूसरे बच्चे को 6 बार.जिनसे उनकी हालत और बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल भेजना पड़ा.

डॉ मिश्र ने बताया जानकारी के अनुसारनीलमणि बारिक की 17 अप्रेल को जन्म ली बच्ची सौम्या बारिक को अपच,पेटदर्द का इलाज करने के लिए बैग ने नाभि के चारों ओर दागा जिससे बच्ची की तकलीफ और बढ़ गयी उसी प्रकार मोहगांव में पुरंदर साहू के घर 13 अप्रेल को जन्मी बच्ची को पेट फूलने की  बीमारी से निजात दिलाने नाभि के चारों ओर कई बार गर्म सलाख से दागने की घटना हुई है.बाद में तबियत बिगड़ने पर बच्चों को अस्पताल भेज गया .

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा नवजात शिशुओं को दागने की घटनाएं अकसर सामने आती है .ग्रामीण  शिशु के दूध न पीने, अत्यधिक रोने, बुखार, दस्त, पीलिया होने,जैसी  समस्याओं के निदान के लिए दागे जाने के समाचार अक्सर मिलते हैं जिससे शिशु की तबियत और अधिक खराब हो जाती है.और कई बार समय पर उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध न होने पर उनकी मृत्यु भी हो जाती  है.देवभोग से भी कुछ समय पहले पीलिया के इलाज के लिए  बैगाओं  द्वारा सौ से अधिक बच्चों को गर्म चूड़ी से दागने की खबर आई थी,जिसमें अनेक बच्चों की मृत्यु घाव,संक्रमण बढ़ने से हुई थी.लोहे के हंसिये से दागने के भी अनेक मामले आते रहते हैं जबकि यह सब  अवैज्ञानिक, तथा उचित नहीं है.

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा  कुछ नवजात शिशुओं में प्रारंभिक दिनों में कुछ समस्याएं आती है ,रात में जागना,बार बार रोना, गैस,अपच,पेट दर्द,पीलिया, बुखार,उल्टी करना,पर इन सब के लिए उस मासूम शिशु का उचित जॉंच और इलाज किसी प्रशिक्षित चिकित्सक से करवाना चाहिए .बीमारियों के अलग अलग कारण होते हैं जिनका जाँच, परीक्षण से उपचार होता है . स्व उपचार ,झाड़ फूँक, दागने,  गण्डा, ताबीज पहिनने, नजर उतारने आदि से  बीमार को  बीमारी से निजात कैसे दिलायी जा सकती है,बल्कि बच्चा और बीमार हो सकता है.और उसकी हालत बिगड़ सकती है.ग्रामीणों को इस प्रकार  किसी भी अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए बल्कि अपने आस पास  के किसी योग्य व्यक्ति कापरामर्श लेना चाहिए.



डॉ दिनेश  मिश्र

अध्यक्ष अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति

फ़रवरी 25, 2023

मुख्यमंत्री बघेल के साथ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचे सांसद राहुल गांधी

फ़रवरी 25, 2023

विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का किया दर्शन




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ सांसद श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। सांसद श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया। इस दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की। 
गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा,  संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी, स्थानीय जनप्रतिनिधि  रश्मि चंद्राकर, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद  थे।

दिसंबर 05, 2022

सोमनाथ ने दिया युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा

दिसंबर 05, 2022

महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री आर. भतपहरी जी के द्वारा किये गए आह्वान के आधार पर खल्लारी विधानसभा के युकां विधानसभा उपाध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि सोमनाथ टोंडेकर  ने सरकार पर अनुसूचित जाति से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए अपने पद समेत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात हो की पूरे छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का चुनाव ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता अभियान एवम् वोटिंग करा कर किया गया था जिसमें खल्लारी विधानसभा से 19 प्रत्याशी मैदान पर थे जिसमे तीसरा स्थान हासिल कर सोमनाथ टोंडेकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। आगे श्री टोंडेकर ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा अपने घोषणा पत्र में अजा वर्ग को 16% आरक्षण प्रदान करने की बात कही थी। पर जब देने की बात आई तब अपने वादे से साफ मुकर गई । चूंकि आरक्षण का मामला हमारे वर्ग के लिए बहुत बड़ी बात है सरकार ने हमे धोखा दिया है और तो और राज्य सरकार द्वारा अपने लोगो को पूरे प्रदेश में फटाखा फोड़कर व मिठाई बांट कर जश्न मनाने को कहा गया है यह पूरे अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान है। इस बात से मैं क्षुब्ध हु पार्टी मेरे समाज से बढ़कर नही है और इस समय मुझे अपने समाज के साथ आरक्षण की लड़ाई लड़नी है इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी की पद समेत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हु। और समाज के अन्य साथियों से भी निवेदन करता हु की पार्टी से पहले समाज को प्राथमिकता दे और तत्काल कांग्रेस की सदस्यता को त्यागे। 


ज्ञात हो कि अजा वर्ग अपने 16% आरक्षण वापसी के लिए सड़क की लड़ाई लड़ रही है और जगह जगह धरना , आक्रोश रैली व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है । सोमनाथ तोंडेकर  का कांग्रेस से इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए नुकसान दायक होगा । क्योंकि सोमनाथ टोंडेकर सरपंच प्रतिनिधि होने के साथ साथ पत्रकारिता जगत से भी जुड़े हुए हैं जिससे आम लोगों में अच्छी पकड़ है साथ ही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुन्द के जिला मीडिया प्रभारी है जिसके कारण समाज में सीधा पकड़ रखते हैं। कुछ जानकारों की माने तो सोमनाथ टोंडेकर का इस्तीफा आरम्भ है अभी जिले समेत पूरे प्रदेश में अधिकांश लोग कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देंगे।

अक्टूबर 14, 2022

आभार भंवरपुर कार्यक्रम में कृतज्ञता ज्ञापित करने पहुंचे कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर

अक्टूबर 14, 2022





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/महासमुंद जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री विश्वजीत बेहरा ने बताया कि कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर एक दिवसीय दौरे पर महासमुंद जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे सर्वप्रथम पटेवा में कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव उपेंद्र त्रिपाठी के दो युवा पुत्रों के दुर्घटना में निधन होने पर उनके निवास स्थान जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात किये । साकरा पहुंचने पर श्री चन्द्राकर का चंद्रमणी सिदार के नेतृत्व में आतिशी स्वागत किया गया ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों से भेंट किये । बसना में कांग्रेस नेता चरणजीत छाबड़ा के निवास में वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात की है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सलूजा इश्तियाक खेरानी व चंद्रशेखर बाघ व अन्य लोग उपस्थित थे। आलोक चंद्राकर के भंवरपुर पहुंचने पर लीलाकांत पटेल के नेतृत्व में आरती तिलक कर आतिशी स्वागत किया गया,


 कीर्तन मंडली व नारेबाजी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक चंद्राकर ने कहा कहां की पीसीसी प्रतिनिधि भंवरपुर से निर्वाचित होने के बाद मैं आज आप सभी लोगों का कृतज्ञता ज्ञापित करने आया हूं । हम सभी को छग के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगो को दिलाने के लिये कार्य करना है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए जो कार्य किया जा रहा है उससे डरकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ में डर का वातावरण पैदा करना चाहती है लेकिन हम सब कांग्रेसी जब अंग्रेज से नहीं डरे इन लोगों से नहीं डरने वाले हैं हम इनके प्रताड़ना का डटकर मुकाबला करेंगे और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पुनः 2023 और 2024 के चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएंगे ।  मुझे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में भंवरपुर को ब्लॉक युवक कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भंवरपुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनाने का सौभाग्य मिला भंवरपुर से मेरा आत्मीय लगाव है आप और हम सब मिलकर अच्छा भंवरपुर और अच्छा छत्तीसगढ़ बनाएंगे आप लोगों ने जो मुझे इतना मान सम्मान प्यार दिया उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चंद्राकर ने कहा भंवरपुर शुरू से जागरूक क्षेत्र रहा है कई आयोजनों में भंवरपुर  की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है और आज आलोक भाई के पीसीसी प्रतिनिधि  निर्वाचित होने के बाद आप लोगों ने जो ऐतिहासिक स्वागत किया उसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की सरकार है ।और सभी के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री जी कार्य कर रहे हैं किसानों का कर्जा माफ किसानों का धान 2500 रुपये में प्रति क्विंटल खरीदी करना भूमिहीन मजदूरों को ₹7000 सालाना देना महिलाओं,युवाओं, व्यापारियों के साथ साथ सभी वर्ग के लोगों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत में काम कर रही है ।


सभा को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिदार,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव,आईटी सेल के लोकसभा अध्यक्ष जफर उल्ला खान, भंवरपुर के सरपंच प्रतीक देवांगन आदि नेताओ ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन महासमुंद जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत बेहरा ने और आभार प्रदर्शन महासमुंद जिला सेवादल के जिलाध्यक्ष लीलाकांत पटेल ने किया।

फिर कांग्रेसनेता आलोक चंद्राकर छूईपाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोरंजन भोई के निवास दूरस्थ वनांचल गांव मलदामाल जाकर शोक स्तंप्त परिवार से भेंट किये।

उसके बाद आलोक चंद्राकर ग्राम बैतारी में श्री विश्वजीत बेहरा के निवास में कांग्रेसजनों से भेंट कर रात्रि में 10 बजे सरायपाली से प्रस्थान कर पिथौरा में DCC महामंत्री अरविंदर छाबड़ा के शादी के 25 वी सालगिरह के पारिवारिक  आयोजन में शामिल होकर बधाई दिये।


सांकरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सांकरा अध्यक्ष (अ. ज. जा. विभाग) चंद्रमणी सिदार जी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश विशाल मंडी कृषि उपज मंडी पिथौरा के प्रतिनिधि विरेन्द्र प्रधान जी ,सांकरा पूर्व सरपंच सतपत सिदार जी,वरिष्ट कांग्रेसी दयानिधि पटेल जी ,विनोद मेहेर जी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष निरंजन यादव जी,विनोद मेहेर जी,दुर्वासा साहू जी ,लष्मीचरण प्रधान जी, अन्तर्यामी साहू जी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकता गण उपस्थित थे।भंवरपुर में राधेश्याम नायक,श्रवण पटेल,नवधा नायक,विक्की वैष्णव,प्रीतम चतुर्वेदी, पुरन पटेल,सत्या भोई,पद्मलोचन पटेल,फारम पटेल व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्तागण ग्रामीण  जन महिला स्व सहायता समूह राजीव मितान क्लब के साथी गण उपस्थित थे ।

अप्रैल 13, 2022

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखी सामुदायिक स्वीकार्यता और जीवन मे ख़ुश रहने की तकनीक

अप्रैल 13, 2022

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखी सामुदायिक स्वीकार्यता और जीवन मे ख़ुश रहने की तकनीक


महासमुंद संस्कार न्यूज़/ महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा महासमुंद शहरी परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए समुदाय के बीच  अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और अपने जीवन में खुश रहने की तरीके इस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । 



आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा की फैमिली काउंसलिंग समुदाय के मध्य जाकर करती है , उसकी बातों की स्वीकार्यता समुदाय में किस प्रकार बने , लोग उनकी बताई बातों का पालन करें इसके लिए वह क्या करें ? इस विषय पर कार्यशाला में चर्चा की गई | इसके लिए ब्रेन हॉट प्रोग्रामिंग तकनीक आवश्यक है | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की स्वीकार्यता समुदाय में मन से हो इसके लिए उनको हर परिवार के सुख दुख में यथासंभव साथ खड़े होना , समुदाय के परिवारों से अपना एक पारिवारिक संबंध स्थापित करना , आंगनबाड़ी में ECCE गतिविधियां समय बद्ध ढंग से संचालित हो जिससे समुदाय के मध्य कार्यकर्ता की स्वीकार्यता बढ़े ।  साथ ही कार्यकर्ता समुदाय को पोषण एवं स्वास्थ्य के विषयों पर सुशिक्षित करें तो समुदाय में उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी । इससे समुदाय को तो लाभ होगा ही साथ ही कार्यकर्ताओं मैं आत्म संतुष्टि की भावना और समुदाय में योगदान करने की भावना विकसित होगी ।लाइफ स्किल ट्रेनिंग के तहत जीवन में खुश कैसे रहें इसके 5 तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया । बच्चा कुपोषित हो ही नहीं , इसके लिए क्या प्रयास करना चाहिए इस संबंध में चर्चा की गई कार्यशाला में प्रशिक्षण सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री आरती कुजूर , सुश्री स्वरूपा भोई एवं सुश्री शीला प्रधान द्वारा दिया गया । प्रशिक्षण सत्र में जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले एवं गांधी फेलो आशीष पांडे भी सपोर्टिव सुपरविजन के लिए उपस्थित थे |


वीडियो देखें : 







अप्रैल 09, 2022

बिजली और खाद की कमी से बेहाल है किसान -प्रदीप

अप्रैल 09, 2022

 बिजली और खाद की कमी से बेहाल है किसान -प्रदीप



महासमुन्द संस्कार न्यूज़ /भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने बेतहाशा बिजली कटौती ,लो वोल्टेज और खाद की परेशानियों से जूझ रहे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी  नीतियों का परिणाम बताया ।

कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि चुनाव पूर्व किसान हितैषी होने का दम्भ भरने वाले कांग्रेसी नेताओं ने 25 सौ रुपये में धान खरीदी, बोनस , बिजली पानी,खाद की सुचारू व्यवस्था सहित अनेकों बड़े बड़े झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने धान खरीदने में भी केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा निर्धारित राशि को ही किसानों को दिया है । और स्वयं के चुनावी घोषणा पत्र की बढ़ी हुई राशि का पैसा किश्तों में देने की शर्त रखकर किसानों के साथ छल करने का अपराध किया है । प्रदेश का किसान भूपेश सरकार की झूठे घोषणा और किश्तों के बंधन की मजबूरी पर आंसू बहा रहा है । जिला भाजपा महामंत्री श्री चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि कृषि कार्य मे समय पर बिजली, पानी और खाद की उपलब्धता सबसे अहम है किंतु इस पर भी कांग्रेस सरकार की दोषपूर्ण नीति और तानाशाही से दोहरी मार किसानों पर पड़ी है । भाजपा नेता प्रदीप ने कहा कि वर्तमान में धान की फसल गर्भावस्था में है जिसके लिए पोटाश खाद की आवश्यकता है परंतु कांग्रेसी सरकार के अदूरदर्शिता से निम्नस्तर का मिट्टियुक्त गोबर खाद प्रति एकड़ 1 क्विंटल लेने की बाध्यता सरकार ने किसानों पर थोप दी है । वहीं दूसरी तरफ औसतन 5 एकड़ की जमीन पर खेती करने वाला किसान आज बिजली कटौती और लो वोल्टेज की वजह से पानी की कमी के कारण आधी जमीन पर ही सिंचाई कर आधी फसल छोड़ने मजबूर है। किसान हितैषी होने का ढोंग करने वाली भूपेश सरकार की नीतियों को देखकर लग रहा है कि वो छग के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध होता हुआ देखना ही नही चाहते ।  केंद्र की भाजपा सरकार यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्यों को मांग के अनुरूप सोसायटी में खाद की आपूर्ति की है, परंतु कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता के चलते खाद सोसायटी से गायब होकर बाजारों में पहुंच गया और किसान बढ़े दर पर खाद लेने मजबूर है । छग की कांग्रेस सरकार को कोसते हुए प्रदीप ने कहा कि भाजपा सरकार में 15 साल तक सरप्लस बिजली वाला छत्तीसगढ़ राज्य 3 साल के कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से घिर गया है । उन्होनें कहा कि किसानों को उनकी उपज का एकमुश्त दाम , समय पर बिजली, पानी खाद की व्यवस्था दिलाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता किसान भाइयों के साथ मिलकर आरपार की लड़ाई लड़ने तैयार है ।

अप्रैल 08, 2022

CDPO और पर्यवेक्षकों ने सीखा ब्रेन हार्ट प्रोग्रामिंग तकनीक एवं ख़ुशी के पँचसूत्र सूत्र

अप्रैल 08, 2022

CDPO और पर्यवेक्षकों ने सीखा ब्रेन हार्ट प्रोग्रामिंग तकनीक एवं ख़ुशी के पँचसूत्र सूत्र 



महासमुंद संस्कार न्यूज़/ महिला बाल विकास विभाग महासमुन्द द्वारा जिले के CDPO एवं पर्यवेक्षकों के लिए लीडरशिप डेवलपमेंट और लाइफ स्किल प्रशिक्षण हेतु 1 दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया । यह प्रशिक्षण जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले ने दिया 

शासकीय तंत्र में केवल आदेश देकर काम करवाने की परंपरा रही है । अधीनस्थ व्यक्ति इसलिए काम को बोझ समझकर ही करता है , बेमन से । इससे कार्यदक्षता प्रभावित होती है और गुणवत्ता भी । एक मातहत अपने बॉस के आदेशों को मन से स्वीकार करे इसके लिए बॉस को अपने अधीनस्थ के मन में जगह बनाने की कला आनी चाहिए । सभी अधिकारियों को यह सीखना चाहिए । अपने अधीनस्थ अमले के मन मे जगह बनाते हुए उससे काम भी करवाने की तकनीक ही ब्रेन हार्ट प्रोग्रामिंग तकनीक है। आदेश देने के साथ ही आदेशों का अनुपालन मन से करने के लिए अधीनस्थ को तैयार करने के लिए एक अधिकारी को अपने मातहतों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए यह सीख ब्रेन हार्ट प्रोग्रामिंग तकनीक का मूल है । जिस प्रकार ब्रेनवाश तकनीक से किसी व्यक्ति को ग़लत कार्य करने के लिए तैयार कर दिया जाता है उसके विपरीत ब्रेन हार्ट प्रोग्रामिंग तकनीक से व्यक्ति को सही कार्य करने के लिए दिलोदिमाग से तैयार किया जाता है । यह एक प्रभावी मनोवैज्ञानिक मेथड है ।


शासकीय कार्य भी पूरे जीवन का एक हिस्सा है । यदि व्यक्ति अपने जीवन मे ख़ुश है तो वह आफिस में कार्य भी पूरी दक्षता से करेगा इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले के CDPO और पर्यवेक्षकों को ख़ुशी के पँचसूत्र की लाइफ स्किल ट्रेनिंग भी श्री सुधाकर बोदले द्वारा दी गई ।

 जीवन मे ख़ुश रहना सभी चाहते हैं लेकिन तरीका क्या है ?

1. ख़ुशी का एक्टिवनेस से गहरा रिलेशन है । 6 घण्टे नींद के उसके बाद के 18 घण्टे में जो जितना एक्टिव रहे वो उतना ख़ुश रहेगा । 18 घण्टे एक्टिव मतलब हैप्पीनेस इंडेक्स 10 , 9 घण्टे एक्टिव मतलब हैप्पीनेस इंडेक्स 5 ।

2.ख़ुशी का संबंध सैटिस्फैक्शन से भी है । हम ओवरआल कितने सन्तुष्ट हैं इससे हमारी ख़ुशी निर्धारित होती है । रोज़ ख़ुद के लिए , परिवार के लिए और समाज के लिए जियें , कंट्रीब्यूट करें तो अधिकतम ख़ुश रहेंगे ।

3.दुःख और निराशा तो जीवन का अनिवार्य हिस्सा है । इस बात को जितनी सहजता से स्वीकार करेंगे उतना ख़ुश रहेंगे । अगर सप्ताह में एकाध दिन आप डाउन फील करते हैं तो आप एकदम नॉर्मल हैं यह हर किसी के साथ होता है ।

4. आपसी मानवीय सम्बन्ध बेहतर हों हम आपसी सम्बन्धों को सहेजने में थोड़ा ध्यान दें तो हम ख़ुश रहेंगे । किसी के सुख के समय मे साथ न रहें लेकिन दुःख के समय मे किसी का सहारा बने तो हम ख़ुश रहेंगे ।

5.अपने इमोशन्स को रेगुलेट करना सीख गए । कब गुस्सा करना है (और कब नही) और कितनी मात्रा में करना है यह हमें आ गया तो हम अधिकतम ख़ुश रहेंगे । वर्कशॉप के अंत मे वर्ष 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 2 CDPO और प्रत्येक परियोजना के 1-1 पर्यवेक्षकों को डेल कार्नेगी की लाइफ स्किल बुक "हाऊ टू एन्जॉय योर लाइफ एंड योर जॉब (हिन्दी संस्करण)" देकर सम्मानित भी किया गया ।


श्री सुधाकर बोदले विगत 3 वर्षों से जिला महिला बाल विकास अधिकारी के रूप में महासमुन्द जिले में पदस्थ हैं । वो हमेशा यह प्रयास करते रहते हैं कि सरकारी काम असरकारी तरीके से हो । यह प्रशिक्षण कार्यशाला भी उनके इसी प्रयास की एक कड़ी है ।




सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटने से चार की मृत्यु मौके पर पहुंची एसडीएम, घायलों को भेजा अस्पताल कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

अप्रैल 08, 2022



महासमुंद संस्कार न्यूज़/  महासमुंद के सरायपाली ब्लॉक के भालूकोना में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें दो महिला और दो पुरूष है। दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है। सरायपाली एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घायलों को बसना अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है उनकी हालत पहले से ठीक बताई गई है। तीन गंभीर रूप से घायलों को उचित उपचार हेतु महासमुंद भेजा गया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों को सभी जरूरी उपचार करने कहा।  

मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर में काफी लोग सवार होकर भालूकोना कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।  


मार्च 22, 2022

छत्तीसगढ़ बना अपराध गढ़ : अलका चंद्राकर

मार्च 22, 2022

महासमुन्द । कांग्रेस के गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा जो दिया वह आज वास्तव में नवा छत्तीसगढ़ 3 साल में नवा अपराध गढ़ बन गया उक्त बातें अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कही खुलेआम चाकूबाजी गैंगवार रेप हत्या महिलाओं बच्चों पर अत्याचार हर शहर गांव कस्बा में आम बात हो गई है खुलेआम अवैध शराब जुआ सट्टा नशीली दवाई का कारोबार कांग्रेसी सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गए हैं इसी का परिणाम है कि अब कानून रक्षक पुलिस भी अपराधियों के शिकार होते जा रहे हैं महासमुंद साइबरक्राइम में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विकास शर्मा की हत्या शासन प्रशासन के मुंह पर तमाचा है आज एक होनहार प्रतिभावान पुलिस अधिकारी को महासमुंद जिला में खो दिया है जो बहुत ही दुखद है आज पुलिस विभाग को राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा है कि वह अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है जिसका परिणाम छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है आज रेत माफिया शराब माफिया का शासन पर बोलबाला है अगर यही स्थिति आने वाले वर्षों में रहे तो छत्तीसगढ़ पूरा अशांत हो जाएगा आज माफिया अपराधधियो पर उत्तरप्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की जरूरत है

मार्च 12, 2022

सात दिवसीय शिविर मेगा शिविर का हुआ समापन

मार्च 12, 2022

महासमुन्द । शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की संगठन व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय संयुक्त मेगा शिविर  ग्राम मचेवा में महाविद्यालय छात्रावास में  05 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित किया गया इस सात दिवसीय मेगा शिविर का संचालन जिला संगठक रासेयो एवं शिविर नोडल अधिकारी डॉ मालती तिवारी व कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविर प्रभारी अजय कुमार राजा द्वारा किया गया। कल दिनांक 11 मार्च 2022 को शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़, अध्यक्षता डॉ ज्योति पांडेय प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद,विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिता जी रावटे सदस्य राज्य महिला आयोग, छ.ग. उड़ान सामाजिक आर्थिक उत्थान संस्था महासमुंद रासेयो सम्माननीय सलाहकार, सुश्री डॉ. नीता बाजपेयी रासेयो कार्यक्रम समन्वयक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर,श्रीमती अरुणा शुक्ला अध्यक्ष महिला नागरिक बैंक महासमुंद रासेयो सम्माननीय सलाहकार , डॉ. सरोज चंद्राकर प्राचार्य इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुंद, श्रीमती तारा चंद्राकर तारा चंद्राकर संरक्षक श्याम बालाजी बीएड महाविद्यालय महासमुंद,  श्री शेष नारायण गुप्ता महासमुंद उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा रासेयो लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया ,अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत नृत्य स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किया गया , सम्माननीय अतिथियों के स्वागत पश्चात शिविर प्रतिवेदन डॉ. मालती तिवारी शिविर नोडल अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया जिसमे चबूतरा निर्माण, रासेयो हर्बल गार्डन व शहीद स्मृति उद्यान की साफ सफाई कर व्यवस्थित करना, परिसर स्वच्छता , सोख्ता निर्माण आदि परियोजना कार्य के अंतर्गत श्रमकार्य किए उसकी संक्षिप्त जानकारी बताया गया , समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. श्री केशरी लाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है, और कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना को पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए छ. ग. शासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही जिससे छात्र छात्राएं एनएसएस के बारे में पाठ्यक्रम में पढ़ सकेंगे । डॉ. ज्योति पांडेय द्वारा शिविर के सभी कार्यों  को सराहना करते हुए सभी शिवरार्थियों को सफल रूप से शिविर का संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रदान किया साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है करके बताया । श्रीमती अनिता जी रावटे ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना अनुशासन और संस्कार सिखाती है हम किस प्रकार से अनुशासन में रहकर शिविर में रहते है उसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने को कहा , साथ ही महिलाओं में हो रहे उत्पीड़न हेतु समिति गठित कर उस समिति में महिलाएं अपने आत्मरक्षा एवं आत्मबल का विकास करें। सुश्री डॉ नीता बाजपेयी ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना मैं नहीं हम की धारना है, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में सम्मान का स्थान प्राप्त हो जाता है । शिविर में रक्त परीक्षण , सिकल सेल परीक्षण आयोजित कर दूसरों को रक्तदान करने के लिए उत्साह करना यह भी एक बहुत बड़ा कार्य है । श्रीमती अरुणा शुक्ला जी ने इस प्रकार से शिविर लगने से स्वयंसेवकों के दैनिक दिनचर्या एवं बौद्धिक क्षेत्र में विकास होता है जिसे हम इस कैंप की सफलता कह सकते है ।सभी अतिथियों के उद्बोधन पश्चात शिविर दिनचर्या का पत्रिका नई पहल का विमोचन सम्माननीय अतिथियों द्वारा किया गया । तत्पश्चात सभी 8 इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं शिवरार्थियों को इकाई वार शिविर का प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह अतिथियों के हाथों से प्रदान किए ।शिविर के बौद्धिक सत्र एवं सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम फगनी बरिहा, द्वितीय ईशा साहू, तृतीय टेनुम राज पटेल एवं फैंसीड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम  प्रवीण कुमार(बिरसा मुंडा), द्वितीय इशिका (रानी लक्ष्मीबाई), तृतीय स्थान गुलाब कुमार सेन (रामकृष्ण परमहंस) को सम्माननीय अतिथियों के हाथों प्रतीक चिन्ह भेंट का सम्मानित किया गया । कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी सोनी पीजी कॉलेज महासमुंद,शासकीयबागबाहरा महाविद्यालय श्री ओमप्रकाश मरावी,श्री निर्मल बंजारे श्याम बालाजी बी एड कालेज महासमुंद, श्री चुम्मन लाल निषाद इंडियन कॉलेज महासमुंद, श्रीमती ह्यूमा लिली एवं श्री तरुण ध्रुव शासकीय नवीन चिरको महाविद्यालय,सुश्री अंजली कर गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल महासमुंद, सुश्री गीतांजली यादव  श्याम विद्यामंदिर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं दलनायकों के नेतृत्व में यह सात दिवसीय संयुक्त मेगा शिविर का परियोजना कार्य एवं अन्य गतिविधियां का सफलतापूर्वक कार्य किया गया । इस समापन समारोह में सभी सम्मिलित महाविद्यालय व विद्यालय के प्राध्यापक ,कर्मचारी गण उपस्थित रहे । इस शिविर में कुल 230 शिवरार्थी सम्मिलित हुए थे , शिविर दल नायक वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू को बनाया गया था। शिविर की समापन समारोह आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ह्यूमा लिली दीवान ने किया, मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी व शिविर प्रभारी श्री अजय कुमार राजा द्वारा किया गया ।



मार्च 11, 2022

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया महिला दिवस

मार्च 11, 2022

महासमुन्द । आज दिनांक 10:03:2022 को पुलिस अधि.विवेक शुक्ला महासमुंद के निर्देशन में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला दिवस के अवसर पर ग्राम शिकारीपाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अति. पु. अ. मेघा टेंम्भुल्कर साहू एवं एस डी ओ पी कपिल चंद्रा उपस्थित रहे, स्कूल की बालिकाओं द्वारा अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर कार्यक्रम का स्वागत किया गया बालिकाओं ने  समूह गीत एवं नृत्य महिलाओं पर विशेष गीत व् नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई अति. पु. अ. मेघा टेम्भुलकर ने अभिव्यक्ति कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की उन्होंने महिलाओं के सम्मान एवं आत्म सुरक्षा की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर होने को प्रेरित किया ग्राम शिकारीपाली स्कूल की बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकार पर निबंध गीत की प्रस्तुति दी गई प्रतियोगिताओं में भाग लिए सभी बालिकाओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्रीमति सीमा देवा निर्मलकर (जिला पंचायत सदस्य महासमुंद ),अल्का नरेश चंद्राकर (जिला पंचायत सदस्य महासमुंद ),खिलेश्वरी धनज्जय साहू (जनपद सदस्य तेंदूकोना ),ईस्वरी डोमन धूर्व (सरपंच शिकारीपाली ),नीतू रानी सिंह (सर्व समाज जिला महामंत्री एवं समाज सेविका ),पिंगला दिवान (सरपंच कुम्हारीमुंडा ),धनजय साहू ,देवा निर्मलकर ,संगीता बाघमारे ,जीवनी साहु ,घसनिन यादव ,भूमिका यादव ,तारा बाई ,सरिता साहू ,एवन धुर्व ,शोन बति ,भारती साहू ,सोन बति यादव ,कुन्ती बघेल ,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी मल्लिका बैनर्जी तिवारी द्वारा अपराधो से दूर रहने व् महिला पर घटित घटना से बचने की सलाह दिया एवं समस्त पुलिस स्टाफ तेंदूकोना द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया , पुलिस बालमित्र डोमन दिवान साहू एवं धनज्जय साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ए एस आई प्रवीण शुक्ला द्वारा साइबर क्राइम एवं बचाव की जानकारी महिला आरक्षक अन्नू भाई द्वारा गुड टच एवं बैड टच की  जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन पुलिस बालमित्र रोशना डेविड व् अनुभोई द्वारा की गई।



मार्च 09, 2022

दिव्यांग नरेंद्र को मिली 1 घंटे में ट्राई सायकल

मार्च 09, 2022

     !!! समाज कल्याण विभाग को दिया दिल से धन्यवाद !!!

                   
महासमुन्द । दिव्याग नरेंद्र सोनी विकलांग है अपने पूरे परिवार के साथ सिंघनपुर में निवास करता है अपनी दिनचर्या में एक होटल में काम करता है, जिससे उसके परिवार का भरण पोषण चलता है । दिव्यांग नरेंद्र को ट्राय साइकिल का सहारा मिलते ही, उनके चेहरे पर एक दिव्य मुस्कान दिखाई पड़ी। नरेंद्र ने कहा रामेश्वर साहू जी और लोकेश चंद्राकर जी आपका दिल से धंन्यवाद अब मुझे ट्राय साइकिल मिलने के बाद अपने कई काम को करने में सहूलियत होगी। इस कार्य के लिए लोकेश चंद्राकर और रामेश्वर गब्बर साहू ने समाज कल्याण समाज कल्याण विभाग में पदस्थ अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह का अभिवादन कर  जितनी सतर्कता उन्होंने दिखाई उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और जनता से अपील की कि शासन की योजनाओं का लाभ जितना हो सके हितग्राहियों तक पहुंचाएं...!!!

मार्च 01, 2022

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर देश के 75 वैज्ञानिकों के 75 उपलब्धियों के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

मार्च 01, 2022

महासमुन्द । विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार शासकीय कुलदीप निगम उच्च मध्य विद्यालय नरा में गठित विज्ञान क्लब सृजन के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान सर्वत्र पूज्यते थीम पर मनाया विज्ञान दिवस।

छात्रों ने बनाए विज्ञान के मॉडल। प्रयोग प्रदर्शन कर समझाया कैसे विज्ञान को समझना आसान है।

चालीस हजार से भी ज्यादा के ऑक्टा पैड को मात्र एक हजार के खर्चे में वेस्ट मटेरियल से कक्षा दसवीं के छात्र देवेन्द्र महानंद ने  बनाया है, जिसे छात्रों की प्रतिभा के कायल हुए शिक्षक एवम् छात्र।

इस अवसर पर विज्ञान पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, पुस्तक साइंस इन संस्कृत और वैज्ञानिकों की वोकेबुलरी ने सबका ध्यान आकृष्ट किया।इस पुस्तक में A for Apple nahi A for Abdul Kalam तथा I for ice cream nahi I for instine sikhya gaya hai।

पुस्तक साइंस इन संस्कृत में  भारत की प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान को स्लोको में प्रस्तुत किया गया है। इन्द्रधनुष में बनने वाले सात रंगों की जानकारी वेद के में दी गई है। इसी प्रकार अन्य वैज्ञानिक जानकारियों से पूर्ण पुस्तकों से छात्र एवम् ग्रामीण परिचित हुए।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस वर्ष के विज्ञान दिवस पर देश के प्राचीन एवम् आधुनिक  75 वैज्ञानिकों और उनकी 75 उपलब्धियों को उल्लेखित करते हुए पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इनमे से देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवम् भारत में डीएनए फिंगर प्रिंटिंग के जनक डॉ लालजी सिंग के साथ संस्था के प्राचार्य सुबोध तिवारी द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा में तथा मेडिकल कॉलेज रायपुर में बिताए पलों की चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया था।

इस प्रदर्शनी में देश के प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों टेसी थामस मिसाइल वूमेन ऑफ इंडिया , सहित देश की प्रथम विज्ञान संकाय में पीएचडी प्राप्त करने वाली महिला वैज्ञानिक का भी उल्लेख किया गया।

शासकीय कुलदीप निगम उच्च मध्य विद्यालय narra के विज्ञान क्लब की प्रभारी व्याख्याता नीलिमा भोई ने बताया कि इस विज्ञान क्लब की स्थापना 2010 में वर्तमान प्राचार्य सुबोध तिवारी के निर्देशन में हुआ था तथा तब इसे विज्ञान प्रसार से संबद्धता दिलाकर ग्रामीण विद्यालय के छात्रों को अनेक वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन कर राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान पत्रिकाएं उपलब्ध कराई गई। आज इस क्लब के एक दशक पूर्ण होने का भी उत्सव विज्ञान दिवस के अवसर पर मनाया गया।

विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को युवा इंजिनियर धर्मेन्द्र सिंह ने ऑगमेंटेड रिएलिटी और विजुअल रिएलिटी जैसे आधुनिक तकनीक के बारे में छात्रों को समझते हुए पढ़ाई को आसान बनाने के साथ नए प्रोजेक्ट निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा किया। विषयवस्तु पर आधारित विज्ञान के प्रयोगों को छात्रों ने कर के दिखाया जिसमे जान्हवी साहू कक्षा नवमी ने वॉटर हीटर, देवेन्द्र महानंद ने मोबाइल ऑक्टापैद, दिव्यांश साहू ने रेन डिटेक्टर, वेदिका ठाकुर जयंती पांडे ने समांतर सर्किट, अनीता साहू पिंकी निषाद ने एयर प्रेशर, मिथलेश साहू ने बॉटल रॉकेट दिनेश यादव ने इलेक्ट्रिक करंट, मंजू यादव, मल्लिका रत्रे, लक्ष्मी साहू, गोपिका देवांगन, खेमिं चक्रधारी, अन्नू पटेल, हेमलता पटेल, प्रेमशंकर पटेल,  प्रकाश पटेल ने भी विज्ञान के अनेक सिद्धांतो को प्रयोग से करके दिखाया।

देखें वीडियो -



फ़रवरी 21, 2022

अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में कार्यक्रम का आयोजन

फ़रवरी 21, 2022

 


महासमुन्द संस्कार न्यूज :- आज दिनांक 21 फरवरी 21 नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में मातृभाषा दिवस मनाया गया। छात्रों को बताया गया कि मातृभाषा दिवस मनाने का मकसद है कि दुनियाभर की भाषाओं और सांस्कृतिक का सम्मान हो। इस दिन को मनाने को मनाये जाने का उद्देश्य विश्व भर में भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का प्रचार प्रसार करना है और दुनिया में विभिन्न मातृभाषाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। छात्रों को छत्तीसगढ़ पर विभिन्न भाषाओं में बोलने के लिए टॉफिक दिया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था के कक्षा 1 ली की छात्रा जीनल जॉन ने मलयालम याशमीन चन्द्राकर कक्षा 12 वीं ने छत्तीसढ़ी में ध्रुवांश कक्षा 4 थी ने मराठी, टी वैदेश कक्षा 3 री ने तेलगू, हरजस सिंग कक्षा 5 वीं ने पंजाबी में आस्था पटनायक कक्षा 6 वीं ने उड़िया, मेघा सोनी कक्षा 11 वीं ने गुजराती भाषा में, एवं शिक्षक राजेन्द्र सिंह भास्कर ने कन्नड़ भाषा में शपथ दिलाया। 

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ शसबीर कौर संधु ने किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, गोसाई राम टांडेकर, राजीव कुमार तिवारी, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, मितेश शर्मा, अनिता दवे, डी. बसंत कुमार, नेहा दुबे, हीरालाल जोशी, रूपा पांडेय, दिव्येश वाणी, योगिता ठाकुर हेमलाल चक्रघारी, नेहा सिंग, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, ऋतुराज देवांगन, रंजीतसिंह रूपराह, सौम्या मिश्रा, अजू चन्द्राकर, मनीषा कन्नौजे, सुशांत शेखर, आंकाक्षा भोई, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, मधु साहू सहित संस्था के शिक्षक छात्र छात्रा उपस्थित थे।