sanskar.live: इंदौर#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
इंदौर# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इंदौर# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जुलाई 29, 2026

रसायन विज्ञान का जादू": सुशी सक्सेना की नई किताब बताएगी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की केमिस्ट्री*

जुलाई 29, 2026

 Connection" में चाय से लेकर बल्ब तक, हर घटना के पीछे छिपा विज्ञान सरल भाषा में

संस्कार न्यूज़ मध्यपदेश छत्तीसगढ़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट 9993257295



इंदौर मध्य प्रदेश संस्कार न्यूज /लेखिका सुशी सक्सेना की नई विज्ञान पुस्तक *"The Chemistry Connection (Chemistry in Our Daily Life)"* प्रकाशित हो चुकी है। यह पुस्तक रसायन विज्ञान जैसे कठिन विषय को हमारे रोज़मर्रा के जीवन से जोड़कर उसे सरल और रोचक तरीके से समझाने का प्रयास है।

पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरल अंग्रेज़ी भाषा और जीवन से जुड़े उदाहरण हैं। लेखिका ने बताया है कि रासायनिक तत्व और अभिक्रियाएँ हमारे जीवन के हर पहलू में मौजूद हैं। सुबह की चाय से लेकर रात के बल्ब तक, प्याज़ काटते समय आने वाले आँसुओं से लेकर माचिस की तीली जलाने तक — हर छोटी-बड़ी घटना के पीछे छिपे विज्ञान को आकर्षक उदाहरणों, समीकरणों और प्रयोगों के माध्यम से समझाया गया है।

*घर का हर कोना है विज्ञान की लैब*  

पुस्तक में रसोई, बाथरूम और घर के हर कोने में छिपी विज्ञान की कहानियों को उजागर किया गया है। लेखिका का उद्देश्य रसायन विज्ञान को छात्रों और आम लोगों के लिए एक डरावने विषय के बजाय एक "जादुई दुनिया" के रूप में प्रस्तुत करना है, जो हमें हमारे आसपास की हर चीज़ से गहराई से जोड़ती है।

*किनके लिए उपयोगी*  

यह पुस्तक छात्रों, शिक्षकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह न केवल पाठ्यक्रम को समझने में मदद करेगी, बल्कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा भी बढ़ाएगी।

*आभार*  

इस पुस्तक के लिए सुशी सक्सेना ने कई प्रख्यात वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों का आभार व्यक्त किया है। इनमें प्रमुख रूप से *डॉ. ए. पी. जयरामन, मुंबई, डॉ. विजय गर्ग, पंजाब, डॉ. वीर सर, गोवा, डॉ. राम शंकर, इंदौर और डॉ. अश्क हुसैन, जम्मू-कश्मीर* शामिल हैं। 

पुस्तक को पूरा करने में सहयोग के लिए उन्होंने *सतीश एम., तमन्ना, मेलिना, सुनीता फडणीस, आदराम नायक और अनामिका* को धन्यवाद दिया है। साथ ही अमेरिका में रहने वाले मित्रों *एनी, एमेलिया, लियोम सर और रोहित* के सहयोग और प्रोत्साहन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है, जिनके समर्थन से यह कार्य संभव हो सका।

जुलाई 04, 2025

रामकृष्ण मिशन इन्दौर द्वारा पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को साधन संपन्न करने का प्रयास

जुलाई 04, 2025

 


इंदौर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/रामकृष्ण मिशन इन्दौर द्वारा शासकीय विद्यालयों में स्वामी विवेकानन्द शिक्षा उन्नयन प्रकल्प के माध्यम से बहुत गरीब तथा पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को साधन संपन्न करने का प्रयास किया जा रहा हैं । इसी तारतम्य में वर्तमान शिक्षा सत्र के प्रथम चरण में खरगोन जिले के बडवाह एवं भीकनगांव विकासखंड के 38 विद्यालयों के लगभग 2300 से अधिक विद्यार्थियों हेतु विषय अनुसार फेयर कॉपिया, 2-2 रफ कॉपिया, 1-1 पेन-पेन्सिल-रबर-शार्पनर-स्केल भेंट की गई तथा इन्ही में से 21 विद्यालयों के लगभग 1500 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतल भेंट की गई ।