संस्कार न्यूज प्रयागराज उत्तर प्रदेश :- शीर्षक : होली में
प्रेम पूर्वक मिलों सबसे,इस बार होली में । ईर्ष्या ना हो किसी के प्रति,इस बार होली में।
करों प्रयास ना हो कोई,विवाद दैनिक जीवन में । सभी से है एक यही उम्मीद,इस बार होली में।
प्रेम के रंग में रंग दो यार,सबको इस बार होली में । सभी के गाल रंग से कर दो,लाल इस बार होली में।
धरा हो गई लालमलाल रंग से इस बार होली में । सभी एक दूजे को रंगे प्रेम से,रंग इस बार होली में।
सभी पीकर है भंग में मस्त,इस बार होली में । मची हुडदंग बहुत दिन बाद,इस बार होली में।
सभी लगते अतयन्त खुश,इस बार होली में । बरसता प्रेम का रस सब,पे इस बार होली में।
स्वरचित एवं मौलिक रचना
नाम - प्रभात गौर
मोबाइल नं:- 9889728447
पता:- नेवादा जंघई प्रयागराज उत्तर प्रदेश
.jpeg)