sanskar.live: राजनांदगांव#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
राजनांदगांव# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनांदगांव# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सितंबर 10, 2023

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने सर्वप्रथम की भारत यात्रियों से मुलाक़ात

सितंबर 10, 2023

 क्रान्ति बंजारे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदारता के प्रति आभार प्रकट किया

 


राजनांदगांव संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्‍तीगसढ़ से शामिल पूर्णकालीन भारत यात्रियों से राजधानी में विशेष मुलाक़ात की। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुश्री कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में क्रांति बंजारे, आशिका कुजूर, रत्ना पैंकरा, चौलेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर चक्रधारी ने भेंट की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देश के लिए 145 दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक पांच महीने पदयात्रा करके देशभर में मोहब्बत का पैगाम देने वाले भारत यात्रियों ने आगामी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का दृढ़ निश्चय किया है। इस विषय पर सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी। 

क्रांति बंजारे ने बताया कि पूरे देश से 40 हजार लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें केवल 118 लोगों का चयन किया गया था और उसमें छत्तीसगढ़ के 6 लोग शामिल थे। यह यात्रा कई मायनों में बेहद सफल और ऐतिहासिक साबित हुई। स्‍वतंत्र भारत की सबसे लंबी पैदल यात्रा ने देश में आपसी भाईचारे को मजबूत किया। राहुल गांधी नया दौर लेकर आए और नफरत की बजाए मोहब्‍बत का संदेश दिया। इससे देश का महौल बदला है। 

उन्‍होंने कहा कि इसी तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने लोगों का भरोसा हासिल किया है। अपनी योजनाओं और नीतिगत फैसलों से जनता जनार्दन को उन्‍नति और समृद्धि की विकास यात्रा से जोड़ा है। प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस को चुनकर बहुमत से सरकार बनाएगी। 

बता दें कि एससी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली डोंगरगढ़ विधानसभा की क्रांति बंजारे और आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मीनाक्षी नटराजन के मार्गदर्शन में यात्रा के लिए आवेदन किया था। वहीं सुश्री रत्ना पैंकरा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। ओबीसी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर् चंद्रकार और रामेश्वर चक्रधारी ने ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व किया था।



मार्च 27, 2022

गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में जगतगुरु रामनदाचार्य दक्षिण पीठ के स्वस्वरूप संप्रदाय द्वारा डोंगरगांव में भव्य शोभा यात्रा

मार्च 27, 2022

 



राजनांदगांव संस्कार न्यूज़ /2 अप्रैल 2022 सुबह 10 बजे हिंदू नववर्ष याने गुड़ी पड़वा के उपलक्ष में जगतगुरु रामनदाचार्य दक्षिण  पीठ के स्वस्वरूप संप्रदाय द्वारा डोंगरगांव जिला राजनांदगांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है




फ़रवरी 23, 2022

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के धरपकड़ अभियान हेतु जिला पुलिस राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही राजनांदगांव

फ़रवरी 23, 2022

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के धरपकड़ अभियान हेतु जिला पुलिस राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही राजनांदगांव


अंतर्राजयीय शराब तस्करी में एक लग्झरी कार डस्टर मय 21 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के जुमला किमती 636500/- रूपये का बरामद करने में मिली सफलता  




अवैध शराब बिकी व परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु जारी रहेगा लगातार विशेष अभियान 


राजनांदगांव संस्कार न्यूज़/ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में दिनांक 21.02.2022 को लगाये गये मुखबीर से जानकारी मिली कि रात्रि में चार पहिया वाहन डस्टर कार में बोरतलाव की रास्ते अवैध शराब का परिवहन किया जाना है। सूचना पर तत्काल त्वरित रूप से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अतिoपुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संजय महादेवा, अतिoपुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्री जयप्रकाश बढई, पुलिस अनु० अधिकारी डोंगरगढ़ श्री कृष्ण कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री नासिर बाठी व थाना प्रभारी बोरतलाव श्री अब्दुल समीर के लगातार सतत् मार्गदर्शन में थाना बोरतलाव, बागनदी, डोंगरगढ़, पुलिस चौकी चिचोला एवं जिला मुख्यालय के अधिकारियों की पृथक-पृथक टीम तैयार कर महाराष्ट्र दर्रेकसा से आने वाले रास्ते जिसमें बोरतलाव में चेकिंग प्वाईंट लगायी गई, इसी तरह थाना बागनदी, पुलिस चौकी चिचोला, थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र से निकलने वाले रास्ते एवं नेश्नल हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते में भी चेक प्वाईंट लगाकर बल तैनात किया गया एवं दो टीमें वाहन में तैनात कर पीछा करने लगाया गया। इसी दौरान रात्रि करीबन 3-4 बजे ग्राम बागरेकसा से ठाकुरटोला रोड में नाकेबंदी हेतु लगे टीम को एक डस्टर वाहन दिखाई दिया, जिसका पीछा करने पर लगातार जंगल के रास्ते से आरोपी वाहन चालक तेज गति से भागने का प्रयास किया और लमनाढार दमउदाहरा के घने जंगल में डस्टर वाहन व शराब को जंगल में ही छुपाकर छोड़कर अंधेरे में भाग गया। मौके पर मिली एक सिल्वर रंग की डस्टर वाहन सीजी 07 ए0के0 2700 में 21 कार्टून/पेटी अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब धार म०प्र० निर्मित प्रत्येक में 50-50 पौवा भरा हुआ, कुल 1050 पौवा भरा हुआ, 189 बल्क लीटर शराब कीमती 136500/- रू एवं डस्टर वाहन कीमती 500000/ रूपये जुमला किमती 636500/ रूपये का जप्त कर थाना बोरतलाव में अप0क0 17/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




उक्त सराहनीय कार्य में सउनि घुरवाराम नागवंशी, सउनि शरद मसीह, प्र.आर. ताज खॉन, तरूण नायक, सतीश शर्मा, आर० मनीष सोनकर, परिवेश वर्मा, रविन्द्र दीवान, बिरंची टंडन, देवसिंग जगत, अजय, समीम अंसारी, विमल तिग्गा, नोबिन टोप्पो का विशेष योगदान रहा साथ ही सरहदी थानों के थाना प्रभारी बागनदी, थाना प्रभारी डोंगरगढ़, पुलिस चौकी चिचोला के पुलिस टीम की भी सरहनीय भूमिका रही। 


पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार अभियान जारी रहेगा।