sanskar.live: जगदलपुर#

Hot




जगदलपुर# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जगदलपुर# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जुलाई 31, 2024

राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का हुआ शुभारंभ

जुलाई 31, 2024

 लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें - विधायक किरण देव


छत्तीसगढ़ के 09 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा


जगदलपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शिक्षा ग्रहण करने की उम्र लौटकर नहीं आती है, इसका सदुपयोग करें। एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत करें और खूब मन लगाकर अध्ययन करेंगे तो सफलता के सारे सोपान तय करेंगे। यह बात विधायक जगदलपुर श्री किरणदेव ने स्थानीय जगतु माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 04 दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य आतिथ्य की आसंदी से छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कही।


 इस मौके पर विधायक श्री किरणदेव ने कहा कि पढ़ाई और सीखने-समझने के इस महत्वपूर्ण समय में देश-दुनिया का ज्ञान अर्जित करें। लक्ष्य के अनुरूप लगन एवं मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रौशन करने की समझाइश दी। 


इस अवसर पर महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती सफीरा साहू और उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री मनीराम कश्यप ने भी सम्बोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को अपनी श्रेष्ठत्तम प्रस्तुति देने की शुभकामनाएं दी। आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने प्रतिवेदन में अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षणिक प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में विज्ञान एवं गणित के प्रति रूचि और जागरूकता बढ़ाने सहित अविष्कार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 03 जुलाई तक आयोजित इस राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में प्रदेश के 09 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हो रहे हैं। इन सभी के द्वारा 07 पृथक-पृथक विधा में प्रादर्श प्रस्तुत किये जाएंगे। इस अवसर पर अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल एवं प्रादर्शों का तन्मयता के साथ अवलोकन कर इन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना कर उत्साहवर्धन किया।


 इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,नरसिंह राव ,दिगंबर राव ,निर्मल पाणिग्रही ,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी,अखिलेश शुक्ला ,मनोहर दत्त तिवारी ,बीईओ श्री भारद्वाज , सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Read More

जगदलपुर में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला के शुभारंभ

जुलाई 31, 2024

 छत्तीसगढ़ राज्य के 9 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी एवं शिक्षकगण ले रहे हिस्सा


जगदलपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शिक्षा ग्रहण करने की उम्र लौटकर नहीं आती है, इसका सदुपयोग करें। एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत करें और खूब मन लगाकर अध्ययन करेंगे तो सफलता के सारे सोपान तय करेंगे। पढ़ाई और सीखने-समझने के इस महत्वपूर्ण समय में देश-दुनिया का ज्ञान अर्जित करें। लक्ष्य के अनुरूप लगन एवं मेहनत करेंगे, तो सफलता निश्चित है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रौशन करें । यह बात विधायक जगदलपुर किरणदेव ने स्थानीय जगतु माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दिनांक 31 जुलाई से 3 अगस्त चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य आतिथ्य की आसंदी से छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कही। इस अवसर पर महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती सफीरा साहू और उपाध्यक्ष जिला पंचायत मनीराम कश्यप ने भी सम्बोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को अपनी श्रेष्ठत्तम प्रस्तुति देने की शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ राज्य के 9 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी एवं शिक्षकगण ले रहे हिस्सा

जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने प्रतिवेदन में अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षणिक प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में विज्ञान एवं गणित के प्रति रूचि और जागरूकता बढ़ाने सहित अविष्कार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 03 जुलाई तक आयोजित इस राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में प्रदेश के 9 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और शिक्षक, शिक्षिकाएं सम्मिलित हो रहे हैं। इन सभी के द्वारा 7 पृथक-पृथक विधा में प्रादर्श प्रस्तुत किये जाएंगे। वहीं अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल एवं प्रादर्शों का तन्मयता के साथ अवलोकन कर इन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना कर उत्साहवर्धन किया।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Read More

जुलाई 16, 2022

हड़ताल करोगे तो नौकरी से निकाल दूंगा, ठेकेदार ने दिया मेडिकल / कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों को धमकी

जुलाई 16, 2022

बाहर की कंपनियां बस्तर के कामगारों को ना धमकाए, हमअपने लोगों के हक़ अधिकार के लिए लड़ेंगे

जगदलपुर । मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल डिमरापाल में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सीडीओ सेक्युरिटी प्रबंधन के मालिक अंजनी कुमार द्विवेदी ने आज मेडिकल कॉलेज परिसर में कर्मचारियों को खुलेआम धमकी दी कि यदि वे हड़ताल करेंगे तो उन्हें तत्काल नौकरी से निकाल दिया जाएगा । गौरतलब हो कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल डिमरापाल के सुरक्षा गार्ड लगभग विगत 6 माह से लगातार वेतन संबन्धित समस्यायों को लेकर संघर्षरत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में उन्हें शासन द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान तक नही दिया जाता था। उन्हें महज़ 6000 मासिक अनुसार भुगतान किया जाता था। कर्मचारियों ने जनसभा संगठन की सदस्यता ली और उसके प्रयासों के बाद विगत 2 माह से अब कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन रुपये 9 हज़ार 5 सौ 40 के अनुसार वेतन और साप्ताहिक अवकाश मिलने लगा है। वर्तमान में कर्मचारियों को प्रत्येक माह वेतन तय समय पर नही मिल रहा है, जिस कारण हर माह उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की अनेकों बार मौखिक शिकायत सुपर वायजरों, स्थानीय प्रबंधक से करने के बाद भी सुनवाई नही होने पर कर्मचारियों ने 15 तारिक तक पेमेंट नही आने पर सामूहिक रूप से कामबंदी का एलान किया है। इस एलान के बाद कंपनी के मालिक जगदलपुर पहुंचे और कर्मचारियों को सामुहिक रूप से बुलाकर धमकी दिया कि जो कोई हड़ताल करना चाहते हैं करो लेकिन वो जान ले कि वह दिन उनके नौकरी का अंतिम दिन रहेगा। बाहर की कंपनियां बस्तर के लोगों को मा धमकाए, हम अपने लोगों के हक़ अधिकार के किये लड़ेंगे -डॉ. अरुण पाण्डेय् जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष व कामगार सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि बाहर से आए हिये कंपनी संचालक बस्तर के स्थानीय कामगारों को धमकी ना दें। बल्कि महीने भर काम करने के बाद समय पर उनका वेतन दे दिया करें। अगर कंपनी समय पर वेतन दे देगी तो किस माह विवाद की स्तिथि उत्पन्न ही नही होती। लेकिन न्यूनतम वेतनमान में महीने भर सेवा देने के उपरांत भी अगर कामगारों को कंपनी वेतन नही देगी तो कर्मचारियों के जीवन यापन में समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसी कारण अब वे कामबंदी करने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनसभा सदैव बस्तर के स्थानीय लोगों व उसके कामगारों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर हक़ अधिकार की लड़ाई में साथ खड़ा है। कंपनी प्रबंधन अपनी गीदड़ धमकी अपने जेब में रखें, उन्होंने कंपनी के मालिक द्वारा दिए गए धमकी के संबन्ध में श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer