नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृशक्ति के भाग्य एवं भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम अलका चंद्राकर* - sanskar.live

Hot




अप्रैल 13, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृशक्ति के भाग्य एवं भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम अलका चंद्राकर*




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/खल्लारी विधानसभा की छाया विधायक अलका चंद्राकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है इस क्रांतिकारी कदम उठाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का खल्लारी विधानसभा के लाखों मातृशक्ति बहनों की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित  करते हैं इस विधेयक को पूर्व में अन्य दलों की सरकार भी द्वारा भी लाया गया लेकिन निहित स्वार्थ के चलते इसे पारित नहीं कराया गया महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के नजर से देखा गया लेकिन यह अधिकार  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिलाया खुशी की बात यह है इस विधेयक पर हमारी मातृशक्ति महिला बहन राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हस्ताक्षर किया गया मोदी जी ने लोकसभा विधानसभा में 33% आरक्षण देकर नारीत्व का सम्मान किया अलका ने महिला बहनों से आग्रह किया कि 966717333 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल कर मोदी जी द्वारा पारित अधिनियम को समर्थन देने का आव्हान किया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत भी  प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया था अब महिलाएं नीति के लाभार्थी नहीं है अब नीति निर्धारक बनेगी समग्र रूप से अधिनियम महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण का अधिनियम है 33% आरक्षण से एक नए युग की शुरुआत होने जा रहा है  भारत के लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer