sanskar.live: भिलाई#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
भिलाई# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भिलाई# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अगस्त 18, 2026

मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

अगस्त 18, 2026

 



भिलाई संस्कार न्यूज / 15 अगस्त 2026 को भिलाई, जिला दुर्ग स्थित मस्जिद नूर एवं फैजाने ताजुल औलिया मदरसा में मुस्लिम समुदाय द्वारा स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

मस्जिद नूर में लगभग 08:30 बजे करीब 40 लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति गीत एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ तथा ‘वंदे मातरम्’ गाए गए तथा वक्ताओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर भाषण दिए गए।

फैजाने ताजुल औलिया मदरसा में लगभग 60 विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। यहां भी ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के विषय पर भाषण दिए गए।

दोनों स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, जिसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

फ़रवरी 04, 2025

जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज जी का 5 फरवरी को भिलाई छत्तीसगढ़ में आगमन

फ़रवरी 04, 2025

 


भिलाई संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/जगद्गुरु रामानंदाचार्य  श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज, दक्षिण भारत पीठ के पीठाधीश्वर है। उनका शुभागमन छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन बुधवार 5 फरवरी 2025 को सेक्टर 7 बी एस पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान,मुख्य रोड भिलाई में हो रहा है। 

       हमारे सनातन हिन्दू धर्म में दो मुख्य पंथ है, शैव पंथ और वैष्णव पंथ। जो शंकर भगवान के उपासक होते हैं उनके मुख्य गुरु आद्य जगद्गुरु शंकाराचार्य जी होते है। वैसे ही जो भगवान विष्णु, राम और कृष्ण के उपासक होते है। वे वैष्णव कहलाते हैं। उनके मुख्य गुरु आद्य जगदगुरू रामानंदाचार्य जी होते है।भारत में चारों दिशा में चार जगदगुरू रामानंदाचार्य जी और चार जगदगुरू शंकाराचार्य जी  विराजमान है।

     इसमें दक्षिण भारत पीठ के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगतगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी जी महाराज का आगमन सुबह 9 बजे  होगा। स्वागत गीत के बाद स्वामीजी का प्रवचन होगा तत्पश्चात समस्या  मार्गदर्शन का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें जगद्गुरुश्री स्वयं भक्तजनों से  सीधे बात करके उनके समस्या पर मार्गदर्शन करेंगे। समस्या के लिए सुबह 7 से 8 बजे  निशुल्क टोकन मिलेगा। करीब 17 वर्षों के बाद जगद्गुरुश्री का व्यस्ततम समय मै से समय मिला है। इसीलिए सभी भिलाई  के भाविक जनों से अपील है कि वे इसका पुण्य लाभ ले।

     जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य जी एक आत्म साक्षात्कारी सदगुरु है। उनके दृष्टि में, वाणी में, स्पर्श में सामर्थ्य है। आप सभी दर्शन लाभ लेने सादर आमंत्रित है।

      स्वामीजी का मानना है कि सिर्फ मानव जन्म मै ही हम  समाज ऋण  चुका सकते हैं। इसीलिए स्वामीजी की मुख्य घोषणा है "तुम जिओ दूसरों को जीने में सहायता करो"।इसके लिए जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज संस्थान के तरफ से विभिन्न सामाजिक उपक्रम चलाए जाते है। जिसमें सभी भक्तों एवं शिष्यों की सहभागिता होती है। इस वर्ष एक ही दिन में  136720 यूनिट रक्त दान कराया गया। अभी तक 80 देहदान और 10 अंगदान कराया गया है। महाराष्ट्र के राजमार्गों में 53 एम्बुलेंस सेवा चल रही है। जिससे अब तक 18000 से अधिक लोगों की जान बचाई गई।नर्सरी से जूनियर कॉलेज तक गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। निशुल्क वेद पाठशाला, निशुल्क ड्राइविंग स्कूल, निशुल्क ब्लड इन नीड जैसे महान कार्य स्वामीजी की प्रेरणा से चल रहे है।

धनश्याम माहेश्वरी

पीठ प्रमुख

छ. ग.उप पीठ

जनवरी 13, 2025

जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य महाराज का 5 फरवरी को भिलाई में होगा 17 वर्ष के बाद आगमन, प्रचार शुरू

जनवरी 13, 2025

 


भिलाई संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य महाराज का आगमन बुधवार 5 फरवरी को बी एस पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, सेक्टर 7, भिलाई में होने जा रहा है। जिसमें जगद्गुरु श्री प्रवचन तथा दर्शन देंगे। जिसके लिए जगद्गुरु के शिष्यों ने श्री गणेश मंदिर सेक्टर 5 भिलाई से प्रचार शुरू किया। विदित हो कि 2007 में कन्नड़ भवन, सेक्टर 5, भिलाई में जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज का प्रवचन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम हुआ था। जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य दक्षिण की रामानंदाचार्य  पीठ के पीठाधीश्वर है। जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज संस्थान द्वारा अनेक सामाजिक उपक्रम चलाए जा रहे है जैसे ग्राम स्वच्छता अभियान, शैक्षणिक उपक्रम, वैद्यकीय उपक्रम, आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों का पुनर्वास,महिला सशक्तिकरण,  आपातकालीन मदद अभियान आदि आयोजित किए जाते है।


अरविंद अग्रहरी प्रसिद्धि प्रमुख जिला दुर्ग 

9329641741

अगस्त 17, 2024

लो एक बार फिर से आया जोरदार ठगी का मामला, महादेव सट्टा के बाद आया मार्केट में एक और सनसनी फैला देने वाला सच ! जी हाँ कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया

अगस्त 17, 2024

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस ठगी मे कांग्रेस के नेता भी शामिल है

एंजेल ब्रोकिंग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, ठग शिवा साहू के तर्ज पर हो रहा कंपनी का संचालन ।

संचालक टोमन साहू

कंपनी के पास नही है नियमानुसार सारे दस्तावेज* 




भिलाई / आपको बता दे कि विगत दिवस पूर्व रायसेन का महाठग शिवा साहू द्वारा शेयर मार्केट में लोगो के पैसा लगा कर अधिक से अधिक ब्याज  का लालच देकर हजारों लोगों से ठगी की गई,जिससे एक गांव का साधारण लड़का रातों रात अमीर बन गया,घर के सामने महंगे और लग्जरी गाड़ियों की लाइन लग गई,जब तक लोगो को ठगी होने का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी और लोगो के करोड़ो रुपए चले गए ।

 इसी तर्ज पर ही भिलाई  रामनगर स्थित एंजेल ब्रोकिंग नाम से ऑफिस का संचालन हो रहा है,

*संचालक टोमन साहू* द्वारा लोगो को शेयर मार्केट में पैसा लगाने को कहा जाता है जितने ज्यादा पैसे लगाए उतना अधिक  ब्याज का लालच दिया जा रहा है । उधारण के लिए जैसे अगर आप 1 लाख रु लगाते है तो आपको महीने का   लगभग 4000 से 5000 तक का ब्याज मिलेगा कहा जाता है ,सूत्रों की माने तो लगभग इस कंपनी में लोगो के 80 से 90 करोड़ लगे हुए है,सहारा इंडिया कंपनी के जैसे ही इस कंपनी के एजेंट पूरे छत्तीसगढ़ में फैले है जो हर गांव शहर से पैसे हफ्ते या महीने में इकठ्ठा करके संचालक को देते है, 

*संचालक के साथ कांग्रेस के नाम पर नेतागिरी करने वाले फारूख खान नेता भी जुड़े है जो लोगो को अधिक ब्याज का लालच दे कर बहला फुसला कर संचालक टोमन साहू तक ले जाते है,फिर ऑफिस में बड़े बड़े सपने दिखा कर अपने लग्जरी लाइफ के बारे में बता कर आकर्षित किया जाता है।*

ऐसी ही शिकायत भिलाई 3 थाने में की गई है,शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती आवेदन में बताया गया की मेरे द्वारा 6 लाख की राशि इस कंपनी को दी गई,जिस पर हर महीने मुझे 5% का ब्याज मिलेगा ऐसा कहा गया परंतु कुछ दिन ब्याज मिला उसके बाद ब्याज मिलना बंद हो गया जब मैंने  संचालक टोमन साहू को फोन लगाया तो फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया l तब मुझे ठगी का अहसास हुवा तब मैंने इसकी शिकायत थाने में की।

जुलाई 30, 2024

भिलाई में जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज के शिष्यों एवम् नागरिकों ने किया वृक्ष रोपण

जुलाई 30, 2024

 


भिलाई संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आज 30 जुलाई को जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री नरेंद्रचार्य महाराज जी के द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले उपक्रमों के तहत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम एकता गार्डन हुडको भिलाई में आज आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भक्त सेवा समिति दुर्ग के भक्तगण, पदाधिकारी और हुडको के निवासियों ने भाग लिया। सभी ने एक एक वृक्ष लगाया और उसे बचाने का भी संकल्प लिया। जिसमें 65  बादाम, अमरूद, जामुन, कटहल, कदम , मौलश्री, गुलमोहर, बेल, आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रमुख लोगो ने अपना मनोगत भी व्यक्त किये जिसमे भजापा नेता श्री संजय दानी, पार्षद श्रीमती सुरेखा खटी ,धारकर साहब, छ ग पीठ समिति के श्री गंगा सागर तिवारी,समिति अध्यक्ष राजकुमार पवार,जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा पवार, युवा प्रमुख श्री प्रफुल्ल तिवारी,श्री नंदकिशोर मार्कण्डेय आदि गणमान्य व्यक्तियो ने अपने विचार रखे। "केवल एक ही प्राणी है जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल सकता है और वह है पेड़।"



जुलाई 16, 2022

पी डी एस चावल की खरीदी बिक्री की शिकायत युवा कांग्रेस नेता सादिक रजा द्वारा की गई प्रशासन के नाक के नीचे से हो रहा पूरा खेल

जुलाई 16, 2022





भिलाई संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /राशन दुकान के पी डी एस चावल की खरीदी बिक्री लगातार जारी है।इसकी लगातार शिकायते भी मिलते रहती है।इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के सादिक रजा द्वारा कलेक्टर से मिल कर शिकायती ज्ञापन सौंपा गया।सादिक रजा से ज्ञापन के माध्यम से बताया किदुर्ग जिले में राशन दुकान से निकली अवैध रूप से चावलो की खरीदी बिक्री का खेल व्यापक रूप से चल रहा है,सूत्रो के माध्यम से जानकारी मिली है कि इसमें संबधित विभाग के लोगो के सरक्षण में पूरे काम को अंजाम दिया जा रहा है,बकायदा इन सभी का महीना बंधा हुआ है,राशन दुकानों से अवैध रूप से पी डी एस का चावल बिचौलिया लोग खरीद कर एकत्रित करते है फिर इस चावल को रसूखदार छोटी ऐपपे व टाटा मैजिक और बेलेरो पिकअप में कैंप क्षेत्र से लोड कर  भिलाई के रामनगर से कोहका चौक से होते हुए  जेवरा सिरसा रोड़ के राईस मिल में अधिक मूल्य में बेचते है,अगर इस रास्ते में खतरे की भनक लगती है तो ये रास्ता बदल पॉवर हाउस से दुर्ग होते हुए पुलगांव रोड़ के राईस मिल  में चावल बेचते है,यह सब कुछ पहले से ही सेट होता है ।इसके साथ ही जानकारी मिली है कि दुर्ग जेवरा सिरसा के मैन रोड से पुलगांव स्थित राइस मिल में इस चावल की खरीदी की जाती है।इसी रुट में कई राइस मिलों के नाम के साथ कलेक्टरों महोदय से शिकायत की गई है,और मांग की गई है कि राइस मिलों की जांच समय समय से की जावे।