sanskar.live: कुरूद#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
कुरूद# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुरूद# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अगस्त 04, 2025

सांस्कृतिक विविधता के अध्ययन के लिए दो दिवसीय साहसिक बाइक एडवेंचर ट्रैकिंग किया गया

अगस्त 04, 2025

 पर्यावरण मित्र ने किया उडीसा की ट्रेकिंग





कुरूद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/पर्यावरण संरक्षण और स्वर्धन सहित सांस्कृतिक विविधता को जानने समझने के लिए नगर सहित क्षेत्र के नागरिको मे जगरूकता लाने की दिशा मे अलग पहचान बना रही संस्था" पर्यावरण मित्र कुरुद् " के सदस्यो द्वारा वीकेंड पर इस बार उडीसा राज्य के पर्यवानीय एवम सांस्कृतिक विविधता के अध्ययन के लिए उड़ीसा राज्य के घने जंगलो एवम पहाड़ियों मे स्थित जलप्रपातों गोधस, बेनियारधस, खरालधस और धार्मिक स्थल हरिशंकर मे स्थित जलप्रपात की दो दिवसीय  साहसिक बाइक एडवेंचर  ट्रैकिंग किया गया।

मां चण्डी मंदिर परिसर से अलसुबह वरिष्ठ नेशनल ट्रेकर  दक्षिणेन्द्र गिरी, शेखर चंद्राकर और पं जितेन्दनाथ योग, ने टैªकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर मंदिर परिसर से रवाना किया। राज्य के गरियाबंद जिले के छंुरा और उडीसा के धरमबांधा, नुआपाडा और सुनाबेडा वाल्डलाइफ सेंचुरी के घने जंगलो के रास्तो से होते हुए सुनाबेडा वाल्डलाइफ सेंचुरी और जंगलो की जैव-विविधता और पेड-पौधों और वन्य प्राणियों का प्राकृतिक अध्ययन करते हुए कच्चे रास्तो और पगडंडीनुमा रास्तो  से होते हुए चारो ओर से घने जंगलो और पहाडियों से घिरे जलप्रपातों की नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक नजारो ने ट्रैकिंग दल को रोमांचित कर दिया। सर्वप्रथम ट्रैकिंग दल ने गरियाबंद जिले के जंगलो के रास्तो से गुजरकर उडीसा राज्य में स्थित गोधस जलप्रपात की अलौकिक जलप्रपात के नजारों का आनंद लिया। तत्पश्चात उडीसा राज्य के बलंगीर जिले में स्थित बेस कैंप हरिशंकर धार्मिक स्थल और इसमें स्थित जलप्रपात का अवलोकन कर प्रसिद्ध हरिशंकर मंदिर में भगवान महादेव का रूद्राभिषेंक किया एवम लोगो से इस सावन महीने की महत्ता को जाना समझा। कवाडियो की भगवान् भोलेनाथ के प्रति आस्था से सभी मंत्रमुग्ध हो गए । हमारे क्षेत्र एवम वहा की कंवर यात्रा का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। जिसमे आस्था सर्वोपरि है यह समता दिखी। इसी तारतम्य में संस्था के सदस्यों द्वारा बेनियारधस और खरालधस के साथ ही छतीसगढ राज्य के अंतिम छोर पर स्थित गांव आमामोरा के पास स्थित ओड गांव में स्थित कारीपगार जलप्रपात सहित अनेक जलप्रपातों का  आनंद भी लिया। 

अपने अनुभव में ट्रैक लीडर पुष्कर गोस्वामी ने बताया कि ऊर्जावाल साथियों का समूह प्रकृति के बीच जाकर न सिर्फ जुड़ाव महसूस कर रहा है, अपितु वहा के स्थानीय लोगो के रहन सहन,त्योहारो की महत्ता एवम सांस्कृतिक विविधता मे एकता से भी परिचित हो रहा है, समूह के साथ चलने वाले किशोर एवम युवा साथी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे यह विशेष बात इस समूह के लिए है।नगर पहुचने पर पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने हरिशंकर जलप्रपात के लाये हुए जल से प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। संस्था के सदस्यों में गु्रप लीडर पुष्कर गोस्वामी, को-लीडर आकाश चंद्राकर,  विक्रम महावर, तिजिल गोस्वामी, अथर्व चंद्राकर , गजानंद,टोमेश, चन्द्र कुमार, वीरेंद्र सोनी, मनोज, रितेश, सहित सदस्यों ने बाइक ट्रैकिंग में सहभागिता दी तथा पर्यावरण मित्र समूह के सदस्यों ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया   है।






अक्टूबर 02, 2024

महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर घुसकुड जलप्रपात का पर्यावरण मित्र ग्रुप ने एक दिवसीय फैमिली टैकिंग की

अक्टूबर 02, 2024



देखें वीडियो 

कुरूद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जंगलो की नैसर्गिक सुंदरता का प्राकृतिक अध्ययन और पहाडों के बीच घिरे महासमुंद जिले में स्थित घुसकुड जलप्रपात का पर्यावरण मित्र ग्रुप ने एकदिवसीय फैमिली टैकिंग की। नगर स्थित मां चण्डी मंदिर परिसर से नेशनल टैकर मोहेन्द्र चंद्राकर और मोहन सुखरामणी ने हरी झंडी दिखाकर फैमिली टैकिंग के दल के बस को को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया। प्रतिभागियों ने सर्वप्रथम महासमुंद जिले में स्थित इको फेन्डली वन चेतना केंद्र कोडार में कोडार बांध की अवलोकन और जलाशय में बोटिंग का आनंद लिया। तत्पश्चात सिंहवाहिनी मां दुर्गा मंदिर मे पुजा-अर्चना किया और सुरंगपानी टीले और मंदिर का भ्रमण भी किया। 


पर्यटक स्थल सिरपुर में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर गंधेश्वर महादेव और चामुण्डा माता मंदिर का दर्शन कर सिरपुर में ईटों से बना प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर की वास्तुकला, प्राचीन समय में भवन निर्माण शैली की जानकारी के साथ ही परिसर स्थित संग्रहालय का अवलोकन कर तपस्यारत भगवान बुद्ध से संबंधित और पाण्डुवंशीय राजाओं के इतिहास और पुरातत्व की जानकारी प्राप्त की। लंच पाइंट के पश्चात बीहड जंगलो की नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता के बीच 05 किमी की पैदल टैकिंग कर जंगलो की बीच स्थित घुसकुंड जलप्रपात का रोमांचक आनंद लिया और वाटर एक्टिविटी भी किया। 



टैकिंग दल में गु्रप के लीडर नेशनल टेकर दक्षिणेन्द्र गिरी, को-लीडर पुष्कर गोस्वामी, नीरज शुक्ला, अरविंद चंद्राकर, आकाश चंद्राकर, प्रभात बैस, पुष्कर नाग, हितेन्द्र केला, तोरण चंद्राकर, अनिल गोस्वामी, रवीन्द्र गोस्वामी सहित 30 प्रतिभागियों ने फैमिली टैकिंग की