sanskar.live: गरियाबंद#

Hot




गरियाबंद# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गरियाबंद# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जून 13, 2025

पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन विद्यार्थी सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा पिता श्यामाचरण शुक्ल का सपना था कि उनके संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा सिंचाई की सुविधाओं में कमी न आए

जून 13, 2025

 जिले के टॉपर 22 छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान




गरियाबंद संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन  विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन आज गरियाबंद आक्शन हाल में सम्पन्न हुआ। संस्था के चेयरमैन प्रथम एवं पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल,उनके सुपुत्र भवानी शंकर समेत फाउंडेशन के अन्य मेंबर और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में जिले में 10 वीं एवम 12 वी बोर्ड में टॉप करने वाले 22 छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस गैर राजनीतिक आयोजन में छात्र के परिजन,स्थानीय नागरिक गण भारी संख्या में मौजूद रहे।आयोजन का संचालन कृष्ण कुमार शर्मा ने किया।

*सांसद पिता का सपना साकार करने की दिशा में फाउंडेशन करता रहेगा काम*

सभा को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि सांसद पिता श्यामाचरण शुक्ल ने हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया। मैने और पिता श्री ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में स्कूल,अस्पताल और कई सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी दिलाई।अब फाउंडेशन के माध्यम से उनके सपनों के अनुरूप निरंतर सेवा का कार्य करते रहेंगे। हमारा परिवार और फांउन्डेशन गरियाबंद जिले के लिए सदैव समर्पित भाव से सेवा करेगा। मंच से अमितेश ने यह भी कहा सुविधाओं में बढ़ोतरी और सेवा हेतु जनता से भी सुझाव आमंत्रित है। जरूरत मंद हमारी संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं।

*इनका हुआ सम्मान*

आज के छात्र सम्मान में कक्षा 10वीं के टॉपर नोमिका साहू,भूमिका नागेश, गीताजंली बंजारे,प्रणय बांबोडे,लक्ष्मी नागेश,ऐश्वर्या साहू,जयेश साहू,ओमिका साहू,माया साहू,नम्रता निषाद,आरती साहू।

12 वी बोर्ड के टॉपर प्रिया बघेल,भानुप्रताप साहू,अंजू साहू,निशारानी टंडन, रूपाली नागेश, भोजलता,लक्ष्मी बांधे,गीतिका सचदेव,निशा और तेजस्वरी को सम्मानित किया गया।

Read More

दिसंबर 01, 2022

किसानों से सांप को दुर भगाने की लाठी बनाया वनांचल क्षेत्र के छात्र धनराज साहु

दिसंबर 01, 2022

इंस्पायर अवार्ड के जिला स्तरीय प्रदर्शनीय में  बीजापाल मिडिल स्कूल के छात्र धनराज साहु के मॉडल का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन


गरियाबंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर- इंस्पायर अवार्ड मानक  जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनीय 28 व 29 नवंबर को शिशु संस्कार केन्द्र महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें गरियाबंद, बलौदा बाजार, महासमुंद जिला के प्रतिभागी शामिल हुए।महासमुंद जिला की सीमा से लगा गांव बीजापाल मिडिल स्कूल के छात्र धनराज साहू  छुरा जिला गरियाबंद ने "किसानों से सांपों को दुर  भगाने की लाठी"  अपने विज्ञान शिक्षक रेखराम बघेल के मार्गदर्शन में मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। जिनका चयन राज्य स्तर के लिए निर्णायक कमेटी द्वारा चयनित हुआ है।

विज्ञान के प्रति विशेष रुचि रखने वाले छात्र धनराज साहू ने बताया कि किसान जब खेतों में व रात को अंधेरी जगहों पर जाते हैं तो रास्ते पर विचरण करने वाली सांप अचानक डर कर काट देती हैं। जिससे मृत्यु हो जाती है। जिसके निवारण के लिए प्लास्टिक की मजबुत पाइप व बांस की डंडे की नीचे भाग पर धातु के कवर लगाकर  वाइब्रेशन मोटर फीट किया गया है।तथा लाठी की ऊपरी हिस्सा में बैटरी व स्वीच लगाकर कनेक्ट किया गया है। खेतो के मेड़ पर घास फुस से घिरी रास्तो में किसान चलते समय स्वीच आन कर  है जिससे धातु वाली भाग जमीन पर रखने से वाइब्रेशन द्वारा कंपन होती है। चुंकि सांप की कान नहीं होने के कारण आवाज नहीं सुन पातीं। इसलिए धरती पर होने वाली कंपन व आहट को महसूस कर दूर भाग जाती है।इस तरह सांपों से किसानों व राहगीरों को बचाया जा सकता है।

धनराज साहु के मॉडल का राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर गरियाबंद डीईओ करमन खटकर, महासमुंद डीईओ एस चंद्रसेन, श्याम चंद्राकार जिला समन्वयक गरियाबंद, किशुन मतवाले बीईओ छुरा, इंस्पायर्ड प्रभारी गजेन्द्र शर्मा, संकुल केंद्र नागिनबाहरा के शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की है।



Read More

जुलाई 02, 2022

उड़ीसा से लगा हुआ स्थल ग्राम अमलीपदर में धूमधाम से मनाया गया रथ यात्रा का पर्व:-बोल कालिया

जुलाई 02, 2022

त्रिभुवन ताम्रकार (गरियाबंद) । कथावाचक पंडित रामानुज अमलीपदर जगन्नाथ मंदिर के पुजारी हैं  मंदिर से जब भगवान को रथ पर बैठाया जाता है तो उस के समय का माहौल पूरा कलियामय  हो जाता है। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र ओड़िसा लगा है और पुरी सहित पूरे ओडिशा मैं भगवान जगन्नाथ को दुकान पर उनके काले रंग के अनुरूप कालिया भगवान का ही संबोधन दिया है। पंडित कंधे पर भगवान को लेकर निकले तो महज 50 मीटर नको दूरी तप करने में उन्हें 1 घंटा लगा ।


बोल कालिया के जयकारों से गूंजा अमलीपदर 


पुजारी भगवान को अपने कंधे पर लेकर झूमते हैं, भक्त भगवान एक सुर ताल में लीन नजर आते हैं। बाजे का था व भक्तों की बोली से केवल "बोल कालिया" निकलता है। इस नजारे को देखने मंदिर परिसर से लगी छत पर सैकड़ों श्रद्धालुओ मौजूद रहते हैं। नगर प्रवेश करने वाली सभी गलियों में लाइटिंग के अलावा माइक लगाया गया  है ताकि सुबह  शाम होने वाली महाप्रभु की आरती का गुजायमान नगर भर में हो।

Read More

अप्रैल 21, 2022

ग्राम अमलीपदर को नवीन तहसील का दर्जा मिलने पर ग्रामवासी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निवास पर जा कर किया शुक्रिया आभार

अप्रैल 21, 2022

 


 गरियाबंद संस्कार न्यूज़ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अमलीपदर को नवीन तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राजपत्र में नवीन तहसील अमलीपदर की अधिसूचना के प्रकाशन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का भारी उत्साह के साथ गजमाला पहनाकर अभिनन्दन किया। गरियाबंद जिले के अमलीपदर से भारी संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचे, वहां के सरपंचगण, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अमलीपदर को तहसील बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पहले राजस्व सम्बंधित कार्यों के लिए यहां के लोगों को 80 से 100 किलोमीटर दूर का सफर तय करके मैनपुर तहसील जाना पड़ता था। 

अब तहसील बन जाने से लोगों को इन दिक्कतों से निजात मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब दोगुनी गति से होगा। उन्होंने बताया कि नवीन तहसील की अधिसूचना जारी होने से अमलीपदर क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अमलीपदर आने न्योता भी दिया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्रवण सतपथी, इंटक कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविंद्र राजपुरोहित, उत्तम श्रीवास सेवन पुजारी, अनुराग वाघे, भीमसेन पांडेय, नारायण दाऊ, राम मिश्रा अमलीपदर कन्या शाला हाई स्कूल के प्रिंसिपल आलोक वाघे संतोष बाबा दाबरीगुडा सरपंच पुनीत मरकाम खरीपथरा सरपंच पुनीत नागेश संदीप सिन्हा vip न्यूज़ के रायपुर पत्रकार अंकित मिश्रा प्रदेश पत्रकार यूनियन संघ के मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकी तिवारी, आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव अमलीपदर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललिता यादव प्रतिनिधि जीवन यादव पर्सनल पिए हेमराज यादव राजकुमार प्रधान विक्की ज्ञानचंदानी दुग्गू ठाकुर राकेश कुमार विकास पांडेय गणेश नागेश जीवन यादव धनेश नागेश पंकज मांझी नरसिंह मांझी प्रदेश पत्रकार यूनियन संघ के मैनपुर ब्लॉक मीडिया प्रभारी मकरध्वज प्रधान जिला मीडिया प्रभारी विक्रम नागेश राधे बघेल देवा बघेल दीपक बघेल परदेशी कुंजाम जिशांत महंती ओम प्रकाश जगत बंसी साहू जगमोहन महानती सहित  ग्राम अमलीपदर क्षेत्र के अन्य लोग शामिल होकर उपस्थित थे

Read More

अप्रैल 17, 2022

खैरागढ़ उपचुनाव जीत पर कांग्रेसियों का जश्न, मिठाई बांटी-पटाखे छोड़े

अप्रैल 17, 2022

गरियाबंद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोले- यह मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से हुआ



त्रिभुवन ताम्रकार संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


गरियाबंद संस्कार न्यूज़/ उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर शनिवार को यहां पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। ढोल नगाड़ो के साथ पार्टी कार्यकर्ता खूब नाचे। मिठाइयां बांटी गई।भाजपा को मिली करारी हार पर शनिवार को जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

एक बार फिर जनता ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार और उनकी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भारी समर्थन दिया है

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में चल रहे विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिले में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने चुनावी बाजी जीत ली है, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड कुल 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा.यह हमारे मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से हुआ, अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हुए

खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हो गए. चुनाव परिणाम के बाद छग की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा दिखाया है, खैरागढ़! के जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेश के 71 विधायक हुए. 20,000+ वोट से यह जीत हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के कुशल नेतृत्व की जीत है। मै आप सबको बधाई देता हूँ

कहा कि छत्तिशगढ के उपचुनाव में कांग्रेश की शानदार विजय छत्तिशगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है. हमारे मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही यह सब हो सका है। यह उनकी मेहनत का नतीजा है यह जीत। इससे साफ हो गया है कि लोगों की पंसद कांग्रेश पार्टी थी है और रहेगी।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा पहले ही राउंड से अपनी बढ़त बनाए हुए थी । यशोदा वर्मा और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के बीत अंतर का फासला बढ़ते हुए 15वें राउंड तक 17 हजार अधिक मतों के अंतर तक पहुंच गई थी और वहीं 16वें राउंड आते ही कांग्रेस 17530 मतों से आगे निकल गई थीं।

यशोदा वर्मा ने 20173 वोटों से अपने करीबी प्रतिद्वंदी बीजेपी के कोमल सिंह जंघेल को मात दे दी है। तमाम कोशिश के बावजूद BJP जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। जबकि JCCJ के खाते में रही इस सीट को उसके उम्मीदवार नरेंद्र सोनी नहीं बचा सके। यहां तक कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई, कांग्रेस प्रत्याशी ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल किया इसके साथ ही पूरे छत्तिशगढ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न मनाना शुरू हो गया है। वही गरियाबंद तिरंगा चौक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा लहरा रहे है और साथ ही ढोल नंगाडे के साथ जमकर आतिशबाजी मिठाईया बाँटी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 के पार्षद ऋतिक सिन्हा,निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,प्रीत सोनी मनीष ध्रुव,अहसन मेमन,शफीक खान,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,लोकेश सिन्हा,दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,रुद्रा साहू उपस्थित थे





Read More

अप्रैल 03, 2022

सुदामा चरित्र की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्घालु

अप्रैल 03, 2022

गरियाबंद- ग्राम पाथरमोंहदा में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सातवें दिवस भगवताचार्य बालव्यास पं. श्री वरूण तिवारी जी द्वारा सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने वे मन से धनवान थे। उन्होंने अपने सुख व दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था। श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जब सुदामा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने आए तो उन्होंने सुदामा के फटे कपड़े नहीं देखे, बल्कि मित्र की भावनाओं को देखा। मनुष्य को अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए। अगर सच्चा मित्र है तो श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। जीवन में मनुष्य को श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए। महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। कथा सुनने आए श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का पान किया तथा तथा श्रद्धालु जन सुदामा चरित्र कथा सुन भाव बिभोर हो गए।  कथा में हुमन दीवान को पारीक्षत बन कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन हुमन दीवान, चितरंजन दीवान,   खुशी दीवान एवं समस्त ग्राम वासी पाथरमोंहदा के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।



Read More

फ़रवरी 18, 2022

पेंशन राशि आहरण कर भुगतान नहीं- सरपंच,सचिव के विरूद्ध कार्यवाही सचिव निलंबित तथा सरपंच के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित गरियाबंद

फ़रवरी 18, 2022

 पेंशन राशि आहरण कर भुगतान नहीं- सरपंच,सचिव के विरूद्ध कार्यवाही सचिव निलंबित तथा सरपंच के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित गरियाबंद




गरियाबंद संस्कार न्यूज़/ कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले के विकासखंड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबनमाल में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन वितरण में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ को प्रकरण की जांच कराने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। जिला पंचायत सीईओ को प्रकरण की जांच उपरांत जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूप कुमार ध्रुव द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पेंशन योजना के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा घोर लापरवाही बरतना पाया गया। उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोक्तिमा यादव ने ग्राम पंचायत धोबनमाल के सचिव गौरीशंकर यादव को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिया गया है। इ कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत धोबनमाल के सरपंच जगतराम नागेश के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 (1) (क) (ख) के तहत पद से पृथक करने की कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व मैनपुर को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।


*वितरण की झूठी जनाकारी देता रहा सचिव*-जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ रूप कुमार ध्रुव द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में अवगत कराया गया है कि ग्राम पंचायत धोबनमाल में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत सितंबर से नवंबर 2021 कुल 03 माह की वृद्धा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन की राशि 1,43,000 रूपये सरपंच जगतराम नागेश एवं सचिव गौरीशंकर यादव द्वारा पेंशन राशि आहरण कर पेंशनधारियों को भुगतान नहीं किया जाना पाया गया। सचिव गौरीशंकर यादव द्वारा ग्राम पंचायत धोबनमाल सेक्टर के करारोपण अधिकारी को पेंशन राशि दिसंबर 2021 तक किये जाने संबंधी जानकारी दिया व गुमराह किया जाता रहा। जबकि उनके द्वारा माह अगस्त 2021 तक का ही भुगतान किया गया था। विदित हो कि शासन द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशनधारियों को डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पेंशन राशि अंतरण किये जाने के निर्देश है। जिन पेंशनधारियों का खाता ऑनलाइन पीएफएमएस में रजिस्टर्ड नहीं है, उन्हें ग्राम पंचायतों के माध्यम से उनके बैंक खाते में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भुगतान करने के निर्देश समय-समय पर जारी है। किंतु सरपंच एवं सचिव द्वारा पूरी राशि नगद आहरण किया जाकर गबन की नियत से अपने पास रखा जाना पाया गया,जिसे शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित सेक्टर के करारोपण अधिकारी के माध्यम से पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान करवाया गया है।

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer