sanskar.live: गीदम#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
गीदम# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीदम# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नवंबर 06, 2025

गीदम ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 में युवाओं ने दिखाई का खेल प्रतिभा

नवंबर 06, 2025

जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग 11 विधाओं में लगभग 13050 प्रतिभागी हिस्सा लिए।

फुटबॉल, खोखो, बैडमिंटन, कराते, कबड्डी, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं रस्साखींच आदि सम्मिलित है।






गीदम जिला दंतेवाड़ा  संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत श्री अटल बिहारी वाजपाई एजुकेशन सिटी जावंगा में जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के तत्वावधान में 3 दिवसीय विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 खेल प्रतियोगिता 3 से 5 नवंबर तक भव्यता से आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलिस प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा के सहयोग से नोडल आयोजक जनपद पंचायत गीदम एवं स्कूल शिक्षा विभाग गीदम के द्वारा भव्य रूप से आयोजित कर संपन्न किया गया। बालिका एवं बालिकाओं के लिए जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग प्रतियोगिता शामिल किया गया। छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन पर बस्तर क्षेत्र के युवाओं एवं आम जनता ओलंपिक खेल में सम्मिलित करने उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय तर्ज पर एकलव्य खेल परिसर जावांगा में बैडमिंटन, कराते, कबड्डी, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं रस्साखींच खेल आयोजित किया गया। आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय विधान सभा क्षेत्र दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विशिष्ट अतिथियों जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश कौशल एवं जावांगा ग्रामपंचायत सरपंच बोमड़ा कोवासी एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। विजेताएं दंतेवाड़ा में जिला स्तर पर होने वाले बस्तर ओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक में नोडल आयोजक जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलराम सिंह ध्रुव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भवानी पुनेम के मार्गदर्शन पर सर्व अधिकारीगण, सर्व सचिव जनपद पंचायत, सर्व संकुल समन्वयक शिक्षा विभाग, सर्व पीटीआई, शिक्षक शिक्षिकाएं अहम भूमिका निभाकर प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से संपन्न किया। इस खेल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग 11 विधाओं में विकासखंड गीदम के विभिन्न ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं शैक्षणिक संस्थाओं से लगभग 13050 प्रतिभागी हिस्सा लिए।

नवंबर 04, 2025

गीदम में 7 से 13 दिसम्बर तक होगा भव्य “महा शिव पुराण कथा” : पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महिमा का अमृतवर्षण

नवंबर 04, 2025




गीदम (दंतेवाड़ा)। संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बस्तर अंचल की पुण्यभूमि पर पहली बार भगवान भोलेनाथ की अनुपम महिमा का दिव्य प्रसंग लेकर प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) पधार रहे हैं। यह पावन “महा शिव पुराण कथा” 7 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड, गीदम में आयोजित की जाएगी। आयोजन ॐ शिव महापुराण समिति, गीदम के तत्वावधान में होगा। इस आयोजन का श्रेय मुख्य जजमान श्री विजय प्रसाद तिवारी को जाता है, जिनके दो वर्षों के अथक प्रयासों और निष्ठा से बस्तर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि पं. मिश्रा जी जैसे प्रसिद्ध संत गीदम की धरती पर प्रवचन देंगे। समिति की संरचना इस प्रकार है — अध्यक्ष: श्री जयप्रकाश चौहान,उपाध्यक्ष: श्री रजनीश सुराना, श्री अभिलाष तिवारी, श्री जगदीश राठी, श्री राजेश गुप्ता, श्री मदन सोनी,सचिव: श्री राकेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष: श्री कृष्णचंद अवस्थी,व्यवस्थापक: श्री पंचू साहू,सह सचिव: श्री सुजीत सिंह, श्री रोहित जैन,संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। गुमारगुंडा आश्रम, गायत्री आश्रम तथा आसपास के सभी ग्रामवासी श्रद्धा और उत्साह से इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विशेष रूप से महिला वर्ग ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने मे लगे हुए है, जिसमें 13 समितियाँ गठित की जा रही हैं। प्रत्येक समिति को अलग-अलग दायित्व सौंपे जा रहे हैँ , ताकि आयोजन सुचारू, अनुशासित और भव्य रूप से सम्पन्न हो। कार्यक्रम के संरक्षकगण — श्री केदार कश्यप  (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन),  श्री महेश कश्यप (सांसद, बस्तर लोकसभा क्षेत्र),  महेश गगड़ा  (पूर्व मंत्री),  चैतराम अटामी जी (विधायक, दंतेवाड़ा), श्रीमती देवती कर्मा जी (पूर्व विधायक), तथा गुमारगुंडा आश्रम के पूज्य महंत श्री विश्वुधानंद महाराज जी हैं। विधायक श्री चैतराम अटामी जी ने कहा —गीदम में होने जा रही शिव कथा पूरे बस्तर के लिए गौरव का विषय है। यह कथा समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक जागरण का संदेश देगी। इससे युवाओं में आस्था, भक्ति और अपने धर्म-संस्कारों के प्रति निष्ठा की भावना प्रबल होगी।”

मुख्य जजमान श्री विजय प्रसाद तिवारी ने कहा —

“पं. प्रदीप मिश्रा जी जैसे संत का आगमन हमारे लिए सौभाग्य है। दो वर्षों की साधना के बाद यह अवसर मिला है। यह कथा समाज में अध्यात्म की ज्योति जलाएगी और लोगों को पुनः सनातन धर्म की मूल जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी। वर्तमान समय में जब कुछ क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन जैसी प्रवृत्तियाँ समाज की एकता को प्रभावित कर रही हैं, यह शिव कथा लोगों को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की ओर लौटने के लिए प्रेरित करेगी।” समिति अध्यक्ष श्री जयप्रकाश चौहान ने बताया —“महा शिव पुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का महोत्सव है। इस कथा के माध्यम से समाज में भक्ति, सद्भाव और आत्मचिंतन की भावना जागृत होगी, जिससे धर्मांतरण जैसी सामाजिक विकृतियों को रोकने में सशक्त भूमिका निभाई जा सकेगी।” श्री रजनीश सुराना ने कहा —“हमारा उद्देश्य है कि शिवमहिमा का यह अमृत हर हृदय तक पहुँचे। जब व्यक्ति अपने धर्म और परंपरा से जुड़ता है, तभी समाज में स्थायित्व और सामंजस्य आता है। इस कथा से बस्तर की संस्कृति और पहचान और भी प्रखर होगी।” इस आयोजन में जिला प्रशासन दंतेवाड़ा का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पार्किंग, पेयजल एवं श्रद्धालुओं के आवास की समुचित व्यवस्था की जा रही है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। पूरे गीदम क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बन चुका है। ग्रामीण, युवा, महिला समूह और धार्मिक संस्थाएँ तन-मन-धन से आयोजन की सफलता हेतु जुटे हैं। यह शिव कथा न केवल धार्मिक श्रद्धा का पर्व होगी, बल्कि समाज को धर्म-विमुखता और परिवर्तन की प्रवृत्तियों से दूर रखकर सनातन मूल्यों की ओर अग्रसर करने का माध्यम भी बनेगी।

🕉️ हर हर महादेव — जय शिव शंकर! 🕉️

जुलाई 28, 2025

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालय जावंगा में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुआ आयोजन

जुलाई 28, 2025

 दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं नारायणपुर जिलों के 13 डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालयों के लगभग 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।






गीदम संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालयों के जोन 1 दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों के दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं मेजबानी आयोजक डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा में आयोजित किया गया। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डी. कामेश्वर राव के सानिध्य में हुआ जिसमें अन्य डी.ए.वी. विद्यालयों के प्राचार्य, पीटीआई तथा खेल प्रभारियों की सहभागिता रही। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डी. कामेश्वर राव तथा अन्य पीटीआई ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र पूर्ण साहस, हिम्मत के साथ अपनी खेल का प्रदर्शन करे व निष्पक्ष भाव के साथ खेले। सर्वप्रथम खेल के पारंपरिक प्रतीक के रूप में मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और प्रतिभागियों में जुनुन को प्रज्वलित कर विजय के लिए संघर्ष की भावना का संचार किया गया। सभी प्रतिभागियों ने शपथ ग्रहण किया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्ष खेल भाव के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रथम दिन एथलेटिक्स खेलों में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 800 मीटर तथा 1500 मीटर दौड़, 4x100 मीटर रिले रेस, 4x800 मीटर रिले रेस, ऊंची कूद ,लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक , भाला फेक आदि प्रतियोगिता हुई, जिसमें 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ अपने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सामूहिक खेलों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज आदि ग्रुप खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुआ। कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी विजेताओं के नाम घोषित किए गए। अंत में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा के समस्त आयोजक ने सभी का उपस्थिति और योगदान के लिए धन्यवाद दिया तथा छात्रों को उनके असाधारण प्रतिभा के लिए बधाई दी। प्रत्येक खिलाड़ियों ने जीत हार की परवाह किए बिना अद्भुत खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में चार जिलों बीजापुर, नारायणपुर सुकमा, दंतेवाड़ा के 13 डी.ए.वी. मुख्यमंत्री विद्यालयों के लगभग 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताएं होने वाला राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लेहराएंगे।

जनवरी 19, 2025

गीदम नगर में रजनीश सुराना के समर्थन में सर्व समाज एवं व्यापारियों के की एकजुट मांग: भाजपा से उम्मीदवारी की जोरदार अपील

जनवरी 19, 2025

 


गीदम संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच गीदम नगर में व्यापारी, कर्मचारी, युवा और सर्व समाज की जुबान पर एक ही नाम गूंज रहा है – रजनीश सुराना। हर वर्ग का मानना है कि रजनीश सुराना को भाजपा से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाए। उनकी निष्ठा, सेवा और जनसंपर्क ने उन्हें नगर के हर वर्ग में एक मजबूत और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

बिना पद के किए सराहनीय कार्य

रजनीश सुराना ने नगर और समाज के विकास के लिए कई अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने न केवल व्यापारिक हितों का ध्यान रखा, बल्कि समाज के कमजोर और भटके हुए वर्गों को भी मुख्यधारा में लाने का काम किया। विशेष रूप से, नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर कई अभियान चलाए। उनके प्रयासों ने नगर में नशामुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव लाया है।

व्यापारी संघ के कुशल नेतृत्व से विकास की नई राहें

व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में अपने दो सफल कार्यकाल के दौरान रजनीश सुराना ने व्यापारिक समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उनके नेतृत्व में गीदम नगर में व्यापारियों को संगठित किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान निकाला गया। व्यापारिक समुदाय का कहना है कि रजनीश सुराना हर समय, दिन हो या रात, उनके लिए खड़े रहे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए मददगार हाथ

सुकमा में आई बाढ़ के दौरान रजनीश सुराना ने न केवल गीदम नगर में जागरूकता फैलाई, बल्कि अपने सुझावों और प्रयासों से बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित की। उनके इस प्रयास ने समाज में उनके प्रति और भी गहरा विश्वास पैदा किया।

अयोध्या राम मंदिर निर्माण में सक्रिय भूमिका

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रहते हुए, रजनीश सुराना ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह और समितियों का गठन कर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में एकता और जागरूकता की मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व में कई रैलियां निकाली गईं, जिनमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के हर वर्ग ने उनके प्रयासों की सराहना की।

सभी वर्गों का विश्वास और मांग

गीदम नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला अध्यक्ष और विधायक से मुलाकात कर रजनीश सुराना को भाजपा से उम्मीदवार बनाने की मांग की। उनका कहना है, "रजनीश सुराना जैसे कर्मठ और जनसेवी व्यक्ति को यदि भाजपा से उम्मीदवारी दी जाती है, तो हम उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे।"

नगर के उत्थान की नई उम्मीद

रजनीश सुराना के समर्थकों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में गीदम नगर पंचायत विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। उनका समर्पण, कुशल नेतृत्व और समाज सेवा का अनुभव नगर को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगा।

अब गीदम नगर की नजरें भाजपा के निर्णय पर टिकी हैं। नगर के हर वर्ग की यह मांग है कि रजनीश सुराना को मौका दिया जाए। समर्थकों ने आश्वासन दिया है, "हम आपको एक सफल उम्मीदवार देंगे और भाजपा के झोली में नगर पंचायत गीदम की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।"

अक्टूबर 25, 2024

राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी व पश्चिम भारत विज्ञान मेला अंबिकापुर में दंतेवाड़ा जोन के बच्चें व शिक्षकों ने लिया हिस्सा।

अक्टूबर 25, 2024

 18 विद्यार्थियों ने मॉडल व प्रोजेक्ट एवं 3 शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शन किया।


गीदम/दंतेवाड़ा/ संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से वर्ष 2024- 25 के लिए 4 दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला तथा विज्ञान नाटिका स्कूल शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग द्वारा सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जोन से विभिन्न विद्यालयों से चयनित 18 विद्यार्थियों ने समूह व व्यक्तिगत वर्ग में मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। साथ ही 3 शिक्षक शिक्षिकाएं भी पाठ्यक्रम से जुड़ा सहायक शिक्षण सामग्री टीएलएम प्रदर्शन किया। दंतेवाड़ा जोन प्रभारी प्राचार्य बीबी चक्रवर्ती ने बताया कि "सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी" विषय पर जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला तथा विज्ञान नाटिका का आयोजन किया गया था। जोन से चयनित कुल 21 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय कुआकोंडा के बच्चों के दल ने नाटिका के माध्यम से समाज में कृत्रिम बुद्धिमता का संदेश दिया। पश्चिम भारत विज्ञान मेला में आस्था विद्या मंदिर जावंगा गीदम के नितेश माड़वी ने कृत्रिम बुद्धिमता व आपदा प्रबंधन पर व्यक्तिगत प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। समूह प्रोजेक्ट में सेजेस दंतेवाड़ा के सूरज ठाकुर व ओम प्रकाश ठाकुर ने संचार व  परिवहन मॉडल एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़े गुडरा के विनोद व विमलेश ने जैविक खेती मॉडल का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सेजेस दंतेवाड़ा की चंद्रप्रभा नागवंशी व शिवानी राठौर ने लिखित व मौखिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चीतालंका की हनी साहू ने पोषण खाद्य मॉडल, शासकीय माध्यमिक शाला पटेलपारा गीदम की शिवबती ने प्राकृतिक खेती मॉडल, सेजेस दंतेवाड़ा के प्रथम भंसाली ने अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल का प्रदर्शन किया। पाठ्यक्रम सहायक शैक्षणिक सामाग्री विधा में आस्था विद्या मंदिर जावंगा गीदम के व्याख्याता अमुजुरी विश्वनाथ ने गणितीय 2 डी व 3 डी मॉडल टीएलएम प्रस्तुत कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सेजेस कुआकोंडा के व्याख्याता शाहिना परवीन ने तंत्रिका तंत्र जीव विज्ञान तथा सेजेस करली गीदम के व्याख्याता कंचन सिंह ने गति भौतिक विज्ञान पर टीएलएम प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के अधिकारीगण एवं जिला शिक्षा विभाग दंतेवाड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी एसके अंबस्ता, जिला मिशन समन्वयक हरीश गौतम, सर्व विकाखंड शिक्षा अधिकारी, सर्व खंड स्रोत समन्वयक, सर्व प्राचार्यगण, सर्व संकुल समन्वयक एवं सर्व शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए। इस कार्यक्रम में व्याख्याता अनामिका प्रसाद, पीटीआई तुषार लोनिया ने बच्चों को नाटिका का मार्गदर्शन दे कर सम्मिलित करवाया। बच्चें एवं शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट के टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, जलजली जमीन, उल्टा पानी पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। अतिथियों, अधिकारियों तथा निर्णायकों ने बच्चों को प्रोत्साहित कर आगामी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दंतेवाड़ा जोन का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।



जुलाई 26, 2024

कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

जुलाई 26, 2024
कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित



 गीदम संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/26 जुलाई 2024: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा.कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय गीदम में कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को नमन करते हुए मोमबत्तियाँ जलाकर की गई।  इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति की कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान गीदम के अस्पताल में फल और बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही, गीदम पुलिस थाने में जाकर जवानों से मुलाकात की गई और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शेख रफीक, विकास खंड शिक्षा अधिकारी थे। उनके साथ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी पुनेम, योगेश सोनी सी ए सी गीदम, रजनीश ओसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कैलाश नीलम, प्रभारी प्राचार्य ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका सीता सिंग, रिंकू सोनी, मालती नेताम, नोखेलाल निषाद, मोहेंद्र सिंग मंडावी, महेंद्र कुमार, दीपमाला चौहान, आरती देवांगन, किरण बाजपेई, कल्पना अवस्थी, रेणुका साहू, कविता सोरी, सुमन चंद्राकर, संगीता देशमुख, वर्षा वर्मा, दीपाली नागरे, और सरोज कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शिवहरे द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम की देखरेख वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर राष्टीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रभारी सुश्री यांशवन्ती तम्बोली और बच्चों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम की तैयारी की थी।कर्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय परिसर में नारियल, अमरूद, मुनगा, काजू, नीम और पीपल के पौधे लगाए गए। इन पौधों को मातृभक्ति के प्रतीक स्वरूप 'माँ' के नाम से समर्पित किया गया।इस प्रकार, कारगिल शहीद दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया।
via Blogger https://ift.tt/U28FVpB
July 26, 2024 at 10:12PM

जुलाई 13, 2024

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम में हुआ बाल संसद का गठन

जुलाई 13, 2024

 


गीदम संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /में नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने, विद्यालय की गतिविधियां एवं प्रबंधन में बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विद्यालयों मे बाल संसद का गठन किया जाता है इसी कड़ी मे आज गीदम विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम मे बाल संसद का गठन किया गया व समस्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय के बाल संसद के प्रधान मंत्री कु वत्सला चंद्राकार , गृह मंत्री कु वंदिका कच्चेन्द्र , शिक्षा मंत्री कु नंदिनी ठाकुर ,  अन्य मंत्रियो ने बारी बारी से शपथ लिया।बाल संसद का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।इस विद्यालय मे प्रधान मंत्री व अन्य पद छात्राओं द्वारा चुनाव के आधार पर व एक साल प्राप्त प्रतिशत के आधार पर होता है।


इस शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे  आकांक्षा जैन,एस एम डी के सदस्य वरिष्ठ शिक्षक श्री प्यारे लाल देवांगन, पनेड़ा सरपंच रामपाल वेक ,अजय अवस्थी व सभी पालक सदस्य, के द्वारा शपथ समारोह के पश्चात एक पेड़ माँ के नाम के अभियान के तहत शाला प्रांगण मे वृक्षारोपण किया गया।मंच संचालन श्री राकेश मिश्रा के द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य श्री कैलाश नीलम ने किया।

शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी श्री शेख रफीक, खंड श्रोत समन्वयक श्री जितेंद्र चौहान, प्राचार्य कैलाश नीलम, राकेश मिश्रा,रजनीश ओसवाल,मोहेन्द्र मंडावी, महेंद्र मंडावी,सी ए सी योगेश सोनी, व सभी शिक्षक स्टॉफ उपस्थित थे।



सितंबर 04, 2022

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक राकेश मिश्रा का राज्यपाल के लिए चयन

सितंबर 04, 2022



गीदम संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नगर के शिक्षक राकेश मिश्रा का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए किया गया है। इन्होंने सरकारी स्कूल में बेहतर तरीके से अध्यापन करा कर अपना नाम राज्य शिक्षक सम्मान की सूची में शामिल कराया है। इनका 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिसके लिए दंतेवाड़ा जिले से 2 शिक्षकों का चयन किया गया है। उनमें से एक शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम के राकेश मिश्रा है इन्होंने न केवल विद्यार्थियों को सफल बनाया बल्कि सरकारी स्कूल का कायाकल्प भी करके दिखाया है। वे वर्ष 2007 से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है।

दिव्यांगता भी नहीं बन सकी राकेश की बाधा

कोरोना काल के दौरान गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा दी। साथ ही मोहल्ला क्लास व घर घर जाकर बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया व बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखा। इन्होंने कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जागृत करने के लिए नवाचार का मार्ग चुना। खास बात यह है कि राकेश मिश्रा पैर से दिव्यांग है फिर भी इनके पैर की दिव्यांगता इनके कार्य में बाधा नहीं बनी। वे लगातार बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा गतिविधि आधारित शिक्षा दे रहे हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नर्सिंग, मेडिकल आदि फील्ड में एडमिशन के लिए जागरूक किया। साथ ही स्कूल में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई। स्कूल में पढ़ाई के लायक बेहतर वातावरण निर्माण किया जिससे विद्यालय की दर्ज संख्या 1200 तक पहुँच गई। जिला स्तर पर कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में छू लो आसमान के अतिरिक्त जिले के मेधावी बच्चों को नीट व जेईई की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग करवाई जाएगी इस कोचिंग का आईडिया जिला प्रशासन को गीदम ब्लॉक की तरफ से राकेश मिश्रा ने ही प्रस्तुत किया था।

इस उपलब्धि के लिए राकेश मिश्रा जी को जिला शिक्षा अधिकारी जिला परियोजना अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी BRC सभी  जिले के भी संकुल समन्वयकों  ने बधाई दी है