sanskar.live: भोपाल#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
भोपाल# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भोपाल# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मार्च 15, 2026

ट्राइबल महिलाओं के साथ मिलकर प्राकृतिक उत्पादों का नया बाजार बना रहीं श्रुति धाकड़

मार्च 15, 2026




भोपाल संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आज के समय में लोग प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उत्पादों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसी दिशा में भोपाल की उद्यमी श्रुति धाकड़ ने अपनी पहल “श्रुपनील” के माध्यम से एक अनोखी मिसाल पेश की है। श्रुति धाकड़ ने ट्राइबल समुदायों के साथ काम करते हुए देखा कि कई आदिवासी महिलाएँ शहद, बी-पोलन, बी-वैक्स और प्रोपोलिस जैसे प्राकृतिक उत्पाद बनाती हैं, लेकिन उन्हें बाजार तक पहुंच नहीं मिल पाती।

इसी समस्या को अवसर में बदलते हुए उन्होंने Shrupaneel की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक शहद को लोगों तक पहुँचाना और ट्राइबल महिलाओं को उचित मूल्य व रोजगार के अवसर देना है।

श्रुति बताती हैं कि शुरुआत में संचार और बिक्री उनके लिए चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने इन कौशलों को सीखा और अपने ब्रांड को विभिन्न मंचों जैसे IIT बॉम्बे टेकफेस्ट और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में प्रस्तुत किया।

आज श्रुपनील न केवल प्राकृतिक और शुद्ध शहद के लिए पहचाना जा रहा है, बल्कि यह ट्राइबल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सितंबर 24, 2025

बरखेड़ी भोपाल सेक्टर 33 में पोषण माह अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई विविध शिक्षाप्रद गतिविधियाँ परियोजना कार्यक्रम आयोजित

सितंबर 24, 2025



भोपाल संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रॉकेट लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मिशन नींव कार्यक्रम के अंतर्गतपरियोजना बरखेड़ी भोपाल सेक्टर33  में राष्ट्रीय पोषण माह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ईसीसीई थीम पर आधारित गतिविधियाँ जैसे – मिट्टी के खिलौने बनाना, स्टोरी मार्किंग, सेल्फ स्किल्स, आंगनवाड़ी में सुरक्षा तथा शैक्षिक गतिविधि आधारित शिक्षण का आयोजन किया गया। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने की रुचि को प्रोत्साहित किया गया। जिसमें कौशल और विकास में अंतर बताते हुए विभिन्न गतिविधियां कराई गई

इस आयोजन का संचालन जिला समन्वयक श्रुति धाकड़ एवं श्री सुमित परमार द्वारा किया गया, वहीं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीपा झा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्धता दर्शाई।