sanskar.live: धमतरी#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
धमतरी# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धमतरी# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जून 16, 2026

धमतरी जिले से चयनित दस दिवसीय राज्य स्तरीय उत्तर भारत प्रकृति अध्ययन शिविर से हाईक प्रतिभागी लौटे

जून 16, 2026




धमतरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय राज्य स्तरीय उत्तर भारत प्रकृति अध्ययन शिविर हाईक में धमतरी जिले से चयनित एडवांस स्काउट मास्टर दुर्गेश द्विवेदी, राजेश अनंत और सोहनलाल साहू ने जिले से राज्य स्तरीय हाईकिंग में अपनी सहभागिता प्रदान की। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिह खालसा ने रायपुर रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर 90 स्काउटर -गाइडर की हाईक  टीम को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया था।इस अवसर पर शिविर संचालक अशोक देशमुख, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू, श्रीमती सरिता पाण्डेय, जेमरिना एक्का, सीमा साहू, एसओसी अमित क्ष़ि़त्रय सहित राज्य मुख्यालय के स्टाफ सहित राज्य के स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे। हाईक में प्रतिभागियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्व शक्तिपीठ मां चिन्तपूर्णी देवी, ज्वाला माता, बगलामुखी माता, ब्र्रजेश्वरी माता, चामुण्डा माता, धर्मशाला, मैक्लार्डगंज, हिल स्टेशन डलहौजी पंचपुला, कालाटाप, मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार, डल लेक  तथा जम्मू कश्मीर राज्य के जम्मू स्थित प्रसिद्व शक्तिपीठ मां वैष्णों देवी की दर्शन किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में वार मेमोरियल का भ्रमण कर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और गतिविधियों को करीब से जाना और सेना, नौसेना और वायुसेना के इतिहास की जानकारी भी ली। इस दौरान डलहौजी पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण भी किया। प्रसिद्व हिल स्टेशन डलहौजी में यूथ हास्टल एसोसिएशन के प्रभारी ने हाईक के सभी प्रतिभागियों को यूथ हास्टल एसोसिएशन का इतिहास, गतिविधियों और नेशनल ट्रैकिंग की जानकारी भी प्रदान की। प्रतिभागियों ने मिनी स्विटजरजलैड में एडवेंचर गतिविधियों में भी भाग लिया। जम्मू में हाईक के प्रतिभागियों ने 17 किमी की माउंटेन ट्रैकिंग करते हुए मां वैष्णों देवी के दर्शन कर कुल 35 किमी की ट्रैकिंग की। मैकलार्डगंज में तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा के मंदिरों में ध्यान एवं योग भी किया तथा तिब्बत की संस्कृति एवं रहन सहन का अध्ययन भी किया।     जिला मुख्य आयुक्त चेतन प्रकाश हिंदूजा, स्काउट-गाइड जिलासंघ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, गजानंद साहू, जितंेद्र कुमार साहू, वनीता मगर, यशोदा सोनकर, डोलेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष भगतराम यादव, डीईओ श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला मुख्यालय आयुक्त देवेश कुमार सूर्यवंशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जीवनलाल साहू, शशि बंसोर, जिला सचिव सोहन लाल साहू, डीओसी नेमलाल गंगेले, हीना भेंसले सहित जिले एवं ब्लाॅक के पदाधिकारियों ने हाईक के प्रतिभागियों को बधाई दी।




.

अगस्त 02, 2024

टेंगना के नवाचारी शिक्षक संतोष कुमार बांधव को धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने किया सम्मान

अगस्त 02, 2024

 


धमतरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/धमतरी जिले के कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में विनोबा एप्प के साथ शैक्षणिक गतिविधियों व गुणवत्ता उन्नयन के लिए आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम संचालित हो रहा है जिसके अंतर्गत शैक्षिक गतिविधियों व नवाचारी कार्यों को विनोबा एप्प के माध्यम से सरलता से अपलोड किया जाता है जिससे शिक्षकों व बच्चों के दैनिक कार्यों का आकलन व मूल्यांकन होता है एवं एक दूसरे सीखने में मदद मिलता हैं। जून माह में जिला स्तरीय "पोस्ट आफ मंथ" के लिए आदिवासी अंचल नगरी के प्राथमिक शाला, टेंगना के शिक्षक संतोष कुमार बांधव को कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी व विनोबा टीम द्वारा प्रमाण पत्र व शैक्षिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आर साहू, एबीईओ माहेश्वरी ध्रुव, बीआरसी आरएल साहू, विनोबा टीम के अधिकारी भरत सिन्हा, भूपेन्द्र चंद्रा, प्राचार्य नीरज कुमार सोन, समन्वयक सुरेन्द्र कुमार लोंन्हारे, सिद्धेश्वर साहू,प्रधान पाठक शेष कुमार सोम, केपी साहू, ममता प्रजापति, मनोज कुमार गंजीर एवं विकासखंड नगरी समस्त शिक्षकगणों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए ।


नवंबर 27, 2023

शासकीय प्राथमिक शाला, टेंगना के विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व के अवकाश में शिक्षकों के द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट वर्क में टीएलएम व मॉडल निर्माण कर आकर्षक प्रदर्शन किया

नवंबर 27, 2023



धमतरी नगरी संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर
/आदिवासी विकासखंड नगरी के शासकीय प्राथमिक शाला, टेंगना के विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व के अवकाश में शिक्षकों के द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट वर्क में टीएलएम व मॉडल निर्माण कर आकर्षक प्रदर्शन किया। जिसमें भूमिका छाया ने ईको फ्रेंडली विलेज, कुणाल व चोमेश ने ईको सिटी नगरी , संदीप यशोदा रुद्र प्रताप ने ग्राम टेंगना का मैत्री गार्डन टीएलएम व मांडल निर्माण कर हमारे पर्यावरण में पशु पक्षी व मानव कैसे आपसी संतुलन बनाकर रह सकते हैं इसे बच्चों ने बहुत सुंदर तरीके से जनसमुदाय को संदेश दिए । होमेश श्रेया व नूतन ने अपने प्रोजेक्ट में गांव का नक्शा बनाकर बहुत ही अच्छे तरीके से प्रश्नों के जवाब दिए।  मिट्टी के पहचान हेतु हेतु समीर निधि ने मॉडल प्रस्तुत कर उनके बारे में बताया साथ ही भुवनेश्वर गोपेश मोनिका ने विभिन्न प्रकार के बीजों को संग्रहण कर उसके बारे में चर्चा किया। प्रधान पाठक ममता प्रजापति ने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित रखने में पेड़ पौधे,जीव जंतु व मानव आपसी संतुलन बनाकर रखना हमारा प्रमुख उद्देश्य व कर्तव्य है । शिक्षक संतोष कुमार बांधव ने बताया कि शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला जी ने धमतरी जिले में पहली बार टेंगना स्कूल की शिक्षकों की नवाचारी शिक्षकों गतिविधियों  को तीसरी बार बेस्ट स्कूल स्टोरी, बेस्ट स्टूडेंट एक्टिविटी, दीपावली प्रोजेक्ट वर्क मॉडल निर्माण को अपने फेसबुक वेबसाइट में प्रकाशित करते हुए सांझा किया जो कि हमारे जिले के शिक्षकों व बच्चों को गौरवान्वित व प्रोत्साहित करने वाला पल है राष्ट्रीय प्रमुख प्रशिक्षक श्री अशोक शर्मा रूपांतर अरविंदो सोसायटी ने टेंगना स्कूल को रूपांतरण रोल मॉडल स्कूल विकसित एवं सहयोग करने हेतु पत्र संदेश के साथ बधाई व धन्यवाद प्रेषित किये साथ ही इस उपलब्धि हेतु शिक्षक ममता प्रजापति, संतोष कुमार बांधव, हर्ष अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, एसएमसी सदस्य, पालक व विद्यार्थियों को वि.खं.शि.अ. के आर साहू बीआरसी.आरएल साहू एबीईओ महेश्वरी ध्रुव, प्राचार्य नीरज सोन, सिद्धेश्वर साहू समन्वयक,संकुल स्टाफ व धमतरी के शिक्षकों ने शुभकामनाएं व बधाई की बधाई प्रेषित कियें।

शासकीय प्राथमिक शाला,टेंगना के छात्र-छात्राओं ने शानदार अभिनय कर मतदाताओं को जागरूक किया

नवंबर 27, 2023



धमतरी नगरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/शासकीय प्राथमिक शाला,टेंगना के छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ कर कंट्रोल यूनिट, वीवीपीएटी यूनिट, बैलेट यूनिट निर्माण कर मतदान प्रक्रिया की समस्त गतिविधियां कर स्वयं सीख व समझ कर प्रदर्शन एवं "आओ ले हम जान, कैसे करें मतदान" जम्मों संगवारी ल नेवता हे, चुनई तिहार में जाना हे ।। के माध्यम से शानदार अभिनय कर मतदाताओं को जागरूक किया । शिक्षक संतोष कुमार बांधव ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने मतदान में होने वाले प्रक्रियाओं को एक नाटक के रूप में विधिवत रूप से प्रस्तुत किया । जिसमें विधानसभा निर्वाचन कार्य 2023 को सरलता व शांतिपूर्ण कैसे सम्पन्न किया जाए,मतदाता अपना मतदान करने की प्रक्रिया को समझना, दिव्यांग व बुजुर्गो को मतदान केंद्र में सम्मानपूर्वक मतदान की व्यवस्था, फर्जी वोटर को कैसे पकड़ना है, नए मतदान अधिकारी कैसे चुनाव कार्य संपन्न करायें, मतदान में होने वाले गणितीय संक्रियाओं की समझ,मतदान के महत्व एवं अपने मताधिकार प्रयोग हेतु मतदाताओं को अभिनय नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया । इस कार्यक्रम का आयोजन बाल कैबिनेट के सदस्य पीठासीन अधिकारी चोमेश कश्यप,मतदान अधिकारी 1भूमिका कश्यप,मतदान अधिकारी 2 यशोदा साहू, मतदान अधिकारी 3 गोपेश कश्यप,छाया,कुणाल श्रेया,चंद्रकांत,नूतन,समीर,भुनेश्वर, करूणा, रूद्रप्रताप ने महत्वपूर्ण भूमिका में थे । इस अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष खम्मन लाल मरकाम उपाध्यक्ष दुलेश्वरी कश्यप,प्रधान पाठक ममता प्रजापति,कार्यक्रम के मार्गदर्शक शिक्षक संतोष कुमार बांधव, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन नगरी के शिक्षक हर्ष उपस्थित रहे ।