sanskar.live: सराईपाली#

Hot




सराईपाली# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सराईपाली# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मई 02, 2023

अंचल के युवाओं को सेना के लिये तैयार करेंगे पूर्व सैनिक धर्मेन्द्र

मई 02, 2023




सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /अंचल क्षेत्र में युवाओं को मातृ भूमि की रक्षा के लिये तैयार करने का जिम्मा सेना के रिटायर्ड जवानों के द्वारा उठाया गया है। पूर्व सैनिक धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि महासमुंद जिले के ऐसे बेरोजगार युवक जो पढ़े - लिखे हैं व सैनिक भर्ती में जाना चाहते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन व जरूरी प्रशिक्षण न मिलने से अपने सपनों को साकार नहीं कर पा रहे हैं ऐसे युवाओं को इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ व अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिये शारीरिक व शैक्षणिक प्रशिक्षण देने के लिय फुलझर डिफेन्स एकेडमी की स्थापना की जा रही है  । विदित हो की ग्राम बिरकोल निवासी धर्मेन्द्र चौधरी जो कि भारतीय सेना से 17 वर्ष सेवा देने के पश्चात् सेवानिवृत्त होकर सरायपाली आये तब उनका शहरवासियों ने जोशीला स्वागत किया, धर्मेन्द्र चौधरी ने आगे बताया कि सेना से रिटायर होने के बाद भी पूर्व सैनिकों में देश सेवा का जज्बा बरकरार रहता है उनकी सोच है की फुलझर अंचल से अधिक से अधिक बच्चे भारत माता की सेवा के लिए आगे आएं , बच्चों को मार्गदर्शन देकर उनमें देश सेवा के लिये उत्साह, जज्बा एवं जूनून पैदा कर ज्यादा से ज्यादा युवक -युवतियों को शारीरिक रूप से सक्षम और अकादमिक रूप से सफल बनाने का लक्ष्य है। संस्था में बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता का परीक्षण किया जायेगा, व्यायाम, पीटी, दौड़ एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सैन प्रशिक्षण हेतु दक्ष बनाया जायेगा जिससे शासन द्वारा समय-समय पर निकल रही भर्तियों में युवाओं के प्रदर्शन की गुणवत्ता बढ़ेगी। ऐसे युवा जो 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण हों एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हों सेना में जा सकते हैं वर्तमान में भारत सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती का क्रेज युवाओं में देखने को मिल रहा है इसी उद्देश्य के साथ युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा।

आर्मी मेन धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया की जानकारी के अभाव में बहुत से युवा चाह कर भी डिफेन्स के क्षेत्र में आगे नही आ पाते है इसे युवाओं को मार्गदर्शन  की जरुरत होती है जिन्हें हम इस एकेडेमी के जरिये मार्गदर्शन ओर सहयोग देंगे ,क्षेत्र के अन्य नागरिक जो खुद को मोटापे से पीड़ित मानते हैं उन्हें बिना जिम किये सिर्फ हम अपनी अकादमी में फिट करंगे,जो युवा गरीब वर्ग से हैं ओर ट्रेनिग देश सेवा की सोच के साथ लेना चाहते हैं उनको एकादमी की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा .2 मई को फुलझर डिफेंस एअकेदामी का शिलान्यास किया जाएगा .

Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer