sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 18, 2026

42 स्कूल, 250 बच्चे और 6 गुरुजनों का मिशन, भगत देवरी में फ्री में हो रही प्रयास-सैनिक स्कूल की तैयारी*

 हर रविवार ऑनलाइन-ऑफलाइन टेस्ट, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा उड़ान का मौका, समाजसेवियों ने संभाला चाय-नाश्ते का जिम्मा

*पिथौरा /भगत देवरी संस्कार न्यूज़ की खास रिपोर्ट/* अगर इरादे मजबूत हों तो संसाधन खुद-ब-खुद जुट जाते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण पिथौरा विकासखंड के ग्राम भगत देवरी में देखने को मिल रहा है। यहां के गुरुजनों ने ग्रामीण बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसकी चर्चा पूरे अंचल में हो रही है।

सरायपाली, सांकरा, बसना, पिथौरा अंचल के 42 स्कूलों के 250 से ज्यादा बच्चे हर रविवार भगत देवरी पहुंचते हैं। मकसद है - प्रयास विद्यालय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा क्रैक करना।

*क्या है खास?*

ये कोई प्राइवेट कोचिंग नहीं है। यहां सब कुछ फ्री है। पढ़ाई से लेकर टेस्ट तक। बच्चों को ऑनलाइन टेस्ट, ऑफलाइन क्लास और ऑफलाइन टेस्ट, तीनों फॉर्मेट में तैयार किया जा रहा है। फोकस सिर्फ कक्षा 8वीं के बच्चों पर है, ताकि सही समय पर सही गाइडेंस मिल सके।

*पर्दे के पीछे के हीरो - ये हैं 6 गुरुजन*

इस मिशन के सूत्रधार हैं - विरेन्द्र कुमार चौधरी (एमएस साईं सरायपाली), सेवाशंकर साहू (एमएस कन्या तोषगांव), देवेश कुमार भोई (एमएस बोईरमाल), चन्द्रप्रकाश नायक (एमएस भगत देवरी), विवेक प्रधान (एमएस कन्या तोरेसिंहा) और जोहित पटेल (शिक्षा मित्र)। ये सभी शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के अपना संडे बच्चों के नाम कर रहे हैं।

*कौन-कौन से स्कूल?*

लिस्ट लंबी है, लेकिन जज्बा एक है। एमएस कन्या सांकरा, एमएस अंसुला, एमएस आर.बी. चीपमेन, एमएस उमरिया, एमएस कलेण्डा, एमएस कायतपाली, एमएस खुटेरी, एमएस जामजुड़ा, एमएस तिलंजपुर, एमएस कन्या तोरेसिंहा, एमएस कन्या तोषगांव, एमएस दुलारपाली, एमएस पथरला, एमएस पेंड्रावन, एमएस बगारदरहा, एमएस बरेकेल खुर्द, एमएस बिजराभाटा, एमएस बेलमुंडी, एमएस बोईरमाल, एमएस भगत देवरी, एमएस भजपुरी, एमएस भैरोंपुर, एमएस मानदीप, एमएस मोहगांव, एमएस सलडीह, एमएस साईं सरायपाली, एमएस सावित्रीपुर, एमएस सिरको, एमएस हबेकांटा के अलावा SAGES पिरदा, बसना, सांकरा, केंद्रीय विद्यालय सरायपाली, एडीएन सांकरा, जीएमएचएसएस बसना, एनसीईएमएस भगत देवरी, एसजीपी स्कूल पिरदा, एसपीवी सांकरा, शिशु मंदिर पैकिन, बसना, भगत देवरी और सेंट फ्रांसिस पिथौरा के बच्चे।

पढ़ाई के साथ चाय-नाश्ता भी*

बच्चों को भूखा न रहना पड़े, इसलिए समाजसेवी भी आगे आए हैं। लगातार दूसरे रविवार चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसमें जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल, डॉ. हेमंत कौशिक, हृदय प्रसाद पटेल, संदेश अग्रवाल, अनंत राम चौधरी, शोभाराम पटेल, मुक्ता अग्रवाल, भूपेंद्र पटेल, भोगराज साहू, गोलू बरिहा और आत्माराम पटेल ने सहयोग दिया।

ग्रामीण अंचल से ऐसी पहल पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है।

via Blogger https://ift.tt/PqGLYBM
October 18, 2026 at 12:54PM

गड़बेड़ा की ठेठ छत्तीसगढ़ी रामलीला को राष्ट्रीय पहचान: अयोध्या शोध संस्थान की पुस्तक ग्लोबल इन्साइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण में हुआ उल्लेख,

20 अक्टूबर दशहरे पर होगा 30 फीट रावण वध और नवा अंजोर मंच की प्रस्तुति 

देखें  विडियो

। 

पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ पिथौरा विकासखंड के ग्राम गड़बेड़ा में विगत कई वर्षों से चली आ रही ठेठ छत्तीसगढ़ी रामलीला की गौरवशाली परंपरा आज भी पूरी तरह से जीवंत है। अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को सहेजे हुए यह आयोजन आज भी ग्रामीणों की आस्था का प्रतीक बना हुआ है।

गड़बेड़ा की इस छत्तीसगढ़ी रामलीला को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित पुस्तक ग्लोबल इन्साइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण - राम वनगमन पथ की रामलीला संदर्भ छत्तीसगढ़ में रामलीला समिति गड़बेड़ा, विकासखंड पिथौरा जिला महासमुंद में प्रीतराम सूर्ये संवाद लेखन के निर्देशन में किए गए शेरो शायरी के साथ ठेठ छत्तीसगढ़ी रामलीला मंचन का विशेष उल्लेख किया गया है। इस उपलब्धि के लिए रामलीला समिति की पूरी टीम को बधाई मिल रही है।

इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व पर यहां की रामलीला का मंचन पूरी तरह ठेठ छत्तीसगढ़ी बोली में किया जाएगा। गांव के शीतला मंदिर प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में प्रतिदिन शाम को रामलीला का पूर्व अभ्यास जोर-शोर से चल रहा है। स्थानीय वरिष्ठ रंगकर्मी प्रीतराम सूर्ये के कुशल निर्देशन में स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा जोरदार रिहर्सल किया जा रहा है। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के संवादों को छत्तीसगढ़ी लहजे में जीवंत किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार 20 अक्टूबर दशहरा के दिन शाम में छत्तीसगढ़ी रामलीला के मुख्य मंचन के बाद शाम को 30 फीट ऊंचे रावण के विशाल पुतले का आतिशबाजी के साथ भव्य रावण वध किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि में राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध नवा अंजोर लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सरपंच श्रीमती बूंदाबाई नायक ,प्रीतराम सूर्ये निर्देशक, सरपंच प्रतिनिधि लोकनाथ नायक, उप सरपंच मोहित यादव, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष महेश्वर पटेल, राम आश्रय दुबे, राधेश्याम पटेल, डिगम साहू, नरेंद्र पटेल शिक्षक,गौरव चंद्राकर, शिव साहू, द्वारिका यादव, चंद्रहास निषाद, हेम प्रसाद पटेल, भगवानदास यादव, अमर सिंह साहू, गेंद लाल यादव, किशन यादव, हीरालाल प्रजापति, अमन दास, मदन लाल साहू सहित रामलीला समिति, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति के सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

उक्त आयोजन की जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर द्वारा दी गई।

via Blogger https://ift.tt/x6q1egW
October 18, 2026 at 12:12PM

अक्टूबर 16, 2026

नशा मुक्ति रथ लेकर भुवनेश्वर पुलिस पहुंची पिथौरा, थाना प्रभारी सिद्धांत मिश्रा के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर से निकली पुलिस की जागरूकता टीम बुधवार को पिथौरा पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धांत मिश्रा के नेतृत्व में* पिथौरा पुलिस ने टीम का स्वागत कर नगर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

टीआई सिद्धांत मिश्रा ने बताया कि भुवनेश्वर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ पूरे भारत में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिथौरा थाना क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और परिवारों को तोड़ रहा है। नशे की लत ही चोरी, लूट और मारपीट जैसे अपराधों की बड़ी वजह है। इसलिए पुलिस अब सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी विशेष जोर दे रही है।

भुवनेश्वर से आई टीम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नशे से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह का नुकसान होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे को 'ना' कहें और जिंदगी को 'हां'।

इस दौरान पुलिस ने लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पिथौरा पुलिस स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

via Blogger https://ift.tt/95meLZY
October 16, 2026 at 06:47PM
via Blogger https://ift.tt/dqIQgnE