sanskar.live: बेमेतरा#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
बेमेतरा# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बेमेतरा# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मार्च 06, 2022

भाजपा फिर एक बार बनाने जा रही उत्तरप्रदेश में सरकार : विकास दीवान

मार्च 06, 2022

यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रवास पर जिला महामंत्री

पुष्पराज मराठा बेमेतरा नवागढ़- बेमेतरा जिले से भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान उत्तरप्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार हेतु साप्ताहिक प्रवास पर रहे। उनके साथ प्रदेश कन्या संयोजिका निशा चौबे, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू, भाजयूमो उपाध्यक्ष प्रणय दीवान सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दैरान उन्होंने छठवें औऱ सातवें चरण के चुनाव के मद्देनजर वाराणसी व मिर्जापुर जिले के विभिन्न विधानसभाओं में जनसभा में शामिल होने के साथ साथ मतदाताओं से सम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में  मतदान करने की अपील की। शुक्रवार को वाराणसी के केंट विधानसभा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में भी शामिल हुए। साथ ही केंट विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय एवं केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्रीम  सत्य पाल सिंह बघेल से मुलाकात कर संगठन के विषय मे चर्चा भी किया। वहीं उन्होंने रोहनियां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 387 से भारतीय जनता पार्टी एवं अपना दल के गंठबंधन से विधायक प्रत्याशी डॉ सुनील पटेल के पक्ष में रोड शो में शामिल होकर कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। श्री दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय के प्रबंधन में बीजेपी 10 मार्च को एक बार फिर से यूपी में सरकार बनाएगी। बीते 5 सालों में प्रभावी कार्रवाई हुई, जिसका नतीजा यह देखने को मिला कि देश के बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश में छह चरणों के चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शांति पूर्ण ढंग से मतदान करवाना भी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि है। सभी 403 विधानसभा सीटों पर जो उत्साह नजर आ रहा है, उससे नजर आ रहा है कि भाजपा फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर एवं बनारस में कारीडोर का निर्माण भाजपा सरकार में हुआ है। इससे पहले की पार्टियां सिर्फ इस पर राजनीति कर रही थीं। निशा चौबे कहा कि देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, आस्था का सम्मान, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव जनता तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है।

मार्च 05, 2022

कलेक्टर ने पिलाई बेबी लक्ष्मी को विटामिन-ए की दवा बेमेतरा

मार्च 05, 2022

कलेक्टर ने पिलाई बेबी लक्ष्मी  को विटामिन-ए की दवा बेमेतरा




संवाददाता पुष्पराज मराठा


बेमेतरा संस्कार न्यूज़/ शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान द्वारा बेमेतरा के वार्ड नम्बर 2 विद्यानगर मे बेबी लक्ष्मी को विटामिन ’’ए’’ सिरप की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व जिला टीकाकरण अधिकारी, द्वारा उपस्थित लक्ष्यित आयु वर्ग के बच्चों को एक-एक कर विटामिन ’’ए’’ सिरप की खुराक पिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार घोष, जिला टीकाकरण अधिकाारी डॉ. शरद कोहाडे़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, आर.एम.एन.सी.एच शोभिका गजपाल, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमलता मानिकपुरी, महिला सुपरवाईजर श्रीमती किरण सोनी, कार्यालय सहायक टीकाकरण श्री देवेन्द्र नामदेव, ए.एन.एम श्रीमती मंजूरानी, आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती द्रोपती राजपूत, मितानिन प्रशिक्षक शहरी क्षेत्र श्रीमती उषा साहू, मितानिन कल्याणी सेन एवं गर्भवती व शिशुवती माताएं सहित लक्ष्यित आयु वर्ग के बच्चें उपस्थित रहे।

           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में शिशु संरक्षण माह अर्धवार्षिक विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम 04 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक चलाया जायेगा। जिसमें जिले के 06 माह से 05 वर्ष के कुल 75359 बच्चों को आयरन सिरप तथा 09 माह से 05 वर्ष तक के कुल 69643 बच्चों को विटामिन-ए सिरप की खुराक जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाडी केन्द्रों एवं टीकाकरण सत्र स्थल पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार नियमित टीकाकरण दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों द्वारा दी जायेगी। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। यह सेवायें अभियान के दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उन्हे पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पोषण आहार की प्रदायगी सहित संक्रमण के उपचार हेतु भर्ती किया जायेगा। इसके साथ ही गर्भवती माताओं की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण नियमित रूप से किया जायेगा। शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त स्वास्थ्य सेवायंे निःशुल्क प्रदाय की जावेगी।

          कोविड - 19 महामारी के दौरान शिशु संरक्षण माह अभियान का आयोजन कोविड रोकथाम व्यवहार संबंधी नियमों का पालन करते हुए किया जायेगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी ने कोविड-19 महामारी के दौरान शिशु संरक्षण माह के आयोजन हेतु दिशा निर्देशों को पृथक-पृथक से अवगत कराते हुए जानकारी दी:-शिशु संरक्षण माह में आयोजित सत्र के दौरान स्वास्थ्य कर्मीयों को कोविड-19 महामारी के सामान्य दिशा निर्देश जैसे फिजिकल डिस्टेंसिंग, हैण्डवास, एवं रेस्पीरेटरी हाइजीन) का पालन करने एवं सावधानीपूर्वक टीकाकरण सत्र का आयोजन करने योजना बनाई जा रही है। टीकाकरण सत्र में अधिकतम 10 से 15 लाभार्थी उपस्थित रहेगें। शिशु संरक्षण माह के दौरान लाभार्थियों को अलग-अलग समय (टाइम स्लॉट) पर बुलाया जायेगा, प्रत्येक टाइम स्लॉट एक घंटे का होगा एवं एक स्लॉट में अधिकतम 10 लाभार्थी सम्मिलित होगें, उपस्थित लाभार्थियों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी बनाने (सोशल डिस्टेंसिंग) पर ध्यान दिया जायेगा।

       कलेक्टर ने जिले के सभी जनसामान्य से अपील करते हुए कहा की शिशु संरक्षण माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदाय समस्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लें।