sanskar.live: खरसिया#रायगढ़

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
खरसिया#रायगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खरसिया#रायगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मार्च 04, 2022

भ्रष्टाचार के खिलाफ खरसिया के वकीलों ने निकाली जंगी रैली

मार्च 04, 2022

 ▪️ लोगों ने की पुष्पवर्षा, जगह-जगह हुआ स्वागत


जयप्रकाश डनसेना खरसिया। रायगढ़ में राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए मिसबिहेव एवं एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। वहीं लगातार प्रदर्शनों का दौर जारी है। गुरुवार को नगर के समस्त वकीलों ने जंगी रैली निकालते हुए भ्रष्टाचारी अधिकारियों के प्रति आवाज बुलंद की। अंबेडकर चौक से निकली अधिवक्ताओं की जंगी रैली नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए गांधी चौक पहुंची। विभिन्न संस्थाओं सहित भाजपा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं को समर्थन दिया गया है। ऐसे में जगह-जगह अधिवक्ताओं की रैली पर पुष्पवर्षा की गई। वहीं शीतल पेय आदि वितरित किए गए। इस दौरान रायगढ़ से आए अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को दोहराया। वहीं कहा कि अनैतिक एवं एकपक्षीय कार्यवाही के विरोध में समस्त वकील एकजुट हैं और तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर लिया जाएगा। बताना लाजमी होगा कि 5 अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेशभर के अधिवक्ता आंदोलित हैं। हालांकि अधिवक्ताओं को हाई कोर्ट से जमानत प्राप्त हो चुकी है।


▪️ सिदार को बर्खास्त करने की मांग

रायगढ़ तहसील कार्यालय में हुए विवाद को लेकर मुख्य प्रार्थी रामप्रसाद सिदार की जाति पर अधिवक्ताओं ने सवाल खड़े किए हैं। संघ ने कलेक्टर एवं राज्य शासन को नोटिस जारी करते हुए रामप्रसाद को बर्खास्त करने एवं उस पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। राज्य शासन को अधिवक्ताओं के खिलाफ शिकायत करने वाले रामप्रसाद की अनुसूचित जनजाति का सदस्य बता रहा है और इसी आधार पर वह तहसील कार्यालय में लिपिक पद पर पदस्थ है। जबकि वकीलों का कहना है कि रामप्रसाद अनुसूचित जनजाति का नहीं है।



▪️ भाजपा एवं श्रमिक संगठन ने दिया साथ


भ्रष्टाचार के विरुद्ध वकीलों के आंदोलन को भाजपा का समर्थन प्राप्त हो चुका है। वहीं केंद्रीय श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जायसवाल के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष वासुदेव यादव और महासचिव हरवंश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन डीएचएन इकाई द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही इस लड़ाई में खरसिया विधानसभा अध्यक्ष ठा. धीरज राठौर द्वारा समर्थन दिया गया।