आंगनबाड़ी केंद्र घुंचापाली में नौ कन्या पूजन कर मनाई गई राम नवमी
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/घुंचापाली आंगनबाड़ी केंद्र में पवित्र राम नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन प्रसाद कराया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण धोए, तिलक लगाया तथा उपहार भेंट किए।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति मधुलिका गणेश चंद्राकर जी, घुंचापाली सेक्टर की सुपरवाइजर सरोजनी आदित्य , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रिका यादव एव सहायिका भी उपस्थित रहीं।
सभापति मधुलिका गणेश चंद्राकर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

.jpeg)