भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पीलेश्वर पटेल के गृह ग्राम सम्हर में विधि-विधान से पूजा कर निकाली गई रथयात्रा - sanskar.live

Hot




जुलाई 17, 2026

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पीलेश्वर पटेल के गृह ग्राम सम्हर में विधि-विधान से पूजा कर निकाली गई रथयात्रा





बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा। बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सम्हर के निजी घर से 17 जुलाई  को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल के गृह ग्राम सम्हर में रथ यात्रा को लेकर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ था।

विधि-विधान से हुई पूजा*

यात्रा से पूर्व ग्राम के मंदिर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद विधि-विधान से रथ को सजाया गया और आरती की गई।

*कीर्तन-भजन मंडली के साथ निकली रथ यात्रा*

पूजा संपन्न होने के बाद *कीर्तन भजन मंडली* के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ग्राम भ्रमण के लिए निकाली गई। ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि और "जय जगन्नाथ" के जयकारों के बीच रथ को श्रद्धालुओं ने रस्सियों से खींचा। 

रथ यात्रा पूरे गांव की गलियों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने भगवान का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने घरों के सामने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर रथ का स्वागत किया।

भक्तिभाव में डूबा पूरा गांव*

रथ यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और नृत्य का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer