संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर/महासमुंद के हर वार्डो में घूमने वाली स्वच्छता गाड़ी जिसमे स्वच्छता का सॉन्ग चलाया जाता है इसी तारतम्य में महासमुंद के नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवम मुख्य नगरपालिका अधिकारी के प्रयास एवम नवाचार से स्वास्थ्य एवम पोषण के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने अब यूनिसेफ से प्राप्त जागरूकता संचार ऑडियो जिसमे स्वास्थ्य पोषण संबंधित महत्वपूर्ण संदेश है उसको चलाया जा रहा है गौरतलब है की महासमुंद को स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे में प्रथम स्थान प्राप्त है इसी दिशा महासमुंद नगरपालिका का यह प्रयास निश्चित ही लोगो में जागरूकता लाएगी एवम शहर को स्वच्छ शहर के साथ स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। स्वच्छता सॉन्ग के साथ स्वास्थ्य एवम पोषण जागरूकता संदेश का नवाचार हेतु यूनिसेफ के जिला सलाहकार श्री ऋषभ तिवारी की भी अहम भूमिका है
