sanskar.live: दुर्ग

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
दुर्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुर्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अप्रैल 16, 2023

सामायिक आराधना के साथ सकल समाज की उपस्थिति में नव्वाणु आराधकों का जिनशासन ग्रुप दुर्ग ने किया अभिनंदन

अप्रैल 16, 2023


दुर्ग संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ दुर्ग नगर जैन समाज के नव्वाणु आराधकों के साथ सामायिक करने एवं उनके अभिनंदन हेतु नवगठित सेवाभावी संस्था जिनशासन ग्रुप दुर्ग के द्वारा 16 अप्रैल रविवार प्रातः 6:30 बजे सामयिक स्वाध्याय प्रेमी परम पूज्य श्री शीतल मुनि जी म.सा.के पावन सानिध्य में श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी,मालवीय नगर दुर्ग में धर्म के क्षेत्र में एक अनूठी पहल करते हुए सकल जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक सामायिक आराधना एवं नव्वाणु आराधकों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया की जैन धर्म के महान एवं शाश्वत तीर्थ गिरनार की पावन भूमि पर साधु साध्वी भगवंतों की निश्रा में आयोजित नव्वाणु आराधना में दुर्ग नगर जैन समाज के युवक-युवतियों एवं आराधकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,दुर्ग नगर जैन समाज के नव्वाणु आराधक मंजू टाटिया,सरोज गोगड़,साक्षी दुग्गड़,सौम्या बरडिया,हर्षा बरडिया,साक्षी बैद,प्रज्ञा बैद,नुपुर गोलछा,रूपाली बाफना,सरला बरडिया ने अपनी यह ऐतिहासिक,महान एवं अनुपम यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न की।

सेवाभावी संस्था जिनशासन ग्रुप के द्वारा पूज्य साधु भगवंत के सानिध्य में इन आराधकों के साथ सामायिक करने हेतु सकल जैन समाज से अपील की गई,उनके इस अपील एवं निवेदन पर सैकड़ों की संख्या में सकल जैन समाज के लोगों ने उपस्थित होकर नव्वाणु आराधकों के साथ सामायिक की आराधना की एवं उनका स्मृति चिन्ह के माध्यम से अभिनंदन किया,कार्यक्रम के पश्चात सैकड़ों की संख्या में पधारे समाजजनों हेतु उक्त संस्था के द्वारा नवकारसी की व्यवस्था की गई थी जिसका भी सभी ने लाभ लिया।

इस अनूठे आयोजन में समाज के गौरवशाली सदस्य महेंद्र दुग्गड़, निर्मल बाफना,कानमल बाफना, कमलेश बैद,टीकम छाजेड़,एवंता छाजेड़,बबला चोपड़ा,विनीत चोपड़ा,अमृत लोढ़ा,महावीर लोढ़ा आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

जिनशासन ग्रुप के सदस्य महेन्द्र लोढ़ा,अशोक लोढ़ा,संजय लोढ़ा, आकाश डाकलिया,गौरव पारख, सुशील पारख,मनीष चोपड़ा, हेमंत बाफना,रिशेन गोलछा,राजू पारख,भावेश बागमार,उज्ज्वल पींचा,अमित पींचा,मोनिका बाफना,पूनम लोढ़ा,नेहा डाकलिया,मोनिका चोपड़ा,मनीषा पारख,प्रियंका पारख,रीनल बागमार आदि की  कार्यक्रम के सफल आयोजन  विशेष भूमिका रही,संस्था के अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त महानुभावों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और भविष्य में आयोजित होने कार्यक्रमों में भी सभी को सदैव सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने हेतु आह्वान किया।



फ़रवरी 07, 2022

हमदर्द जामिया में किया गया मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग

फ़रवरी 07, 2022

 


संस्कार न्यूज़ दुर्ग से गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट

दुर्ग संस्कार न्यूज़/ जामिया हमदर्द इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च स्कूल ऑफ लौ की मूट कोर्ट कमेटी के तत्वाधान में इंट्रा मूट प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 1 फरवरी 2022 से 4 फरवरी 2022 तक चली ।यह प्रतियोगिता 1 फरवरी को उद्घाटन समारोह के साथ आरंभ हुआ ,2 फरवरी को 12 टीमों ने प्रारंभिक राउंड का सामना किया जिसमें से 8 टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सकीं। 3 फरवरी को क्वार्टर फाइनल राउंड में चार टीमें बाहर हो गई और शेष चार टीमें सेमीफाइनल तक पहुंच गई ।4 फरवरी को ही शेष चार टीमों के दरमियान सेमीफाइनल खेला गया। इस सेमीफाइनल में टीम के और टीम जी फाइनल तक पहुंची। 4 फरवरी को ही दिन के तकरीबन 2:30 बजे प्रतियोगिता का जूम के माध्यम से फाइनल खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने लगभग 45 मिनट तक बहस किया । टीम जी को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। शाम के लगभग 7:00 बजे समापन समारोह के माध्यम से विजेता टीम को तथा बेस्ट मूटर एवं बेस्ट मेमोरियल का इनाम प्रदान किया गया। टीमG में  मोज़क्किर, साहिला और दकषा शामिल थे, वही टीम एम को बेस्ट मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें उजमा फातिमा सिमोना कशफ और माहीन सिद्दीकी शामिल थे। बेस्ट मूटर का पुरस्कार रेहान ग़ालिब को प्रदान किया गया जो टीम के के सदस्य थे।