sanskar.live: कसडोल#

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
कसडोल# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कसडोल# लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अगस्त 29, 2024

बारनवापारा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

अगस्त 29, 2024

राउत नाचा, छत्तीसगढ़ी कला मंच लोगों में रहा आकर्षण का केंद्र


कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर एवं रामचरण यादव जनपद उपाध्यक्ष कसडोल उपस्थित थे।



कसडोल संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बलौदा बाजार जिला कसडोल ब्लॉक के ग्राम बारनवापारा में दही लूट कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर एवं रामचरण यादव जनपद उपाध्यक्ष कसडोल, युगल यादव सरपंच कसीबाहरा स्थानीय जनपद जिला पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत पदाधिकारी की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ।आपको बतादे हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की गुंजयमान से पूरा बारनवापारा गांव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व अवसर पर 27 अगस्त मंगलवार को बाल कृष्ण की भक्तिमय संगीत से सराबोर होते हुए लोग काफी उत्साहित नजर आए।


 गांव में छोटे छोटे बच्चे को कृष्ण राधा की सुसज्जित वेशभूषा में तैयार कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण कर घर घर दर्शन करवाया गया। इस दौरान अपनी संस्कृति को संजोए हुए यादव समाज के बंधुओ ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर राउत नृत्य लटुआ बलौदाबाजार के द्वारा प्रस्तुति करते हुए दोहा लगाते हुए समा बांधे रखा को जो लोगों के बीच में काफी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मंच को आयोजक द्वारा भव्य तरीके से सजाकर दही लूट, हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। आमंत्रित मंचासीन अतिथियों का आयोजक द्वारा आत्मीय स्वागत सत्कार पश्चात छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी नवा किरण डोंगरगढ़ जिला राजनादगांव की प्रस्तुति हुई ।


नाचा पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए कला मंच ने लोगों की जिंदगी की जीवंत किरदार को कुरदते हुए प्रस्तुति दी जिसे लोगों के जहन को झकझोरते हुए खूब गुदगुदाया। इस कार्यक्रम से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशियों का जबरदस्त माहौल देखने को मिला जहां दर्शकों ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी लोगों ने दिल से दी।

देखें वीडियो





अक्टूबर 16, 2022

बया पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम कार्यवाही में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

अक्टूबर 16, 2022

आरोपी से ₹9600 कीमत मूल्य का कुल 47 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त


खिलावन मिरि संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट



कसडोल/ बया-/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनूप बाजपेई थाना प्रभारी राजा देवरी केसी दास के निर्भया पुलिस निर्देशन में *चौकी बया पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी सउनि देवानंद माथुर के नेतृत्व में शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2022 को चौकी बया से प्रधान आरक्षक 206 नरेंद्र ठाकुर आरक्षक प्रधान आरक्षक 259 नारायण अवस्थी 342 पुनाराम घृतलहरे 813 राहुल ध्रुव भरत सेठ 358 धनंजय देवांगन 305 अभिनव चौबे 157पुलिस टीम एवं वन विभाग कर्मचारी टीम नंद कुमार बघेल तिलकराम पैकरा गिरीश चंद्र सेन राजू कुमार संदीप देवांगन चंद्र कुमार यादव उमाशंकर निषाद द्वारा ग्राम सैहाभाटा में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले 03 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹9600कीमत मूल्य का कुल 47लीटर हांथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया एवं कोचियों से लगभग 12 क्विंटल कच्ची शराब बनाने हेतु उपयोग मिलाए जाने वाले महुआ पास को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। तीनआरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के एवं 1 आरोपी के विरुद्ध34 (A )तहत कार्यवाही कर  आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- 1- रामलाल कैवर्त्य पिता  पुनिराम केवर्त्यउम्र 60 वर्ष 

2- राकेश रात्रे पिता नरोत्तम रात्रे उम्र 26 वर्ष

3- प्रेम लाल यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 30 वर्ष 

4-राजकुमार कैवर्त्य पिता रामेश्वर कैवर्त्य उम्र 35 वर्ष



जुलाई 16, 2022

मौसमी बीमारी का प्रकोप से कोसमसरा के ग्रामीण उल्टी दस्त से पीड़ित

जुलाई 16, 2022



कसडोल बया खिलावन मिरी संस्कार न्यूज़/ बलौदा बाजार जिले के कसडोल अंतर्गत ग्राम कोसमसरा/उल्टी दस्त का प्रकोप पिथौरा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है डॉक्टर से जब बात किया क्या तो बताया कि मौसमी बीमारी का प्रकोप बताया 16 मरीज उल्टी दस्त पीड़ित पाया गया कलेक्टर के निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र देवपुर में गांव के हर एक व्यक्ति तक दवा पहुंचा रहे हैं डॉक्टर गांव के मितानिन जुटी हुई है घर-घर तक दवा पहुंचाने में लगी हुई है




जून 03, 2022

बया पुलिस चौकी में पदस्थ प्रभारी धनेश टाडेकर ने अपना 1 साल का कार्यकाल पूर्ण कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया

जून 03, 2022



खिलावन मिरी की रिपोर्ट

कसडोल बया संस्कार न्यूज़/ बलौदा बाजार जिले की पुलिस चौकी बया में पदस्थ चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर पहले ऐसे चौकी प्रभारी है जिन्होंने चौकी स्थापना के बाद एक वर्ष पूर्ण किया है। एक साल के कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं।

बया चौकी बलोदा बाजार जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है| बया चौकी की स्थापना 2004 में की गई थी| 21 साल के कार्यकाल में पुलिस चौकी बया में कोई भी प्रभारी 1 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया|

पुलिस चौकी में पदस्थ प्रभारी धनेश टाडेकर ने कुछ दिन पहले ही अपना 1 साल का कार्यकाल पूर्ण कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने नया पुलिस चौकी भवन का निर्माण कर, पूरे चौकी प्रांगण में 50 से भी अधिक फलदार व छायादार वृक्षो हेतु पौधरोपण,, चौकी परिसर में प्याऊ स्थापना, बैरक निर्माण, चौकी समतलीकरण, मंदिर निर्माण, सहित  अनेकों कार्य करवाये हैं|

अपने 1 साल के कार्य के दौरान उन्होंने शराब के कुल 80 प्रकरण, जुआ एक्ट के 6 प्रकरण बनाए ,जो कि पूरे 21 साल में इतने अपराध दर्ज नहीं किए




मई 20, 2022

जन समस्या के लिए ग्राम पंचायत कोसमसरा में जन चौपाल

मई 20, 2022




खिलावन मिरी  की रिपोर्ट


कसडोल बया संस्कार न्यूज़/ ग्राम पंचायत  कोसमसरा में जन चौपाल भेंट मुलाकात  चंद्रदेव राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ किसानों एवं  मजदूर का समस्या सुनी ग्राम पंचायत कोसमसरा जन चौपाल भेंट मुलाकात में तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे ग्राम पंचायत चेचरापाली ग्राम पंचायत बया जन चौपाल किया गया स्व, श्री सवित राम चौधरी कांग्रेश नेता। को फूल और माला चढ़ाया विधायक डॉक्टर शिव कुमार डेहरिया और संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं बिलाईगढ़ विधानसभा शामिल हुए


अप्रैल 16, 2022

गोबर खरीदी कर गोधन योजना की शुरुआत की गई

अप्रैल 16, 2022



खिलावन मिरी  की रिपोर्ट

कसडोल बया संस्कार न्यूज़/ ग्राम पंचायत बया में गोधन योजना के तहत गोबर खरीदी कर पंचायत बया सरपंच श्रीमती दीपांजलि पंकज जिला कांग्रेश कमेटी संयुक्त महामंत्री मनीराम पंकज के संयुक्त ने संयुक्त रूप से शुरुआत किया गया जिसमें पंचायत के पंच गांव के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए जय महामाया स्वच्छता समूह बया ने गोधन योजना कार्य कर रही है




अप्रैल 12, 2022

चौकी बया पुलिस द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को किया गया गिरफ्तार

अप्रैल 12, 2022

आरोपी द्वारा महुआ बेचने से मना करने पर लकड़ी के जलते हुए टुकड़ा से पिता को मारपीट कर की गई थी हत्या

आरोपी घटना कारित करने के बाद हो गया था फरार

चौकी बया पुलिस द्वारा टीम वर्क का परिचय देते हुए आरोपी को गांव के पास जंगल से किया गया गिरफ्तार




खिलावन मिरि संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


कसडोल बया संस्कार न्यूज़/ दिनांक 07.04.2022 के प्रात: पुलिस चौकी बया में फोन से सूचना प्राप्त हुई कि *दिनांक 06.04.2022 के शाम 07:00 बजे ग्राम छतालडबरा मे आरोपी फुलसिंग उर्फ पेटलू ठाकुर ने अपने पिता जगत राम ठाकुर को महुआ बेचने से मना करने की बात को लेकर लकड़ी के जलते हुए टुकड़े से मारपीट किया है, जिससे उनकी मौके पर ही उनकी मृत्यु* हो गई है। 

घटना कारित करने के बाद आरोपी पुत्र फुलसिंग ठाकुर फरार हो गया था, की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी बया में धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। सउनि धनेश दांडेकर चौकी प्रभारी बया, सउनि कलीराम कुर्रे, प्रआर. नारायण अवस्थी, आर. भरतराम सेठ, नरेंद्र पटेल, हरिशंकर गेन्डरे, धनंजय देवांगन की टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल घेराबंदी कर तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया।


आरोपी घटना कारित करने के पश्चात ग्राम के पास में स्थित जंगल में छुप गया था, जिसके लिए पुलिस टीम द्वारा ग्राम छतालडबरा में कैंप कर आसपास के जंगल, पहाड़ आदि जगहों पर तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। आरोपी जंगल में इधर-उधर छुपकर लगातार पुलिस टीम को छका रहा था। चौकी प्रभारी धनेश दांडेकर अपनी टीम के साथ इस भीषण गर्मी एवं धूप में भी लगन एवं मेहनत से आरोपी के जंगल में छिपने के हरसंभव स्थान पर खोजबीन की जा रही थी। *कि 05 दिन पश्चात दिनांक 11.04.2022 को दोपहर के समय आरोपी को ग्राम छतालडबरा के पहाड़ी के नीचे स्थित तालाब के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार* किया गया। आरोपी से पुछताछ पर उसने बताया कि पिता जगत राम ठाकुर के द्वारा उसे महुआ बेचने से मना करने पर डंडा एवं जलते हुए लाठी के टुकड़ा से मारपीट कर पिता की हत्या करना बताया। 


*आरोपी- फुलसिंग उर्फ पेटलू ठाकुर पिता जगत राम ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छतालडबरा पुलिस चौकी बया।*

अप्रैल 11, 2022

महुआ बेचने की बात पर पुत्र ने की पिता की हत्या

अप्रैल 11, 2022

 महुआ बेचने की बात पर पुत्र ने की पिता की हत्या




खिलावन मिरी संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


कसडोल बया/ महुआ बेचने की बात पर पुत्र ने की पिता की हत्या बया के अंतर्गत राजा देवरी थाना वन ग्राम  छताल डबरा में एक पुत्र ने अपने ही पिता  को महुआ बेचने के नाम पर लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी  घटना स्थान पहुंचकर मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा गया हाय आरोपी पुत्र  रात को ही प्रहार हो गया है आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कायम कर आरोपी की खोजबीन जारी हे चौकी प्रभारी बयां धनेश डांडेकर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वा 11:00 बजे छताल डभरा निवासी मृतक का बड़ा बेटा चित्रसेन ठाकुर ने बयां चौकी आकर सूचना दी की कल शाम उसका भाई फूल सिंह उर्फ पेटलू ठाकुर 75 वर्षी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला हे घटना के संदर्भ मैं जानकारी देते हुए मृतक के बड़े  बड़े भाई ने बताया कि  मैंऔर मेरा छोटा भाई फूल सिंह ठाकुर वह मेरे पिता भगत राम ठाकुर चड्डा में निवास करते हैं कल शाम को  उसके छोटे भाई ने पिता का महुआ बेचने से मना किया फिर भी पिता ने महुआ बेच दिया जिस  पर छोटे भाई ने रात को अपने पिता को लकड़ी के डंडे से मारा दिया गया

अप्रैल 04, 2022

बया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा अंगना मा शिक्षा माता उन्मुखी कार्यक्रम मनाया गया

अप्रैल 04, 2022

बया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा अंगना मा शिक्षा माता उन्मुखी  कार्यक्रम मनाया गया 




पिथौरा बया संस्कार न्यूज़/बलौदाबाजार जिले  कसडोल विकास खंड के शा.प्राथमिक शाला बया में आज दिनांक 04/04/2022  को छ.ग.स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अंगना मा शिक्षा माता उन्मुखी  कार्यक्रम मनाया गया जिसमे स्मार्ट माता श्रीमती पदमिनी साहू बया का सम्मान प्रधान पाठक श्रीमती कनक कुमार दास व इस कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्रीमती दुशीला चौधरी व सहयोगी  शिक्षिका श्रीमती रेखा ध्रुव व किरण मालिक मेम व कार्यक्रम की संयोजक शाला प्रभारी  श्री भोगीलाल पटेल शिक्षक प्राथमिक शाला बया व कार्यक्रम संचालक श्री नरोत्तम दास महंत द्वारा किया गया

देखें वीडियो :