*बागबाहरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में *महासमुंद के जुझारू युवा नेता जसराज चंद्राकर 'बाला पर प्रदेश नेतृत्व ने पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
अनुभवी सिपाही को मिला नया दायित्व*
जसराज चंद्राकर 'बाला' वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश टीम में *'प्रदेश प्रमुख, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल'* के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में महासमुंद जिले के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयां दीं। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व कर अपनी सक्रियता सिद्ध की थी।
राजनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक होने के कारण* यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक मानी जा रही है।
*नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरने का संकल्प*
नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए *जसराज चंद्राकर 'बाला'* ने कहा,
_"संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मेरा लक्ष्य पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करते हुए भाजयुमो को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हम प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक अभेद्य बनाएंगे।"_
*मिशन सारंगढ़-बिलाईगढ़: युवाओं को भाजपा से जोड़ना लक्ष्य*
जसराज चंद्राकर ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जिले में उनकी मुख्य फोकस होंगे:
*बूथ स्तर तक विस्तार* - युवा मोर्चा की टीम को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करना
2. *वैचारिक जुड़ाव* - नए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना
3. *जनकल्याण का प्रचार* - केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हर युवा तक पहुंचाना
*कार्यकर्ताओं में उत्साह*
जसराज चंद्राकर 'बाला' की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। समर्थकों में इसे लेकर भारी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवा मोर्चा और अधिक आक्रामक व सक्रिय भूमिका* निभाएगा।


.jpeg)