बसना में भव्य दीपोत्सव: विशालकाय ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगा उठा शहीद चौक, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 18, 2026

बसना में भव्य दीपोत्सव: विशालकाय ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगा उठा शहीद चौक, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

 सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया विशाल दीया प्रज्वलित, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की अध्यक्षता, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा चौक*



*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बसना के शहीद वीर नारायण सिंह मेन चौक में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी रहीं, जबकि अध्यक्षता बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महासमुंद के महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया गया, इसके पश्चात ‘राम-राम जय राजा राम’ सहित भजनों एवं भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियों के बीच विशालकाय दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बाहर से आए संगीत मंच के कलाकारों ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं गुंजनमय बना दिया। दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत से शहीद वीर नारायण सिंह चौक का वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से भर उठा।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने विशालकाय ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की, इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है, उनके जन्मदिवस पर बसना में प्रज्ज्वलित किया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता और देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है, यह दीपोत्सव सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ एवं ‘जय भारत’ के उद्घोष से पूरा चौक गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत महासमुंद अध्यक्ष मोगरा पटेल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, अनुसूचित जाति बोर्ड अध्यक्ष रामलाल चौहान, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल, पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, जिला पंचायत सभापति देवकी दीवान, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति सीमा नायक, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, नगर पालिका सरायपाली अध्यक्ष सरस्वती पटेल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।