विडियो देखें
*महासमुंद संस्कार न्यूज़।* छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के थाना बसना में बजरंग दल एवं छत्तीसगढ़ गौ रक्षा दल की सक्रियता से गोवंश तस्करी का बड़ा मामला पकड़ाया है। थाना बसना में अपराध क्रमांक 494/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के प्रार्थी गो सेवा आयोग विकास खंड महासमुंद के सदस्य नितिन अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल उम्र 26 साल निवासी झलप ने बताया कि दिनांक 12/09/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लवन जिला बलौदा बाजार क्षेत्र से अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG10BN2718 में भारी संख्या में भैंस वंश भरकर पदमपुर ओडिशा कत्लखाने ले जाया जा रहा है, जिसके आगे पायलेटिंग के तौर पर नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक CG04MU1710 चल रही है।
सूचना के आधार पर बजरंग दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की सहायता से ग्राम गढ़फुलझर चौक थाना बसना के पास दक्षिण 07 किमी में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पहले बलेनो कार CG04MU1710 को रोकने का प्रयास किया तो चालक अबरार खान व मुख्तार अहमद कार छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद ट्रक CG10BN2718 आया, उसे रोकने पर चालक लम्बू उर्फ गोलू व उसका अज्ञात परिचालक भी वाहन छोड़कर भाग गए।
ट्रक की तलाशी में 20 नग भैंस वंश क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के ठूंसकर भरे मिले। पुलिस ने कुल 15 लाख 50 हजार का मशरूका जब्त किया है, जिसमें 20 भैंस वंश कीमत 1.50 लाख, ट्रक कीमत 10 लाख और बलेनो कार कीमत 4 लाख शामिल है।
बजरंग दल व गौ सेवा आयोग के सदस्य नितिन अग्रवाल उर्फ राजा की रिपोर्ट पर प्रआर 683 डोलामणी भोई, थाना बसना जिला महासमुंद द्वारा मामला कायम कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
