विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया पौधारोपण, बोले- मां और धरती दोनों का सम्मान जरूरी
वन महोत्सव पर छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बोले- पौधे की देखरेख भी करें*
*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में वन महोत्सव के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक *डॉ. संपत अग्रवाल* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और हरियाली की कामना के साथ किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा रोपकर अभियान का संदेश दिया।
*"पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं"*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है। पेड़ प्रकृति का अनमोल उपहार हैं जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान हमें जन्मदात्री मां और धरती मां दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। जिस प्रकार मां हमारा पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी पूरी सृष्टि का पोषण करते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
*छात्रों से किया आह्वान*
विधायक ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप देश और प्रदेश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनें। आज लगाया गया पौधा मां के प्रति प्रेम और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की।
जनपद अध्यक्ष ने कही ये बात*
जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा *ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे* ने कहा कि यह अभियान प्रकृति और मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनूठा माध्यम है। ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण संतुलन के लिए ऐसे अभियान जरूरी हैं। जब पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं और छात्र मिलकर पौधों का संरक्षण करेंगे तभी धरा हरी-भरी बनेगी।
उपस्थित रहे*
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता *ओमप्रकाश चौधरी*, जनपद उपाध्यक्ष *ब्रह्मानंद पटेल*, जिला पंचायत सदस्य *रामदुलारी सिन्हा*, SDM *बजरंग सिंह वर्मा*, SDO वन *डिम्पी बैस*, रेंजर *अंतरग पांडे*, प्राचार्य *डॉ. दीपक देवांगन*, सरपंच *सतपाल सिंह छाबड़ा*, जिला भाजपा पदाधिकारी स्वप्निल तिवारी, हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन *रूपेश तिवारी* ने किया।







.jpeg)