प्रथम महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन बसना में संपन्न, 360 खिलाड़ियों ने लिया भाग* - sanskar.live

Hot




अगस्त 10, 2026

प्रथम महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन बसना में संपन्न, 360 खिलाड़ियों ने लिया भाग*






महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिले में प्रथम महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 8 से 9 अगस्त 2026 तक उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक बसना में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजा कौशल, अध्यक्ष कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। उनके साथ मनीष साहू सचिव, भूपत साहू कोषाध्यक्ष, जितेंद्र राजपूत एवं परमेश्वर कौशिश द्रविड़ ऑफिशियल विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से प्रतियोगिता को यादगार बनाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि शीत गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ने विजेताओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर महासमुंद जिले का नाम रोशन करें।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में कूडो खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

360 प्रतिभागियों की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में कूडो एसोसिएशन महासमुंद, प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer