प्रशासन, समाज और रेस्क्यू टीम की सक्रियता से खत्म हुई 5 दिन की तलाश, भागीरथी का शव मिला - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 03, 2026

प्रशासन, समाज और रेस्क्यू टीम की सक्रियता से खत्म हुई 5 दिन की तलाश, भागीरथी का शव मिला



देखें विडियो समाचार



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/हासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को जोंक नदी के पुराने पुल पर हुई भीषण दुर्घटना में लापता बाइक सवार भागीरथी साहू की 5 दिन से चल रही तलाश आज खत्म हो गई। प्रशासन, साहू समाज और रेस्क्यू टीम की संयुक्त सक्रियता से बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को जोंक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों पुल के नीचे नदी में जा गिरी थी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार भागीरथी साहू तेज बहाव में बह गया था और तब से लापता था।

साहू समाज की लगातार सक्रियता और मांग के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर के निर्देश पर NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस ने युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भी आज सुबह सांकरा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और टीम को तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसी संयुक्त सक्रियता का परिणाम है कि आज पांचवें दिन भागीरथी साहू का शव दुर्घटना स्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार जिले के चांदन के पास सुखरी नदी में नगेरी के नजदीक झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर है, वहीं समाज ने प्रशासन और NDRF टीम का आभार जताया है।