केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विपक्षी दुष्प्रचार पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित, 2500 तिरंगा वितरण का लक्ष्य
*बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी अध्यक्षता एवं उपस्थिति में शनिवार को विधायक कार्यालय बसना में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आगामी आयोजनों को लेकर एक अति-महत्वपूर्ण समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसना विधानसभा के सभी मंडलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
*राज्यपाल का होगा भव्य स्वागत*
बैठक में विधायक डॉ. अग्रवाल ने घोषणा की कि *03 अगस्त 2026* को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का सपरिवार ओडिशा के पुरी धाम से वापसी के दौरान बसना आगमन हो रहा है। यह उनका क्षेत्र में प्रथम आगमन होगा। इसे स्मरणीय बनाने के लिए नीलांचल भवन बसना में भव्य स्वागत, आत्मीय सत्कार और नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
10 से 15 अगस्त तक 'घर-घर तिरंगा' अभियान*
स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति के पर्व के रूप में मनाने के उद्देश्य से *10 अगस्त से 15 अगस्त 2026* तक पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र में 'तिरंगा यात्रा' और 'घर-घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस दौरान कार्यकर्ता स्व-प्रेरणा से लगभग 2500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेंगे। प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र, वार्ड और गांव में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, बाइक रैली और युवा सम्मेलन आयोजित होंगे। *15 अगस्त* को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प भी लिया गया।
दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण*
मानवीय संवेदना और सेवा को प्राथमिकता देते हुए *16 अगस्त से 19 अगस्त 2026* तक मंगल भवन बसना में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय विशाल दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य आधुनिक सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। उद्देश्य इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
24 अगस्त को निकलेगी बोल बम कांवड़ यात्रा*
धार्मिक आस्था के प्रतीक सावन मास के अंतिम सोमवार *24 अगस्त 2026* को नरसिंहनाथ धाम से बसना तक ऐतिहासिक 'बोल बम कांवड़ यात्रा' का आयोजन होगा। विधायक डॉ. अग्रवाल ने यात्रा मार्ग में पेयजल, भोजन, विश्राम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
*विपक्षी दुष्प्रचार पर निंदा प्रस्ताव*
बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिल्ली में घटित घटनाक्रम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अनुचित मांग को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा चलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे जनविरोधी और देशविरोधी कृत्य बताया। बैठक में सर्वसम्मति से विपक्ष के रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
अंत में विधायक डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
बैठक में उपस्थित रहे*
जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, जिला पूर्व उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक एन के अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत बसना खुशबू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, अध्यक्ष जनपद पंचायत डिलेश्वरी मिलाप निराला, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनपद मोहित पटेल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, पिरदा अभिमन्यु प्रधान, गढ़फुलझर नरहरी पोर्ते, सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, महामंत्री जतिन ठक्कर, झाडूराम परमार, दीपक शर्मा सहित समस्त मंडल, मोर्चा एवं विधायक प्रतिनिधिगण।




.jpeg)