_SDOP ललिता मेहर के नेतृत्व में थाना परिसर में रोपे गए फलदार और छायादार पौधे_
*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय एवं थाना परिसर सरायपाली में *'एकता वृक्षारोपण'* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व *अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्रीमती ललिता मेहर* ने किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के *फलदार एवं छायादार पौधे* रोपे गए।
कार्यक्रम में *ईवास् स्कूल सरायपाली* के विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ता *श्री टिकेश्वर मिश्रा* तथा थाना सरायपाली के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पौधे लगाकर *पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता* का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमती ललिता मेहर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि _"भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनकी 150वीं जयंती पर लगाए गए 'एकता वृक्ष' आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ भविष्य के लिए भी आवश्यक हैं।"_
कार्यक्रम में प्रत्येक पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया गया। पुलिस विभाग ने *स्वच्छ पर्यावरण, जैव विविधता और हरित भविष्य* के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर पुलिस स्टाफ ने आम, नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।



.jpeg)