जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान हासिल किया है। - sanskar.live

Hot




मई 14, 2026

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान हासिल किया है।



सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष कुल 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय की टॉपर सूची में

निशा सोनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया,

जबकि प्रिंसी मित्तल 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।

वहीं, आस्था अग्रवाल और कुमकुम तिवारी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान हासिल किया है।

आर्यन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य नरहरि पटनायक, उप प्राचार्य नासिर खान, समिति अध्यक्ष नरेश अग्रवाल तथा संचालक डॉक्टर आभास अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer