सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता हेतु शास प्राथ शाला अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन हुआ है। आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता दिनांक 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित है। वे विकास खंड के पहले शिक्षक हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर कैरम प्रतियोगिता में छ ग़ का प्रतिनिधित्व करेंगे यह विकास खंड सरायपाली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली कार्यालय से अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता हेतु उनको कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर बी ई ओ टीकमचंद पटेल, बी आर सी देवानंद नायक, संकुल समन्वयक अरुण विशाल, विकासखण्ड के शिक्षकों के साथ साथ महाराज कैरम क्लब, फ्रेंड्स कैरम क्लब, कृष्णा कैरम क्लब सरायपाली द्वारा अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
फ़रवरी 18, 2026
राष्ट्रीय स्तर कैरम प्रतियोगिता में अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन
Tags
# सरायपाली#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
सरायपाली#
लेबल:
सरायपाली#
Post Top Ad

