परीक्षा में 421 विद्यार्थी शामिल हुए
सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के उज्जवल भविष्य का दीपक जलाता शिशुपाल पर्वत के तलहटी पर बसा वनांचल ग्राम बलौदा
विडियो देखें
सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/महाभारत कालीन संस्कृति को अपने आंचल में समेटे शिशुपाल पर्वत के तलहटी पर बसे वनांचल ग्राम बलौदा ने शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता से बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु प्रयास अभ्यास परीक्षा जिसमें 421बच्चे शामिल हो रहे हैं का आयोजन किया गया।वर्तमान समय प्रतियोगी परीक्षाओं का समय है इस बात को ध्यान में रखते हुए बलौदा ग्राम के शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने 10 मई कोआयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा के तैयारी हेतु अभ्यास परीक्षा का निशुल्क आयोजन दिनांक 5 मई को किया गया इस आयोजन का उद्देश्य महासमुंद जिले के अलावा समीपस्थित जिले सारंगढ़ रायगढ़ रायपुर के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए ओ एम आर शीट भरने, समय का सही नियोजन कर पेपर को हल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के महत्व को समझ कर आगे भविष्य हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।
इस आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य प्रवीण कुमार प्रधान जी ने बताया कि हमारे दूरस्त इस वनांचल ग्राम बलौदा में आयोजित प्रयास अभ्यास परीक्षा में सम्मिलित सभी बच्चों एवं पालक बंधुओ शिक्षक मीडिया से आए भैया बहनों के लिए पुलिस थाना बलौदा द्वारा भोजन का व्यवस्था किया गया साथ ही साथ संकुल केंद्र बलौदा के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए पेपर ओएमआर सीट नाश्ता शरबत शीतल जल आदि का व्यवस्था किया गया। पूरे आयोजन में बच्चों पालक बंधुओं की संख्या 1000 रही सभी लोगों का भोजन पुलिस थाना बलौदा के अधिकारियों के माध्यम से हुआ निश्चित रूप से उनका इस प्रकार का त्याग समाज एवं पूरे महासमुंद जिले के लिए आदर्श रहा बलौदा के सरपंच सरस्वती सरोज सेठ ने ग्राम बलौदा की ओर से शिक्षा के क्रांति का यह कार्यक्रम देने के लिए जिले के समस्त प्रयास टीम महासमुंद को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही साथ जनपद सदस्य पद्मिनी भोई ने भी प्रयास अभ्यास परीक्षा के आयोजन पर अपने सभी शिक्षक परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार का शिक्षा के उत्थान के लिए कोई भी प्रयास होता है उसमें हमारे समाज का यदि सहयोग लिया जाता है तो हमें गर्व महसूस होगा एवं हम सभी सदैव समाज के उत्थान के कार्य में आगे रहेंगे आगे हायर सेकंडरी विद्यालय बलौदा के शाला समिति अध्यक्ष शारदा तिवारी दीदी ने भी सभी बच्चों से इस आयोजन के विषय में बातचीत की एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल बी आर सी सरायपाली देवानंद नायक संकुल केंद्र बलौदा समन्वयक हारुन गाडिया शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बलौदा के प्राचार्य ए के सतपथी अभिमन्यु सड़ंगी सूर्यकांत बारिक नृपति लाल पटेल मनोज कुमार साहू मनोज कुमार भोई अनुताप विशाल जोगेन्द्र वर्गे रश्मी मिश्रा सुभाष सोनीशासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलौदा के प्रधान पाठक रूपलाल मांझी शिक्षक हेमसागर प्रधान शिक्षक प्रवीण प्रधान फकीर चरण चौधरी अनिल कुमार खुटे सुधीर सोना सुरेश विशाल श्याम गाडिया वेद प्रकाश मांझी माधव पण्डा एवं समस्त ग्रामवासी बलौदा महालक्ष्मी सेवा समिति के सदस्य बंधु इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना तन मन धन से अपना योगदान दिये। किशोर कुमार रथ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक सरायपाली का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
प्रयास के इस अभ्यास परीक्षा को सफल बनाने में जिला प्रयास टीम की ओर से सेवा शंकर साहू वीरेंद्र चौधरी ज्योति कुमार ठेठवार शैलेंद्र नायक राजू साहू वीरेंद्र कुमार कर हेमसागर प्रधान प्रवीण कुमार प्रधान एवं देवेश कुमार भोई समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी बच्चों पालकों एवं शिक्षक बंधुओं के लिए शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक प्रकाश पाढी एवं पेय जल की व्यवस्था सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा अंकित भोई द्वारा किया गया।
शिक्षा के उत्थान हेतु बलौदा संकुल के प्रत्येक शिक्षक ने तन मन धन से सहयोग किया एवं प्रत्येक शिक्षकों ने 500 से 1000 रुपए का अपना योगदान भी दिया साथ ही साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी सरायपाली ने भी₹2100 प्रत्येक ने देकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रश्न पत्र निर्माण में सेवा शंकर साहू एवं विवेक प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस आयोजन में शासकीय विद्यालय के अतिरिक्त सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा न्यू लाइफ स्कूल बलौदा विशप प्रसन्ना स्कूल बलौदा तथा लक्ष्य पब्लिक स्कूल बलौदा ने अपने सभी कर्मचारियों का सहयोग दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन में आराध्या स्पोर्ट्स सरायपाली द्वारा प्रथम 10बच्चों को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोलामणी भोई एवं कमलेश पटेल ने आकर बच्चों की सेवा की एवं दवाई आदि का मुफ़्त वितरण किया।अंत में शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बलौदा के प्राचार्य अरुण कुमार सतपति जी ने अपने तन मन धन से सेवा करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया एवं भविष्य में इस प्रकार के सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों को अधिक से अधिक हमारे विद्यालय एवं ग्राम को देने हेतु आग्रह किया।








.jpeg)