सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल की पदस्थापना से महिलाओं को मिल रहा बेहतर उपचार - sanskar.live

Hot




जुलाई 31, 2026

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल की पदस्थापना से महिलाओं को मिल रहा बेहतर उपचार

 संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर महासमुंद रिपोर्ट



महासमुंद जिले के सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. संजय अग्रवाल की पदस्थापना के बाद क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसका परिणाम यह है कि उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, सरायपाली सहित आसपास के लगभग 200 गांवों की महिलाएं अब स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रही हैं। पहले अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण महिलाओं को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था।

डॉ. संजय अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद अब महिलाओं को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है। अस्पताल में नियमित जांच, परामर्श और उपचार के साथ-साथ सोनोग्राफी एवं सीजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित हुई है। इससे महिलाओं को समय पर उपचार मिलने के साथ अनावश्यक आर्थिक बोझ और दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर से भी राहत मिली है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer